Blog

  • Punjab : दो ट्रेनों की हुई टक्कर, गाड़ी का पलटा इंजन डिब्बा 

    Punjab : दो ट्रेनों की हुई टक्कर, गाड़ी का पलटा इंजन डिब्बा 

    3 लोको पायलट घायल, यात्रियों में मची चीख पुकार 

    खन्ना : फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह करीब 4 बजे रेल हादसे में 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी लपेट में आई है। हादसे में 2 लोको पायलट घायल हुए, जिन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने DFCC ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड 2 गाड़ियां खड़ी थीं। आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया। हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं।

    जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 2 लोको पायलट घायल हुए हैं। घायल लोको पायलट की पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार निवासी सहारनपुर के तौर पर हुई। विकास को हेड इंजरी है। हिमांशु को बैक इंजरी है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया और फर्स्ट एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया। दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिल्कुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के DRM समेत रेलवे, GRP और RPF के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

  • आज का राशिफल, 2 जून 2024

    आज का राशिफल, 2 जून 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है । एकादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 41 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 


    मेष राशि: आज आपका दांपत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। गुरु के मार्गदर्शन से सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।


    वृष राशि: आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


    मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन को दोहराने के लिए एकाग्रता रखनी होगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, व्यापार को बढ़ाने के लिये नया प्लान लाभदायक साबित होगा। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।


    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।


    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के साथ समय बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों से अच्छी सलाह मिलेगी। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।


    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।


    तुला राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी कोई चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज ऑफिस में सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते आज आप खरीदारी करने मार्केट जायेंगे। आज सेहत के मामले में सावधान रहें।


    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपकी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहि, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचे। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती है। आज घर के बुजुर्गों की देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


     कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आएगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।


    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा।

  • पंजाब : AAP कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस बूथ पर गोली चलाने के लगे आरोप, देखे वीडियो 

    पंजाब : AAP कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस बूथ पर गोली चलाने के लगे आरोप, देखे वीडियो 

    तरनतारन :खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के मल्लांवाला के पास कोहाला गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस पार्टी के बूथ पर फायरिंग करने के आरोप लगने की खबर है।  

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि बूथ पर बैठे सरपंच और उसके पिता के साथ मारपीट की गई, वहीं गांव बोरावाली लोकसभा के सरपंच कुलबीर सिंह की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। 

    हलका खडूर साहिब से कांग्रेस पार्टी  के उम्मीदवार जीरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी हार देखकर घबरा गई है । क्योंकि कोई भी मतदाता आप के बूथ पर नहीं जा रहा है, जबकि कांग्रेस के बूथ मतदाताओं से भरे हुए हैं।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

  • डीसी ने किया मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का निरीक्षण

    डीसी ने किया मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित:ऊना जिले में मतदान केंद्रों पर सुचारु मतदान के लिए किए प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा के इंतजामों को चाक चौबंद रखने की दृष्टि से डीसी जतिन लाल ने स्वयं जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा किया. इसी क्रम में उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया और वहां व्यवस्था को जांचा.

    गौरतलब है कि मंदवाड़ा में मॉक पोल के दौरान ईवीएम खराब होने की घटना में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां के प्रिसाइडिंग ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया था और मतदान प्रक्रिया को अविलम्ब सुचारू कर लिया गया था.

    निरीक्षण के दौरान, डीसी जतिन लाल ने मतदाताओं से भी बातचीत की और प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं को लेकर उनके अनुभव जाने.

