Blog

  • 25 फरवरी तक सुनिश्चित करें मान्यता तथा मान्यता नवीनीकरण

    25 फरवरी तक सुनिश्चित करें मान्यता तथा मान्यता नवीनीकरण

    ऊना/ सुशील पंडित : सरकारी तथा निजी स्कूलों की मान्यता तथा मान्यता नवीनीकरण शिक्षा विभाग द्वारा जारी ईमरजिंग पाॅर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं। इस बारे जानकारी देते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल ने जिला के समस्त सरकारी एवं निजी पाठशालाओं के प्रमुखों का आहवान किया है कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अपने संस्थान की मान्यता तथा मान्यता नवीनीकरण का कार्य ईमरजिंग पाॅटल के माध्यम से 25 फरवरी, 2023 तक सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975223586 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • हरोली के एन एस एस स्वयसेवकों ने धार्मिक स्थलों में लगाया झाड़ू 

    हरोली के एन एस एस स्वयसेवकों ने धार्मिक स्थलों में लगाया झाड़ू 

    ऊना/सुशील पंडित :  राजकीय महाविद्यालय हरोली में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने  रोटी राम डेरा गुरुद्वारा तथा सुबोआना  गुरुद्वारा का भ्रमण किया तथा  सफाई अभियान चलाया । गुरुद्वारा स्थित तालाबों व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। तत्पश्चात महाविद्यालय परिसर की क्यारियों में फूलों के पौधे लगाए । महाविद्यालय की प्राचार्य अरुणा भारद्वाज ने स्वयंसेवी द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया तथा मयूर पंखी का पौधा रोपित किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा कहा कि एन एस एस छात्रों ने  शिवर में बेहतर कार्य किया है । ज्ञान अर्जित किया है।

    राष्ट्र के प्रति सेवा भावना का जज्बा बना है। नेतृत्व क्षमता बढ़ी है। एन एस एस छात्रों द्वारा तैयार किए जा रहे खाने को भी स्वादिष्ट बताया।इस अवसर पर डॉ आरती प्रोफेसर गुरबक्श राय , प्रो  कल्पना शर्मा ,  प्रो  बिंदिया , अशोक कुमार, अश्वनी कुमार ,पवन कुमार, निर्मला ब सोमा देवी भी उपस्थित रहे।

  • SDM दफ्तर में हरजोत बैंस की दबिश, गैर हाजिर कर्मचारियों को किया Suspends, देखें वीडियो

    SDM दफ्तर में हरजोत बैंस की दबिश, गैर हाजिर कर्मचारियों को किया Suspends, देखें वीडियो

    रोपड़: पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सरकारी दफ्तरों अचानक दौरा किया जा रहा है। इसी के तहत आज सुबह 9.53 बजे रूपनगर के नंगल में एसडीएम दफ्तर में अचानक रेड करने पहुंचे। जानकारी के अनुसार इस दौरान दफ्तर में कई कर्मचारी गैर हाजिर थे। यही नहीं कई कर्मचारी तो समय पर ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे।

    इस मौके पर मंत्री हरजोत बैंस ने तुरन्त एक्शन लेते हुए गैर हाजिर कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि एसडीएम दफ्तर में मंत्री बैंस के अचानक दौरा करने से वहां पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच उन्होंने दफ्तर के सभी काम को एक सप्ताह में पूरा करने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने इस दौरान लेट आने वाले कर्मचारियों को समय पर दफ्तर पहुंचने और ईमानदारी से काम करने की बात करते हुए साथ में चेतावनी भी है कि अगली बार किसी भी प्रकार की नरमी नहीं दिखाई जाएगी। 

  • महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया बसदेहडा मे खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन 

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया बसदेहडा मे खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन 

    ऊना / सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहडा में “ मासिक धर्म स्वच्छता”  के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की । शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीनू उपास्थित हुए। उन्होने बच्चो को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता  के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया |

    उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी । बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है।  कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है । इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है।

    कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । जिला बाल सरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों को विभागीय योजनायो तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया |  इस अवसर पर  स्कूल के प्रधानाचार्य रजिंदर माहल , उप-प्रधानाचार्य कामना, डी. पी. शमशेर सिंह,  पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, नानकी देवी, आशा देवी, कुलबीर कौर, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शुष्मा देवी, राज कुमारी, रंजीत कुमारी , त्रिशला देवी व अन्य उपस्थित रही ।

  • स्कूल जा रहे 16 वर्षीय युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    स्कूल जा रहे 16 वर्षीय युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    माहिलपुरः आज सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह घटना माहिलपुर-गहशंकर मार्ग पर गांव बडोआन सुरदुल्लापुर मोड़ पर गांव दोहलरों से सामने आई है। जहां मोटरसाइकिल पर पढ़ाई करने के लिए स्कूल आ रहे 16 वर्षीय युवक की गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में युवक मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना थाना माहिलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। 

  • आप पार्टी ने इन 2 विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    आप पार्टी ने इन 2 विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 2 विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जलालाबाद से विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी और करतारपुर से विधायक बलकौर सिंह को जम्मू का प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हाथ दोनों जिम्मेदारियां थी, जो अब दोनों विधायकों को सौंप दी गई है।

