Blog
-

Jalandhar News: बोरवेल को लेकर विवादों में घिरा Patel Hospital, लोगों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो
जालंधरः बोरवेल को लेकर पटेल अस्पताल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। जानकारी के अनुसार पटेल अस्पताल पानी की मोटर के लिए बोरवेल करवा रहा है। जिसका स्थानीय लोग प्रदर्शन कर रहे है। इस मामले को लेकर पार्षद शैरी चड्ढा और स्थानीय लोग ज्वाइंट कमिश्नर सुमनदीप कौर से मिले। ज्वाइंट कमिश्नर की तरफ से बताया गया है कि बोरवेल के लिए परमिशन नहीं दी गई, अस्पताल की तरफ से 3-4 बार लेटर आई थी लेकिन हमने परमिशन नहीं दी है, न ही हमको बोरवेल किए जाने की सूचना है।
मामले की जानकारी देते हुए पार्षद शैरी चड्ढा का कहना हैकि सिविल लाइन में नया ट्यूवबैल लगा था। आरोप है कि नया ट्यूवबैल लगने से निजी अस्पताल द्वारा धक्केशाही ने बोरवेल करवाया जा रहा है। इस मामले को लेकर उनके द्वारा नगर निगम से कोई परमिशन नहीं ली गई। शैरी चड्ढा का कहना है कि अस्पताल प्रशासन कह रहा हैकि उन्होंने केंद्र सरकार से बोरवेल की परमिशन ली है। हालांकि नगर निगम से शैरी चड्ढा द्वारा पूछा गया तो उन्होंने परमिशन से इंकार कर दिया। आरोप है कि 500 फीट दायरे में बोरवेल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में धक्केशाही से बोरवेल किया जा रहा है। इस मामले को लेकर नगर निगम कमिशनर को एक माह पहले मांग पत्र भी दिया गया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहाकि निजी अस्पताल द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों में नगर निगम की ओर से कोई परमिशन नहीं है। ऐसे में अगर आज शाम तक बोरवेल का काम बंद नहीं करवाया गया तो वह कल नगर निगम दफ्तर और अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
सिविल लाइन वेल्फेयर सोसायटी के राजीव सूद ने कहा कि हाल ही में शैरी चड्ढा द्वारा सरकारी ट्यूवबैल इलाके में लगाया गया। इसी ट्यूवबैल के कुछ दूरी पर अस्पताल द्वारा बोरवेल करवाया जा रहा है और नया ट्यूवबैल लगवाया जा रहा है। इसी के रोष में आज नगर निगम दफ्तर में इलाका निवासी पहुंचे है। उन्होंने कहा कि 300 फीट बोरवेल निजी अस्पताल द्वारा किया जा चुका है, जिसे रुकवाने के लिए आज मांग पत्र दिया गया है। प्रशासन ने आश्वासन देते हुए कहा कि अगर बोरवेल का काम चल रहा है तो तुरंत काम रुकवा दिया जाएगा। उधर, ज्वाइंट कमिश्नर ने इंस्पेक्टर जसपाल को टीम के साथ मौके की स्थिति का जायजा लेने और काम रुकवाने के लिए कह दिया है।
-

220 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 वर्षीय बच्चा, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें Live
अंबालाः धनयोड़ा गांव में 4 वर्षीय निर्भय पिता के साथ खेत में गया था। इसी दौरान वह अपने चाचा के खेत में खेलते-खेलते खुले बोरवेल के पास पहुंच गया और अचानक पैर फिसलने से करीब 220 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तुरंत गांव के सरपंच व प्रशासन को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार, 4 वर्षीय मासूम निर्भय सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने पिता, चाचा और चचेरे भाई के साथ खेत पर घूमने गया था। वह अपने चाचा हरनेक सिंह के खेत में खेल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खेत में ही खुले पड़े ट्यूबवेल के गहरे बोरवेल में जा गिरा।
हादसे के वक्त परिजन वहीं पास में ही मौजूद थे। बच्चे के बोरवेल में गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत गांव के सरपंच को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त अजय तोमर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बोरवेल की गहराई को देखते हुए NDRF और सेना की टीमों को भी बुलाया गया है।
बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और बच्चे के सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन की पूरी कोशिश है कि मासूम निर्भय को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए। पूरे इलाके की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं। बोरवेल के अंदर बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था तुरंत कर दी गई है। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर तैनात है। बोरवेल के अंदर कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति और उसकी हरकतों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।
-

