Blog

  • चूहों को लेकर आपस में भिड़े दो पड़ोसी, थाने तक पहुंचा मामला

    चूहों को लेकर आपस में भिड़े दो पड़ोसी, थाने तक पहुंचा मामला

    छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बुजुर्ग का चूहों को लेकर पड़ोसी से विवाद इतना गंभीर हो गया कि इस संबंध में बात पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। एक 70 साल के बुजुर्ग बिसाहू राम टंडन ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया कि उसने उनकी दीवार से सटाकर अपने धान के बोरे रखे हैं, जिसके कारण चूहे आकर उनकी दीवार को लगातार खोखला बना रहे हैं. इससे परेशान होकर बिसाहू राम ने कलेक्ट्रेट में शिकायत की थी. इस शिकायत को बाद में कलेक्ट्रेट से गुंडरदेही पुलिस थाने में भेजा गया था। जिसके बाद मामले को लेकर दोनों पक्ष सोमवार को थाने भी पहुंचे थे।

    जानकारी के मुताबिक इस बारे में बिसाहू राम ने कहा कि वे केवल सरकार से मिलने वाली पेंशन पर गुजारा करते हैं. उनके कोई बच्चे नहीं हैं और न आमदनी का कोई जरिया है। हमारे पड़ोसी हमारी जमीन को हड़पना चाहते हैं. इसके लिए वे चूहों का सहारा ले रहे हैं। इससे मेरी दीवार कमजोर हो रही है. अगर मेरा घर किसी दुर्घटना के कारण गिरा तो केवल प्रशासन ही इसका जिम्मेदार होगा। बिसाहू ने कहा कि ग्राम पंचायत से उनके पड़ोसी युवराज मारकंडे को कई बार चेतावनी मिल चुकी है. लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। बरसात के दिनों में इस कमजोर घर में गुजारा करना बहुत कठिन होता है।

    बिसाहू राम के आरोपों के जवाब में उसके पड़ोसी युवराज मारकंडे ने कहा कि ये बाते एकदम झूठी हैं। वो एक मामूली व्यापारी है और बहुत थोड़ा धान उसके घर में रखा होता है। मारकंडे ने कहा कि वह कैसे पहचान सकता है कि चूहे किसके हैं? उन्होंने कहा कि पंचायत में मैंने कहा कि पड़ोसी का आरोप है कि मेरे चूहे उसे परेशान कर रहे हैं. क्या कोई साबित कर सकता है कि ये मेरे चूहे हैं। मैं चूहों को रोक तो सकता नहीं हूं. अगर चूहे मेरी बात को मानते तो मैं जरूर उनसे कहता कि पड़ोसी को तंग न करो और उसके घर को जर्जर मत बनाओ। अगर किसी का घर कमजोर है तो उसमें पड़ोसी क्या कर सकता है?

  • जालंधर: लतीफपुरा मामले को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने दी नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी

    जालंधर: लतीफपुरा मामले को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने दी नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): मॉडल टाउन स्थित लतीफपुरा में कोर्ट के आदेशों पर इप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आज किसानों ने रोष मार्च निकाला है। वहीं लोगों को बेघर किए जाने के विरोध में आज अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों द्वारा 1 जनवरी को लेकर 12 बजे से 2 बजे तक पीएपी नेशनल हाइवे को जाम करने का ऐलान किया है। 

    गौर हो कि किसान जत्थेबंदियों ने आज सुबह पंजाब सरकार और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संघेड़ा का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान जत्थेबंदियों के साथ-साथ लतीफपुर निवासियों ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार संघेड़ा के खिलाफ और मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनको दोबारा उसी स्थान पर बसाया जाए। बता देंकि कुछ दिन पहले लतीफपुरा में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद यहां पर कई राजनीतिक पार्टियां लोगों का हाल जानने पहुंच रही है। 

  • पंजाबः प्राइवेट और स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    पंजाबः प्राइवेट और स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ रही सर्दी को ध्यान में रखते हुए सीएम मान ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव करने का ऐलान किया है। यह जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्विट के जरिए दी है। सीएम मान ने टविट के जरिए 21 दिसंबर से सभी सरकारी और प्राइवेट के स्कूलों के खुलने का समय का 10 बजे से करने का ऐलान किया है। जबकि छुट्टी के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। ये आदेश 21 दिसंबर से 21 जनवरी तक जारी रहेंगे।

    बता देंकि बढ़ रहे कोहरे के कारण कई हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज मौसम विभाग की ओर से भी 17 जालंधर, लुधियाना सहित 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की चेतावनी के अनुसार इन जिलों में मंगलवार सुबह और रात को घना कोहरा और शीत लहर चलेगी। दृश्यता शून्य तक जा सकती है। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, लुधियाना का 4.2, पटजियाला का 6.5, जालंधर का 6.8 डिग्री रहा। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक, रेड अलर्ट जिलों में लोगों को सुबह और रात के समय घने कोहरे में धीरे-धीरे गाड़ी चलानी चाहिए, क्योंकि कोहरा अभी कुछ दिन और रह सकता है।

