Home Punjab>Amritsar Punjab News: डॉक्टर को मिल रही जान से मारने की धमकियां, पुतलीघर में प्रदर्शन की दी चेतावनी, देखें वीडियो

Punjab News: डॉक्टर को मिल रही जान से मारने की धमकियां, पुतलीघर में प्रदर्शन की दी चेतावनी, देखें वीडियो

0
Punjab News: डॉक्टर को मिल रही जान से मारने की धमकियां, पुतलीघर में प्रदर्शन की दी चेतावनी, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में गायों की बुरी हालत और पशुओं के साथ हो रही क्रूरता के मामले को उजागर करना एक डॉक्टर और उसके परिवार के लिए भारी पड़ गया। गायों की खराब स्थिति की वीडियो बनाने के बाद डॉक्टर को न केवल गाली-गलौच का सामना करना पड़ा, बल्कि जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। इस मामले को लेकर शहर में तनाव का माहौल बन गया है। पीड़ित डॉक्टर ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। डॉक्टर ने बताया कि बीते दिनों वह अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे को स्कूल से लेकर वापिस आ रहे थे।

इस दौरान रेलवे लाइनों के पास कुछ गायों को बहुत ही खराब हालत में बंधा हुआ देखा गया। उनके मुताबिक गायों को बहुत छोटी रस्सियों से बंधा गया था, जिससे वे हिल-डुल नहीं पा रही थीं, ऊपर हाई वोल्टेज तार गुजर रहे थे और नीचे खड़ा-गारा था, जो पशुओं के लिए बड़ा खतरा बना हुआ था। इसके अलावा मूसलधार बारिश और ठंड के बावजूद पशुओं के लिए कोई छप्पर या छत का प्रबंध भी नहीं था। डॉक्टर ने बताया कि जब उन्होंने इस स्थिति की वीडियो बनाकर प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की और वहां मौजूद सोमनाथ नामक व्यक्ति से बात की तो मामला तनावपूर्ण हो गया।

डॉक्टर के दावे के अनुसार उक्त व्यक्ति ने पहले गाली-गलौच की और फिर अपने परिवार के सदस्यों को बुलाकर धक्का-मुक्की की। इस दौरान खुलेआम यह भी धमकी दी गई कि यदि गायों को वहां से हटाया गया तो “गोलियां मार दी जाएंगी।” पीड़ित की ओर से इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है और वीडियो सबूत भी सौंपे गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडवोकेट हरसिमरण सिंह और अन्य संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि दोषी पहले भी कई विवादों में रहा है और पशुओं के हक में आवाज उठाने वाले नागरिकों को धमकाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठनों ने प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि यदि 24 घंटों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो अमृतसर के पूतलीघर में बड़ा धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे शहर की आवाजाही प्रभावित हो सकती है और पर्यटकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here