Blog

  • ED ने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर को किया सील

    ED ने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर को किया सील

    नई दिल्लीः नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके ऑफिस को सील कर दिया है। इसके साथ ही ईडी ने निर्देश दिया है कि एजेंसी की इजाजत के बिना परिसर नहीं खोला जाए। नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ईडी ने ऑफिस को बिना पूर्व इजाजत नहीं खोलने का नोटिस लगाया है। ईडी ने कल मंगलवार को इस ऑफिस में तलाशी ली थी, जिसके बाद इसको सील कर दिया गया है। ईडी की टीम ने यहां दस्तावेजों की तलाशी के क्रम में यहां छापे की कार्रवाई की थी।

    इससे पहले ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कई राउंड की पूछताछ कर चुकी है। इसे लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया था। सोनिया और राहुल से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध-प्रदर्शन किए थे। सोनिया गांधी से हुई पूछताछ के दौरान राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

    सोनिया गांधी के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

    इस बीच AICC मुख्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही 10 जनपथ यानी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों की मानें तो ईडी कभी भी कांग्रेस दफ्तर पर छापेमारी की कार्रवाई कर सकती है। इन अटकलों के बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम और अन्य दिग्गज एआईसीसी मुख्यालय पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कार्यालय और 10 जनपथ आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?

    नेशनल हेराल्ड अखबार को साल 1938 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने शुरू किया था। इस अखबार को चलाने का जिम्मा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) नाम की कंपनी के पास था। शुरुआत से इस कंपनी में कांग्रेस और गांधी परिवार के लोग हावी रहे। करीब 70 साल बाद 2008 में घाटे की वजह से इस अखबार को बंद करना पड़ा, तब कांग्रेस ने एजेएल को पार्टी फंड से बिना ब्याज का 90 करोड़ रुपये का लोन दिया। 

    फिर सोनिया गांधी और राहुल ने ‘यंग इंडियन’ नाम से नई कंपनी बनाई। यंग इंडियन को एसोसिएटेड जर्नल्स को दिए लोन के बदले में कंपनी की 99 फीसदी हिस्सेदारी मिल गई। यंग इंडियन कंपनी में सोनिया और राहुल गांधी की 38-38 फीसदी की हिस्सेदारी है, वहीं बाकी का शेयर मोतीलाल बोरा और आस्कर फर्नांडिस के पास था।

  • जालंधरः कोरोनावायरस के 68 नए मरीज आए सामने 

    जालंधरः कोरोनावायरस के 68 नए मरीज आए सामने 

    जालंधर, (वरुण): जिलें में कोरोना वायरस के केसों में एक बार फिर से बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिलें में बुधवार को 68 नए मरीज सामने आए है। हालांकि इनमें से कुछ मरीज दूसरे जिलों से भी संबंधित है। वहीं राहत की ख़बर यह है कि आज किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने की सूचना नहीं आई है। 

  • फैक्ट्री में गैस लीक होने से 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

    फैक्ट्री में गैस लीक होने से 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

    हरियाणा के बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में गैस रिसाव से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 2 मजदूरों की हालत गंभीर है। जिन दो मजदूरों की हालत गंभीर है वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। इस घटना को लेकर डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि मजदूर 5 फीट गहरे टैंक को साफ करने के लिए नीचे उतरे थे। मरने वालों में यूपी के तिहार निवासी राजबीर, नवाबगंज के मदिरापुर निवासी अजय कुमार, शाहजहांपुर जिला निवासी जगतपाल व बाराबंकी निवासी प्रकाश शामिल हैं।

    शक्ति सिंह ने कहा कि मामले में हम विस्तार से जांच करेंगे और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना स्थल पर मौजूद एसपी वसीम अकरम ने इस मामले को लेकर कहा कि शवों को अस्पताल ले जाया गया है, 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 आईसीयू में हैं। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

  • आईएसबीटी के पास स्थित प्राचीन सरोवर में तैरता मिला युवक का शव

    आईएसबीटी के पास स्थित प्राचीन सरोवर में तैरता मिला युवक का शव

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना में गुरुद्वार शहीदां व आईएसबीटी के पास प्राचीन सरोवर में एक युवक का शव तैरते हुए पाया गया है गौरतलब है कि आज से 3 महीने पहले भी एक शब इसी सरोवर में तैरता हुआ पाया गया था। मृतक युवक की पहचान अमरजीत सिंह (23) कोटला खुर्द के रूप में हुई है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 8:00 बजे के करीब इस युवक के शव को तैरता हुआ सरोवर में देखा गया तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा शव को निकालने की कार्रवाई अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों द्वारा की गई। कुछ ही देर में शब को बाहर निकाल लिया गया और पहचान हेतु आसपास के लोगों से संपर्क साधने का प्रयास किया गया।

