Blog

  • Jalandhar News: West के बाद North हल्के में हुई गुंडागर्दी की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: West के बाद North हल्के में हुई गुंडागर्दी की CCTV आई सामने

    जालंधर,ENS : महानगर नगर मेें गत रात्रि वैस्ट हलके मे स्थित Royal Palace में गुंडागर्दी का मामला सामने आया था । जिसमे हमलावरों ने पैलेस में जमकर तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद अब नार्थ हल्के से भी गुंडागर्दी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। यह वीडियो शिव नगर की है जहा पूरे परिवार पर 8 लोगों ने धावा बोल दिया। शिव नगर में पूरे परिवार पर करीब 8 हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

    जानकारी के अनुसार यह घटना थाना डिवीजन नंबर-1 के एरिया में पड़ते नागरा फाटक से नजदीक शिव नगर के पास हुई। परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके सामने उन्हें पीटा, मगर पुलिस ने उन्हें छुड़वाने तक नहीं आई। इस हमले में परिवार के सभी सदस्यों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर रही है।

    पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह शीशा लगाने का काम करते हैं। रोजाना की तरह वह अपने परिवार के साथ शाम करीब पांच बजे घर में थे। करीब साढ़े पांच बजे दो हमलावर आए और उन्होंने विजय की बहन दुर्गा और उनकी मां के साथ मारपीट की। मारपीट कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिवार तुरंत शिकायत देने के लिए थाना डिवीजन नंबर-1 में गए। विजय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हमारी कोई मदद नही की।

    जब वह 8 बजे घर पहुंचे तो हमलावर अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर में घुसकर पहले तोडफोड़ की और फिर विजय को घसीटते हुए घर से बाहर निकाल लिया। जिसके बाद सभी हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया। पीड़ित ने बताया कि जब उसके भाई अजय, पंकज और बहन आगे आए तो हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया। पीड़ित ने बताया कि उसे करीब 6 टांके लगे हैं। वहीं, भाई विजय को पांच और पंकज को भी टांके लगे हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर फोन और पर्स लूटने के आरोप भी लगाए है।

  • Jalandhar News: चोरों ने इस इलाके में दिनदहाड़े 3 घरों को बनाया निशाना, नकदी व गहने चोरी

    Jalandhar News: चोरों ने इस इलाके में दिनदहाड़े 3 घरों को बनाया निशाना, नकदी व गहने चोरी

    जालंधरः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातें प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। चोर दिनदहाड़े घरों में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के मोहल्ला रौंता से सामने आया है जहां, चोर दोपहर के समय 2 घरों से नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए।

    जानकारी देते हुए, मोहल्ले में रहने वाली अंजना रानी ने बताया कि वह दोपहर के समय घर से बाहर किसी काम से गई हुई थीं। इस दौरान करीब 4:00 जब उनकी भतीजी घर आई तो उसने देखा कि घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। सूचना मिलती ही देखा तो अलमारी में पड़ी एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की टॉपस नहीं मिले, जिनकी कुल कीमत डेढ़ लाख के करीब है।

    वहीं दूसरी ओर मोहम्मद उर्फ राजू ने बताया कि उसकी बाजार में कपड़े की दुकान है। करीब 2:00 बजे उनका लड़का घर खाना खाने के लिए आया था और करीब 3:00 बजने वापस दुकान पर लौट आया। जब वह 7:00 बजे घर आए तो देखा कि घर के में दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में पड़े हुए 42000 रुपए गायब थे। तीसरी घटना भी उसी मोहल्ले की है, जहां एक घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया।

    इस संबंध में थाना सिटी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पीड़ित लोगों ने बताया कि मोहल्ले में पुलिस गशत नहीं करती। इस कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं। मोहल्लावासियों ने ईलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की और चोरों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई।

