Blog

  • पंजाब : मामूली विवाद को लेकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में हर दिन कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिन्हें देखकर हर शख्स परेशान नजर आ रहा है और कई लोग तो छोटी-छोटी बात को लेकर वीडियो भी बना लेते है। ताजा मामला अमृतसर के ताला गांव का है। जहां दो परिवारों के बीच जमकर ईंटें चलीं। एक छोटी सी बात को लेकर परिवारों में मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों से बात करने पर उन्होंने बताया कि एक छोटी सी बात पर दूसरे परिवार ने हम पर ईंटों से हमला कर दिया। जिसके बाद हमने पुलिस को शिकायत भी दे दी है।

    उन्होंने कहा कि हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। क्योंकि इस ईंट-पत्थरबाजी के दौरान कई लोगों की जान को खतरा हो गया और हमारे जानवरों को भी ईंटें लगीं, उनके सिर फट गए। उन्होंने कहा कि पुलिस से अनुरोध है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके। उधर पुलिस पदाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मारपीट के दौरान उन्हें जो सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे और दोनों परिवारों को अपने पास बुलाया। उन दोनों के खिलाफ धारा 751 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जो बनती कार्रवाई है की जाएगी।

  • बिल्डिंग में लगी आग, धू-धूकर उठती लपटों से सहमे लोग

    नई दिल्ली : नोएडा के सेक्टर 11 स्थित एक बिल्डिंग में शनिवार की रात अचानक से आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पूरा मामला सेक्टर-11 में स्थित जीसी धवल अपार्टमेंट से जुड़ा है। जहां आग लगने की घटना सामने आई। हालांकि लोगों ने पूरी तत्परता दिखाई और समय रहते अपार्टमेंट के अंदर से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया, जिससे सभी की जान बच सकी। आनन-फानन में वहां पर मौजूद लोगों ने फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची करीब आधा दर्जन फायर विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। 

    आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही थीं। वहीं आस-पास काफी लोग मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों ने ही फायर विभाग को आग लगने की सूचना दी थी। वहीं ये पूरी घटना शनिवार की शाम करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। वहीं ऊपर तक आग की उठ रही लपटों को देखकर वहां मौजूद लोग सहम से गए। फिलहाल अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। वहीं आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

  • जालंधरः संतोख चौधरी की बरसी पर पहुंचे प्रताप बाजवा ने AAP पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस के दिवंगत नेता संतोख चौधरी की पहली बरसी पर कांग्रेस के विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा उनके स्मारक पर पहुंचे। इस दौरान जहां उन्होंने चौधरी परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा चौधरी परिवार के साथ है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई नई यात्रा को लेकर कहा कि यह यात्रा 14 राज्यों से होकर गुजरात में समापन होगी। अब आपने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपसी भाईचारे ने प्रेम भावना बनाएं रखने को लेकर यह यात्रा शुरू की है। इस विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस भाईचारे तोड़ना चाहते है।

    वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रभारी यादव को लेकर कहा कि उनका पंजाब में 4 दिन का दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने सीनियर लीडरशिप सहित कई नेताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान प्रताप भाई बहन ने कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के जेल में बंद होने के मामले को लेकर कहा कि पुराने पर्चों को लेकर उन्हें जेल में बंद किया गया है, जोकि अकाली दल की सरकार के समय में पॉलीटिकल नीति के तहत किया गया था। प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैरा के केस को लेकर आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दिन उनका कोर्ट से जमानत मिली थी उसी दिन उनके ऊपर एक और पर्चा दर्ज किया गया और इस दौरान उन्हें जेल से बाहर नहीं आने दिया गया। भाई बहन ने कहा कि ऐसी नीति पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सुनने को मिलती थी लेकिन उन्होंने पंजाब में आज तक ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी।

  • पंजाब : गुरुद्वारा साहिब में कर्मचारी की मौ’त, जाने मामला

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव अहली कलां निवासी जसपिंदर सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है। जसपिंदर सिंह ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में कर्मचारी थे और गुरुद्वारा साहिब में सेवा करता था। श्री बेर साहिब के अन्य कर्मचारियों को तब पता चला जब जसपिंदर सिंह के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और सुबह वह कहीं दिखाई नहीं दे रहा था। न ही वह कमरे से बाहर निकला।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच उसके कमरे दरवाजा तोड़ा, तो जसपिंद्र सिंह बेहोशी की हालत में मिला। जिसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। जसपिंद्र सिंह की मौत से उसके गांव आहली कलां में मातम का माहौल है। वहीं दूसरी SHO लखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है

