Blog

  • हरोली पुलिस ने नवांशहर से पकडा शातिर चोर ,स्नैचिग की 4 वारदातें कबूली

    हरोली पुलिस ने नवांशहर से पकडा शातिर चोर ,स्नैचिग की 4 वारदातें कबूली

    पंजाब में भी कई जगह वांछित है आरोपी

     स्नैचिग के मामले मे हो चुका है गिरफतार

    आरोपी के खिलाफ पंजाब व हिमाचल में स्नैचिंग व अन्य वारदातों के 15 मामले दर्ज

    *पंजाब मे एक केस मे भगोडा भी है आरोपी*

    ऊना/सुशील पंडित :जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन के मार्गदर्शन व उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत के दिशा निर्देशानुसार , थाना प्रभारी हरोली सुनील साख्यान के नेतृत्व मे अभी तक कई मामलों में वांछित आरोपी को पकडने मे सफल हुई है । इसी कडी में हरोली पुलिस ने 3 माह से फरार चल रहे शातिर चोर, चेन स्नैचर को पंजाब के नवांशहर से एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है । उक्त वांछित अपराधी ने हरोली क्षेत्र को चेन स्नैचिंग की वारदात करने के लिए विशेषता टारगेट कर रखा था । आरोपी ने इस वर्ष पहली वारदात 23-3-2023 को ललडी से कुंगडत जाने वाले रोड पर कमलजीत कौर नामक स्कूटी सवार महिला से उसके गले से सोने की चेन स्नैच की थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों मे आरोपी की शिनाख्त की थी।  पिछले 4 महीनों में आरोपी ने वैक टू वैक चार वारदातों को अंजाम दिया था जो हर बार मोटरसाईकिल का नम्बर बदलकर या छुपाकर इलाके मे उस दिन प्रवेश करता जिस दिन आवाजाही ज्यादा रहती व महिलाओं व वुजुर्गों को पीछा करके मौका पर उनको टारगेट करता व स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता ।
    पहली वारदात के बाद ही पुलिस ने आरोपी की पहचान करके उसके घर जाकर उसको पकड़ने के लिए रेड की थी परंतु आरोपी फरार होने मे सफल रहा था फिर आरोपी ने एक महीने बाद फिर हरोली में आकर वारदात को अंजाम दिया । एक तरह से मान लें तो पुलिस और चोर मे चूहे विल्ली का खेल चल रहा था । पुलिस ने दूसरी वारदात के बाद उसकी टाईमिंग की कैलकुलेशन करके व गुप्तचर की मदद से कि किस दिन आरोपी ज्यादातर वारदात को अंजाम देता है पर पूरा प्लान बनाया और आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया परंतु आरोपी एक बार तो पुलिस पार्टी मे घिरने के वावजूद बाईक का सहारा लेकर खुला रोड होने के कारण भागने मे सफल हो गया था । वैक टू वैक वारदातें होते देख थाना प्रभारी सुनील संख्यान खुद आरोपी के घर पर पंजाब मे रेड कर चुके थे जिस से आरोपी को आभास हो गया था कि हिमाचल पुलिस  उसके पीछे लग गई है तो उसने घर आना भी छोड दिया ।
     परंतु कहते है कि कानून के हाथ लंबे होते है उसी लोकोक्ति को हरोली पुलिस ने सिद्ध करते हुए आरोपी स्नैचर को पंजाव के जिला नवांशहर से पकड़ लिया । अभी तक आरोपी ने पूछताछ मे सभी वारदातें कबूल कर ली हैं ।वहीं आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। पूछताछ मे यह भी पता चला है कि आरोपी की बहन की शादी हरोली के अंतर्गत आते गांव वालीवाल मे हो रखी है जिस कारण उसका अकसर आना जाना हरोली क्षेत्र से होता रहता था व आरोपी हर रास्ते व पुलिस की कहां कहा नाकावंदी रहती है से भली भांति परिचित था व वारदातो को वडे ही शातिरना तरीके से अंजाम दे रहा था ।  आरोपी की पहचान जतेन्द् कुमार(34)उर्फ मल्ला पुत्र प्यारा चन्द, गांव-बगौरा,डा0व त0-नवांशहर, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
  • उप मुख्यमंत्री मुकेश ने जाना वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश कपिला का कुशलक्षेम 

    उप मुख्यमंत्री मुकेश ने जाना वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश कपिला का कुशलक्षेम 