    शव की पहचान मृतक अमरजीत सिंह के परिजनों ने कर ली।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। जब मृतक अमरजीत के परिजनों ने बताया कि अमरजीत सिंह 30 जुलाई से लापता था। जिस की सूचना हमने पुलिस प्रशासन को कल दे दी थी। मृतक अमरजीत के घर एक वहन व लकवा ग्रसित पिता हैं जिन के जीने का सहारा अव इस दूनियां में नहीं रहा। परिजनों ने बताया इसने किन कारणों से अपनी जान दी है यह हमें भी समझ नहीं आ रहा। वहीं एसएचओ ऊना सर्वजीत सिंह ने बताया कि हमने शव को कब्जे में ले लिया गया है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • आयुष्मान योजना के मरीजों का PGI में नहीं होगा इलाज, जानें मामला 

    आयुष्मान योजना के मरीजों का PGI में नहीं होगा इलाज, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब में आयुष्मान भारत योजना का दिवाला निकल गया है। इस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजाब सरकार 7 महीने का बकाया 16 करोड़ पीजीआई चंडीगढ़ को नहीं दे सका। इस वजह से पीजीआई चंडीगढ़ ने पंजाब के मरीजों का इलाज बंद कर दिया है। पीजीआई पंजाब के 1200 से 1400 मरीजों का इस योजना के तहत इलाज करता है। पंजाब के स्वास्थ्य सचिव अजय शर्मा ने कहा कि पीजीआई को एक हफ्ते में इसका भुगतान कर दिया जाएगा। अजय शर्मा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार का 300 करोड़ रुपये बकाया है। मामला वित्त विभाग के पास है और उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

    पंजाब के लोग एक अगस्त से योजना के पात्र नहींः डिप्टी डायरेक्टर

    पीजीआई के डिप्टी डायरेक्टर गौरव धवन ने कहा कि पंजाब के आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी एक अगस्त से योजना के तहत लाभ के लिए पात्र नहीं हैं। नए प्रवेश पाने वाले किसी भी लाभार्थी को नियमित रोगियों की तरह उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा। योजना के लिए पीजीआई के नोडल अधिकारी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अन्य राज्यों के लाभार्थी हमेशा की तरह सेवाओं का लाभ उठाते रहेंगे।

    इन अस्पतालों का है बकाया

    गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 ने इस साल मार्च से पंजाब के मरीजों का इलाज 2.3 करोड़ रुपये बकाया होने के बाद रोक दिया था। पंजाब सरकार पर इस योजना के तहत जीएमसीएच सेक्टर 32, जीएमएसएच सेक्टर 16 और चंडीगढ़ के निजी अस्पतालों का तीन करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। आयुष्मान भारत सेहत बीमा योजना 20 अगस्त 2019 को शुरू की गई थी। इस योजना को पंजाब की कम से कम 65 प्रतिशत आबादी को वित्तीय सहायता को तहत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान किया जाता है। यह प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का पात्रता-आधारित स्वास्थ्य बीमा कवर है।

  • फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की प्रमोशन को लेकर जालंधर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, देखें वीडियो

    फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की प्रमोशन को लेकर जालंधर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण):  नई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की प्रमोशन को लेकर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान आज जालंधर पहुंचे। फिल्म की प्रमोशन को लेकर आमिर खान जालंधर के क्यूरो मॉल और एमबीडी मॉल में पहुंचे। बता दें कि 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर आमिर खान आज जालंधर पहुंचे हैं, इसी कारण पुलिस ने जगह-जगह रूट को वायवर्ट किया है। वहीं दूसरी तरफ आमिर खान की सुरक्षा को लेकर पुलिस रूट से शहरवासी काफी परेशान होते दिखे। पुलिस द्वारा रूट के डायवर्शन से लोग काफी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे, तो वहीं स्कूली बच्चे भी इस जाम में फंसते दिखाई दिए। 

    बता दें कुछ दिन पहले ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकाट करने की मांग उठ रही थी जिसको लेकर अभिनेता वह फिल्म मेकर चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर आमिर खान की फिल्म को लेकर जबरदस्त गुस्सा दिख रहा है। आमिर खान की इस फिल्म के प्रति लोगों में निगेटिव सोच और विरोध प्रदर्शन के चलते निर्माता को नुक्सान झेलना पड़ सकता है। 

