Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके में एक्साइज और पुलिस विभाग की रेड, भारी मात्रा में लाहन बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में एक्साइज और पुलिस विभाग की रेड, भारी मात्रा में लाहन बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में एक्साइज और पुलिस विभाग की रेड, भारी मात्रा में लाहन बरामद, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एक्साइज विभाग और पुलिस टीम लोपोके में रेड की। इस दौरान एक्साइज विभाग और पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर कच्ची लाहन बरामद की। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी कपिल कौशल चोगावां और एक्साइज इंस्पेक्टर जगदीप कौर की अगुवाई में की गई इस रेड को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक उन्हें मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब तैयार करने का काम बड़े स्तर पर चल रहा है। सूचना के आधार पर मंगलवार शाम (12 मई) को एक्साइज और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से लोपोके में छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस ने रविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 36 ड्रमों में करीब 6 हजार लीटर कच्ची लाहन बरामद हुई। इसके अलावा मौके से शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली दो भट्टियों का सामान भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी रविंदर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी कपिल कौशल ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे और गैरकानूनी शराब के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एक्साइज इंस्पेक्टर जगदीप कौर ने कहा कि इस तरह के धंधे में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल थाना लोपोके में आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here