Blog

  • पंजाबः साढ़े 8 करोड़ रुपए की लूट का मामला, 50 लाख रुपए और बरामद करने में पुलिस के छूटे पसीने, देखें वीडियो

    पंजाबः साढ़े 8 करोड़ रुपए की लूट का मामला, 50 लाख रुपए और बरामद करने में पुलिस के छूटे पसीने, देखें वीडियो

    लुधियानाः सीएमएस कंपनी में हुई लूट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार मास्टरमाइंड मनजिंदर उर्फ मनी ने गांव अब्बुवाल स्थित घर के सेप्टिक टैंक में 50 लाख रुपए छिपा रखे थे। उसने इन पैसों को ईंटों से बांधकर टैंक में डाला था। इसका खुलासा उनसे पूछताछ में किया। जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और 50 लाख रुपए सीवरेज से निकाले। इसमें 500 के नोट की गडि्डयां थी। पुलिस अभी तक मनजिंदर से 1 करोड़ 50 लाख रुपए बरामद कर चुकी है। इस दौरान पुलिस कर्मियों के पसीने छूट गए। 

    इसके साथ मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को कोठे हरि सिंह, अगलाड़ लोपे कलां जगराओं से गिरफ्तार पकड़ा। नरिंदर सिंह से पुलिस ने 25 लाख रुपए लूट के बरामद किए हैं। इसके साथ पुलिस फरार मास्टरमाइंड मनदीप कौर के मायके और ससुराल पक्ष से भी पूछताछ करेगी। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें पंजाब के अलावा दूसरे स्टेटों में दबिश दे रही हैं। कंपनी से जो 5 डीवीआर गायब हुए हैं, वह भी उसी के पास हैं।

    लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि अब तक आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 1 करोड़ के करीब पैसे खर्च हो चुके हैं। इसके साथ पैसों की खोज के लिए कर्मचारियों को सीवरेज लाइनों में घुसना पड़ा। आरोपियों ने वारदात वाले दिन काले कपड़े पहनने की योजना बनाई थी, ताकि रात के समय कुछ नजर ना आए। इसमें से कुछ ने ही काले कपड़े पहने थे। उन्होंने कहा कि मामले को सुलझाने में जितना भी खर्च आ रहा है, उसे कंपनी से ही वसूलने के लिए डीजीपी से चर्चा चल रही है।

  • पंजाबः फर्नेस इकाई में हुआ ब्लास्ट, 6 मजदूर झुलसे, 3 की हालत गंभीर

    पंजाबः फर्नेस इकाई में हुआ ब्लास्ट, 6 मजदूर झुलसे, 3 की हालत गंभीर

    लुधियाना: एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में एक फर्नेस इकाई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां भट्ठी में शॉकर आने से ब्लास्ट हो गया। इससे 6 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर होने कारण उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि भट्ठी के बीच का गरम लोहा काफी दूर तक जाकर गिरा। जानकारी के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ के गांव कुंभ स्थित रामजी फर्नेस में जब भट्ठी में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था तो इसी दौरान भट्ठी में डाली जाने वाली स्क्रैप में शॉकर आ गया। शॉकर गिरते ही भट्ठी में ब्लास्ट हो गया। इससे गर्म लोहा मजदूरों के ऊपर गिरने से 6 मजदूर गंभीर जख्मी हो गए। फर्नेस मालिकों द्वारा तीन गंभीर जख्मी मजदूरों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जबकि, तीन मजदूरों को मंडी गोबिंदगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंडी गोबिंदगढ़ के निजी अस्पताल में राजू कुमार निवासी अंबे माजरा, तौहीद आलम निवासी बिहार और मोहम्मद मिसर निवासी मंडी गोबिंदगढ़ का उपचार चल रहा है। श्रम कानून के अनुसार फर्नेस में काम करते समय मजदूरों को सेफ्टी किट पहनाना मालिकों की जिम्मेदारी होती है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव हो सके। लेकिन उक्त फर्नेस में जितने भी मजदूर काम कर रहे थे, किसी ने सेफ्टी किट नहीं पहनी थी। अगर सेफ्टी किट पहनी होती तो मजदूर इतने गंभीर तरीके से न झुलसते।