  • Punjab: Capt. Amarinder Singh की मौत की अफवाह को लेकर बेटे का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: Capt. Amarinder Singh की मौत की अफवाह को लेकर बेटे का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ :पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की मौत की अफवाह फैलने का मामला सामने आया है। यह अफवाह पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में बिजली की तरह फैल गई।  सोशल मीडिया पर ऐसी मैसेज देखने को मिल रहे है।  जिनमे लिखा है कि  ‘कैपटन अमरेंद्र सिंह नहीं रहे

    इन अफवाहो पर पूर्णविराम लगते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद अपने ट्वीट अकाउंट पर जानकारी देते लिखा कि वे ठीक हैं, लेकिन पेट में संक्रमण के कारण डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते वह अपनी धर्म पत्नी और भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के पक्ष में वोट करने के लिए भी पटियाला नहीं आ सके।

    हालांकि, पटियाला स्थित उनके आवास न्यू मोती बाग पैलेस में महल के प्रवक्ता एकजोत सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में फैलाई गई  अफवाह को नकार दिया है। वही कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह ने भी वीडियो जारी कर इस खबर को अफवाह बताया है।

  • जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने परिवार सहित किया मतदान

    जिला निर्वाचन अधिकारी जतिन लाल ने परिवार सहित किया मतदान

    ऊना/ सुशील पंडित : चुनाव के महापर्व में अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज ऊना में अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने डीसी कॉलोनी में राजकीय प्राथमिक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में अपनी माता कमलेश लाल और धर्मपत्नी रेणु के साथ मतदान किया।
  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर जयचंद में अपनी बेटी आस्था अग्निहोत्री सहित किया मतदान

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर जयचंद में अपनी बेटी आस्था अग्निहोत्री सहित किया मतदान

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गोंदपुर जयचंद में अपनी बेटी आस्था अग्निहोत्री व समर्थकों के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात भी की।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती देने का काम हिमाचल प्रदेश में चुनाव का महापर्व करेगा। मुकेश अगनिहोत्री ने कहा कि दल बदल, राजनीतिक मंडी जैसे गंभीर मसलों पर ,हिमाचल की जनता जनमत देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल ने कभी भी साजिश व षड्यंत्र की राजनीति को स्वीकार नहीं किया है, पैसे के बल पर होने वाले दल बदल को स्वीकार नहीं किया है और निश्चित रूप से भाजपा व बर्खास्त विधायकों की मूवमेंट को पसंद नहीं किया है, इसलिए चमत्कारी प्रणाम आएंगे जो भाजपा ने तो कभी सोचा ही नहीं होंगे जो बर्खास्त विधायक हुए हैं, उन्होंने भी नहीं सोचा होगा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो लोकसभा चुनाव में भी जो सोचा था, उस मोदी लहर को खत्म करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सरकार ने काम किया है और काम कर रही है, मजबूत सरकार है, यह सरकार किसी के तोड़ने से नहीं टूटेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को तोड़ने का सपना लेने वालों के सपने धराशाई हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नया इतिहास हिमाचल का यह चुनाव  लिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता 2019 के प्रदर्शन को याद कर रहे हैं, हर विधानसभा क्षेत्र में बढ़त को याद कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जनता ने जो जनमत दिया है, वह 4 तारीख को आ जाएगा, भाजपा के नेताओं को हर महीने की चार तारीख याद करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व में अपने कैडर को खराब करने का काम किया है, उनका मनोबल तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के अनेक नेता तो चुनाव के बाद विद्रोह की स्थिति में आएंगे ,जो भाजपा संभाल भी नहीं पाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि तीन और चुनाव निर्दलीयों के आने ही है और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के जीतने के बाद भी चुनाव आएंगे। उन्होंने कहा कि हर चुनाव को कांग्रेस की सरकार जीतेगी। उन्होंने कहा कि हरोली के मतदाताओं ने जिस प्रकार से इस चुनाव में मतदान किया है, उनका आभार है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें सभी को मतदान करना चाहिए, अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए प्रयास रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में मतदान और बढे इसके लिए सबको प्रयास करना चाहिए।

  • Jalandhar : लोकसभा चुनाव में ड्यूटी दौरान कर्मी की हुई मौत

    जालंधर, ENS: लोकसभा चावन को लेकर आज सातवें चरण पर हुई वोटिंग समाप्त हो गई है। वहीं वोटिंग के बीच नकोदर में स्थित एक पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी पर तैनाती के दौरान मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि ड्यूटीदौरान एपीआरओ कर्मचारी की मौत हुई है।

    मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है, जो जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुरिंदर कुमार नकोदर के मुहम्मद बली स्कूल में बूथ नंबर 85 पर ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान सुरिंदर कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • एग्जिट पोल सर्वे में चौकाने वाले आंकड़े आए सामने

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शनिवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। इसके बाद अलग-अलग चुनावी एजेंसियों और न्यूज चैनल ने एग्जिट पोल जारी किया। इसी कड़ी में Times Now-ETG ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी किया है। पूरे लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल की बात करें तो फिलहाल  543 सीटों में से 141 सीटों का सर्वे सामने आया है। जिसमें इंडिया को 63 से 76 और इंडिया को 65 से 78 सिटी मिलने का अनुमान जताया जा रहा है, वहीं अन्य को दो सिम मिलने का अनुमान लगाया गया है। जारी सर्वे के मुताबिक बिहार में एनडीए गठबंधन को 23 से 30 सिम मिलने का अनुमान है, वही झारखंड में इंडिया को 41% और एनडीए को 50% सीटें मिलने का अनुमान है।

  • Punjab : इस इलाके में नहीं लगा कोई पोलिंग बूथ, लोगो ने चुनावों का किया बायकॉट, देखें वीडियो

    Punjab : इस इलाके में नहीं लगा कोई पोलिंग बूथ, लोगो ने चुनावों का किया बायकॉट, देखें वीडियो

    लुधियाना :जगराओं के नजदीकी पड़ते गांव में गैस फैक्ट्री के खिलाफ दिन-रात चल रहे धरने में संघर्ष मोर्चा ने वोट का बहिष्कार किया और गांव में एक भी पोलिंग बूथ बनने नहीं दिया।

     इस दौरान करीब 3300 वोट वाले इस गांव में चुनाव आयोग द्वारा 148-149 और 150 नंबर के तीन बूथ बनाये जाने थे, लेकिन ग्रामीणों ने वोट का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया। जिसके चलते इस गांव के अखाड़े से केवल एक वोट पोल हुआ है, जो चुनाव ड्यूटी के दौरान एक सरकारी कर्मचारी ने किया था। 

    जगराओं के एसडीएम गुरवीर सिंह कोहली ने भी बयान जारी कर कहा था कि फैक्ट्री लगाने के लिए मालिकों द्वारा नियमों के मुताबिक सभी कानूनी अनुमति ली गई है। इसके बावजूद उन्होंने फैक्ट्री मालिकों से बैठकर ग्रामीणों की चिंताओं का समाधान कर गांव के लोगों से वोट डालने की अपील की थी। 

    विरोध समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी महिलाएं और विरोध समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि गैस गांव में इस फैक्ट्री के खिलाफ हमारा विरोध करीब एक और एक साल से चल रहा है। लेकिन आज एडीसी साहब हमारे पास आए और कहा कि आप वोट करें अगर आपको पार्टी का कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है तो नोटा का बटन दबाएं। वोट बहिष्कार की घोषणा हुए कई दिन बीत गये है। फिर भी  प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं लगी।  

    लोगो ने कहा कि प्रशासन उनके साथ बैठकें करता है, लेकिन अंत में एक ही निष्कर्ष निकलता है कि फैक्ट्री मालिक की मदद की जानी चाहिए।  पहले भी सरकार ने हमारी कोई सुध नहीं ली, जिस कारण इलाका निवासियों ने निर्णय लिया है कि प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री बंद होने तक यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर किसान नेता इंद्रजीत धालीवाल ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ किसी भी राजनीतिक दल ने इस प्रदूषित फैक्ट्री को बंद कराने के लिए धरना-प्रदर्शन की जहमत तक नहीं उठाई। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।


    विरोध प्रदर्शन के बीच पहुंचे जगराओं के एडीसी अमित सरीन ने कहा कि प्रशासन की ओर से गांववालों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने लोगो से अपील की है कि वोट हमारी ताकत है और हमें वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। इस पर कुठाराघात करने के बजाय मांग की जांच कर जो गलत पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति इस मामले पर विचार कर रही है। फिर से बैठक करने पर लगता है कि मामला सुलझ जायेगा।