  • Busy Life में परिवार के लिए समय निकालने के आसान और प्रभावी तरीके

    Busy Life में परिवार के लिए समय निकालने के आसान और प्रभावी तरीके

    Busy Life,Lifestyle News: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना किसी चुनौती से कम नहीं है। व्यस्तता के कारण अक्सर परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, परिवार के साथ बिताया गया समय न केवल रिश्तों को मजबूत करता है बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और प्रभावी तरीके, जो आपके व्यस्त शेड्यूल में परिवार के लिए समय निकालने में मदद करेंगे। 1. दिनचर्या में प्राथमिकता दें आपका समय हमेशा सीमित होता है। इसलिए, परिवार के साथ समय बिताने को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करें। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जैसे रात का खाना एक साथ करना या सुबह की चाय परिवार के साथ पीना। 2. तकनीक से थोड़ी दूरी बनाएं वर्क कॉल्स और सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं। परिवार के साथ बातचीत करते समय फोन को साइलेंट मोड पर रखें। यह छोटा कदम आपको परिवार के साथ ज्यादा जुड़ाव का अनुभव देगा। 3. सप्ताहांत को परिवार के नाम करें हर हफ्ते एक दिन पूरी तरह से परिवार के साथ बिताने का संकल्प लें। चाहे मूवी नाइट हो, पिकनिक हो, या घर पर ही खेलों का आयोजन – यह समय रिश्तों को गहराई देगा। 4. छोटी-छोटी चीज़ें करें साथ में काम के दौरान ब्रेक लें और बच्चों या जीवनसाथी से कुछ पल बात करें। घर के कामों में बच्चों को शामिल करें, जैसे खाना बनाना, सफाई करना या पौधों की देखभाल करना। 5. पारिवारिक परंपराएँ बनाएं हर महीने या त्योहारों पर कुछ खास परंपराएं बनाएं, जैसे एक साथ खाना बनाना, कहानियां सुनना या पुराने फोटो देखना। ये परंपराएं बच्चों के साथ आपकी बॉन्डिंग को मजबूत करेंगी। 6. “नो वर्क” टाइम तय करें अपने दिन का एक समय ऐसा तय करें जब आप बिल्कुल काम नहीं करेंगे। इस समय को सिर्फ परिवार के लिए समर्पित करें। यह दिन में सिर्फ एक घंटा भी हो सकता है। 7. छुट्टियों की योजना बनाएं साल में कम से कम एक बार फैमिली वेकेशन प्लान करें। यह न केवल आपको रिलैक्स करेगा, बल्कि परिवार के साथ नए अनुभव भी जोड़ेगा। 8. सुनने की आदत डालें परिवार के हर सदस्य की बात ध्यान से सुनें। बच्चों की छोटी-छोटी बातें भी सुनने से वे आपके करीब महसूस करते हैं। निष्कर्ष भले ही आपका जीवन कितना भी व्यस्त क्यों न हो, परिवार के लिए समय निकालना आपके रिश्तों और खुशी के लिए बेहद जरूरी है। समय निवेश करना रिश्तों में प्यार और भरोसा बढ़ाता है। इसलिए, आज ही इन सुझावों को अपनाएं और अपने परिवार के साथ अपने जीवन को और भी खूबसूरत बनाएं।

    आपका परिवार, आपकी दुनिया! ❤️

  • Salad खाने के 8 जबरदस्त फायदे: जानिए स्वस्थ जीवन के राज, देखें वीडियो

    Salad खाने के 8 जबरदस्त फायदे: जानिए स्वस्थ जीवन के राज, देखें वीडियो

    Salad खाना सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह न केवल पोषण प्रदान करता है बल्कि आपके शरीर को ऊर्जा से भर देता है। आइए जानते हैं सलाद खाने के 8 बड़े फायदे।

    1. वजन घटाने में मददगार

    Salad में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह वजन घटाने वालों के लिए एक आदर्श भोजन है।

    2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    Salad में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाती है।

    3. त्वचा को बनाता है चमकदार

    Salad में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिखती है।

    4. इम्यूनिटी को बढ़ाता है

    हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, और टमाटर जैसे सलाद सामग्री में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

    5. दिल की सेहत के लिए बेहतरीन

    Salad में उपयोग की जाने वाली सामग्री, जैसे एवोकाडो, जैतून का तेल, और नट्स, अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

    6. हड्डियों को मजबूत करता है

    Salad में कैल्शियम और विटामिन के जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

    7. डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक

    Salad का नियमित सेवन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। खीरा और गाजर जैसे तत्व शरीर को डिटॉक्स करते हैं।

    8. ऊर्जा से भरपूर

    Salad खाने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो दिनभर के लिए आपको ऊर्जावान बनाए रखते हैं।

    कैसे बनाएं परफेक्ट सलाद?

