Home Punjab>Amritsar Punjab News: शादी के 6 माह बाद पत्नी सहित विदेश गए युवक का मिला Death Certificate, बहू पर लगे आरोप ,देखें वीडियो

Punjab News: शादी के 6 माह बाद पत्नी सहित विदेश गए युवक का मिला Death Certificate, बहू पर लगे आरोप ,देखें वीडियो

0
Punjab News: शादी के 6 माह बाद पत्नी सहित विदेश गए युवक का मिला Death Certificate, बहू पर लगे आरोप ,देखें वीडियो

अमृतसरः मजीठा के जगदेव कलां के देसा सिंह के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कुछ महीने पहले अप्रैल 2024 में नवविवाहिता बेटे और बहू को दुबई भेजा था। परिवार के अनुसार उनके आगे की योजना यह थी कि दोनों काम के सिलसिले में इटली जाएं। इसके लिए परिवार ने जमीन बेचकर लगभग 18 लाख रुपय एक एजेंट को दिए थे। उन्होंने बताया कि जिस एजेंट के जरिए उन्हें इटली भेजना था, वह पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने दोनों को भारत वापस आने के लिए कहा। परिवार के अनुसार वहां से बहू ने खबर दी कि पति लखबीर सिंह लापता हो गया है।

परिवार लगातार बहू कवलदीप कौर के संपर्क में था। सारा परिवार प्रयास कर रहा था कि बेटा एकाएक कहां लापता हो गया। कुछ दिन पहले बहू दुबई से लौट आई और यहां ससुराल आने की बजाए वह सीधे मायके चली गई। वहां जाकर दूसरी शादी रचाने की योजना बनाई। जब ससुराल को पता लगा तो उसने गांव के एक व्यक्ति के मार्फत पति लखबीर सिंह का डेर्थ सर्टिफिकेट ससुराल भेज दिया। इस घटना के बाद देसा सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस जांच में जुटी है और कवलदीप कौर भी भूमिगत हो चुकी है। देसा सिंह ने बताया कि अक्टूबर 2023 में लखबीर सिंह की शादी कवलदीप के साथ की थी।

दोनों विदेश जाने के इच्छुक थे, ऐसे में दोनों को दुबई भेजा था और वहां से दोनों को इटली जाना था। लेकिन एजेंट उनके 18 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद वह दोनों दुबई में ही रहे। एक दिन कवलदीप कौर ने ससुराल में फोन करके बताया कि लखबीर सिंह लापता है। परिवार शोक में था। कवलदीप कौर लगातार संपर्क में थी और बता रही थी कि वह दुबई पुलिस के साथ मिलकर उसे लगातार तलाश रही है। पिता देसा सिंह ने आरोप लगाया कि लखबीर को गायब करने में उनकी बहू का पूरा हाथ है। परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले कवलदीप कौर चुपचाप भारत लौटी और ससुराल आने की बजाए मायके चली गई। उन्हें पता नहीं था कि बहू दूसरी शादी भी रचा रही है। इस बारे में जब उन्हें पता चला तो शादी का विरोध जताया गया। इसके बाद कवलदीप कौर ने उन्हें लखबीर का डेथ सर्टिफिकेट भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here