Blog

  • बद्दी अस्पताल की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर कामगार की मौत

    बद्दी अस्पताल की बिल्डिंग से नीचे गिरने पर कामगार की मौत

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी अस्पताल की नई बिल्डिंग में पुताई का कार्य करने वाले कामगार की सौ फीट की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई है। रविवार सांय यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

    बद्दी अस्पताल में पुताई का कार्य बद्दी के चक्का गांव में रहने वाले प्रवासी कामगार हरभजन (22) पुत्र लेख राम कर रहा था। पुताई के दौरान वह अपना संतुलन खो बैठा और सौ मीटर की ऊँचाई से गिर गया। उसके जांघ में फ्रैकचर हो गया। बद्दी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

    बद्दी पुलिस ने पुताई के कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ सुरक्षा उपकरण न मुहैया कराए जाने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम नालागढ़ अस्पताल में किया जाएगा। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

  • उपमुख्यमंत्री ने नवाजे ‘ईट राइट मेला’ की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

    उपमुख्यमंत्री ने नवाजे ‘ईट राइट मेला’ की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

    ऊना/सुशील पंडित:उपमुख्यमंत्री ने नवाजे ‘ईट राइट मेला’ की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना में आयोजित ‘ईट राइट मेला’ के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बेस्ट शेफ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे होटल ग्रैंड गुलमोहर के शेफ चमन को पुरस्कृत किया। मेले में लगाए गए स्टॉल्स को भी रचनात्मकता, प्रस्तुति और गुणवत्ता के आधार पर आंका गया, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार मिला। वहीं, राधे कृष्ण स्वयं सहायता समूह सलोही, अंब के रागी के लड्डू को शानदार खाद्य उत्पाद का पुरस्कार प्रदान किया गया। इन तीनों श्रेणियों के विजेताओं को उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना में आयोजित ‘ईट राइट मेला’ के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने बेस्ट शेफ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहे होटल ग्रैंड गुलमोहर के शेफ चमन को पुरस्कृत किया। मेले में लगाए गए स्टॉल्स को भी रचनात्मकता, प्रस्तुति और गुणवत्ता के आधार पर आंका गया, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के स्टॉल को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार मिला। वहीं, राधे कृष्ण स्वयं सहायता समूह सलोही, अंब के रागी के लड्डू को शानदार खाद्य उत्पाद का पुरस्कार प्रदान किया गया। इन तीनों श्रेणियों के विजेताओं को उपमुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

    प्रश्नोत्तरी समेत अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता

    मेले में खेल गतिविधियों के साथ-साथ कई मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में स्कूल के नौंवी कक्षा के छात्र मोहित और सार्थक शामिल थे। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला की टीम ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार कलां की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। बहडाला स्कूल की टीम में ग्यारहवीं कक्षा की विज्ञान संकाय की ज्योति और बारहवीं की कशिश, जबकि कुठार कलां स्कूल की टीम में बारहवीं की कला संकाय की अंजलि और दसवीं की कोमल टीम सदस्य थीं।

    स्लो साइकलिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल के दिपांश ने पहला, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना के अहमद खान ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला कलां के आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।पोस्टर मेकिंग और चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननग्रां की हिमांशी ने पहला, कुठार कलां की सपना ने दूसरा और बसाल के रजत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में ऊना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदुबाला पहले, सुशीला दूसरे और आशा कार्यकर्ता किरन सैणी तीसरे स्थान पर रहीं।

  • Punjab News : Fortuner व Innova की जोरदार टक्कर, लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : Fortuner व Innova की जोरदार टक्कर, लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले में बीती रात गिल नहर साउदर्न बाईपास नजदीक एक इनोवा कार ने फार्च्यूनर कार के जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार तीन पलटियां खाकर जा गिरी। कार में ड्राइवर और उसकी गर्भवती पत्नी थी। गनीमत ये रही कि ड्राइवर और उसकी पत्नी का बचाव हो गया। वहीं, इनोवा कार में सवार डाक्टर के सिर पर चोट लगी है। जिसे इलाज के लिये अस्पताल ले जा गया। जिसकी पहचान दिनेश गुप्ता के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर माहौल गर्मा गया तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के भी गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद फार्च्यूनर कार के ड्राइवर ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के साथ ईश्वर नगर की तरफ से आ रहा था। तभी अचानक से पीछे से तेजरफ्तार इनोवा कार आई जिसने टक्कर मार दी। तीन पलटियां खाकर कार गिरी। मौके से गुजर रहे राहगीरों की मदद से कार को उठाया गया। राजविंदर ने कहा की उसकी पत्नी गुरमीत कौर गर्भवती है लेकिन हादसे में काफी बचाव हो गया। मौके पर इनोवा कार में सवार डाक्टर को जब बाहर निकाला तो उसके भी चोट लगी हुई थी लेकिन वह मौके से भाग गया। डाक्टर के कुछ साथी पीछे से आ रहे थे जो उसे लेकर चले गए।