    उप मुख्यमंत्री मुकेश ने जाना वरिष्ठ कांग्रेस नेता अविनाश कपिला का कुशलक्षेम 

    ऊना/सुशील पंडित :उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता  व वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अविनाश कपिला के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। अविनाश कपिला पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और एक हफ्ता पहले मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन करवाकर घर पहुंचे हैं। मुकेश ने  अविनाश कपिला की हौसला अफजाई की ओर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त  होने की कामना की। ज्ञात रहे कि अविनाश कपिला की पहचान एक सच्चे पक्के कांग्रेस कार्यकर्ता की रही है। वह कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद पर भी विराजमान रहे हैं। इस अवसर  जिला अध्यक्ष रणवीर राणा और अविनाश कपिला के सपुत्र  ओंकार कपिला भी मौजूद रहे हैं।
  • इंटक ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन सफलतापूर्वक  संपन्न

    इंटक ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन सफलतापूर्वक  संपन्न

    इंटक ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन सफलतापूर्वक  संपन्न

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के बचत भवन में इंटक ट्रेड यूनियन की कन्वेंशन सफलतापूर्वक  संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर हिंदी दैनिक समाचार पत्र (आपका फैसला) के वाइस चेयरमैन अशोक ठाकुर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रेरणादायक विचारों से अवगत करवाया कामगारों ने अपनी अलग अलग समस्याओं के बारे में बड़ी गहनता से चर्चा की।उसमें मुख्य तौर पर भवन निर्माण एवं मनरेगा मजदूरों की मांगों पर विचार किया गया और इसके अलावा मल्टी टास्क वर्कर के लिए मांग की गई कि इनकी दैनिक भोगी बनाया जाए ओर सार्वजनिक क्षेत्र को मोदी सरकार से बचाया जाए और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मांग की गई तथा यह भी मांग की गई कि बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वरिष्ठ इंटक नेताओं को नियुक्त किया जाए। इस बैठक में  ईएसआई हॉस्पिटल से जिन कामगारों को कैशलेस हॉस्पिटल में रेफर किया जाता था उसे सरकार द्वारा बंद कर दिया गया उसे तुरंत बहाल किया जाए। इस बैठक में कामरेड जगत राम शर्मा राष्ट्रीय इंटक संयुक्त सचिव व प्रदेश इंटक महासचिव, प्रेमलाल भाटिया ,रूप सिंह ठाकुर, धर्म सिंह ,राम जी ,नरेश ठाकुर, अश्वनी जोशी ,जसवाल, अनीश राणा ,जगदीश राम,  ,भाग सिंह, प्रिंस राणा, तरसेम शर्मा, शिव ठाकुर, वरिष्ठ इंटक के नेता रानो देवी व अन्य इंटक के नेता उपस्थित रहे।
    One attachment • Scanned by Gmail
  • नशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए ऊना का हरोली हो रहा तैयार

    नशे के विरूद्ध महा अभियान के लिए ऊना का हरोली हो रहा तैयार

    27 जून को राज्यपाल हरोली से कांगड़ तक साढ़े तीन कि.मी. लंबी ब्रिस्क वॉक को दिखाएंगे हरी झंडी

    ऊना,( 25 जून) सुशील पंडित :प्रदेश में नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने के लिए 27 जून को ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र से महाअभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस महाअभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हरोली से कांगड़ तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी वॉक फोर लाइफ-नशे के विरुद्ध एक पहल के तहत ब्रिस्क वॉक का आयोजन किया जा रहा है। इस ब्रिस्क वॉक को प्रात: आठ बजे हरोली से प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की कार्यकारी पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगी।

    इस महाअभियान के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित संबंधित विभागों ने कमर कस ली है। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस ब्रिस्क वॉक में हजारों लोग शामिल होंगे। जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों की सामूहिक भागीदारी के साथ-साथ, महिला एवं युवक मंडल, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों विद्यार्थी नशे के विरुद्ध प्रदेश के इस महाअभियान का हिस्सा बनेंगे। लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस ब्रिस्क वॉक के दौरान शामिल लोगों की सुविधा के लिए जहां जगह-जगह पेयजल की समुचित व्यवस्था की जा रही है तो वहीं किसी भी आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए अस्थाई मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जा रही हैं। इसके अलावा हरोली से कांगड तक सडक़ की भी साफ सफाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने भी इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए तैयारियां कर ली हैं तथा ब्रिस्क वॉक के दौरान जगह-जगह पर्याप्त सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। नशे के विरुद्ध इस महाअभियान में प्रदेश के विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश भी देंगे।  