यूनिवर्सिटी में कल रहेगा वाहन मुक्त दिवस, शटल बस-ई-रिक्शा से मिलेगी Free सुविधा
चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर को प्रदूषण मुक्त बनाने और ईंधन की बचत के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। ‘सेव पीयू कैंपेन’ के तहत अब हर बुधवार को यूनिवर्सिटी परिसर में ‘वाहन-मुक्त दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से निजी वाहनों का उपयोग न करने की अपील की गई है। व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरे दिन मुफ्त शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी, जबकि ई-रिक्शा रियायती दरों पर कैंपस में संचालित किए जाएंगे। पीयू के रजिस्ट्रार प्रो. वाई.पी. वर्मा ने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय के वेब पोर्टल पर सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
पहले से संचालित ई-रिक्शा चालकों को बुधवार के दिन विशेष रूप से नियमित सेवा देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रों और कर्मचारियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। दरअसल, पंजाब यूनिवर्सिटी का सेक्टर-14 और सेक्टर-25 स्थित परिसर करीब 550 एकड़ में फैला है, ऐसे में पूरे कैंपस में पैदल आना-जाना आसान नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शटल बस और ई-रिक्शा की व्यवस्था की है। साथ ही हॉस्टलों के बाहर साइकिल उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया गया है। हालांकि, पहले खरीदी गई अधिकांश साइकिलें रखरखाव के अभाव में अनुपयोगी हो चुकी हैं।
ट्रैफिक और ईंधन की खपत कम करने के लिए विश्वविद्यालय ने कई प्रशासनिक गतिविधियों को भी ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। रीजनल सेंटरों के साथ होने वाली बैठकों के अलावा छात्रों की काउंसलिंग भी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, ताकि बाहरी आवाजाही कम हो और अनावश्यक ईंधन की बचत हो सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से हर बुधवार निजी वाहन न लाने और कारपूलिंग अपनाने की अपील की है। नए नियमों के तहत निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग तक ही अनुमति दी जाएगी। विभागों और प्रशासनिक भवनों तक जाने के लिए शटल बस या ई-रिक्शा का उपयोग करना होगा। यदि किसी के पास वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध होगी तो उसे परिसर के अंदर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
-

Punjab News: 10 रुपए के एनर्जी ड्रिंक को लेकर दुकानदार का कत्ल, देखें वीडियो
मानसाः शहर में 10 रुपए को लेकर दुकानदार का कत्ल कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि दूसरे पक्ष के पास पहले उनकी दुकान किराये पर थी और इसे खाली करवा लिया गया था। जिसके बाद दूसरे पक्ष के पास zoop कंपनी का बोर्ड लगा हुआ था। उनके द्वारा 10 रुपए सस्ती ड्रिंक बेची जा रही थी। ऐसे में दूसरे पक्ष की दुकान से zoop कंपनी के कर्मी बोर्ड उतारने के लिए आ गए और इसी दौरान वह उनके साथ विवाद करने लगा। जिसके बाद दूसरे पक्ष के परिजनों ने उनके परिजन राकेश कुमार का चाकू मारकर कत्ल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए है कि हरदयाल, कमल सेठी, हरदयाल का बेटा और उसकी पत्नी ने राकेश पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू राकेश के दिल में लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना एनर्जी ड्रिंक की बिक्री को लेकर 2 दुकानदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद हुई। आरोप है कि एक दुकानदार ने खुद को संबंधित कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बताते हुए राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर चोटों के कारण राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 के एसएचओ गुरतेज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्ण कुमार ने पुष्टि की कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
-

Punjab News: 12 घंटे से बिजली सप्लाई ठप, लोगों ने रोड की जाम, देखें वीडियो
खरड़ः मोहाली के खरड़ में 10 से 12 घंटे तक बिजली न रहने से लोग परेशान हो गए। लोगों ने सड़कें जाम कर दी और बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाए। लोगों का कहना था कि इतनी देर तक बिजली न रहने से घरों में मौजूद बीमार बुजुर्ग और छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हो रहे है। लेकिन बिजली विभाग उनकी बात नहीं सुन रहा है।
सरकारी नंबरों पर शिकायत करने के बाद भी वे फोन नहीं उठाते और अगर हम जाकर बिजली के बारे में शिकायत करते हैं, तो कोई हमारी बात नहीं सुनता।
खरड़ में बस स्टैंड पर लोगों ने जाम लगा दिया, जिससे भारी जाम भी लग गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों से बातचीत कर जाम को खुलवा दिया है। लोगों ने कहा कि बिजली सप्लाई नहीं आती है तो फिर सड़क जाम कर देंगे।
स्थानीय नरेश कुमार ने बताया कि पूरे दिन में 3-4 घंटे ही लाइट आती है। वो भी डिम जिससे घर में न तो एसी चलता है न ही मोटर आदि। पिछले 3-4 दिन से लगातार परेशान हो रहे है। जिसको लेकर खरड़ बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया गया। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि न हो हमारा जेई और एसडीओ फोन उठाता है।
-

Gangster गोरू बच्चा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी
सिरसाः सिरसा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) ने पंजाब के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर की पहचान गोरू बच्चा के रूप में हुई है। आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आया हो सकता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सिरसा में है, जिसको काबू किया जा सकता है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू किया है, जिससे अवैध हथियार भी बरामद किया।
पुलिस का कहना है कि वह लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने अनाज मंडी के निकट एक पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संकेत मिले हैं कि गौरव शर्मा अपना अलग गिरोह संचालित करता है और फिलहाल उसका किसी अन्य आपराधिक गिरोह से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।
सिरसा पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना पंजाब पुलिस को भी दे दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक नेटवर्क तथा सिरसा आने के मकसद की जांच की जा रही है।
-