    सीनियर सरकारी डाक्टर के साथ मारपीट का आरोप

    उधर, डाक्टर पक्ष से आए कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता चला है कि एक्सीडेंट हुआ है। वहीं, आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के एक सीनियर सरकारी डाक्टर के साथ मारपीट की गई है। घायल डाक्टर को उपचार के लिए ले गए है। एक्सीडेंट में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

  • Punjab News : बंद कोठी में मिला नाबालिग का शव, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News : बंद कोठी में मिला नाबालिग का शव, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    अमृतसर। जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां, दशमेश विहार कॉलोनी में 15 वर्षीय नाबालिग का शव मिला है। जिससे इलाके में दहशत का महौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


    मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अनिकेत फतेहगढ़ चूड़ी का रहने वाले के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह लाहौरी गेट स्थित अपने जीजा के पास आया था, जहां उसके 3 अन्य दोस्त भी थे। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़के की हत्या कर उसे दशमेश विहार कॉलोनी की एक बंद कोठी में फेंक दिया। यह कॉलोनी फतेहपुर जेल के ठीक पीछे की तरफ है। घटना बारे पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस प्रशासन से यही मांग है कि मामली संबंधी सभी आरोपियों को जल्द-जल्द से पकड़ा जाये। जिससे हमें इंसाफ मिल सके।

  • Tractor और Bike मेें हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

    Tractor और Bike मेें हुई भीषण टक्कर, एक की मौत

    दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले इटोना गांव में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे मेें व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अरुण निवासी गांव जसवंतपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अरुण अपनी ससुराल रुरई गांव से लौट रहा था, तभी ईटोना गांव के पास ट्रैक्टर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

    इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अरुण किसान था और उसकी शादी एक साल पहले ही हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Fitness Machine : किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरकः Geeta Basra

    Fitness Machine : किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरकः Geeta Basra

    मुंबई। क्रिकेटर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा ने फिल्म निर्माता डॉ. दीपक सिंह द्वारा लिखित पुस्तक फिटनेस मशीन: द एक्स्ट्राऑर्डिनरी लाइफ ऑफ किरण डेम्बला के विमोचन के दौरान अपने फिटनेस मंत्रों को साझा करके लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति अपने समर्पण के लिए जाने-जाने वाले हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा ने संतुलित जीवनशैली बनाए रखने, फिटनेस दिनचर्या के साथ बने रहने और समग्र स्वास्थ्य में मानसिक स्वास्थ्य की भूमिका के महत्व के बारे में बात की।

    हरभजन सिंह ने एक पेशेवर एथलीट के रूप में अपने अनुभवों से फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक अनुशासन और ध्यान पर प्रकाश डाला, जबकि गीता बसरा ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच स्वास्थ्य प्रबंधन पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की। हरभजन सिंह ने कहा, किरण की यात्रा दृढ़ता और कड़ी मेहनत की शक्ति का सच्चा प्रमाण है। यह पुस्तक केवल फिटनेस के बारे में नहीं है; यह बाधाओं को तोड़ने और दूसरों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करने के बारे में है।

    गीता बसरा ने कहा, किरण की कहानी अविश्वसनीय रूप से प्रेरक है। उनकी यात्रा साबित करती है कि सही मानसिकता के साथ, कुछ भी संभव है। मुझे यकीन है कि यह पुस्तक जीवन के सभी क्षेत्रों के पाठकों को प्रेरित करेगी। लेखक डॉ. दीपक सिंह ने कहा,किरण की यात्रा को लिखना सम्मान की बात थी। उनकी कहानी बताई जाने और मनाई जाने की हकदार है, और मुझे उम्मीद है कि यह कई लोगों को अपनी असली क्षमता को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।