    कांगड के मैदान में गायक कंवर ग्रेवाल व मास्टर सलीम भी नशे के खिलाफ जगाएंगे अलख
    नशे के विरूद्ध प्रदेश के इस महाअभियान में जाने माने पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल तथा वॉलीवुड गायक मास्टर सलीम भी कांगड़ के मैदान में गीत संगीत के माध्यम से अलख जगाएंगे। इसके लिए पंडाल को तैयार किया जा रहा है, जहां पर एक साथ हजारों लोग बैठकर इस महा अभियान का हिस्सा बन जन जागरूकता की इस अनूठी पहल से जुड़ेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा भी नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। इस दृष्टि से कांगड मैदान को भी तैयार किया जा रहा है।

    प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को महाअभियान के साथ जुड़ने को किया जा रहा प्रेरित
    नशे के विरुद्ध इस महाअभियान से जिला ऊना के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। प्रचार वाहन के द्वारा न केवल लोगों को नशे के विरुद्ध शुरू हो रहे प्रदेश के इस महाअभियान की जानकारी दी जा रही है बल्कि इस अभियान से जुड़ने के लिए आमजन को प्रेरित भी किया जा रहा है।

    नशे के विरूद्ध निर्णायक लड़ाई लडऩे में अहम कड़ी साबित होगा यह महाअभियान
    उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री का कहना है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ विशेषकर सिंथेटिक ड्रग्स के विरूद्ध यह महाअभियान न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी निर्णायक लड़ाई लडऩे में अहम कड़ी साबित होगा। उन्होने नशे के विरूद्ध इस लड़ाई को जनांदोलन बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग, संस्थानों, उद्योगों, प्रशासनिक इकाइयों एवं विभिन्न विभागों, पंचायती राज एवं शहरी निकाय संस्थाओं, बच्चों, नौजवानों एवं बुजुर्गों सहित तमाम लोगों से इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।
  • जालंधर: नहर के रिसाव से स्थानीय लोगों के दिलों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर: नहर के रिसाव से स्थानीय लोगों के दिलों में डर का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर: पंजाब सरकार ने धान की बिजाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने की बात की गई थी और नहरी विभाग द्वारा नहरों में पानी छोड़ा भी गया लेकिन नहरी विभाग और सैनिटेशन विभाग की लापरवाही का नतीजा इस नहर के आसपास रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ सकता है क्योंकि कहीं ना कहीं नहरी विभाग द्वारा नहरों की सफाई ना करना और सेनिटेशन विभाग द्वारा नहर की लीकेज को ना चेक करना पाया गया है और अब बात यहां तक पहुंच गई है कि डीएवी कॉलेज के साथ लगती बिस्त दोआब नहर में लीकेज शुरू हो गई है और लीकेज के कारण फ्रेंड कॉलोनी के साथ लगती सड़क पर गड्ढे पड़ गए हैं और आज रविवार का दिन होने के कारण कारपोरेशन विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर आने से कनी कतरा रहा है ओर वहीं नहरी विभाग की औऱ से मौके पर पहुंच कर लीकेज को चैक कर पानी के रिसाव को बंद करने कोशिश की जा रही है और बिजली विभाग की और से इलाके की बिजली को भी फिलहाल बन्द कर दिया गया है।

  • पंजाब: पुलिस अधिकारी को रौब दिखाना पड़ा महंगा, थानेदार पर रिश्वत का केस दर्ज

    पंजाब: पुलिस अधिकारी को रौब दिखाना पड़ा महंगा, थानेदार पर रिश्वत का केस दर्ज

    कपूरथला। एक थानेदार को पुलिसिया रौब दिखाना महंगा पड़ गया है। थाना सिटी में एएसआई के ​​खिलाफ रिश्वत का केस दर्ज कर लिया गया है। एएसआई ने पैसे लेकर अर्बन अस्टेट में कोठी मालिक की गैर-हाजिरी में बुजुर्ग महिला को डरा-धमका कर घर से भगा दिया और कोठी की चाबियां किसी और लोगों को दे दी। सिटी पुलिस ने एएसआई समेत 15 लोगों को वि​भिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है। जबकि दो अज्ञात भी इस मामले में शामिल गए हैं। हालांकि कोठी मालिक व उसके परिवार पर भी थाना भुलत्थ में दो कबूतरबाजी के केस दर्ज हैं। जिसके चलते वह पुलिस के डर से सपरिवार घर से फरार है।