  • पंजाबः दोहरे हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, कैश, गहने सहित वेपन किया बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः दोहरे हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार, कैश, गहने सहित वेपन किया बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोट/ अनमोलः पठानकोट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले शुक्रवार को हुए दोहरे हत्याकांड के प्रमुख संदिग्ध को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ितों, राज कुमार और चंपा देवी ने इस जघन्य अपराध में दुखद रूप से अपनी जान गंवा दी। सावधानीपूर्वक वैज्ञानिक जांच तकनीकों के माध्यम से, पठानकोट पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के कंदरोली में रेलवे स्टेशन पर बलविंदर सिंह उर्फ ​​कालू की तेजी से पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि वह दसूहा से पठानकोट लौटने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से लूटे गए आभूषण, जिनकी कीमत काफी अधिक है, को सफलतापूर्वक बरामद किया है, साथ ही हत्या के लिए घातक हथियार भी बरामद किया है।

    पत्रकारों को और जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि जांच के शुरुआती घंटों के दौरान, डीएसपी रजिंदर मिन्हास की देखरेख में एसएचओ शापुरकंडी सुरिंदर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराध स्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करते हुए, अधिकारियों ने तेजी से संदिग्ध की पहचान की, जो पहले पीड़ितों के घर में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत था। अपराध करने के तुरंत बाद, अपराधी एक काले रंग की होंडा एक्टिवा पर भाग गया, जो पीड़ितों की थी। जांच में बाद में पता चला कि गिरफ्तारी से बचने के लिए संदिग्ध ने मृतक के कपड़े पहन लिए थे।

    अभियुक्त ने चोरी किए गए स्कूटर को काफी कम कीमतों पर बेचने का प्रयास असफल साबित हुआ, जिसके कारण उसने वाहन को छोड़ दिया। पठानकोट पुलिस ने एक्टिवा से खून से सने कपड़ों को सफलतापूर्वक बरामद किया, जिससे उनके मामले को बल मिला। यह पता चला कि अभियुक्तों ने निगरानी कैमरों से बचने के लिए जानबूझकर दूरस्थ क्षेत्रों का चयन किया था। इसके बाद, आरोपी दसूहा गए, जहां उन्हें शराब के सेवन और फिजूलखर्ची में संलिप्त पाया गया। कई टीमों के सघन तलाशी अभियान के बाद, पठानकोट पुलिस ने आज सुबह रेलवे स्टेशन पर बलविंदर सिंह उर्फ ​​कालू को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

    प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, संदिग्ध ने स्वीकार किया कि उसने आर्थिक तंगी और पीड़ितों के घरेलू कीमती सामानों के बारे में जानकारी होने के कारण अपराध को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब चंपा देवी कुछ देर के लिए घर से सब्जी खरीदने के लिए निकली। मौका पाकर, संदिग्ध ने राज कुमार पर बागवानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लोहे के सब्बाल से बेरहमी से हमला किया। चंपा देवी के लौटने पर, वह भी उनके हिंसक हमले का शिकार हो गई, और प्लास्टिक की थैली से उनका सिर ढक कर उनका दम घोंट दिया था। अपनी चोरी के दौरान, उसने चोरी के गहनों को पठानकोट के लामिनी स्टेडियम के पास छिपा दिया, पहचान उद्देश्यों के लिए स्थान को चिह्नित किया।

    अपराध स्थल को नष्ट करने के प्रयास में, अभियुक्तों ने जानबूझकर गैस चूल्हे पर खाना पकाने का कटोरा रखकर गैस रिसाव किया। लेकिन मृतक परिवार की त्वरित प्रतिक्रिया के बाद उनकी बेटी का फोन आया, एक बड़ी आपदा टल गई क्योंकि वे दरवाजे खोलने और क्षेत्र को हवादार बनाने में कामयाब रहे।

    पठानकोट पुलिस अब अपराधी के खिलाफ एक मजबूत मामला बना रही है, जिसमें पर्याप्त सबूत एकत्र किए गए हैं, जिसमें पीड़ित के हाथों पर बालों के नमूने भी शामिल हैं, जो जीवित रहने के लिए संघर्ष का संकेत देते हैं। पठानकोट पुलिस जांच के दौरान सहयोग और समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करना चाहती है। इस मामले में शामिल पुलिस कर्मियों की प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जिससे समुदाय को न्याय मिलने का आश्वासन मिला है।

    एसएसपी खख ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संभावित घरेलू नौकर या नौकर के चरित्र और पृष्ठभूमि को पुलिस के माध्यम से सत्यापित करना सुनिश्चित करें ताकि किसी भी अवांछित घटना को रोका जा सके।

