Home Punjab>Amritsar Punjab News: SIT समक्ष पेशी को लेकर पूर्व जथेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Punjab News: SIT समक्ष पेशी को लेकर पूर्व जथेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: SIT समक्ष पेशी को लेकर पूर्व जथेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के साबक जथेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने संबंध में सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाज़ी और दावों के बारे में स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ पक्षों और व्यक्तियों द्वारा उनके खिलाफ गलत जानकारी फ़ैलाई जा रही है, जिससे संगत में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने कहा कि यह प्रचार किया जा रहा है कि वे विशेष जांच टीम (SIT) के सामने पेश हुए थे। जबकि हकीकत यह है कि वे कभी भी SIT के सामने पेश नहीं हुए।

उन्होंने बताया कि SIT के सदस्य खुद उनसे मिलने आए थे और उस मुलाकात को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने 328 स्वरुपों के मामले के संबंध में भी स्पष्ट किया कि इस विषय पर उनकी SIT के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस मामले को लेकर तथ्यों के विपरीत दावे कर रहे हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

पूर्व जत्थेदार ने कहा कि SIT द्वारा पूछे गए कुछ सवालों के जवाब शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और उनके साथियों द्वारा पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि इस संबंधी सारा रिकॉर्ड टेलीविजन चैनलों, यूट्यूब चैनलों और प्रिंट मीडिया के पास मौजूद है। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने संगत से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या गलत जानकारी पर विश्वास करने के बजाय तथ्यों और अधिकारिक जानकारी को ही आधार बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here