    अपने Salad में ताजे फल, सब्जियां, नट्स और बीज शामिल करें। स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस और हल्का जैतून तेल का उपयोग करें। नमक का सेवन सीमित रखें।

    निष्कर्ष

    सलाद को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप एक स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपना सकते हैं। तो, आज ही अपने भोजन में सलाद को शामिल करें और इसके अनगिनत फायदे उठाएं।
  • Jalandhar News: हैरोइन सहित 2 भाई गिरफ्तार

    Jalandhar News: हैरोइन सहित 2 भाई गिरफ्तार

    जालंधर: पुलिस ने हैरोइन सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नमन खन्ना निवासी मॉडल हाउस और रिधम खन्ना निवासी फगवाड़ा के तौर पर हुई है। स्पेशल सेल की टीम ने मॉडल हाउस के पास स्थित करतार नगर में नाकाबंदी के दौरान हेरोइन सप्लाई करने आए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

    स्पेशल सेल में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन लाल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशा सप्लाई करने के आदी है और वह हैरोइन सप्लाई करने के लिए करतार नगर में घूम रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान  दोनों युवकों को काबू किया। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनसे 155 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी नमन खत्रा मूल रूप से फगवाड़ा का रहने वाला है। वह काफी समय से नशा तस्करी के लिए मॉडल हाउस के इलाके में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। वह अपने भाई के साथ मिलकर नशा तस्करी का काम करता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। ताकि पूछताछ के दौरान आरोपियों से पता लगाया जा सके कि यह हैरोइन कहां से लाते है और कहा सप्लाई करते है।

  • Punjab News: 5 दिन से लापता व्यक्ति का शव नहर से मिला, देखें video

    Punjab News: 5 दिन से लापता व्यक्ति का शव नहर से मिला, देखें video

    फिरोजपुरः यहां एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, 5 दिन से लापता व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नहर से मिला है। मृतक की पहचान रशपाल के रूप में हुई है। उसके परिजनों को संदेह है कि अवैध संबंधों के कारण व्यक्ति की जान गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए मृतक रशपाल सिंह के भाई अंग्रेज सिंह ने बताया कि 5 दिन पहले उसके भाई को देर रात एक फोन आया जिसके बाद वह घर से पैसे लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई, तो वह नहीं मिला। कुछ दिन बाद उसका मोटरसाइकिल और सामान गुरदित्ती वाला हेड से नहर किनारे पड़ा मिला था जिसके बाद उसकी तलाश और तेज कर दी गई और अब उसका शव गुरदित्ती वाला की नहरों में मिला है जिसे गोताखोरों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि रशपाल के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे जिसके कारण उसकी मौत हुई है। परिवार वालों ने उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक रशपाल का शव नहर से बरामद किया गया है और कुछ दिन पहले उसकी मोटरसाइकिल और अन्य सामान गुरदित्ती वाला हेड के पास बरामद किया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल कर खुद को भी मारी गोली

    पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल कर खुद को भी मारी गोली

    फ्लोरिडाः यहां एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने पति का ही मर्डर कर दिया और उसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में दूसरों को तब पता चला जब उन्होंने बालकनी से नीचे जमीन पर खून को गिरते हुए देखा।

    जानकारी मुताबिक, 27 साल की मॉडल सबरीना कास्निकी ने मियामी के बीच क्लब हैलैंडेल कोंडो टावर में बुधवार रात को करीब साढ़े 12 बजे अचानक अपने 34 साल के पति पजतिम कास्निकी को 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद आस-पास से गुजर रहे लोगों ने जब बालकनी में खून देखा तो वह सहम गए जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पति को मारकर खुद को मारने का कोई कारण अब तक पता नहीं चला है।

    मृतक पजतिम कास्निकी की बहन ने बताया कि उनकी भाभी सबरीना ने परिवार को तोड़ दिया था। मुझे डर है कि मेरी मां इस सदमे से कभी नहीं उभर सकेगी। हम इस वक्त बहुत ज्यादा दुखी हैं। पजतिम के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Punjab News : विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 पर मामला दर्ज