  • केवी सलोह में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

    केवी सलोह में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

    केवी सलोह में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :केन्द्रीय विद्यालय सलोह में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देशित जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गय। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय सलोह के प्राचार्य युधवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जी -20, नई शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के बारे मे जागरूक करना था।
    इसके अतिरिक्त प्राचार्य युधवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को जी -20, नई शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में प्राथमिक अध्यापिका नीतू मिश्रा ने खिलौना आधारित शिक्षा के बारे मंे जानकारी दी। इसके बाद प्रतिभागियों ने सह पाठ्य सामग्री तैयार की जो भविष्य मे कक्षा अध्यापन मंे सहायक होंगी। 
  • इस इलाके में 72 घंटे पानी सप्लाई रहेगी बंद, 30 लाख लोगों पर होगा असर  

    इस इलाके में 72 घंटे पानी सप्लाई रहेगी बंद, 30 लाख लोगों पर होगा असर  

    हरियाणाः दिल्ली तक पानी पहुंचाने वाली नहर में क्रैक हो जाने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे करीब 30 लाख लोग प्रभावित हो सकते है। दिल्ली सरकार में जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को बताया कि सोनीपत के पास खुबरू और ककरोई के बीच क्रैक आया है। उन्होंने कहा कि इस नहर की मरम्मत में 48 से 72 घंटे लगेंगे। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड पानी की राशनिंग कर रहा है, लेकिन दिल्ली में एक बड़ी आबादी को गर्मी के इस मौसम में बड़ी असुविधा होगी। 

    सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, “वर्तमान में, हरियाणा से दिल्ली को कच्चे पानी की आपूर्ति में लगभग 20 प्रतिशत की कमी है। इससे दिल्ली में करीब 30 लाख आबादी को पानी की कमी की समस्या हो सकती है।” दिल्ली आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, शहर को हरियाणा से 612 MGD कच्चा पानी और उत्तर प्रदेश से 253 MGD ऊपरी गंगा नहर के माध्यम से मिलता है। बाकी शहर भर में स्थापित नलकूपों और नलकूपों से निकाला जाता है। 

    हरियाणा से पानी की आपूर्ति दिल्ली सब ब्रांच (213 MGD), कैरियर लाइन्ड चैनल (441 MGD) और यमुना नदी (77.5 MGD) के माध्यम से की जाती है। कैरियर लाइन्ड चैनल और दिल्ली उप शाखा बवाना, द्वारका, नांगलोई, हैदरपुर, वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला में सात जल उपचार संयंत्रों को कच्चे पानी की आपूर्ति करती है। डीजेबी ने एक बयान में कहा कि बड़वासनी गांव के पास सीएलसी के एक हिस्से में क्रैक आने से महत्वपूर्ण क्षति हुई है, जिससे हैदरपुर -1, हैदरपुर -2, बवाना, नांगलोई और द्वारका जल उपचार संयंत्रों का संचालन प्रभावित हुआ है।

    प्रभावित क्षेत्रों में मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली उच्च न्यायालय, विभिन्न देशों के दूतावास और उत्तर और पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्से शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती के निर्देश पर दिल्ली जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। बता दें कि सोनीपत के बड़वासनी गांव के पास मुनक नहर को जोड़ने का काम जारी है। सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर की सफाई करवा रहे हैं और जगह-जगह इसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक मुनक नहर को सफाई के बाद जोड़कर पानी चालू कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः नहर में नहा रहे लोगों पर पुलिस की दबिश, अधिकारियों को देख कपड़े छोड़ भागे नौजवान, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर में नहा रहे लोगों पर पुलिस की दबिश, अधिकारियों को देख कपड़े छोड़ भागे नौजवान, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः भरात के कई इलाकों में पड़ रही भीष्म गर्मी के कारण हिमाचल में पहाड़ों की बर्फ पिघल रही है जिसके कारण डैम में जल स्तर बढ़ रहा ओर डैम वालों को नहरों में अधिक पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। जिला पठानकोट की नहरों में भी इस समय काफी पानी छोड़ा जा रहा है। कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए  नहरों में नहाने आ रहे है और वह यह भी नहीं सोच रहे कि पानी का बहाव अधिक होने के कारण कोई अनहोनी घटना हो सकती है। इसके वाबजूद बच्चे व् युवा इन नहरों में नहा रहे है। 

    बता दे की पहले भी पठानकोट में कई ऐसे हादसे हो चुके है जिनमें नहर में नहा रहे लोगों ने अपनी जान गवाई है। इसी के चलते हर साल जिला पठानकोट में इन दिनों जिला प्रसाशन की और से नहरों में नहाना व इनके आस पास जाने पर पाबंधी लगा दी जाती है। इस बार भी डी.सी. पठानकोट ने इस पर पाबंधी लगा दी है इसके बावजूद लोग उनके हुक्मों की उलंघना करते हुए लोग नहा रहे है। देखा जाए तो प्रसाशन इन सब पर पाबंधी तो लगा देता है पर इस पर सख्ती से कोई कारवाई नहीं करता जिसके चलते हमारे चैनल की टीम की माधोपुर नहर के पास पहुंची ओर देखा कि यहां बच्चे व नौजवान नहा रहे थे ।

    अचानक एस.एच.ओ. सुजानपुर ने नहर मे नहाते लोगो पर दबिश कर दी जिसके कारण कई नौजवान इधर-उधर भागने लगे, जिसके चलते जब हमारी टीम ने एस.एच.ओ. से कारवाई के बारे मे पूछा तो उन्होंने कहा की इन नोजवानो के माता पिता को बुलाया जाएगा ओर उनसे बातचीत की जाएगी जिन के पास गाड़ियों के पेपर नहीं होंगे उनके चलान भी काटे जाएंगे।

  • ऊना ब्लड सर्विस संस्था को ब्लड डोनर डे पर सीएमओ ऊना द्वारा सम्मानित किया गया

    ऊना ब्लड सर्विस संस्था को ब्लड डोनर डे पर सीएमओ ऊना द्वारा सम्मानित किया गया

    ऊना ब्लड सर्विस संस्था को ब्लड डोनर डे पर सीएमओ ऊना द्वारा सम्मानित किया गया

    ऊना/सुशील पंडित :टीम ऊना ब्लड सर्विस संस्था जो की पिछले 9 वर्षो से इंडिया लेवल पर रक्तदान महादान जैसे अनेक कार्य में अपना सहयोग दे रही है।आज ब्लड डोनर डे पर टीम को बेहतरीन कार्यों के लिए आज सीएमओ ऊना द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सम्मानित किया गयाऊना ब्लड सर्विस संस्था की बात करे तो जरूरतमंद मरीजों को रक्त,जरूरतमंद लड़कियों की शादी में राशन सामग्री,मरीजों का इलाज,बच्चो की पढ़ाई का और फीस का खर्चा,लाबारिस लोगो को उनके घर तक पहुंचाना इत्यादि काम इस संस्था द्वारा किया जाता है।टीम ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ को प्रशासन और अन्य बहुत ही संस्थायो द्वारा बेहतरीन कार्यों के लिए  सम्मानित भी किया जा चुका है।इसी बीच ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में भी जा चुका है जो की 23 मार्च 2021 को रक्तदान महादान कार्य में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था जो की अलग अलग जगहों पर अलग अलग संस्थायों के साथ मिलकर 1500 स्थानों में रक्तदान कैंप लगाए गए थे जिसने एक दिन में कुल 90000  यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ था।टीम को हिमाचल के गवर्नर द्वारा धर्मशाला में सम्मानित भी किया गया था।
    टीम के संस्थापक लवीश कपिला ने बताया कि ऊना ब्लड सर्विस संस्था जो की पिछले 9 वर्षो से जरूरतमंदों की सेवा में लगी है।लवीश कपिला ने जानकारी देते हुए कहा कि टीम द्वारा हर 4 महीने बाद रक्तदान शिविर लगाए जाते है हर शिविर में 150 से ज्यादा यूनिट एकत्रित किए जाते है।इसके अलावा ऊना,होशियारपुर,चंडीगढ़ पीजीआई,लुधियाना,जालंधर, दिल्ली में जरूरतमंद मरीजों को रोजाना 20से 25 यूनिट ब्लड और प्लेटलेट्स मुहैया करवाती है।टीम के सभी मेंबर्स न दिन देखते है न रात बस सेवा में लगे रहते है।टीम के पास अगर आधी रात को भी कोई एक्सीडेंट या डिलीवरी केस आता है तो टीम के मेंबर्स तुरंत हॉस्पिटल जाकर सेवा में जुट जाते है।लवीश कपिला न बताया जब तक सांसे चलती रहेंगी।सेवा का दस्तूर ऐसे ही जारी रहेगा।उन्होंने कहा आज अगर ऊना ब्लड सर्विस संस्था बुलंदियों को छू रही है तो यह सब हमारे रब स्वरूप साथियों की देन है।
  • फिर लगा इंटरनेट पर प्रतिबंध, 20 जून तक बढ़ाई गई रोक

