Blog

  • पंजाबः लुटेरों ने घर में घुसकर डॉक्टर का किया कत्ल, नकदी लेकर हुए फरार 

    पंजाबः लुटेरों ने घर में घुसकर डॉक्टर का किया कत्ल, नकदी लेकर हुए फरार 

    मुक्तसरः पंजाब में आए दिन लूटपाट और चोरी के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब मुक्तसर जिले के मलोट विधानसभा क्षेत्र के बुर्ज सिधावां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लुटेरों ने घर में घुसकर एक डॉक्टर का कत्ल कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे घर से नकदी लूट कर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक डॉक्टर की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों लुटेरों ने चेहरे बांधे हुए थे और परिवार से 5 लाख रुपये की फिरौती मांग की थी। उसके बाद लुटेरों ने लोहे की रॉड से डॉक्टर पर हमला कर 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

    इस मौके पर घर में सिर्फ डॉक्टर और उनकी पत्नी ही थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर के बच्चे विदेश में हैं। पड़ोसी ने बताया कि लुटेरे पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने दंपती को हथियार दिखाकर धमकाते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। जब मृतक व उसकी पत्नी ने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने डॉक्टर के सिर पर हमला कर दिया और घर की अलमारी में रखे पैसे लेकर फरार हो गए। मृतक के बेटे कनाडा में रहते हैं। मृतक अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव में रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावर हेलमेट और मास्क पहने हुए थे। सिर में भारी रॉड लगने से डॉक्टर की मौत हो गई। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

  • प्लेन क्रैश के 40 दिनों बाद जंगल में जिंदा मिले 4 बच्चे, देखें वीडियो

    प्लेन क्रैश के 40 दिनों बाद जंगल में जिंदा मिले 4 बच्चे, देखें वीडियो

    बोगोटाः कोलंबिया के अमेजन के जंगलों में प्लेन क्रैश होने के 40 दिन बाद 4 बच्चों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है। ये सभी भाई-बहन हैं। मिलिट्री जवानों को बच्चे कोलंबिया के कैक्वेटा और गुआवियारे प्रांत की सीमा पर मिले। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बताया कि इन बच्चों की उम्र 13 साल, 9 साल, 4 और 1 साल है। उन्होंने इस दिन को मैजिकल डे बताया है। साथ ही राष्ट्रपति ने मिलिट्री के जवानों के साथ बच्चों की तस्वीरें भी शेयर की हैं। सभी बच्चों को जरूरी इलाज मुहैया करवाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें उनके दादा-दादी को सौंपा जाएगा। दरअसल, 1 मई को 7 यात्रियों के साथ सेसना 206 विमान कोलंबिया के एयरस्पेस में क्रैश होकर अमेजन के जंगलों में गिर गया था। हादसे में पायलट समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें इन बच्चों की मां भी शामिल थी। वहीं चारों बच्चे लापता थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलंबिया सरकार और मिलिट्री ने बच्चों के रेस्क्यू के लिए ऑपरेशन होप शुरू किया था।

    मई में शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जंगल से बच्चों का सामान बरामद किया गया था। इसमें कैंची, दूध की बोतल, हेयर-टाई और टेम्पररी शेल्टर शामिल था। इसके अलावा कई जगहों पर बच्चों के पैरों के निशान भी नजर आए थे। सर्चिंग के दौरान मिलिट्री हेलीकॉप्टर से बच्चों की दादी की आवाज में एक रिकॉर्डेड मैसेज भी सुनाया गया था, जिससे बच्चे एक जगह रुक जाएं या कोई सिग्नल दे सकें। इसके बाद 17 मई को रष्ट्रपति ने ट्वीट कर बच्चों के मिलने की बात कही थी। हालांकि, सर्च ऑपरेशन में जुटी सेना ने इसकी पुष्टि नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि अगर बच्चे किसी को मिले भी हैं तो वो उनकी कस्टडी में नहीं हैं। इसके बाद कोलंबिया में राष्ट्रपति को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वहां के लोगों ने सरकार पर बच्चों के मिलने की झूठी उम्मीद देने का आरोप लगाया था।

    अधिकारियों ने बताया- 1 मई को प्लेन अराराक्वारा से सैन जोस डेल ग्वावियारे जा रहा था। इसी बीच क्रैश हो गया था। हादसे के 16 दिन बाद यानी 16 मई को प्लेन का मलबा मिला था। हमें मलबे में पायलट समेत 3 शव मिले थे। इनमें से एक शव रानोक मुकुटुय नाम की महिला का था। वो हादसे के बाद लापता हुए 4 बच्चों की मां थी। अधिकारी ने कहा- सैन जोस डेल ग्वावियारे शहर कोलंबिया अमेजन इलाके का मुख्य शहर है। यहां सड़कें काफी कम हैं, इसलिए लोग छोटे प्लेन से आना-जाना करते हैं। सेसना 206 के पायलट ने इंजन में खराबी होने की सूचना दी थी, जिसके कुछ मिनट बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया था। वहीं, अमेजन के जंगलों में 131 फीट लंबे पेड़ होने की वजह से जवानों को रेस्क्यू एंड सर्च ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही थीं।

    मिलिट्री एक अधिकारी ने बताया था कि रेस्क्यू एंड सर्च ऑपरेशन के लिए 100 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया था। मिलिट्री के एयरप्लेन्स और हेलीकॉप्टर भी बच्चों की तलाश में जुटे हुए थे। स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही थी। सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, प्लेन क्रैश होने के बाद बच्चे मदद मांगने के लिए वहां से निकल गए थे। हालांकि, बच्चे इतने दिनों तक कैसे बचे रहे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

  • दिल दहलाने वाला वीडियो: विशाल शार्क ने पिता के सामने बेटे की ली जान 

    दिल दहलाने वाला वीडियो: विशाल शार्क ने पिता के सामने बेटे की ली जान 

    काहिरा: मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में एक बेहद ही खतरनाक हादसा देखने को मिला है। यहां पर एक शार्क के हमले में एक रूसी पर्यटक की मौत हो गई जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक पर हमला कर रहा है और तट पर मौजूद लोग बेबस होकर इस मंजर को देख रहे है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की है और रूसी सैलानियों से तैराकी करने से पहले मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की बात कही है। 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक रूसी पर्यटक पर एक शार्क बार-बार हमला कर रहा है। पर्यटक तैर कर समुद्र के किनारे आना चाह रहा है लेकिन शार्क उसे नहीं आने दे रहा है और हर तरफ से उस पर वार कर रहा है। इधर समुद्र के तट पर बीच पर मौजूद अन्य लोग इस घटना को देख रहे थे और इसका वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो में यह देखा गया है कि किस तरीके से शार्क पर्यटक के शरीर को फाड़ रहा है और लोग चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहे है। 

    बता दें कि मिस्र के रेड सी रिसॉर्ट शहर हर्गहाडा में समुद्र में एक रूसी पर्यटक तैर रहा था। इस दौरान उस पर एक विशाल शार्क ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

    बाद में समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्गहाडा में रूस के महावाणिज्य दूतावास ने इसकी पुष्टी की थी। यही नहीं दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर हुर्घाडा में मौजूद रूसी नागरिकों को चेतावनी भी दी कि जब वे समुद्र में हों तो शार्क और अन्य पानी के जानवर से सतर्क रहें और तैराकी और गोताखोरी प्रतिबंध के मामले में मिस्र के अधिकारियों के निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पर्यावरण मंत्री यासमीन फौद ने कहा है कि हमले में शामिल शार्की की पहचान कर उसे पकड़ा गया है और उसकी जांच के लिए मंत्रालय की प्रयोगशालाओं में उसे भेजा गया है। 

  • जालंधरः 7 बाइक और 2 एक्टिवा सहित गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः 7 बाइक और 2 एक्टिवा सहित गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः पुलिस कमिशर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के तहत शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि में 9 जून 2023 को थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लुटेरा गिरोह के 3 सदस्यों को वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र हरबंस लाल निवासी जोहला जालंधर, गुरजिंदर सिंह उर्फ रुथी पुत्र गोपाल कृष्ण निवासी गांव ढिलवां और हरदीप पुत्र सतपाल निवासी थाना पतारा जालंधर चौगिटी के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों से बाइक बरामद की है। पूछताछ के बाद अन्य वाहनों को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बाइक और 2 एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 159 के तहत धारा 379, 34, 441 थाना रामामंडी जालंधर में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाबः House of Johnson शोरूम से 15 दिन में दूसरी बार चोर लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    पंजाबः House of Johnson शोरूम से 15 दिन में दूसरी बार चोर लाखों का सामान लेकर हुए फरार

    बठिंडा: शहर के एक सेंट्री शोरूम (हाउस ऑफ जॉनसन) में 15 दिन में दूसरी बार चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर उक्त शोरूम से एलईडी, एसी, जनरेटर की वॉयर के साथ अंदर पड़े लाखों के समान भी लेकर फरार हो गए। उनका आरोप है कि पुलिस की कमजोर इन्वेस्टिगेशन से चोरों ने दूसरी बार उनके शोरूम को निशाना बनाया है। पीड़ित का कहना है कि शहर में ऐसी वारदातें रोजाना देखने को मिल रही है। जिससे शहर के बिजनेसमैन और आम लोग परेशान हैं। यह चोरियां होने का कारण नौजवानों में बेरोजगारी वह नशे की लत है। जिसके कारण यह सब चोरियां हो रही हैं।

    शहर में मोटरसाइकिलो की चोरी, पर्स छीनने, औरतों की बालियां छीनने की वारदातें हर रोज का काम हो गया है। लोग अपने ही शहर में खुद को सुरक्षित नहीं पा रहेl शोरूम मालिक का कहना है कि 23 मई को पहले भी चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट हम ने पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने इंक्वायरी भी की, लेकिन कुछ नहीं मिला। अब फिर दोबारा हमारे शोरूम में चोरी हुई। जिसमें लाखों का सामान चोर ले गए। साथ ही शोरूम मालिक ने इन्साफ की मांग करते हुए चोरो पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਕਾਲੀਆਂ ਝੰਡੀਆਂ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਆਪ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਕਾਲੀਆਂ ਝੰਡੀਆਂ ਦਿਖਾ ਕੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਅਤੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਆਗੂ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਦੌਰੇ ਦੌਰਾਨ ਕਾਲੀਆਂ ਝੰਡੀਆਂ ਵਿਖਾ ਕੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਬਾਜਵਾ ਮੁਰਦਾਬਾਦ ਦੇ ਨਾਅਰੇ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਤਬਕੇ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਆਗੂ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਵਲੋ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਕੁਝ ਆਮ ਘਰਾਂ ਤੋਂ ਪਹੁੰਚੇ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਬਾਰੇ ਗਲਤ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੀ ਗਈ। ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਮੋਬਾਈਲ ਚਾਰਜਰ ਠੀਕ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਕਹਿ ਕੇ ਮਿਹਣਾ ਮਾਰਿਆ ਗਿਆ, ਤੇ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਉਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਗਲਤ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੀ ਗਈ ਜੋਂ ਕਿ ਬਹੁਤ ਹੀ ਘਟੀਆ ਹਰਕਤ ਹੈ। ਬਾਜਵਾ ਵਰਗੇ ਸੀਨੀਅਰ ਅਤੇ ਸੁਲਝੇ ਹੋਏ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨਾਂ ਸ਼ੋਭਾ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾ ਵਲੋ ਅੱਜ ਆਪਣੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਨੇਤਾ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਜਵਾ ਨੂੰ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਜਨਤਕ ਤੌਰ ਤੇ ਮਾਫੀ ਮੰਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਰਮੇਸ਼ ਮੇਸ਼ਾ (ਸ਼ਹਿਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ,ਧਾਰੀਵਾਲ),ਰਵਿੰਦਰ ਭੱਟੀ (ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜੋਈਂਟ ਸਕੱਤਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ,ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ),ਪੀਟਰ ਮੱਟੂ (ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਗਿਣਤੀ)ਸਾਬਾ ਭੱਟੀ ਅਤੇ ਮੋਨੂੰ ਦੀਨਪੁਰ ਆਦਿ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • पंजाब: एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट में मिले कॉकरोच, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी अथॉरिटी

    पंजाब: एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट में मिले कॉकरोच, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी अथॉरिटी

    अमृतसरः एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट पर कॉकरोच घूमने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां पर मौजूद कस्टमर ने कॉफी खरीदते समय पूरे आउटलेट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दरअसल, कॉफी आउटलेट पर कॉकरोच होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कस्टमर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी एक्शन के लिए लिखा है। विदेश जा रहे सर्वप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतसर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कॉफी ब्रैंड के स्वच्छता मानकों को देख हैरानी हुई है। अगली बार बेहतर भारत की आशा रहेगी।

    हैरानी की बात है कि इस आउटलेट पर साधारण कॉफी भी 180 रुपए में मिलती है, लेकिन जिस क्रॉकरी में यह महंगी कॉफी सर्व की जाती है, उसके आसपास कॉकरोच घूमते दिख रहे हैं। यह आउटलेट एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर बना है और नेशनल- इंटरनेशनल पैसेंजर यहां से कॉफी व स्नैक्स खरीदते हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इन आउटलेट्स को ठेके पर दिया जाता है, लेकिन जो MOU साइन होता है, उसमें स्वच्छता को प्रायोरिटी पर रखा जाता है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी। आउटलेट पर अगर सुधार संभव हुआ तो नोटिस देकर उसे करवाया जाएगा। अन्यथा ठेका रद्द कर दिया जाएगा। 

  • पूर्व पीएम ने संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें मामला 

    पूर्व पीएम ने संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, जानें मामला 

    लंदन: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को संसद की सदस्यता से अचानक इस्तीफा देकर पूरे देश को चौंका दिया। उन्होंने एक संसदीय समिति के इस बयान के बाद यह कदम उठाया कि जॉनसन द्वारा अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन कर ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ (प्रधानमंत्री आवास) में पार्टियां आयोजित करने के मुद्दे पर संसद को भ्रमित करने के मामले में प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। जॉनसन (58) इस मामले में एक संसदीय समिति की जांच का सामना कर रहे हैं। समिति इस बात का पता लगा रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान 10 डाउनिंग स्ट्रीट में लॉकडाउन से जुड़े नियम तोड़कर जिन पार्टियों का आयोजन किया, क्या उन्हें लेकर उन्होंने निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ को गुमराह किया।

    जॉनसन का फैसला शुक्रवार को तब आया, जब उन्हें संसद की विशेषाधिकार समिति से इस महत्वपूर्ण मामले में एक गोपनीय पत्र मिला। जॉनसन ने संसदीय समिति की इस जांच को ‘‘उन्हें संसद से बाहर निकालने का प्रयास’’ करार दिया। एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘समिति ने इस संबंध में अभी तक एक भी सबूत पेश नहीं किया है कि मैंने जानबूझकर या लापरवाही से हाउस ऑफ कॉमन्स को गुमराह किया।’’ इससे पहले, शुक्रवार को उन्हें जांच समिति की रिपोर्ट की एक प्रति मिली, जो अभी प्रकाशित नहीं की गई है। जॉनसन ने दावा किया कि यह रिपोर्ट ‘‘त्रुटियों और पूर्वाग्रहों से भरी हुई’’ है। मार्च में विशेषाधिकार समिति को सौंपे गए साक्ष्य में जॉनसन ने संसद को गुमराह करने की बात स्वीकार की थी, लेकिन उन्होंने जानबूझकर ऐसा करने से इनकार किया था।

    पूर्व प्रधानमंत्री ने माना था कि पार्टी में जुटी भीड़ ने “सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन नहीं किया था।” उन्होंने कहा कि पार्टी का आयोजन ‘‘आवश्यक’’ कार्यक्रम के तहत हुआ था और दावा किया कि इसके लिए पूर्व अनुमति ली गई थी। जॉनसन ने जोर देकर कहा कि उन्होंने अपने विवेक के अनुसार हमेशा दिशा-निर्देशों का पालन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने सांसद पद छोड़ने की घोषणा करते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘मैंने झूठ नहीं बोला और मुझे विश्वास है कि समिति यह बात जानती है। वह अच्छी तरह से जानती है कि जब मैंने हाउस ऑफ कॉमन्स में बात की थी, तो मैं वही कह रहा था, जिसे मैं ईमानदारी से सच मानता था और जो मुझे किसी भी अन्य मंत्री की तरह कहने के लिए कहा गया था।’’

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਛੁਡਵਾਇਆ 8 ਕਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨ ਦਾ ਕਬਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸਰਕਾਰੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਛੁਡਵਾਇਆ 8 ਕਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨ ਦਾ ਕਬਜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ’ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਜਮਾਈ ਬੈਠੇ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਐਡਮਨਿਸਟ੍ਰੇਟਰ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਐੱਮ. ਐੱਫ਼. ਫਾਰੂਕੀ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ ਬੋਰਡ ਦੀਆਂ ਬੇਸ਼ਕੀਮਤੀ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਇਸੇ ਕੜੀ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਤਹਿਸੀਲ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਰਹੀਮਾਬਾਦ ਵਿੱਚ 8 ਕਨਾਲ ਜ਼ਮੀਨ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ ਬੋਰਡ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। 

    ਕਸਬਾ ਕਲਾਨੌਰ ਅਧੀਨ ਵੱਸਦੇ ਮੁਸਲਮਾਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਆਗੂ ਹਬੀਬ ਆਲਮ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੋਰਨਾਂ ਸਾਥੀਆਂ ਹਾਜੀ ਅਬਦੁੱਲ ਕਰੀਮ, ਨਈਅਰ ਆਲਮ, ਰਹਿਮਤ ਅਲੀ ਮੁਸੀਬਤ ਅਲੀ, ਯੂਸਫ਼ ਦੀਨ, ਜਾਹਿਦ ਠੇਕੇਦਾਰ ਨੇ ਮੁਸਲਮਾਨ ਸਮਾਜ ਲਈ ਸਾਲ 2017 – 18 ਵਿੱਚ ਪਿੰਡ ਰਹੀਮਾਬਾਦ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਵਿੱਚ ਕਬਰਿਸਤਾਨ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਲੈਣ ਲਈ ਕਬਜ਼ਾਧਾਰਕਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਦਾਇਰ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਮੁਸਲਮਾਨ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਰਹੀਮਾਬਾਦ ਦੇ ਕਬਰਿਸਤਾਨ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਲੈਣ ਲਈ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਗੱਲਬਾਤ ਰਾਹੀਂ ਹਾਜੀ ਅਬਦੁੱਲ ਕਰੀਮ, ਰਹਿਮਤ ਅਲੀ, ਮੁਸੀਬਤ ਅਲੀ, ਹਬੀਬ ਆਲਮ ਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 1947 ਵੇਲੇ ਹਿੰਦ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਬਟਵਾਰੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਰਦੇ ਦਫ਼ਨਾਉਣ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਕਬਰਿਸਤਾਨ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਨਹੀਂ ਸੀ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੂਰ ਦੁਰਾਡੇ ਜਾਣਾ ਪੈਂਦਾ ਸੀ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਹੁਣ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਗੁੱਜਰ ਮੁਸਲਮਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਜਮੀਨ ਰਿਜ਼ਰਵ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

    ਵਕਫ ਬੋਰਡ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੇ ਐਡਮਨਿਸਟ੍ਰੇਟਰ ਏ. ਡੀ. ਜੀ. ਪੀ. ਐੱਮ. ਐੱਫ਼. ਫਾਰੂਕੀ (ਆਈ. ਪੀ. ਐੱਸ.) ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਵਕਫ ਬੋਰਡ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ਾ ਮੁਕਤ ਕਰਵਾ ਕੇ ਰੈਵੇਨਿਊ ਵਧਾਉਣਾ ਹੀ ਸਾਡਾ ਮੁੱਖ ਟੀਚਾ ਹੈ। ਜਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ’ਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਕਾਨੂੰਨੀ ਤੌਰ ’ਤੇ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਉਣ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੱਟੇਦਾਰ ਬਣਾ ਕੇ ਵਕਫ ਬੋਰਡ ਦਾ ਰੈਵੇਨਿਊ ਵਧਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਭਵਿੱਖ ਵਿਚ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਬਿਹਤਰੀਨ ਦੇ ਕੰਮ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿ ਬੋਰਡ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਸਿੱਧਾ ਫਾਇਦਾ ਮਿਲੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਕਫ਼ ਬੋਰਡ ਦੀ ਕਾਰਜਪ੍ਰਣਾਲੀ ਨੂੰ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, डिवाइडर से टकराकर गाड़ी ने खाई कई पलटियां

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, डिवाइडर से टकराकर गाड़ी ने खाई कई पलटियां

    कपूरथलाः जिले के जीडी रोड रोड पर बर्गर किंग के सामने दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। दरअसल, हादसा मर्सिडीज ड्राइवर की रैश ड्राइविंग के कारण हुआ। जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई। हालांकि इस घटना दौरान 5 लोगों बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार मर्सिडीज ड्राइव कर रहे शख्स ने अचानक ब्रेक लगाई। बैलेंस बिगड़ने से कार डिवाइडर से टकराकर 3 बार पलटियां खाते हुए पेड़ के नीचे खड़ी बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।

    बताया जा रहा है कि घायल युवक को एंबुलेंस से फगवाड़ा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतपाल सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गांव जगतपुर तहसील बंगा जिला नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के समय मर्सिडीज में 5 लोग थे, जो कार के एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गए।

    पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्सिडीज और बाइक को कब्जे में ले लिया है। कार सवार राजेंद्र पाल ने बताया कि होशियारपुर से फगवाड़ा होते हुए वे मर्सिडीज़ कंपनी के शोरूम में जा रहे थे। उनके आगे जो गाड़ी जा रही थी, उसने अचानक ब्रेक लगा दी। जब उससे बचने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाई तो उनकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई तथा 3 पलटियां खाकर गाड़ी पेड़ से जा टकराई। पेड़ के पास खड़ा बाइक सवार युवक चपेट में आ गया। मौके पर पहुंचे एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि मर्सिडीज गाड़ी CHCL-1327 को जब्त कर लिया है। कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के शव को भी कब्जे में लेकर केस दर्ज किया है।