  • चक्क हकीम नजदीक सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो 

    चक्क हकीम नजदीक सड़क हादसे में एक की मौत, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमारः जालंधर-फगवाड़ा जीटी रोड गांव चक्का हकीम के नजदीक गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत पर ही मौके पर मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान बलविंदर कुमार पुत्र प्रेम दास निवासी गांव चक्क हकीम के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए थाना सदर के एसआई तरसेम सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति घर से गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के लिए जा रहा था कि जीटी रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया है। 

  • रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों ने आटो चालक को लाठी से पीटा, 3 suspended,  देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिसकर्मियों ने आटो चालक को लाठी से पीटा, 3 suspended, देखें वीडियो

    उज्जैनः रेलवे स्टेशन परिसर में बनी अवंतिका होटल में यात्री लाने के विवाद को लेकर रविवार रात को पहले होटल कर्मचारियों ने एक आटो चालक को जमकर पीटा। इसके बाद जीआरपी के जवानों को बुला लिया। जवानों ने भी आटो चालक को लाठी से बेरहमी से पीट दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से इस घटना का वीडियो बना लिया। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर होने पर एसपी निवेदिता गुप्ता हरकत में आए और उन्होंने थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।

    तीनों को निलंबित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश पटेल आटो चालक है। रविवार रात को वह रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित अवंतिका होटल में यात्री लेने गया था। यहां उसका होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। होटल के 4 कर्मचारियों ने पहले राकेश को जमकर पीटा और उसके बाद जीआरपी थाने में फोन कर तीन जवानों को बुला लिया था। तीनों पुलिसकर्मियों ने भी राकेश को लाठी से बुरी तरह पीटा।

    बचाने के लिए उसकी मां तथा पत्नी मीना पटेल वहां पहुंची तो तीनों पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। इसके बाद तीनों पुलिसकर्मी राकेश को थाने में ले गए। यहां रातभर उसे बंद रखा। सोमवार सुबह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्राप्त होने के बाद टीआई सकते में आए और उन्होंने कार्रवाई की बात कही। वहीं वीडियो की जानकारी मिलने के बाद एसपी निवेदिता गुप्ता ने थाना प्रभारी आर एस महाजन से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। एसपी का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं होटल कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।

  • PGI में हुआ बड़ा हादसा! खुदाई कर रहे मजदूरों को करंट लगने से एक की मौत, पसरा मातम

    PGI में हुआ बड़ा हादसा! खुदाई कर रहे मजदूरों को करंट लगने से एक की मौत, पसरा मातम

    चंडीगढ़ः पीजीआई में एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां खुदाई का कार्य कर रहे दो मजदूरों को अचानक करंट लगा गया। इस घटना में एक मजदूर की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य की जैसे-तैसे जिंदगी बच पाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने लापरवाही के आरोप में एक कांट्रेक्टर को नामजद किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है । हालांकि, बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया।

    बताया जाता है कि ये दोनों मजदूर पीजीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के नजदीक खुदाई कर रहे थे। खुदाई करके पाइप डाली जानी थी। लेकिन इस बीच अचानक से दोनों मजदूर भूमिगत बिजली केबल के संपर्क में आ गए और उन्हें जोरदार करंट लग गया।

    इधर हादसे के बाद तुरंत दोनों को पीजीआई इमरजेंसी में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। करंट के चपेट में आए दोनों मजदूरों में से एक की पहचान सेक्टर 45 बुड़ैल निवासी विकास कुमार और दूसरे मजदूर की पहचान पप्पू ठाकुर के रूप में हुई है। हादसे में पप्पू ठाकुर की मौत हो गई है।

  • कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया संघर्ष तेज, पुलिस ने हिरासत में लिए कई सदस्य, देखें वीडियो

    कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया संघर्ष तेज, पुलिस ने हिरासत में लिए कई सदस्य, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने संघर्ष तेज कर दिया है। इसी के चलते आज कौमी इंसाफ मोर्चा ने मोहाली बार्डर से चंडीगढ़ की ओर कूच कर दिया। गौर हो आज बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के 31 मैंबरीय जत्था सीएम की रिहायश घेरने जा रहा था। कौमी इंसाफ मोर्चा के सेक्टर-42-43 में पहुंचते ही पुलिस ने इंसाफ मोर्चे में मौजूद जत्थे के 31 मैंबरों में से कुछ को हिरासत में लिया।

    बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए रिहायश के बाहर मोर्चा खोलने जा रहे थे। इंसाफ मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री की रिहायश के बाहर जाप और अरदास की जानी थी। बता दें कि इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया और बैरीकेडिंग लगाए गए ताकि लॉ एंड आर्डर की स्थिति को कंट्रोल किया जा सके। गौरतलब है कि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने एक महीने से मोहाली बार्डर पर धरना लगाया हुआ था और सरकार को अल्टीमेटम दिया था जो कल खत्म हो गया।