    एसएसपी कपूरथला को दी ​शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अर्बन अस्टेट(पुडा) ​स्थित कोठी नं.1187 में अपनी पत्नी बलविंदर कौर, बेटे साहिल और सास गुरदासी के साथ रहता है। 17 व 18 मई को थाना भुलत्थ में उसके परिवार पर गुरमीत सिंह निवासी कामराय व निशान सिंह निवासी अकाला की ​शिकायत पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाखड़ी की दो एफआईआर दर्ज हुई थीं। जिसके बाद से वह पुलिस के डर से सपरिवार घर से बाहर है, लेकिन उसकी सास गुरदासी अकेली घर पर रह रही है। उसकी कोठी पर सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिसकी रिकार्डिंग पर अपने स्मार्टफोन पर देख सकता है। उसने बताया कि 9 जून को निशान सिंह, गुरविंदर सिंह निवासी जोगिंदर नगर भुलत्थ व एक अज्ञात व्य​क्ति उनके घर आया और कोठी की डोर बैल बजाई, लेकिन बुजुर्ग माता ने दरवाजा नहीं खोला। 10 जून को 10-11 बजे वह दोबारा आए और डोर बैल बजाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दोपहर एक बजे के करीब एक एएसआई बलवीर सिंह थाना सिटी के साथ निशान सिंह व मान सिंह, सुरजीत कौर पत्नी निशान सिंह, निशान सिंह की बहू निवासी अकाला, गुरमीत सिंह व अजीत सिंह निवासी कामराय व करनैल गंज, मनजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी वार्ड नं.11 कामराय, महिंदर कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी करनैल गंज, साहिलप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, परमजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी वार्ड नं.5 गुरु नानक नगर, भोगपुर, सुखविंदर कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव कामराय, गुरविंदर सिंह व बलबीर सिंह निवासी गांव जोगिंदर नगर, भुलत्थ और दो-तीन अज्ञात व्य​क्तियों के साथ आए और डोर बैल बजाई तो माता ने पुलिस अ​धिकारी देखकर दरवाजा खोल दिया तो पुलिस अ​धिकारी के साथ उक्त सभी जबरन उसके घर में दा​खिल हो गए। फिर इन लोगों ने माता को डरा-धमका कर कोठी की चाबियां ले लीं और माता पर खाली पेपर-अष्टाम पर दस्तखत करने के लिए दबाव बनाया।

    माता ने अनपढ़ होने के दस्तख्त से इंकार कर दिया। फिर इन लोगों ने माता को खूब डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकियां। जिससे डरकर माता घर से बाहर निकल गई। फिर इन लोगों ने सीसीटीवी कैमरों पर कपड़े डाल दिए। लेकिन लॉबी में लगा एक कैमरा ओपन रह गया। जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। जहां पर एएसआई ने उक्त लोगों से पैसे लिए और कोठी की चाबियां उन्हें देकर वहां से चला गया। ​शिकायतकर्ता ने बताया कि माता ने फिर उसे सूचना दी तो वह 11 जून को घर आए तो उक्त सभी व्य​क्ति उसके घर पर मौजूद थे। उसके आते ही इन लोगों ने उस पर हमले की को​शिश की। जिसके बाद यह लोग उसे जान-माल के नुकसान  की धमकियां देते हुए चले गए।

    इन सभी के घर से जाने के बाद घर में देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से 90 हजार रुपये की नकदी, 10 तोले सोने के जेवर, नए खरीदे दो एसी, माइक्रोवेव, महंगे बर्तन, म्यूजिक सिस्टम, दो बड़े ब्रीफकेस में रखे कपड़े व कीमती सामान समेत उसका, उसकी पत्नी व बेटे का पासपोर्ट गायब थे। एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी सब-डिवीजन को सौंपा। जिन्हाेंने जांच के दौरान आरोप सही पाए। जिसके आधार पर एएसआई बलवीर सिंह पर 07 पीएस एक्ट के साथ-साथ बाकी सभी आरोपियों पर वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। काबिले गौर हो कि ​शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने निशान सिंह व गुरमीत सिंह के परिवार को अमेरिका भेजने के नाम करीब 4 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन उन्हें जाली वीजा थमा दिए और कई दिनों तक दुबई में बिठाए रखा। जिसके दो मामले ​थाना भुलत्थ में दर्ज हैं। डीएसपी मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि पीड़ित की ओर से एक हजार रुपये एएसआई की ओर से रिश्वत लिए जाने की बात कही गई है। बाकी जांच के दौरान पता सही ​स्थिति स्पष्ट होगी।