  • Punjab News : हेरोइन, 19.80 लाख की नगदी और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab News : हेरोइन, 19.80 लाख की नगदी और पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार

    गुरदासपुर : पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह, अवनीत सिंह उर्फ अबी और दविंदर कुमार उर्फ राहुल के तौर पर हुई है, जो जम्मू जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से 19 लाख 80 हजार रुपए, 253 ग्राम हेरोइन और 1 पिस्टल बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जम्मू से हेरोइन की खेप लेकर अमृतसर जा रहे थे। ड्रग तस्करों का गिरोह कनाडा से ऑपरेट किया जा रहा था।

    एसपी बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शुगर मिल पनियाड़ नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पठानकोट साइड से एक गाड़ी आती दिखाई दी। जिसको रुकने का इशारा किया गया, नाके से कुछ ही दूरी पर गाड़ी चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को पकड़ किया। गाड़ी में तीन युवक सवार थे।  डीएसपी ने बताया कि गाड़ी की तलाशी ली तो, उसमें से 16 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए गए। आरोपियों की निशानदेही पर 3 लाख 1100 रुपए और एक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

  • Punjab News : खेलते-खेलते गई मासूम की जान, जाने मामला

    Punjab News : खेलते-खेलते गई मासूम की जान, जाने मामला

    फिरोजपुर : गुरुहरसहाय से बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां एक घर की छत पर खेल रहे मासूम बच्चे की गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुहरसहाय का रहने वाला अशोक कुमार मोंगा का पोता रिवान मोंगा घर की छत पर खेल रहा था।

    इस दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया। छत से नीचे गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • जय शाह ने ICC प्रमुख का संभाला कार्यभार, इस मामले को सुलझाने की होगी पहली चुनौती

    जय शाह ने ICC प्रमुख का संभाला कार्यभार, इस मामले को सुलझाने की होगी पहली चुनौती

    दुबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के निवर्तमान सचिव जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वह इस वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं। छत्तीस साल के शाह पिछले 5 वर्षों से बीसीसीआई सचिव हैं। वह आईसीसी के निदेशक मंडल की सर्वसम्मत पसंद थे।

    शाह ने न्यूजीलैंड के वकील ग्रेग बार्कले का स्थान लिया, जो लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं थे। शाह से पहले व्यवसायी दिवंगत जगमोहन डालमिया, राजनेता शरद पवार, वकील शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन विश्व क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीयों में शामिल रहे हैं। भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह का कार्यकाल चुनौतियों के साथ शुरू होगा क्योंकि आईसीसी को पाकिस्तान में निर्धारित चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ‘हाइब्रिड मॉडल’ को लागू करने के लिए एक स्वीकार्य समाधान खोजने की जरूरत है।

    मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं…
    आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने में जय शाह ने कहा, मैं आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं। यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम एलए 28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया भर के फैंस के लिए क्रिकेट को ज्यादा समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि जय शाह के कार्यकाल का पहला प्रमुख टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी होगा। यह टूर्नामेंट विवादों के घेरे में है, क्योंकि इसकी मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है। भारत ने हाइब्रिड मॉडल की मांग की है, जिस पर फैसला लेना जय शाह के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

  • Punjab News : पुलिस ने Taarzan Car का काटा चालान, देखें वीडियो

    Punjab News : पुलिस ने Taarzan Car का काटा चालान, देखें वीडियो

    बठिंडा : टार्ज़न कार को हिंदी फिल्म टार्ज़न में तो आपने देखा होगा। लेकिन ऐसी ही एक और टार्ज़न कार बठिंडा मेें भी देखने को मिली है। जहां युवक कार को मॉडिफाइ कर शहर की सड़कों में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस की पीसीआर टीम ने उक्त कार को रोक लिया। जिसके बा कार चालान काट दिया। पीसीआर प्रभारी लछमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक कार को रोका जो मॉडिफाइड की हुई थी और उसका चालान कानून के मुताबिक काटा गया। पीसीआर प्रभारी ने बताया कि मॉडिफाई का चालान काटा गया।

    उधर, शहरवासियों का कहना है कि पुलिस अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना कागजात के ऐसी मॉडिफाइड कार नही चलानी चाहिए और लोगों को भी पुलिस का साथ देना चाहिए। कानून का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। शहरवासियों ने कहा कि मॉडिफाइड कार का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मॉडिफाइड वाहन दुर्घटनाओं को निमंत्रण देता है।