राजकीय महाविद्यालय बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर कार्यक्रम

ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत रोड सेफ्टी क्लब, अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता पर एक दिवसीय  कार्यक्रम करवाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। समारोह मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतिंदर शर्मा थे। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के अवसर पर  कविता पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पठन प्रतियोगिता का विषय सड़क सुरक्षा के तरीके एवं चुनौतियां था। इस कविता पठन प्रतियोगिता का छात्रों ने बढ़ चढ़कर  भाग लिया। कविता पठन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु कुमारी ने, दूसरा स्थान 


बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूनम कुमारी ने, और तृतीय स्थान बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा तनु और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कृति ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.विनोद कुमार ने और प्रोफेसर संजय शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि  सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है, आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिये इसे शिक्षा, सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सड़क हादसों और चोट के मामलों की संख्या को कम करने के साथ ही सावधान और सुरक्षित होने के लिये सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये सड़क सुरक्षा बहुत जरुरी है। इसलिये, सभी को सख्ती से सड़क यातायात लाईटों के सभी नियमों, नियंत्रकों और चिन्हों का अनुसरण करना चाहिये।अनुसरण करना बहुत ही अच्छा और सुरक्षित है। सभी को गाड़ी चलाते समय या पैदल चलते वक्त दूसरों का सम्मान करना चाहिये और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफ़ेसर रीना प्रोफेसर कृष्ण चंद, कॉलेज सुप्रीडेंट संजय शर्मा, रोड सेफ्टी  क्लब के कार्यकारिणी सदस्य, साक्षी, प्रियंका ठाकुर, अनिता कुमारी, एनएसएस, एनएसएस हैड बॉय तीक्ष्ण और एनएसएस हैड गर्ल सबिता और एनसीपी एनसीसी के अंडर ऑफिसर पायल ठाकुर, एलसीपीएल आरती, आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *