Blog

  • यात्रियों से भरी बस हुई हादसाग्रस्त, उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार, देखें वीडियो 

    यात्रियों से भरी बस हुई हादसाग्रस्त, उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार, देखें वीडियो 

    बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा में एक बस पहाड़ से टकरा गई। बस इस तरह से टकराई कि उसका ऊपर का आधा हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। बस में सवार यात्री में से 35 लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये बस अंबाजी जी लौट रही थी। जब दुर्घटना हुई तब बस गुजरात के बनासकांठा इलाके में थी। बस एक पहाड़ के रास्ते से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान बस पहाड़ से टकरा गई। बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया। बस सवारियों से भरी थी।

    35 यात्री घायल हो गए। इनमें कई यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकावना ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो गंभीर घायल हुए हैं, उन्हें पालनपुर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पहाड़ से टकराई बस के परखच्चे उड़ गए। बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से हटने के चलते बस की सीटें दिखने लगीं। बस पूरी तरह से खुल गई। बस का हाल देख लोग हैरत में हैं।

  • सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती

    उत्तराखंडः राज्य में एक बार फिर धरती डोली है। सोमवार सुबह भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में आए गए। भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 8:35 पर उत्तरकाशी जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के अनुसार, 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। हालांकि, राहत की बात रही कि भूकंप के झटकों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, समधी की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, समधी की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    अमृतसरः रविवार देर रात अमृतसर में गोलियां चलने का मामला सामने आया। जहां रिश्तेदारों में ही गोलियां चलाई गई। इस दौरान समधी की दूसरे समधी और उसके बेटे पर किसी बात पर हुई बहस हुई जिसके बाद गोलियां चला दी गई। घायलों को आस-पास रहने वाले लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। झगड़े व गोलियां चलाने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। घटना अमृतसर के तेज नगर चौक की है। दोनों समधी आसपास ही रहते हैं। मृतक की पहचान दलजीत सिंह के तौर पर हुई है।

    मृतक के भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि दलजीत सिंह ने तकरीबन 6 महीने पहले अपनी बेटी की शादी आरोपी संधू बिल्डिंग मटेरियल के मालिक हरजीत सिंह संधू के बेटे नवजोत सिंह के साथ की थी। दोनों परिवारों में कोई झगड़ा भी नहीं था। दोनों परिवार एक दूसरे से मिलते जुलते थे। रात मृतक दलजीत व हरजीत के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। किसी को यह जानकारी नहीं कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है। इसी बीच हरजीत सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और अपने समधी दलजीत सिंह व उसके 18 साल के बेटे गुरप्रीत सिंह को गोलियां मार दी। गली के अन्य लोगों ने बताया कि रात गोली चलने की आवाज सभी ने सुनी।

    इसके बाद मृतक की बेटी अपने ससुराल से भागते व चीखते हुए मायके गई और दलजीत सिंह को गोली लगने के बारे में बताया। गली में रहने वाले अन्य लोगों ने तुरंत बाप-बेटे को गाड़ी में बैठा श्री गुरु रामदास जी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दलजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जांच करने पहुंची एसएचओ अमनदीप कौर ने जानकारी दी कि परिवार व मृतक की बेटी के बयानों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी हरजीत सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल बेटे की हालत अभी स्थिर नहीं है। उसके बयानों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि झगड़ा हुआ क्यों था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • आज का राशिफल ,25 सितम्बर 2023

    आज का राशिफल ,25 सितम्बर 2023

    मेष: तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी। अज्ञात भय रहेगा। थकान महसूस होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
    वृष:किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।
    मिथुन: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं।
    कर्क: कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा।
    कन्या: किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
    तुला: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें।
    वृश्चिक: कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
    मकर: परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
    कुंभ: थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है।
    मीन: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
  • ਪੰਜਾਬ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ਚ ਆਏ 2 ਨੌਜਵਾਨ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਗੱਡੀ ਦੀ ਲਪੇਟ ਚ ਆਏ 2 ਨੌਜਵਾਨ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸਾਊਥ ਸਿਟੀ ਰੋਡ ਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਦੂਸਰਾ ਨੌਜਵਾਨ ਜਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਓਧਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਤੇਜ ਰਫਤਾਰ ਗੱਡੀ ਨੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ ਹੈ। ਦੋਨੋ ਨੌਜਵਾਨ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਕਿ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਨਾਲ ਇਕ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਓਧਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਆਰੋਪੀ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦੀ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਹੈ।

  • बिलना में युवक के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज

    बिलना में युवक के साथ हुई मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव हलेड़ा बिलना में एक युवक ने उस के साथ मारपीट करने की शिकायत थाना हरोली में दर्ज करवाई है।पुलिस ने पीडि़त युवक की शिकायत के आधार पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार दविंद्र सिंह निवासी बिलना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर रात्रि अपनी मोटरसाइकिल से गाँव दुलेहड़ में एक टूर्नामेंट देखने के बाद घर वापसी लौट रहा था।जब यह गांव संदारा पहुंचा तो रोहित, शाम लाल, शानू  तथा शेखू ने उसका रास्ता रोक कर उस से गाली गलौच किया तथा उसे धमकियाँ दी I
    इस मारपीट में दविंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत का कहना हैं कि पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
  • नियमों की अवहेलना करने पर काटे 159 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर काटे 159 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 159 वाहनों के चालान किए गए। जिन में से 05 का मौके पर निपटारा करके 4000/- रूपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए तथा अन्य माननीय अदालत भेजे गए। वहीं जिला पुलिस ऊना द्वारा अवैध माइनिंग करने पर एक वाहन का चालान कर माननीय अदालत भेजा गयाI
    इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 13 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए तथा जुर्माने के रूप में 800/- रूपए वसूल किए गए।
  • गुरु रविदास यूथ एकता महासभा की ऊना में विशेष बैठक आयोजित

    गुरु रविदास यूथ एकता महासभा की ऊना में विशेष बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: महर्षि बाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा रविवार को बचत भवन ऊना में बिशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रधान अमित कुमार दोधी द्वारा की गईं। जिसमें महर्षि बाल्मीकि की जयंती को लेकर चर्चा की गई व जिला स्तर पर भव्य शोभा यात्रा निकालने पर निर्णय लिया गया अमित दोधी ने बताया की रामपुर से लेकर ऊना बाजार मे शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें मनमोहक झाँकिया निकाली जाएगी।
    अमित ने बताया की इस बैठक मे एक अहम निर्णय लिया गया जिसमें एससी एसटी ओबीसी ट्रेड यूनियन बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत जिला उपायुक्त राघव शर्मा के आवास पर जाकर ज्ञापन दिया जिसमें हिमाचल व ऊना मे चल रही बुहे बारियां फ़िल्म को बेन करने का आग्रह किया गया व आईएसबीटी बस स्टेण्ड ऊना मे लगे बुहे बारियां बैनर को तुरंत हाटने की मांग की गईं। जिस पर तुरंत कार्यबाही करते हुए उपायुक्त के आदेश पर बस स्टेण्ड मे लगे बैनर को हटा दिया गया। इस अवसर पर महर्षि बाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा राज्य मुख्या सलाहकार बलराम महे, अधिवक्ता नरेश कुमार, रामजी, विवेक, ईशान धुगा, सन्नी गिल, गौरव हँस,सरदार चंचल सिंह, राजीव वाल्मीकि, मणि सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न

    हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की जिला इकाई का चुनाव सम्पन्न

    किशोरी लाला दूसरी बार चुने गए जिला अध्यक्ष
    ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला ऊना का त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2023-2026 के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी  राजेश गौतम व पर्यवेक्षक हाकम राणा  की देखरेख में   बीआरसी भवन ऊना में संपन्न हुए। 
    यह चुनाव हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संवैधानिक तरीके से करवाए गए। नई कार्यकारिणी की कमान एक बार फिर डॉ० किशोरी लाल शर्मा को अध्यक्ष तथा  महासचिव राजन शर्मा एवं वित्त सचिव अशोक कुमार के हाथों में सर्व सम्मति से निर्विरोध रूप से सौंपी गई। स्टेट चीफ पैटर्न मनोहर लाल, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट संजीव ठाकुर, जिला पैटर्न सोम लाल धीमान की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पुरानी कार्यकारिणी के 3 साल पूरा हो जाने पर उसे भंग कर दिया गया और नई कार्यकारिणी का संवैधानिक तरीके से गठन किया गया।
    नई कार्यकारिणी में डॉ किशोरी लाल को अध्यक्ष राजन शर्मा को महासचिव अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष,  रंजीत कुमार को सीनियर वाईस प्रेसिडेंट चुना गया। मीडिया से रूबरू होते हुए किशोरी लाल ने कहा की अध्यापकों के हितों की रक्षा व अधिकारों की लड़ाई के लिए सरकार के साथ वार्ता कर उन्हें हल करने की पूरी कोशिश की जाएगी।  साथ में पुरानी पैशन बहाली के लिये पूरे हाउस में हिमाचल प्रदेश सरकार का सबने धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ एवं सहयोग आपेक्षित है , जिससे हम छात्रहित एवं अध्यापक हित से संबंधित सभी समस्याओं को  सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रख सकेगें।
  • स्कूलों में छात्रों को खेलों का इतना नशा मन में भरें, कि युवा दूसरे नशे की न सोचें: देवेन्द्र भुट्टो

    स्कूलों में छात्रों को खेलों का इतना नशा मन में भरें, कि युवा दूसरे नशे की न सोचें: देवेन्द्र भुट्टो

    कुटलैहड़ के धमान्दरी स्कूल में जिला स्तरीय अंडर 14 गर्ल्ज प्रतियोगता शुरू
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों के डीपीई ओर पीटीआई व स्कूल स्टाफ अपने अपने स्कूल में पढ़ाई के साथ छात्रों के मन में खेलों के प्रति इस प्रकार का नशा भर दें कि हमारा कोई भी युवा खेलों के नशे को त्याग करके दूसरे नशे के दलदल में न जाएं। समाज को नशा मुक्त बनाने की मुहिम स्कूलों से शुरू हो यह शब्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला धमान्दरी में जिला स्तरीय अंडर 14 गर्ल्ज चार दिवसीय खेल प्रतियोगता के शुभारम्भ पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद मंच से सम्बोधन में कहे। 

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हमने दस माह के कार्यकाल में ओर ज्यादा मजबूती देने का काम किया है और दस माह में हमने शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी अध्यापक को डिस्टर्ब नहीं किया है। बल्कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के जो अध्यापक बाहरी जिलों में थे हमने उन्हें कुटलैहड विस क्षेत्र में ज्वाइन करवाया है। 
    उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने बीस वर्षो से कुटलैहड़ में चल रही लूट खसूट को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दस माह में हमने कुटलैहड़ के हर स्कूल में जाकर उनकी समस्याओं को देखा है और हमने यह भी ठान लिया है। कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर सरकारी स्कूल के पास अपना खेल मैदान होगा और हमने उसके लिए गांव चताड़ा में 85 लाख की लागत से बनने वाले इंडोर ओर आउटडोर मैदान का शिलान्यास करके शुरुआत भी कर दी है। 
    विधायक ने कहा कि आज बेटी दिवस पर जिला स्तरीय बेटियों की खेल प्रतियोगता का शुभारंभ करना मेरे लिए वड़े सौभाग्य की बात है उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया ओर शुभकामनाएं दीं।  स्कूल परिसर में झंडा रस्म अदा करने पर स्कूली छात्रों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी और संस्कृति कार्यक्रम भी किया। बहीं स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ ने मुख्यतिथि  को शाल टोपी ओर स्मृतिचिन्ह देंकर सम्मानित भी किया। विधायक ने 2,50 लाख कबड्डी मैट के लिए व संस्कृति कार्यक्रम के लिए 2100 व खेल प्रतियोगता के लिए 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
     बहीं जिला स्तरीय इस खेल प्रतियोगता में बॉलीबॉल,कबड्डी, बास्केटबॉल,खो-खो, बैडमिंटन आदि मैच भी मुख्यतिथि ने देखे।  इस मौके राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, डिप्टी डायरेक्टर दविंदर चंदेल,स्कूल प्रिंसीपल नवीन गुप्ता, सुमित शर्मा पंचायत समिति सदस्य शोभित गौतम ,पंचायत समिति सदस्य, सुनीता प्रधान धमान्दरी, डॉक्टर जसपाल सिंह, जीत भुल्लर, लक्की गिल युवा कांग्रेस, करनैल सिंह युवा कांग्रेस, मनीष शर्मा, शाम चंदेल, राकेश कुमार, सतीश लठ, लकी सैनी, अभिषेक शर्मा व अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    धमान्दरी स्कूल में बनेगा स्टेडियम ओर मैरिज पैलिस, विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मंच से घोषणा करते हुए कहाकि धमान्दरी स्कूल में स्टेट स्तर का खेल मैदान बनेगा। उस पर चाहे एक करोड़ खर्च क्यों न हो और पंचायत में 60 लाख की लागत से मैरिज पैलिस बनाने की भी घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी और जो भी स्कूल की मांगें है उन्हें तत्काल पूरा करने का आश्वासन देता हूँ। 
    उन्होंने कहा कि हमारे स्कूलों की जो भी मांग है उन्हें हमारी सरकार में शिक्षा मंत्री बड़े भाई रोहित ठाकुर तत्काल पूरा कर रहे है। और लोकनिवि के मन्त्री भाई विक्रमादित्य सिंह कुटलैहड़ में खेल मैदानों के लिए करोड़ों की धनराशि उपलब्ध करवा रहे है।