  • पंजाबः बैंक से 35 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हुआ बच्चा, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

    पंजाबः बैंक से 35 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हुआ बच्चा, घटना सीसीटीवी में कैद, देखें वीडियो

    पटियाला : जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले में एसबीआई की मुख्य शाखा के प्रतिबंधित क्षेत्र से एक बच्चा 35 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया है। सारी घटना वहां बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जहां पर बैंक का कैश पड़ा हुआ है वहां कोई प्रवेश नहीं कर सकता।

    परंतु फिर भी बच्चा नोटों से भरा भैग लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस के मुताबिक यह कैश एटीएम में जमा करने के लिए रखा गया था और इसमें 35 लाख रुपए कैश थे। इस घटना के बाद बैंक के कर्मचारियों में रोष देखा गया। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए टीम के प्रभारी निरीक्षक शमिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। 

  • ऊना को भाया समूहों के खाने का स्वाद, दो दिन में 10 हजार के पार हुई सेल

    ऊना को भाया समूहों के खाने का स्वाद, दो दिन में 10 हजार के पार हुई सेल

    राखी उत्सव मेले में अन्नपूर्णा फूड वैन लुभा रही मन, ईसपुर की सपना हैं वैन की ड्राइवर व कुक

    ऊना/सुशील पंडित: एमसी पार्क ऊना में एक अगस्त से आरंभ हुए राखी उत्सव मेले में फूड वैन ऊनावासियों के दिलों की लुभा रही हैं। यूं तो मेले में पांचों विकास खंडों के अलग-अलग स्टॉल लगे हैं, लेकिन मात्र दो दिन में अकेले फूड वैन ने 10 हजार रुपए से अधिक की सेल की है। 

    अन्नपूर्णा फूड वैन विकास खंड हरोली के 14 स्वयं सहायता समूहों के योगदान से चलाई जा रही है। सभी महिलाएं उनके खाने को लोगों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं। फूड वैन के साथ काम कर रही अंजलि ने बताया कि फूड वैन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से 1.15 लाख रुपए की सहायता ग्रामीण विकास विभाग ने प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त भी विभाग ने काफी मदद एवं प्रोत्साहन दिया है। फूड वैन पर लोगों को किफायती दामों पर खाना परोसा जाता है और लोग खाने का काफी पसंद कर रहे हैं। 

    वहीं फूड वैन की ड्राइवर व हैडकुक सपना भी जिला प्रशासन व ग्रामीण विकास विभाग का धन्यवाद करते हुए बताती हैं कि महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य खाना बनाने के कारोबार से जुड़कर काफी खुश हैं। सपना ने बताया कि वह फूड वैन को स्वयं चलाती हैं और खाना भी बनाती हैं। इस काम में उन्हें काफी आनंद आ रहा है और लोग काफी संख्या में खाना खाने के लिए आ रहे हैं।

    एनआरएलएम के तहत ग्रामीण विकास विभाग अपना काम आरंभ करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को काफी मदद प्रदान करता है। उन्हें रिवॉल्विंग फंड के साथ-साथ 4 प्रतिशत ब्याज पर ऋण भी प्रदान किया जाता है, ताकि वह अपना कारोबार अच्छे से चला सकें। 

    जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि फूड वैन सोमभद्रा के तहत एक नई शुरूआत है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। शुरूआती परिणाम काफी अच्छे मिल रहे हैं और आने वाले समय में सरस मेले सहित अन्य मेलों में फूड वैन को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त स्थानीय त्यौहारों, मौसम व कारोबार की संभावना को देखते हुए भी फूड वैन का इस्तेमाल किया जाएगा। फूड वैन के सफल संचालन के लिए एक पूरी कार्य योजना तैयार की जा रही है और विभिन्न सरकारी विभागों की बैठकों में, जहां भी पका-पकाया खाने की डिमांड होगी, वहां भी फूड वैन को भेजा जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महिला स्वयं सहायता समूहों की आय वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। पहले भी सभी स्वयं सहायता समूहों के तैयार किए जा रहे उत्पादों में एकरूपता लाने के लिए उन्हें सोमभद्रा ब्रांड नेम प्रदान किया गया है। यह प्रयास सफल रहा है और इससे स्वयं सहायता समूहों अब तक 8.60 लाख रुपए की आय हुई है।

