पंजाब : महिला ने ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म, देखें वीडियो

तलवाड़ा/सौनू थापरः होशियारपुर के टांडा पर एक महिला द्वारा ई-रिक्शा में बच्चे को जन्म देने की खबर सानमे आई है। मिली जानकारी के अनुसार गायत्री नामक महिला गर्भवती थी और उसको हॉस्पिटल में लेजाते समय रास्ते में ही उसने ई-रिक्शा में अपने बच्चे को जन्म दे दिया।

जन्म के समय गायत्री देवी की सास और पति उसके साथ थे। बिना डॉक्टरों की सहायता के गायत्री ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डॉ. पूजा ने बताया कि जब बच्चा हॉस्पिटल में आया तबसे बच्चे की देखरेख की जा रही है, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, पर कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नजर आ रही है। आंगनवाड़ी बहन जी ने पहले ही क्यों नहीं स्वास्थ्य को सूचित किया अगर कोई घटना घट जाती तो उसका जिम्मेदार कौन होता।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *