Blog

  • पंजाब :7 नौजवानों को तेजधार हथियारों के साथ किया काबू, देखें वीडियो 

    पंजाब :7 नौजवानों को तेजधार हथियारों के साथ किया काबू, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा थाना सतनामपुरा पुलिस ने भगतपुरा में छापेमारी कर 7 नौजवानों को तेजधार मारू हथियारों के सहित काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बातचीत के दौरान डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन नौजवानों को काबू कर लिया जिनकी पहचान संदीप, अमृतलाल, चेतन, अशीष , नकुल शर्मा, गुरदीप सिंह, शिव कुमार आदि के रूप में हुई है इन सब पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

    मनीला: फिलीपींस में वीरवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि फिलीपींस की राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में झटके महसूस हुए हैं, लेकिन किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। उन्होंने बताया कि हुके के पास और सतह से करीब 120 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। साथ ही मनीला से लगभग 140 किलोमीटर दूर है।

    बता दें कि फिलीपींस में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, लेकिन बड़ी क्षति होने की संभावना कम होती है। फिलीपींस की राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन परिषद ने कहा कि बड़ी क्षति या हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के कारण हमेशा भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट से जूझता रहा है। फिलिपींस का सबसे सक्रिय मेयॉन ज्वालामुखी ने करीब 18,000 लोगों को पूर्वोत्तर अल्बे प्रांत से पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया है।

  • मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री के घर में चोरी, पुलिस ने 2 को किया काबू

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री के घर में चोरी, पुलिस ने 2 को किया काबू

    मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि चोरी जुहू स्थित घर पर हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

    अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने एक दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वो इटली में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने स्विमसूट पहने एक फोटो जारी किया था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिख रहीं थी। 

  • रविदास सभा कमेटी मलाहत द्वारा लगाई गई ठंडे पेयजल की छबील

    रविदास सभा कमेटी मलाहत द्वारा लगाई गई ठंडे पेयजल की छबील

    रविदास सभा कमेटी मलाहत द्वारा लगाई गई ठंडे पेयजल की छबील

    ऊना/ सुशील पंडित :रविदास सभा कमेटी मलाहत द्वारा गुरूवार को मलाहत नगर में रेलवे फाटक के समीप ठंडे पेयजल की छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान रविदास सभा कमेटी द्वारा राहगीरों के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया था। कमेटी के सदस्यों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर ठंडा व मीठा पानी पिलाया।कमेटी के प्रधान ने बताया कि भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल जीव को पानी पिलाना, उसे नया जीवन देने के समान है।  इस दौरान रविदास सभा कमेटी के प्रधान सहित कमेटी के सभी युवा सदस्य मौजूद रहे।
  • जालंधरः हथियारों के प्रदर्शन पर लगा बैन, मैरिज पैलेसों में भी नहीं बजेंगे गन कल्चर वाले गाने, आदेश जारी 

    जालंधरः हथियारों के प्रदर्शन पर लगा बैन, मैरिज पैलेसों में भी नहीं बजेंगे गन कल्चर वाले गाने, आदेश जारी 

    जालंधर/वरुणः डिप्टी कमिश्नर पुलिस (ला एंड आर्डर) जालंधर अंकुर गुप्ता ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 और शस्त्र नियम, 2016 की धारा 32 अधीन शक्तियों का उपयोग करते हुए पुलिस कमिश्नरेट जांलधर के क्षेत्र में हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जारी आदेशों के अनुसार किसी भी व्यक्ति की तरफ से सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों, मैरिज पैलेसों/होटलों/हॉल आदि में विवाह/पार्टियों एवं अन्य सभा स्थलों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा शस्त्र लेकर चलने एवं प्रदर्शन करने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जो हथियारों का प्रचार और हिंसा/लड़ाई का महिमामंडन करने वाले गाने गाता है और हथियार लेकर फोटो आदि खींचकर या वीडियो क्लिप आदि बनाकर सोशल मीडिया/फेसबुक/व्हाट्सएप पर अपलोड करता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके इलावा कोई भी व्यक्ति किसी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा। यह आदेश दिनांक 16.06.2023 से 15.09.2023 तक प्रभावी रहेगा।

