Blog

  • पंजाबः पंप से तेल भरवाकर बिना पैसे दिए कार सवार हुआ फरार, देखें CCTV

    पुलिस जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    लुधियानाः शहर में पेट्रोल पंप से तेल डलवा कर बिना पैसे देकर वहां से फरार होने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। कुछ समय पहले एक जमैटो ब्वॉया का बिना पैसे दिए पैट्रोल डलवाकर वहां से फरार हो गया। वहीं अब ताजा मामला दोराहा जीटी रोड पर आरआर फिलिंग स्टेशन से सामने आया है। जहां वरना कार में आए युवक पंप से 4 हजार रुपए का तेल भरवा लिया। पंप कर्मचारी ने जब युवक से पैसे मांगे तो वह गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए पंप कर्मचारी शीनू ने बताया कि वरना कार में युवक तेल भरवाने के लिए आया था। तेल भरवाने के बाद उसने युवक से तेल के 4 हजार रुपए मांगे। इस पर युवक ने कहा कि वह गाड़ी से पैसे निकाल कर अभी देता है। इसके बाद कर्मचारी ने जैसे ही पेट्रोल की टंकी पर ढक्कन लगाया तो युवक ने गाड़ी भगा ली। इस दौरान उसने युवक का पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।

    शीनू ने बताया कि घटना संबंधी उसने थाना दोराहा की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी हैं। वहीं पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, तेल भरवाने आए युवक ने गाड़ी का नंबर भी जाली लगाया हुआ था। जांच में सामने आया है कि वरना गाड़ी पर युवक ने करेटा गाड़ी की जाली नंबर प्लेट लगाई हुई है। गाड़ी का नंबर जाली होने के कारण पुलिस इस मामले की कई एंगलों से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी क्लब, अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर एक दिवसीय  कार्यक्रम करवाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। समारोह मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतिंदर शर्मा थे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर  कविता पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पठन प्रतियोगिता का विषय सड़क सुरक्षा के तरीके एवं चुनौतियां था। इस कविता पठन प्रतियोगिता का छात्रों ने बढ़ चढ़कर  भाग लिया। कविता पठन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु कुमारी ने, दूसरा स्थान 


    बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूनम कुमारी ने, और तृतीय स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा तनु और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कृति ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.विनोद कुमार ने और प्रोफेसर संजय शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि  सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है, आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिये इसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सड़क हादसों और चोट के मामलों की संख्या को कम करने के साथ ही सावधान और सुरक्षित होने के लिये सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये सड़क सुरक्षा बहुत जरुरी है। इसलिये, सभी को सख्ती से सड़क यातायात लाईटों के सभी नियमों, नियंत्रकों और चिन्हों का अनुसरण करना चाहिये।अनुसरण करना बहुत ही अच्छा और सुरक्षित है। सभी को गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते वक्त दूसरों का सम्मान करना चाहिये और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफ़ेसर रीना प्रोफेसर कृष्ण चंद, कॉलेज सुप्रीडेंट संजय शर्मा, रोड सेफ्टी  क्लब के कार्यकारिणी सदस्य, साक्षी, प्रियंका ठाकुर, अनिता कुमारी, एनएसएस, एनएसएस हैड बॉय तीक्ष्ण और एनएसएस हैड गर्ल सबिता और एनसीपी एनसीसी के अंडर ऑफिसर पायल ठाकुर, एलसीपीएल आरती, आदि मौजूद रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਾਥਿਆਂ ਤੇ ਲਗੇ ਚੋਰੀ ਦੇ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ :  ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦੋ ਸਾਥੀ ਉਪਰ ਲਗਾਏ ਪਰਸਰਾਮ ਨਗਰ ਦੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਲੋਹਾ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਉਹਨੂੰ ਕਬਾੜੀਏ ਨੂੰ ਵੇਚਣ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਤੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪੱਖ ਜਾਣਨਾ ਚਾਹਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਫੋਨ ਤੇ ਕੈਮਰੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਣ ਤੋਂ ਸਾਫ ਮਨਾ ਕਰਤਾ, ਆਖਿਆ ਕਿ ਨੋ ਕਮੈਂਟਸ। ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਓਫ ਡੀਸੀ ਨੇ ਪੁਤਲਾ ਬਣਾ ਕੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਪੁਤਲੇ ਉਪਰ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦੀ ਅਤੇ ਉਹਨ ਦੇ 2 ਸਾਥੀਆਂ ਦੀ ਫੋਟੋ ਲਾਈ, ਨਾਲ ਇੱਕ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਬੋਤਲ ਰੱਖੀ।