Jalandhar News: इनोवा और स्कोडा की टक्कर में 2 घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक के पास इनोवा और स्कोडा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इनोवा सवार दो लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी गाड़ी का ड्राइवर कथित तौर पर नशे की हालत में था और गलत साइड से वाहन चला रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।घटना के समय मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि सोमवार को वे लोग मेनब्रो चौक से श्री गुरु रविदास चौक की तरफ जा रहे थे। इस मार्ग पर प्रशासन द्वारा एक बड़ा कट बनाया गया है, जहां से वाहन अपनी सही लेन में आते हैं।
लेकिन सड़क पर दिशा-निर्देश या सूचना बोर्ड न होने के कारण अक्सर लोगों को सही रास्ते का अंदाजा नहीं लग पाता है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस लापरवाही के बीच सामने से आ रही स्कोडा कार का ड्राइवर अत्यधिक नशे की हालत में था और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। बताया गया कि टक्कर के बाद चालक जैसे ही कार से बाहर निकला, वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा और खुद को संभाल नहीं पाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस लापरवाही के बीच सामने से आ रही स्कोडा कार का ड्राइवर अत्यधिक नशे की हालत में था और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। बताया गया कि टक्कर के बाद चालक जैसे ही कार से बाहर निकला, वह असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा और खुद को संभाल नहीं पाया।
इस हादसे में इनोवा कार में सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के कारण दोनों के सिर में चोट लगी और काफी खून बह गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे किसी तरह हिम्मत जुटाकर गाड़ी से बाहर निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 के ड्यूटी ऑफिसर नरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, स्कोडा कार के ड्राइवर की पहचान दीपक कंडा (निवासी अमीरपुर, नकोदर) के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा जिस स्थान पर हुआ है, उसके ठीक सामने एक पेट्रोल पंप स्थित है, जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों की फुटेज को सुबह खंगाला जाएगा। रिकॉर्डिंग के आधार पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे की जिम्मेदारी किस वाहन की थी और दुर्घटना किस कारण हुई। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

डबल-डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-कंडक्टर समेत चार की मौत, 25 यात्री घायल
मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें एक डबल-डेकर बस के कंटेनर ट्रक से टकराया गया, जिससे चालक-कंडक्टर समेत चार लोगों की मौत होने की सूचना है, जिससे 25 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा राया थाना क्षेत्र में सुबह करीब चार बजे एक्सप्रेस-वे के 111वें और 112वें किलोमीटर के बीच हुआ।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि लखनऊ से आ रही बस अपने आगे चल रहे कंटेनर ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
एसएसपी के अनुसार प्रारंभिक जांच और घायलों के बयानों से संकेत मिले है कि हादसे के समय बस अधिकृत चालक नहीं, बल्कि कंडक्टर चला रहा था। वह कथित तौर पर तेज रफ्तार में बस चला रहा था। पुलिस का कहना है कि कंटेनर अपनी निर्धारित लेन में चल रहा था, तभी बस पीछे से उसमें जा भिड़ी।
-

Punjab News: काम से लौट रहे दोस्तों पर चाकू गोदकर लूटी चेन, हालत नाजुक, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर में में लुटेरों के हौसले लगातार बढ़ रहे है। लुटेरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। यही कारण है कि अब वह लूट की वारदातों के लिए जानलेवा हमले करने लगे है। डायरी चौक के पास रहने वाले 2 दोस्तों पर लुटेरों ने जानलेवा हमला कर दिया। दरअसल, दोनों दोस्त काम से पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बनाया। लुटेरों ने रास्ता रोककर दोनों युवकों के पीठ के निचले हिस्से में दो-दो बार चाकू घोंपे और एक युवक से चेन लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल नौजवानों अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
अस्पताल में भर्ती घायल युवक निलेश शर्मा ने बताया कि वह डायरी चौक के पास रहता है और मजदूरी का काम करता है। घटना के समय वह अपने दोस्त के साथ पैदल ही घर लौट रहा था। निलेश के अनुसार, 2 बाइक पर 4 लुटेरे वहां आए और उन्होंने सबसे पहले उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। जब लुटेरे मोबाइल नहीं छीन पाए, तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया। निलेश ने बताया कि उसे एक ही जगह पर दो बार चाकू मारा गया है।
हमले में घायल दूसरे युवक ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि हमलावरों ने पीछे से आकर उसे चाकू मारा। बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारा और चेन छीनकर फरार हो गए। घायल ने लुटेरों की बाइक का नंबर देख लिया था। घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के सवाल पर निलेश ने बताया कि पुलिस को इत्तला दे दी गई है,फिलहाल दोनों युवकों का पीजीआई में इलाज चल रहा है और दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।