  • पंजाबः आतंकी रिंदा व गैंगस्टर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, अवैध हथियार व ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः आतंकी रिंदा व गैंगस्टर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, अवैध हथियार व ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : जिला पुलिस गुरदासपुर ने आतंकी रिंदा और गैंगस्टर से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 लाख 65 हजार 150 रुपए भारतीय करंसी, 2  पिस्तोल, 42 कारतूस, 3 मैगजीन,15 ग्राम हैरोईन,एक कार व एक मोटर साईकल बरामद किया है। इस गिरोह के दुबई,पाकिस्तान सहित जम्मू कश्मीर में भी तार जुड़े हैं।  पुलिस ने इस संबंधी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी को गोईंदवाल जेल से प्रोटैकशन वारंट पर पूछताछ के लिए लाया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी बार्डर रेंज नरेन्द्र भार्गव ने बताया कि पंजाब पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पंजाब मे नशीले पदार्थो की तस्करी के विरूद्व शुरू किए विशेष अभियान अधीन जिला पुलिस गुरदासपुर मे जिला पुलिस अधीक्षक हरीश ओम प्रकाश की अगवाई मे एक बहुत बड़ी सफलता मिली है। गत दिवस गुरदासपुर सीआईए स्टाफ की टीम ने  बबरी बाईपास पर नाकाबंदी कर एक कार को रोक  कर जब तालाशी तो कार से 15 ग्राम हैरोईन तथा 99400 रुपए ड्रग मनी  बरामद ह़ुई। जिस पर कार सवारों से पूछताश करने पर आरोपियों ने अपनी पहचान गुरप्रीत  सिंह उर्फ साजन पुत्र कर्म सिंह निवासी छहराटा अमृतसर,दलजीत सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी गांव भूरा केना खेमकरण, राहुल पुत्र कुलविन्द्र सिंह निवासी अमृतसर तथा निखिल कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी अमृतसर के रूप मे हुई।

    इस आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा है तथा नशीले पदार्थो का बड़े स्तर पर कारोबार चला रहा है। इस गिरोह के तार दुबई तथा पाकिस्तान के साथ जम्मू कश्मीर के नशा तस्करों से भी जुड़े हुए हैं। आरोपियों से सख्ती से पूछताश करने पर आरोपियों ने बताया कि नशीेले पदार्थो की तस्करी की एक खेप से मिले 39 लाख 65 हजार 750 रूपये गिरोह के एक साथी नीरज जसवाल उर्फ रोमी पुत्र पवन जसवाल निवासी  छहराटा अमृतसर के घर पर छुपा कर रखे है। जिस पर इनकी पूछताछ के बाद नीरज जसवाल के घर पर छापामारी कर वहां से यह राशि बरामद की गई। इसी तरह गिरफ्तार आरोपी दलजीत सिंह की निशानदेही पर दो पिस्तोल,तीन मैगजीन,42 कारतूस बरामद किए गए।

    इस गिरोह का मुख्य काम पाकिस्तान से ड्रोन मे माघ्यम से हैरोईन तथा छोटे हथियार मंगवा कर आगे सप्लाई करना है। इस गिरोह का पाकिस्तान मे एक चाचा नामक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर के साथ संपर्क है जो ड्रोन के माघ्यम से हैरोईन आदि भारत भेजता है। परंतु पंजाब मे सख्ती के कारण यह गिरोह अब जम्मू कश्मीर के रास्ते तस्करी करता है। उन्होने बताया कि इस गिरोह के कुछ सदस्य जेलों मे बंद है तथा उनको भी प्रोटैकशन वारटं पर लाया जाएगा। जबकि बीते दिनों हमारी सूचना के आधार पर सांबा मे पकड़े गए तीनों आरोपियों को भी पूछताछ के लिए लाया जाएगा। इस गिरोह के संबंधी गैंगस्टरों, आंतकवादियों सहित विदेशों मे बैठे खालीस्तानी समर्थकों के साथ भी हैं।

  • जालंधरः साले और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से जीजे पर किया हमला

    जालंधरः साले और उसके साथियों ने तेजधार हथियारों से जीजे पर किया हमला

    जालंधर/वरुणः गांव पुर्णिया तहसील नकोदर में साले ने साथियों के साथ मिलकर अपने जीजे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संतोख सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि वह गांव पूर्णिया में आज सुबह अपनी फलों की दुकान खोल रहा था। इस दौरान उसके साथ उसका बेटा भी मौजूद था। वह दुकान पर अपने बेटे को काम के सिलसिले में कुछ समझा ही रहा था कि वहां पर उसका साला (सनी) आ गया और उससे बहसबाजी करने लगा।

    संतोख ने बताया कि जब उसने सनी को कहा कि वह अपने बेटे से बात कर रहा है तो इतनी देर में सनी ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी। घायल संतोख को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना थाना शाहकोट की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • रावमापा जोह व पिरथीपुर के स्कूली बच्चों को नशे व साइबर क्राइम से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

    रावमापा जोह व पिरथीपुर के स्कूली बच्चों को नशे व साइबर क्राइम से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक

    रावमापा जोह व पिरथीपुर के स्कूली बच्चों को नशे व साइबर क्राइम से होने वाले दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक
     
