Home Punjab>Amritsar Punjab News: फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का शव हुआ बरामद

Punjab News: फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का शव हुआ बरामद

0
Punjab News: फ्लाईओवर के नीचे व्यक्ति का शव हुआ बरामद

अमृतसरः कोट मित सिंह इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने की खबर मिली है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना थाना सुल्तानविंड पुलिस को दे दी है। घटना को लेकर थाना सुल्तानविंड के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें इलाक में किसी व्यक्ति के शव होने को लेकर फोन आया था कि कोट मित सिंह के फ्लाईओवर पुल के नीचे व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि मौके पर एएसआई सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि शव की तालाशी के दौरान कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। जिसके चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here