    वहीं परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर ने बताया कि एक अगस्त से आरंभ हुए राखी उत्सव मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। जहां फूड वैन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, वहीं पहले दो दिन में मेले में लगाए गए स्टॉल से कुल 50 हजार रुपए से अधिक का कारोबार हुआ है। यहां पर इको फ्रैंडली राखियों बेची जा रही हैं और सोमभद्रा के अन्य उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे हुए हैं। अगले कुछ दिनों में और बेहतर नतीजे आने की उम्मीद है।

  • जालंधरः कांग्रेस एमएलए सुखपाल खेहरा ने Lovely Professional University पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधरः कांग्रेस एमएलए सुखपाल खेहरा ने Lovely Professional University पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण): फगवाड़ा में चर्चित लवली प्रोफेसिनल यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस कांग्रेस के नेता और भुल्लथ के विधायक सुखपाल खेहरा प्रेस क्लब में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फगवाड़ा के आधीन पड़ते गांव नानक नगरी के सरपंच और पंचों द्वारा प्रेस वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि लवली प्रोफेसिनल यूनिवर्सिटी द्वारा 2010 में गांव नांकनगरी की 13.25 एकड़ जगह को गलत तथ्य पेश कर के तबादला अपने नाम पर करवा लिया, जिसकी मौजूदा कीमत 100 करोड़ है।

    वहीं इसके बदले एलपीयू ने पंचायत को बई के साथ लगती बंजर जगह दे दी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 75 लाख है। खेहरा ने कहा कि मामले को लेकर पंचायत को पूछा ही नहीं गया। जिसको लेकर अब गांव की पंचायत और कांग्रेस के नेता सुखपाल खेहरा ने मौजूदा सरकार को छुड़वाने के लिए कहा है। इसी के साथ खेहरा ने इसकी विजिलेंस से जांच करवाने को कहा है और अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

    जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस में सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि निजी यूनिवर्सिटी प्रबंधन से जमीन से कब्जा छुड़ाना आम आदमी पार्टी सरकार के लिए मुश्किल काम बन गया है क्योंकि उसके चांसलर आम आदमी पार्टी के ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनके प्रभाव के कारण सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बता दें कि खैहरा इससे पहले चंडीगढ़ में भी प्रेस कांफ्रेंस करके निजी यूनिवर्सिटी पर यही आरोप लगा चुके हैं।

    उधर, निजी यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों का कहना है कि गांव हरदासपुर की 6 कनाल और 19 मरला जमीन के मामले में बिना किसी जांच पड़ताल के उसका नाम उछाला जा रहा है। यह जमीन गुरुद्वारा साहिब से जुड़ी हुई है। इससे उसका कोई लेना-देना नहीं हैं। गुरुद्वारा कमेटी ने 26 हजार रुपये के ठेके पर यह जमीन खेती के लिए दी है।

  • पंजाब: सीएम मान का बड़ा फैसला- PPS Commission के सदस्यों की संख्या की कटौती 

    पंजाब: सीएम मान का बड़ा फैसला- PPS Commission के सदस्यों की संख्या की कटौती 

    चंडीगढ़ः पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने पीपीएससी यानी पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्यों की संख्या घटा दी है। अब पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन में पांच सदस्य होंगे। पहले पीपीएससी में 10 सदस्य होते थे। इस फैसले पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब के करदाताओं का पैसा बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से कमीशन का कामकाज सुचारू रूप से होगा।

    इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंगलवार की शाम चंडीगढ़ में किसानों से मुलाकात की। सीएम ने भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह दल्लेवाल के नेतृत्व में किसान नेताओं के साथ चार घंटे लंबी बैठक की। मुख्यमंत्री द्वारा गन्ना किसानों के लंबित भुगतानों को मंजूरी देने सहित उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार करने के बाद मंगलवार को कई किसान संगठनों ने 3 अगस्त का अपना प्रस्तावित आंदोलन वापस लेने का फैसला किया।

    राज्य सरकार के गन्ना बकाया भुगतान सहित उनके विभिन्न मुद्दों का समाधान करने में नाकाम रहने की स्थिति में किसानों ने 3 अगस्त को माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में तीन जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध करने की घोषणा की थी। बैठक के बाद सीएम मान ने मंगलवार को कहा, “मैं किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरे कार्यकाल में उन्हें अपनी वास्तविक मांगों के लिए विरोध-प्रदर्शन नहीं करना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि गन्ना बकाया 195.60 करोड़ रुपये है और इसमें से 100 करोड़ रुपये 15 अगस्त, जबकि शेष 95.60 करोड़ रुपये 7 सितंबर तक चुका दिए जाएंगे।