    ऊना/सुशील पंडित :युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रावमापा जोह और रावमापा पिरथीपुर में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985, साइबर क्राइम, बाल विवाह व बाल मजदूरी के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया।
     जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक इस जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सके। इसके अतिरिक्त इस मौके पर रावमापा जोह की प्रधानाचार्य नीलम चोपड़ा, रावमापा पिरथीपुर के प्रधानाचार्य परमजीत सिंह, जिला बाल संरक्षण ईकाई ऊना के सदस्य व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
  • पंजाबः पौने 5 किलो अफीम और 30 किलो भुक्की सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः पौने 5 किलो अफीम और 30 किलो भुक्की सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने ट्रैप लगाकर दो तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 4 किलो 700 ग्राम अफीम, 30 किलो भुक्की के अलावा एक ट्रक और ब्रेजा कार बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त तस्कर वाहनों को नशा तस्करी में प्रयोग करते थे। इनके तार पंजाब के अलावा बाहरी राज्यों में भी जुड़े हुए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। आरोपियों की पहचान जिला बरनाला के गांव मनाल के रहने वाले धरमिंदर सिंह और समराला के कंग मोहल्ला के रहने वाले जसवीर सिंह जस्सा के रूप में हुई है।

    एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि नशे के खिलाफ मुहिम में एसपी (आई) डॉ. प्रज्ञा जैन और CIA स्टाफ इंचार्ज अमनदीप सिंह की टीम ने बालियों गांव के नजदीक से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उस समय ट्रक से 30 किलो भुक्की का थैला ब्रेजा गाड़ी में रखा जा रहा था। मौके से पुलिस को 30 किलो भुक्की और कार में से 1 किलो 700 ग्राम अफीम मिली।

    2 दिनों के रिमांड दौरान पुलिस ने धरमिंदर सिंह की निशानदेही पर समराला के माछीवाड़ा रोड पर छिपाकर रखी 3 किलो अफीम बरामद की। इस केस में अब तक कुल 4 किलो 700 ग्राम अफीम और 30 किलो भुक्की बरामद हुई है। आरोपी करीब 5 सालों से नशा तस्करी करते आ रहे थे। धरमिंदर सिंह के खिलाफ वर्ष 2019 में बरनाला के थाना ठुलीवाल में नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था। जसवीर सिंह जस्सा के खिलाफ भी वर्ष 2019 में समराला थाना में नशा तस्करी का केस दर्ज है।

  • जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक समपन्न

    जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक समपन्न

    जिप के लिए 1060 लाख तथा मनरेगा के लिए 32675 लाख रूपये का वार्षिक बजट अनुमोदित

    ऊना/सुशील पंडित :जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक आज जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे।बैठक में जल शक्ति, उद्योग, विद्युत, रोजगार, वन मंडल, बीडीओ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गइ। इसके अतिरिक्त गत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा, आय व्यय का अनुमोदन, 15वें वित्तायोग के अनुमोदित कार्यों को बदलने, जिला पंचायत विकास योजना की तैयारी जिला पंचायत योजना समिति और क्षेत्रीय कार्य समूहों के गठन बारे, 15वें वित्तायोग स्वास्थ्य सेवा केंद्रों के निर्माण हेतू अनुदान के उपयोग बारे, जिला परिषद की स्थाई समितियों का पुनर्गठन करने बारे, जिला परिषद के स्टोर के क्रय और उपायन हेतू उप समिति के पुनर्गठन, जिला परिषद के विकास कार्यों को गति देने हेतू सहायक अभियंताओं के साथ तकनीकी सहायक अटैच करने बारे, जिला परिषद द्वारा स्वीकृत राशि को ग्राम पंचायतों द्वारा खर्च ने किए जाने बारे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। 
    इस दौरान जिला परिषद के वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1060.16 लाख रूपये तथा मनरेगा के वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 32675.24 लाख रूपये का वार्षिक बजट अनुमोदित किया गया।इस मौके पर जिला सदस्यों द्वारा पानी, सड़क, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षण संस्थानों के समीप सड़कों पर स्पीड बे्रकर लगवाने बारे सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिकारी समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्र के लोग लाभान्वित हो सकें। 
    बैठक में जिला परिषद सदस्यों द्वारा घालूवाल से होशियारपुर रोड़ और चिंतपूर्णी रोड़ पर लगाए गए स्पीड ब्रेकरों को हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकरों की वजह से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना देखने को मिलती है। उन्होंने इस समस्या का उपयुक्त समाधान करने का आग्रह किया। जिप सदस्य द्वारा बिजली के मीटर समय पर न लगने बारे मुद्दा उठाया जिस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली स्मार्ट मीटर का प्रोसैस चल रहा है। इसके अतिरिक्त जिप सदस्यों ने सड़कों पर आवारा घूम रहे गौवंश को आश्रय देने का मुद्दा उठाया।
    इस पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि जिला में कार्यरत्त सभी गौशालाओं के संचालक आपस में बैठक करें और आवश्यक निर्णय लें ताकि आवारा घूम रहे गौवंश को उयुक्त आश्रय मिल सके।बैठक में जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, समस्त बीडीओ, सीएमओ संजीव वर्मा, डीपीओ श्रवण कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, समस्त जिला परिषद सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।