  • जालंधरः विवादों में आया Gateway Immigration का मालिक, टूटी गाड़ियां

    जालंधरः विवादों में आया Gateway Immigration का मालिक, टूटी गाड़ियां

    जालंधर/वरुणः मशहूर Gateway Immigration के संचालक अमोलिक सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, बीती रात निक्कू पार्क स्थित दो युवतियों द्वारा एक-दूसरे की गाड़ियां तोड़ने का मामला सामने आया है। युवती द्वारा दूसरी युवती पर उसका घर तोड़ने के आरोप लगाए गए। जिसके चलते दोनों युवतियों द्वारा एक-दूसरे की गाड़ियों पर हमला किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार Gateway Immigration के अमोलिक सिंह का विवाह रीटा (काल्पनिक नाम) के साथ हुआ था।

    जिस पर आरोप लगे है कि वह विवाह पश्चात मोनिका (काल्पनिक नाम) युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था। इस मामले की सूचना जैसे ही रीटा को मिली कि मोनिका नामक युवती शहर में ही है। वह उसे ढूंढती हुई निक्कू पार्क समीप पहुंची। जहां उसने मोनिका की गाड़ी डोमिनोज के पास खड़ी देखी। बताया जा रहा इस दौरान दोनों के बीच पहले बहसबाजी हुई फिर एक दूसरे की गाड़ियां तोड़ दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद दौरान मोनिका वहां से गाड़ी छोड़कर भाग गई। इस मामले को लेकर रीटा ने उनके घर का मामला है कहकर किसी से कोई बात नहीं की। बताया जा रहा है कि वह इस घटना को लेकर कोई कार्यवाही नहीं करवाना चाहती, इसलिए उसने कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई।

    जानकारी के अनुसार रीटा ने मोनिका पर आरोप लगाए है कि उसने पिछले 3 सालों से उसका घर खराब किया हुआ है। इसलिए वह वहीं पर उसका इतंजार करेंगी। दरअसल, मोनिका की गाड़ी वहीं पर खड़ी थी। रीटा मोनिका का गाड़ी लेने आने का इंतजार करने लगी, रीटा का कहना है कि मोनिका अपनी गाड़ी लेने के लिए दोबारा वहां आएंगी तो वह उसे फिर से सबक सिखाएंगी। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर मोनिका से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह किसी काम से जालंधर आई हुई थी। बीते दिन वह अपनी गाड़ी मॉडल टाउन के पास खड़ी करके किसी से काम से गई तो इस दौरान रीटा ने उसकी गाड़ी तोड़ दी। मोनिका का कहना है कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगी। 

  • जालंधरः करार खां मोहल्ले में कुत्तों को लेकर हुआ खूनी टकराव, देखें वीडियो

    जालंधरः करार खां मोहल्ले में कुत्तों को लेकर हुआ खूनी टकराव, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के मोहल्ला करार खां में आवारा कुत्तों को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला है। दरअसल, आवारा कुत्तों को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों पक्षों में आवारा कुत्तों को लेकर पहले तो काफी बहसबाजी हुई, लेकिन कुछ ही देर में दोनों पक्ष एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। इस हादसे में 3 युवक घायल हुए है।

    बताया जा रहा है कि घायल युवकों के सिर पर गंभीर चोटे आई है। जिनके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की ओर से आवारा कुत्तों को लेकर जमकर हाथापाई की गई। 

  • पंजाबः इस जिले में माहौल तनावपूर्ण, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में माहौल तनावपूर्ण, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    जीराः फिरोजपुर के जीरा में शराब फैक्टरी को बंद करवाने को लेकर धरना जारी है। पुलिस मुलाजिमों के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जीरा में आज भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। दरअसल, पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करने के बाद एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण होता दिखाई दे रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीयां बरसाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर शराब फैकटरी को बंद करवाने को लेकर बड़ी गिनती में किसान बसों में सवार होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। बताया जा रहा है कि जीरा शराब फैक्टरी के बाहर किसान यूनियन बेरिगेट तोड़ कर आगे बड़ रहे थे। इस दौरान किसानों ने बेरीकेड्स खेतों में फैंक दिए। किसानों ने बेरीकेड्स के तौर पर वहां पर बसें खड़ी कर दी हैं।

    बताया जा रहा है कि मुलाजिमों पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए 10 जिलों की पुलिस धरने वाली जगह पर तैनात है। इस दौरान एसएसपी स्थिति को संभालने में डटे हुए हैं। इसी दौरान पुलिस द्वारा किसान यूनियन को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन किसानों के ना रूकने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। 

