Punjab News : Fortuner व Innova की जोरदार टक्कर, लगे मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना। जिले में बीती रात गिल नहर साउदर्न बाईपास नजदीक एक इनोवा कार ने फार्च्यूनर कार के जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार तीन पलटियां खाकर जा गिरी। कार में ड्राइवर और उसकी गर्भवती पत्नी थी। गनीमत ये रही कि ड्राइवर और उसकी पत्नी का बचाव हो गया। वहीं, इनोवा कार में सवार डाक्टर के सिर पर चोट लगी है। जिसे इलाज के लिये अस्पताल ले जा गया। जिसकी पहचान दिनेश गुप्ता के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर माहौल गर्मा गया तो दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के भी गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद फार्च्यूनर कार के ड्राइवर ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के साथ ईश्वर नगर की तरफ से आ रहा था। तभी अचानक से पीछे से तेजरफ्तार इनोवा कार आई जिसने टक्कर मार दी। तीन पलटियां खाकर कार गिरी। मौके से गुजर रहे राहगीरों की मदद से कार को उठाया गया। राजविंदर ने कहा की उसकी पत्नी गुरमीत कौर गर्भवती है लेकिन हादसे में काफी बचाव हो गया। मौके पर इनोवा कार में सवार डाक्टर को जब बाहर निकाला तो उसके भी चोट लगी हुई थी लेकिन वह मौके से भाग गया। डाक्टर के कुछ साथी पीछे से आ रहे थे जो उसे लेकर चले गए।

सीनियर सरकारी डाक्टर के साथ मारपीट का आरोप

उधर, डाक्टर पक्ष से आए कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें सिर्फ इतना पता चला है कि एक्सीडेंट हुआ है। वहीं, आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के एक सीनियर सरकारी डाक्टर के साथ मारपीट की गई है। घायल डाक्टर को उपचार के लिए ले गए है। एक्सीडेंट में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *