Home Punjab>Amritsar Punjab News: Law College में फायरिंग मामले में घायल प्रिंस राज को लेकर डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: Law College में फायरिंग मामले में घायल प्रिंस राज को लेकर डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: Law College में फायरिंग मामले में घायल प्रिंस राज को लेकर डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः तरन तारन के उसमा गांव में स्थित लॉ कॉलेज में बीते दिन युवक ने लॉ कोर्स कर रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतिका की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद प्रिंस राज ने खुद को भी गोली मार ली थी। वहीं इस मामले में पता चला है कि युवक की हालत गंभीर है और उसका गुरु नानक अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में प्रिंस जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

प्रिंस की हालत बहुत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस घटना में लड़की संदीप मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि लड़के प्रिंस को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं तरनतारण पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

प्रिंस की गंभीर हालत के संबंध में गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट करमजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन तरनतारन में हुई घटना के बाद घायल प्रिंस को गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया था। वर्तमान में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रिंस को सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया है।

करमजीत सिंह के अनुसार उसकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है और आने वाले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि गोली अभी भी उसके मस्तिष्क में फंसी हुई है और सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही आगे के इलाज के बारे में कोई फैसला लिया जा सकेगा। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने यह भी कहा कि इस तरह के मामलों में बचने की संभावना बहुत कम होती है। उन्होंने आईसीयू में तैनात डॉक्टरों से भी बात की है, जिन्होंने मरीज की स्थिति बहुत गंभीर बताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here