Home Punjab>Amritsar Punjab News : नारायण सिंह चौड़ा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

Punjab News : नारायण सिंह चौड़ा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

0
Punjab News : नारायण सिंह चौड़ा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

अमृतसर : पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा को बुधवार को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में नारायण सिंह चौड़ा के वकील ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस ने आठ दिनों की पुलिस रिमांड मांगा था।

लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद नारायण सिंह चौड़ा का 3 दिन का रिमांड और बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार पुलिस ने यह बोल कर तीन दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी कि नारायण सिंह चौड़ा को लेकर उन्हें लखीमपुर खीरी लेकर जाना है।

लेकिन आज उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें शक है कि नारायण सिंह चौधरी खेमकरण इलाके से पिस्तौल लेकर आये हैं, इसके लिए उनसे और भी पूछताछ की जानी है। बता दें कि 4 दिसंबर को नारायण सिंह चौड़ा ने श्री दरबार साहिब में मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया था। वहां मौजूद पुलिस ने नारायण चौड़ा को मौके पर ही पकड़ लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here