    बता दें कि हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए थे कि शराब फैक्टरी से 300 मीटर की दूरी पर धरना लगाया जाए। 300 मीटर की दायरे में धारा 144 लागू की गई थी। दूसरी तरफ फैक्टरी खुलवाने का आदेश दिया गया था। जिक्रयोग्य है कि फैक्टरी का दूसरा गेट खुलवाने के बाद यह बवाल बढ़ा है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा ने मीटिंग का ऐलान किया था जिसमें कोई बड़ी रणनीति तैयार की जानी थी। बता दें कि पिछले 4-5 महीने से स्थानीय लोगों द्वारा शराब फैक्टरी के बाहर धरना दिया जा रहा था। उनकी मांग थी कि शराब फैक्टरी को बंद करवाय जाए। 

  • पंजाबः सड़क हादसे में 3 सगी बहनों की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क हादसे में 3 सगी बहनों की मौत, देखें वीडियो

    मरने वाली 4 से 7 वर्षीय की है बच्चियां

    फाजिल्काः शहर में देर रात सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां इस दर्दनाक हादसे में 3 सगी बहनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि तीनों सगी बहने की मौत हो गई।

    मामले की जानकारी देते हुए फाजिल्का की ढानी खरास के रहने वाले सुल्तान सिंगा अपनी तीन बच्चियों को उनकी नानी के घर से लेकर वापस अपने घर जा रहा था तभी पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मरने वाली बच्चियों की उम्र 4, 6 और 7 साल है। इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    वहां से डॉक्टरों ने दो को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। आज सुबह अन्य दो बच्चियों की भी मौत हो गई। पुलिस की तरफ से पिकअप वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • जालंधरः लतीफपुरा मामला, सरकार के खिलाफ किसानों का पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    जालंधरः लतीफपुरा मामला, सरकार के खिलाफ किसानों का पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः मॉडल टाउन स्थित लतीफपुरा में कोर्ट के आदेशों पर इप्रूवमेंट ट्रस्ट और निगम प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आज किसानों ने रोष मार्च निकाला है। किसानों और लतीफ पुरा के स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। किसानों ने अर्थी सजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके जमकर इस मामले की निंदा की है।

    बता देंकि कुछ दिन पहले लतीफपुरा में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद यहां पर कई राजनीतिक पार्टियां लोगों का हाल जानने पहुंच रही है। हालांकि सरकार की ओर से लतीफपुरा में बेघर हुए लोगों को 2बीएचके फ्लैट देने की बात कही जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर एमपी सिमरजीत मान ने आप सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा थाकि सरकार जो 2 बीएचके फ्लैट की बात कर रही है वह 20 साल पुराने है, जिनकी हालत खस्ता हो चुकी है।

  • पंजाबः 12 IAS अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज, देखें लिस्ट

    पंजाबः 12 IAS अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के लगातार तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में 12 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः लापता युवक के कंकाल नाले से बरामद, ऐसे हुई पहचान

    पंजाबः लापता युवक के कंकाल नाले से बरामद, ऐसे हुई पहचान

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के कोटभाई गांव के 20 वर्षीय हरमनदीप सिंह के मर्डर के बाद एक और मर्डर का खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस जब हरमनदीप सिंह की हत्या के मास्टरमाइंड नवजोत को भुल्लर गांव में लेकर गई तो वहां से पुलिस को एक मानव कंकाल बरामद हुआ है बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे भी नवजोत का ही हाथ है। हरमनदीप सिंह के अपहरण और हत्या के आरोपी नवजोत को बीते रविवार को लखनऊ हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार नवजोत से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस जब सोमवार को नवजोत को भुल्लर गांव के पास चांदभान नाले के पास लेकर गई तो वहां से एक मानव कंकाल बरामद हुआ बताया जा रहा है कि यह मानव कंकाल गुरी संघर गांव के रहने वाले निर्मल सिंह का है। 19 मार्च को निर्मल का अपहरण कर लिया गया था।

    मानव कंकाल के जूते से उसके परिजनों ने निर्मल सिंह की पहचान की है। अब कंकाल की डीएनए टेस्ट कराने की मांग की जा रही है। कंकाल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया था और फिर रस्सी से उस शव को घसीटकर नाले के पास फेंक दिया गया था। कंकाल के पास से एक जंग लगी कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है। निर्मल के परिवार का आरोप है कि निर्मल के अपहरण के मामले में वो 25 मार्च को नवजोत को पुलिस के पास भी ले गए थे। लेकिन पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। 

    फरीदकोट आईजीपी पीके यादव ने भी दावा किया था कि हरमन और निर्मल दोनों की हत्या का मास्टरमांइड नवजोत ही है। हरमन की हत्या के बाद नवजोत तीन दिसंबर को दुबई भाग गया था, लेकिन जब वो लखनऊ के रास्ते वापस आया तो उसे हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया था और गिद्दड़बाहा की अदालत में भी पेश किया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। नवजोत राजस्थान के दुल्लापुर केरी गांव का रहने वाला है और कोटभाई गांव में अपने मामा के घर रहता था। वो निर्मल सिंह का रिश्तेदार है। पुलिस अब हरमन और निर्मल दोनों की हत्या का मास्टरमांइड मानकर नवजोत से पूछताछ करने में जुटी है और जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।