    Punjab News : विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 पर मामला दर्ज

    होशियारपुर : विदेश भेजने के नाम पर लगातार ठगी की खबरें सामने आ रही है। विदेश भेजने का लालच देकर लोगों के लाखों की ठगी की जाती है। आए दिन लोगों से वीजा और विदेश यात्रा के नाम पर ठगी की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिले के निवासी प्रदीप कुमार ने चंडीगढ़ में सेक्टर 17 के रहने वाले वारिश चौहान और सतबीर सिंह पर वीजा दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

    शिकायत के मुताबिक नवंबर में आरोपियों ने विदेश भेजने का झांसा देकर व्यक्ति से रकम ली। मगर उन्होंने न तो वीजा दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए वारिश चौहान और सतबीर सिंह के खिलाफ मामला  दर्ज कर लिया है।

    जांच अधिकारी एसआई सतीश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही पुलिस अन्य पीड़ितों से भी अपील कर रही है कि वे इस प्रकार की धोखाधड़ी के मामले में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

  • Punjab News : कर्ज से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News : कर्ज से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    फाजिल्का : व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान सूबा सिंह(45) के तौर पर हुई है। ग्रामीण अपने ही घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। मृतक ने एक निजी कंपनी से करीब 6 लाख का लोन लेकर कैंटर खरीदा था l जिसकी कुछ किस्तें बकाया थी। मृतक ने सुसाइड नोट में फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। किस्त अदा न करने पर जेल जाने के डर से उसने यह कदम उठाया है।

     मृतक की पत्नी सरबजीत कौर ने बताया कि वह आजमवाला के रहने वाले है और कुछ समय पहले उसके पति ने एक कैंटर खरीदा गया था। कैंटर खरीदने के लिए एक निजी फाइनेंस कंपनी से करीब 6 लाख का लोन लिया हुआ था। कंपनी कर्मियों द्वारा किस्त न अदा करने के चलते उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। जिस कारण वह 3 महीने की जेल काटकर आया। इसी के चलते उसके पति सूबा सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।  मृतक की पत्नी ने उसके पति को परेशान करने वाले निजी कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ निजी कंपनी के संचालकों द्वारा इन आरोपों को सिरे से खारिज किया जा रहा है।

     पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि सूबा सिंह द्वारा कैंटर के लिए लोन लिया गया था। जिसमें किस्त अदा न करने पर मृतक द्वारा निजी कंपनी को दिए गए चेक कंपनी ने अदालत में लगा दिए। जिसमें उसे तीन महीने की जेल हुई और उसकी पत्नी द्वारा उसकी जमानत करवाई गई। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें निजी कंपनी के बारे में उसे परेशान करने के आरोप लगाए गए है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: कुंभड़ा कत्लकांड में अकाली नेता परविंदर सोहाना को धरना देना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

    Punjab News: कुंभड़ा कत्लकांड में अकाली नेता परविंदर सोहाना को धरना देना पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

    मोहालीः पंजाब के मोहाली के गांव कुंभड़ा में 2 नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी जिसके विरोध में शिरोमणि अकाली दल के मोहाली हलके के प्रधान परविंदर सिंह सोहाना ने परिवार के हक में धरना दिया था। धरने के बाद मोहाली पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज की है।

    इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 2 सिपाही ट्रैफिक लाइट पर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे कि तभी मुखबिर ने बताया कि सेक्टर 68-69 ट्रैफिक लाइट्स के बीच एयरपोर्ट रोड पर परविंदर सिंह हलका यूथ अध्यक्ष सोहाना और मनदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, प्रधान रेहड़ी फड़ी यूनियन के साथ अन्य अज्ञात लोग युवक दमन की मौत को लेकर भोले-भाले लोगों को भड़काकर उन्हें इकट्ठा कर मुख्य सड़क पर धरना दे रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर धरना समाप्त करवाया।

    पुलिस ने बताया कि इस तरह बीच सड़क में धरना लगाने से जान-माल का नुक्सान हो सकता था। इससे आवाजाही भी बांधित हुई और आमजन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिस संबंध में पुलिस ने परविंदर सिंह सोहाना और उनके साथियों पर मामला दर्ज किया है।