  • बारिश से तबाही, गिरी तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत

    बारिश से तबाही, गिरी तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत

    मुंबईः मुंबई के लिए रविवार (25 जून) हादसों का दिन रहा। यहां पहले घाटकोपर में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसके बाद दोपहर के समय विले पार्ले इलाके में नानावती अस्पताल के नजदीक ग्राउंड-प्लस-तीन मंजिला इमारत गिर गई। इमारत में फंसे पांच लोगों को निकाला और कोपर अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल लोगों की हालत स्थिर है। मुंबई अग्निशमन दल और मुंबई पुलिस मौके पर मौजूद हैं। मुंबई में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। जिसके बाद कई इलाकों में जलभराव भी देखा गया है।

    इससे पहले रविवार को सुबह घाटकोपर इलाके में भी तीन मंजिला आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिर गया था। इस दौरान तीसरी मंजिल से चार व्यक्तियों को निकाल लिया गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर अभी भी दो व्यक्ति फंसे हुए हैं और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

  • पंजाब :  सिविल अस्पताल में चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    पंजाब : सिविल अस्पताल में चली गोली, व्यक्ति की हालत गंभीर

    अमृतसर: जिले के बाबा बकाला स्थित सिविल अस्पताल में ईसीजी कराने आए एक व्यक्ति लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली चलने से अस्पताल में दहशत फैल गई। उक्त व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर अपनी कमर की बेल्ट में फंसा रखी थी और लेटे हुए ही रिवाल्वर से गोली चल गई।

    जिससे व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में गोली लग गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची गई है। हालत गंभीर होने के कारण मरीज को अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

  • जालंधरः हेरोइन और बिजली की तारों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन और बिजली की तारों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर/एएनएस: देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान हरजीत सिंह उर्फ मोनू निवासी भोगपुर और मनीष कुमार उर्फ़ मनी निवासी दशमेश नगर, होशियारपुर के रूप में हुई है। देहात क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एसआई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान आदमपुर कठार से गांव जल भय की तरफ से जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी टीम शाम चौरासी मोड़ के पास पहुंची तो वहां सब्ज़ी की दुकान पर खड़े दो नौजवान पुलिस को देखकर चौरासी की तरफ भागने लगे।

    भागते समय दोनों ने अपनी जेब से लिफाफे फेंक दिए। एसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ दोनों आरोपियों को दबोच कर उनके फेंके हुए को चेक किया।  दोनों लिफ़ाफ़ों से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि यह सप्लाई कहां से लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे। 

    इसी तरह थाना लाबडां की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्ज़े से चोरी की हुई बिजली की तारों और एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान मंजीत सिंह निवासी इजल जोगी सदर,कपूरथला के रूप में हुई है। ठाणा लापता के प्रभारी अमित सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान चिटी मोड़ के पास मौजूद थे।

    उन्हें गुप्त सूचना मिली है मंजीत सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर चोरी की हुई बिजली की तारों को बोरे में डालकर नूरमहल की साइड से रामपुर लाबड़ा की तरफ़ आ रहा है, जहां उनकी टीम ने नाकेबंदी के दौरान आरोपी को दबोच कर उसके क़ब्ज़े से चोरी की हुई बिजली की तारों को बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः दड़ा सट्टा लगाते और चोरी की बाइक व मोबाइलों सहित 5 गिरफ्तार

    जालंधरः दड़ा सट्टा लगाते और चोरी की बाइक व मोबाइलों सहित 5 गिरफ्तार

    जालंधर/एएनएस: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान आकाश सिंह उर्फ आशु निवासी अमरीक नगर, प्रिंस सिंह निवासी अजीत नगर, पारस सिंह निवासी रोशन सिंह भट्ठा रोड और गुरप्रीत सिंह निवासी अजीत नगर के रूप में हुई है।

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान गुरु गोबिन्द सिंह एवेन्यू पाइंट के पास मौजूद थी जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दोपहिया वाहन चोर गिरोह के सदस्य बिना नंबरी मोटरसाइकिल सहित और छीना छपटी किए मोबाइलों को बेचने के लिए रोशन सिंह भट्ठा रोड के पास मौजूद हैं जहां उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर आरोपितों को गिरफ़्तार किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह की थाना रामामंडी ही पुलिस ने दड़ा सटां लगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान अजय कुमार निवासी ग्लोबल कालोनी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई सोमनाथ को गुप्त सुचना मिली थी।

    सूची पिंड मोड के पास अजय कुमार लोगो को आवाज़े मार कर दड़ा सटां लगाने के कह रहा है, जहा उनकी टीम के एएसआई सोमनाथ ने रेड कर आरोपी को गिरफ्तार उसके कब्ज़े 2360 रुपए और पर्चीयों को बरामद आरोपित के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है