    ਅਮਨਦੀਪ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੇ ਆਲਮ ਬਸਤੀ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਲੋਹਾ ਚੋਰੀ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਆਪਣੇ 2 ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਕਬਾੜੀਏ ਨੂੰ ਵੇਚ ਦਿੱਤਾ। ਅਮਨਦੀਪ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਢਾਬੇ ਉੱਤੇ ਜਾ ਕੇ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਂਦਾ ਹੈ, ਪੀਂ ਕੇ ਡਿੱਗਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਅੱਜ ਮੈਂ ਪ੍ਰੋਟੈਸਟ ਕੀਤਾ। ਬਠਿੰਡਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • उपायुक्त ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया कि प्लास्टिक की बोतलों का निष्पादन करने के लिए जिला में पांच बायो क्रक्स मशीनें स्थापित की गई हैं जिससे प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा बायो क्रक्स मशीन में प्लास्टिक की बोतल को डालने पर बोलत क्रश हो जाएगी उसके बाद व्यक्ति को अपना मोबाइल नम्बर देना होगा तथा मैसेज के माध्यम से उस व्यक्ति को ग्रीन प्वांइट मिलेंगे जोकि व्यक्ति को पर्यावरण स्वच्छ रखने का रिवॉर्ड मिलेगा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति इन रिवॉर्डों को बायो क्रक्स की वेबसाईट पर जाकर रिडीम करके कैप, बैग, टी-शर्ट को खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों को इधर-उधर फेंकने की बजाए इस बायो क्रक्स मशीन में क्रश करके प्वाइंट के रूप में पैसे अर्जित कर सकते हैं। 


    राघव शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त बायो क्रक्स मशीनें रेलवे स्टेशन अम्ब, चिंतपूर्णी माईदास सदन, होटल सी-रोक रायपुर मैदान व पीर निगाह मंदिर में बायो क्रक्स मशीनें स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां पर लोगों को आना-जाना लगातार लगा रहता है उन स्थानों पर इन मशीनों को स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि मशीनें के माध्यम से क्रश किए गए प्लास्टिक को कम्पनी एकत्रित करके ले जाएगी और इसे रिसाइकल करेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसे प्रयासों को बढ़ाया जाएगा ताकि प्लास्टिक अपशिष्ट जनरेट करने वाले स्थानों पर इन मशीनों को स्थापित किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। राघव शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर अपना सामाजिक दायित्व निभाना चाहिए। पर्यावरण को बचाने की मुहिम के साथ सभी को भागीदार बनना चाहिए। न सिर्फ स्वयं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें, बल्कि दूसरों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, बीडीओ केलएल वर्मा, पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, प्रधान लोअर अरनियाला रेणू वाला, उप प्रधान जसबीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • दस माह के कार्यकाल में जाना कुटलैहड़ की जनता का दुःख दर्द: देविंद्र भुट्टो 

    कुटलैहड़ की जनता की हर समस्या का घर द्वार समाधान का हो रहा हर सम्भव प्रयास

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की हर समस्या का समाधान उनके घर द्वार होगा। और अपने दस माह के कार्यकाल में हमने यही सम्भव प्रयास किया है। और प्रशासन एवं विधायक जनता के द्वार कार्यक्रमों के तहत जनता को घर द्वार समस्याओं का समाधान करके राहत प्रदान की है। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने रेस्ट हॉउस में जनसमस्याओं को सुनने के बाद जनता को अपने सम्बोधन में कहे। भुट्टो ने कहा कि हमने दस माह के कार्यकाल में अपने बिस क्षेत्र में हर पँचायत के हर बार्ड हर गांव मे दस्तक देकर जनता की समस्याओं को जाना है और उनका समाधान किया है ताकि जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू के 10 माह के कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर राज्य की जनता में उन्हें ओर ज्यादा लोकप्रियता प्राप्त हुई है। 


    भुट्टो ने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए ओर पीड़ित परिवारों को राहत देने बेघर हुए परिवारों को भूमि के साथ घर बनाने के लिए धन अनाथ बच्चों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 3 लाख एवं घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाना सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला है। 


    विधायक ने कहा कि चुनावों के समय हमने जनता से वादा किया था कि अगर जनता ने मौका दिया तो हम अपनी विधायक सैलरी जनता की सेवा में खर्च करेंगे। और आज मुझे इस बात की खुशी भी है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में करीब सौ से ज्यादा बच्चे जो गरीबी रेखा से नीचे हैं उनकी पढ़ाई लिखाई का खर्च वहन करके व कुछ बुजुर्गों को आर्थिक मदद एवं कुटलैहड़ में हमारी बहनों की शादी में धन खर्च करके अपने वादे को निभा रहा हूँ। और अपने एक बर्ष के कार्यकाल को पूरा होने पर जनता के बीच पूरी रिपोर्ट रखूंगा। इस मौके पर राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्दर ठाकुर, बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • जालंधरः आप पार्टी के विधायकों पर अकाली दल ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में आप पार्टी के विधायकों को लेकर अकाली दल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान अकाली दल के नेताओं ने आप पार्टी के विधायकों पर गैरकानूनी धंधे और रिश्वत में लिप्ट होने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि पंजाब समाजिक और सियासी उथल-पुथल के अनिश्चित दौर से गुजर रहा है। अकाली नेता ने कहा कि पंजाब के लोग आप पार्टी में बदलाव की नीति के चलते उन्हें सत्ता में लेकर आए थे। 

    अकाली दल ने आरोप लगाए है कि सत्ताधारी पार्टी के विधायक रेत की खुदाई, गैर कानूनी लाटरी स्टाल संचालक और ड्रग गठजोड़ के पैसे के साथ लेन-देन जैसे भ्रष्ट कामों में लिप्त है। वहीं पराली के मुद्दों को लेकर अकाली दल ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। वहीं एसवाईएल के मुद्दे को लेकर आप सरकार पर अकाली दल ने गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि आप की लीडरशीप ने पंजाब विरोधी बयान दिए है।

    अकाली दल ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी की सरकार होने के बावजूद इनके राज्यसभा मैंबर और दिल्ली में बैठे नेता पंजाब के असली मुद्दों पर नहीं खड़े हो रहे। वहीं अकाली दल ने कहा कि सिख भाईचारा लंबे समय से लंबित पड़े मसलों को निपटाने का इंतजार कर रहा है। वहीं किसानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अकाली दल ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा किसानों को दिया गया मुआवजा बहुत कम और बराबरी वाला नहीं था। कई किसान अभी भी मुआवजे का इंतजार कर रहे है। लेकिन मौजूदा आप सरकार इसमें ढिल्ली साबित हुई। 

  • जालंधरः नीटू शटरां वाला के खिलाफ इस पार्टी ने लिया एक्शन, की यह कार्रवाई

    जालंधर, ENS: नीटू शटरां वाला लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना रहता है।आए दिन किसी ना किसी विवाद को लेकर वह मीडिया से सामने आता रहता है। वहीं हाल ही में चुनावों के दौरान नीटू शक्तिमान की ड्रैस पहनकर सुर्खियों में बना रहा। वहीं अब नीटू शटरां वाला के खिलाफ बेगमपुरा सांझा फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान सुच्चा सिंह ने कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक सुच्चा सिंह ने नीटू को उप प्रधान पद से हटाते हुए पार्टी से ही निष्कासित कर दिया है।

    सुच्चा सिंह ने आरोप लगाया कि नीटू पार्टी विरोधी गतिविधियां के तहत काम कर रहा था। इस दौरान उन्होंने पार्टी फंड का हिसाब नहीं देने का भी नीटू पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसी के चलते पार्टी ने नीटू को सभी पदों से बर्खास्त करने का फैसला किया है। ऐसे में इस बार नीटू बेगमपुरा सांझा फ्रंट से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्जी MBBS मुन्ना भाई को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाई की गई। शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में ओपीडी चलती मिली जहां 12वीं पास चंद्रभान नाम का युवक लोगो को पर्चे पर दवाइयां लिख रहा था व इलाज कर रहा था  चंद्रभान ने खुद बताया कि वो 12वीं पास है और डॉक्टर बनकर इलाज कर रहा था क्योंकि जिस डॉक्टर का ये क्लिनिक था वो बीमारी के चलते दिल्ली में पिछले 20 दिन से भर्ती हैं, उसका नाम महावीर है हैरानी की बात ये है कि महावीर के पास भी डॉक्टरी की कोई डिग्री या मान्यता नहीं है पूरे प्रकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पर्चे व क्लीनिक में मौजूद अन्य सामान जमा करा लिया साथ ही बिलारी थाना में शिकायत दर्ज कराई

    12 वीं पास चंद्रभान और क्लिनिक मालिक महावीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15(2), 15(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले में मुरादाबाद के एसीएमओ डॉ संजीव बेनवाल ने कहा कि एक शिकायती पत्र मिला था हम लोग जब टीम लेकर वहां पहुंचे तो चंद्रभान नाम का व्यक्ति मरीजों का इलाज कर रहा था, लोगों को दवाइयां लिख रहा था जब उससे पूछा गया कि क्लीनिक किसका है तो उसने कहा कि यह क्लीनिक महावीर का है, जो दिल्ली में इलाज करवा रहा है महावीर की गैरमौजूदगी चंद्रभान मरीज को देख रहा था हालांकि, खुद महावीर के पास भी डॉक्टरी की मान्यता नहीं थी ऐसे में क्लिनिक को सीज कर दिया गया, साथ ही मुकदमा भी दर्ज करवाया गया

  • पूर्व मंत्री और BJP विधायक का हुआ निधन

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे आशुतोष टंडन गोपाल का गुरुवार को निधन हो गया। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लखनऊ पूर्वी सीट से वर्तमान में बीजेपी विधायक थे। बता दें पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशुतोष टंडन मेदांता हॉस्पिटल में बीते एक माह से भर्ती थे। उन्हें मेटास्टैटिक कैंसर की परेशानी थी। यह कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका था। इसी के कारण धीरे-धीरे मल्टी आर्गन फैलियर भी हो रहा था। महत्वपूर्ण अंगों के काम नहीं करने पर 20 दिनों से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे आज सुबह हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई।

    आशुतोष टंडन के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दुख प्रकट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म ‘एक्स’ के जरिए कहा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मजबूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    रक्षामंत्री ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा- लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शान्ति! विधासनभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- यह सूचना मेरे लिए अत्यंत दुखदायी है, गोपालजी का न रहना मेरे लिए निजी क्षति है।

  • मकान की छत गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार, 5 वर्षीय बच्चे की मौ’त

    करनालः हरियाणा में करनाल के श्यामगढ़ गांव में एक मकान के कमरे की कच्ची छत गिरने से मां और उसके तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में 5 साल के इकलौते मासूम की मौत हो गई जबकि जबकि अन्य दो बड़ी बहन व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ​​​​​​​मृतक के परिजनों ने बताया कि रितिक दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन मनीषा(13) व 7 वर्षीय (7) राशि है। सबसे छोटा रितिक था। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। इनका इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है।

    ​​​​​​​मृतक रितिक के परिजनों ने बताया कि काफी समय रामदास का मकान जर्जर हालत में था। कई बार उसने प्रधानमंत्री गृह आवास योजना के तहत कच्चे मकान को पक्का करवाने के लिए फार्म भी भरे। लेकिन आज तक ग्रांट नहीं आया। कई बार सरपंच के पास भी गया। लेकिन हर बार आश्वासन दिया जाता था। लेकिन ग्रांट किसी ने नहीं दिलवाया। जानकारी देते ग्रामीण गुरजीत ने बताया कि रात को महिला कमलेश अपने बेटे रितिक, बड़ी बेटी मनीषा व छोटी बेटी राशि के साथ कमरे में सो रही थी।

    आज सुबह करीब 6 बजे अचानक कमरे मे लगा छत का गाटर टूट गया और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। सुबह 6 बजे जब आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज आई तो वह घरों से बाहर निकलते तो मकान की छत गिरी हुई थी और बच्चों व महिला की चीखने की आवाज आ रही थी। तो ग्रामीणों ने तुरंत मलबे को हटाकर पूरे परिवार को बाहर निकाला और इलाज के लिए करनाल में लेकर आया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने रितिक को मृतक घोषित कर दिया। जबकि दोनों बहनों को भी काफी गंभीर चोटें आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    गुरजीत ने बताया कि मृतक रितिक का पिता रामदास कंबाइन चलाता है। जबकि उसकी पत्नी कमलेश दिहाड़ी मजदूरी करती है। रामदास अभी धान को काटाई के लिए दूसरे राज्य में कंबाइन लेकर गाया हुआ था। हादसे के बाद रामदास को बेटे की मौत की सूचना दे दी गई है। जो अब करनाल वापस आ रहा है। ​​​​​​​तरावड़ी थाना के SHO मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में बच्चे की दो बड़ी बहने है जिनको ज्यादा चोटें आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।