    फिर लगा इंटरनेट पर प्रतिबंध, 20 जून तक बढ़ाई गई रोक

    मणिपुरः जिले में जातीय हिंसा के मद्देनजर इंटरनेट पर प्रतिबंध जारी रहेगा। राज्य सरकार ने रोक की अवधि 20 जून को दोपहर 3ः00 बजे तक बढ़ा दी है। मणिपुर के गृह आयुक्त टी रंजीत सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रव को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि इंटरनेट से प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। मणिपुर में सरकार ने अफवाहों को रोकने के लिए हिंसा के दौरान 9वीं बार इंटरनेट पर प्रतिबंध बढ़ाया है। सबसे पहले 3 मई को रोक लगाई गई थी। इससे मणिपुर में जीवन अस्त-व्यस्त है। कई संगठन इंटरनेट सेवा बहाल करने की मांग कर चुके हैं। बता दें, 3 मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (ATSUM) द्वारा मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग के खिलाफ एक रैली निकाली गई थी, जिसके बाद से हिंसा जारी है।

  • केवी सलोह में नई शिखा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

    केवी सलोह में नई शिखा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

    केवी सलोह में नई शिखा नीति पर कार्यशाला हुई आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित :केन्द्रीय विद्यालय सलोह में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्देशित जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गय। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय विद्यालय सलोह के प्राचार्य युधवीर सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। 
    उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जी -20, नई शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के बारे मे जागरूक करना था। इसके अतिरिक्त प्राचार्य युधवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को जी -20, नई शिक्षा नीति 2020 एवं मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में प्राथमिक अध्यापिका नीतू मिश्रा ने खिलौना आधारित शिक्षा के बारे मंे जानकारी दी। इसके बाद प्रतिभागियों ने सह पाठ्य सामग्री तैयार की जो भविष्य मे कक्षा अध्यापन मंे सहायक होंगी।
  • पंजाबः नशा तस्करों की गुंडागर्दी, बुजुर्ग को किडनैप कर की जमकर पीटाई, वीडियो वायरल

    पंजाबः नशा तस्करों की गुंडागर्दी, बुजुर्ग को किडनैप कर की जमकर पीटाई, वीडियो वायरल

    लुधियानाः पंजाब सरकार भले ही नशा खत्म करने के दावे कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत में अब भी सरेआम नशा बिक रहा है। अगर लोगों द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। ऐसा ही एक मामला खन्ना के माछीवाड़ा साहिब से सामने आया है। जहां नशा तस्करों ने सरेआम गुंडागर्दी की। नशा तस्करों को एक बुजुर्ग ने उन्हें नशा बेचने और करने से रोका तो तस्करों ने मिलकर पहले बुजुर्ग को किडनैप किया और फिर बुरी तरह से पीटा। यहां तक कि बुजुर्ग की पिटाई करते समय एक युवक ने वीडियो भी बनाई। बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

    पीड़ित बुजुर्ग के बयान दर्ज कर नशा तस्करों खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित मनजीत सिंह ने बताया कि उनके इलाके में कुछ युवक काफी समय से नशे के धंधे में लिप्त हैं। यहां तक कि वह नशा भी सरेआम ही करते रहते हैं। उसने कई बार इन युवकों को रोका, लेकिन वे नहीं माने। रोकने की सजा उसे यह दी गई कि बुरी तरह पीटा गया। पिटाई से शरीर पर पड़े निशान भी बुजुर्ग ने दिखाए। माछीवाड़ा साहिब थाना की एसएचओ मनदीप कौर (प्रोबेशनल डीएसपी) ने बताया कि मनजीत सिंह ने थाने में आकर उनके पास बयान दर्ज कराए। वायरल वीडियो भी दिखाई। जिसके बाद पुलिस ने सुनील शीला, गोगड़ व जस्सू नामक व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। 2 मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। सुनील के खिलाफ पहले भी 2 केस दर्ज हैं।