Home Punjab>Amritsar Punjab News: अचानक Registrar Office में पहुंची DC Sakshi Sahni, दिए निर्देश, देखें वीडियो

Punjab News: अचानक Registrar Office में पहुंची DC Sakshi Sahni, दिए निर्देश, देखें वीडियो

0
Punjab News: अचानक Registrar Office में पहुंची DC Sakshi Sahni, दिए निर्देश, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में रजिस्ट्रार कार्यालय एक, दो और तीन में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने आज सुबह औचक चैकिंग की। इस मौके पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन कराने आए लोगों से मुलाकात करते हुए उनसे विभाग और कार्यालयों के बारे में फीडबैक लिया। इसके अलावा उन्होंने कल की रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड देखा और निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि रजिस्ट्रियां उसी दिन हस्ताक्षर करके मालिकों को सौंप दी जाएं। डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि सभी रजिस्ट्रियों को तुरंत इंतकाल के लिए भेजा जाए।

डीसी साक्षी ने इस दौरान देखा कि रजिस्ट्रार कार्यालय में लगा डिस्प्ले, जिस पर रजिस्ट्रेशन कराने आए लोगों को नंबर दिया जाता है, खराब हो गए, तो उन्होंने तुरंत इसे बदलने का निर्देश दिया। इसके अलावा रिकॉर्ड रखने के लिए आवश्यक अलमारी की कमी के संबंध में भी उन्होंने मांग प्रस्तुत करने को कहा। डीसी ने यह भी देखा कि रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर तो वाटर कूलर है परंतु अंदर वाटर कूलर नहीं है, इस आवश्यकता को भी पूरा करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने बीते दिन लीज करवाने आई महिला को फोन किया और उससे कल के उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। संबंधित तहसीलदारों से कहा कि जनता की जरूरतों के लिए आपके पास जो भी कम या मांग है, उसे पूरा किया जाएगा, लेकिन लोगों को रजिस्ट्रार कार्यालय में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ जिला राजस्व अधिकारी सरदार नवकीरत सिंह, तहसीलदार जगसीर सिंह, तहसीलदार हरकरण सिंह और तहसीलदार राजविंदर कौर भी मौजूद थे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here