  • पंजाब : सरपंच की ह’त्या के मामले में CCTV आई सामने

    झबाल : तरनतारन हलके के प्रमुख राजनीतिक नेता और अड्डा झबाल के मौजूदा सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा को सुबह अड्डा झबाल में 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी। जिसमें सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सरपंच को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां ईलाज दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे जब अमन कुमार सोनू चीमा भीखी विंड रोड पर एक हेयर कटिंग की दुकान पर अपने बाल कटवा रहा था, तभी 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए। उनमें से एक ने बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट रखा जबकि दूसरे ने अंदर जाकर सरपंच अवन कुमार चीमा के पास जाकर गोलियां मार दी।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला कि सोनू चीमा की विदेश में रहने वाले अमृतपाल नाम के व्यक्ति के साथ रंजिश चल रही थी। उस पर पहले से 17-18 पर्चे दर्ज हैं। सोनू चीमा को सोशल मीडिया के जरिए भी धमकी दी गई थी।

  • पंजाब : ठंड का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर पारा गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में सुबह कोहरा छाया हुआ है। शीत लहर का कहर जारी है। जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में लोगों को शीत लहर से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने 3 राज्यों में ठंड का अलर्ट जारी किया है। पंजाब में प्रबंधन मैनेजमेंट ने लोगों को ठंड से बाहर न निकलने का संदेश दिया है।

    बता दें कि चंडीगढ़ व हिमाचल में सुबह धुंध व दिन में धूप रहेगी। पंजाब के 16 जिलों में मौसम खराब रहेगा। इनमें से पठानकोट, गुरदापुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना, मानसा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व पटियाला में बहुत घनी धुंध पड़ने की चेतावनी दी गई है। आज विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रहने की उम्मीद है। 

  • अमृतसर Airport पर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर एयरपोर्ट पर भारी हंगामा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक यह हंगामा इस लिए हो रहा है क्योंकि दिल्ली जाने वाली फ्लाईट लेट हो गई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और बाद में हंगामा करने लगे। 

    बताया जा रही है कि indigo की फ्लाईट 7ः30 बजे और Air India की फ्लाईट का समय सुबह 6ः50 बजे का था। जो कि अपने निश्चित समय से लेट हो गई। U. K जाने वाली फ्लाईट की कनेकटिंग सवारियां थी। इस उड़ान को लेकर यात्री परेशान हो रहे है।

  • कमरे में दम घुटने से परिवार के कई लोगों की मौ’त 

    नई दिल्ली:  दम घुटने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई ठंड से बचने के लिए ये लोग अंगीठी जलाकर कमरे में सो गए थे इस दौरान कमरे में धुआं भरता गया इसके बाद परिवार के चार लोगों की मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा और शवों को अपने कब्ज़े में लिया


    बताया जा रहा है की यह घटना आउटर नॉर्थ दिल्ली के खेड़ा इलाके की है यहां घर में 4 लोगों की लाश मिली है इनमें पति-पत्नी और 2 बच्चे शामिल है पुलिस का कहना है कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था कमरे में अंगीठी जली हुई थी इस घटना में जिन दो बच्चों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 7 साल और दूसरे की 8 साल है फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है

  • पंजाब : बदमाशों ने लोहड़ी मना रहे लोगों पर किया हमला, 2 युवकों की पीठ पर घोंपा चाकू

     लुधियाना : देर रात अमर पुरा के इस्लाम गंज में कुछ युवकों में आपसी झड़प हो गई। पड़ोसी युवक उनकी लड़ाई छुड़ाने गए तो झगड़ा कर रहे युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों भाइयों के करीब 5 इंच तक चाकू पीठ में घोंपा गया है। वारदात करके भाग रहे बदमाशों ने गली में एक अन्य जगह लोहड़ी जला कर बैठे लोगों की आग पर बाइक चढ़ा दी। लोगों ने जब विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने अपने साथी बुलाकर लोहड़ी सेक रहे लोगों पर ईंट-पत्थर और बोतलें बरसाई। हमलावरों का आतंक देख लोगों ने घरों में छिप कर जान बचाई।

    दोनों घायल भाइयों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देख उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार इस्लाम गंज इलाके में रहने वाला कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। उन लोगों को हीरा सिंह नामक युवक समझाने आया, तो युवकों ने उसकी पीठ कर चाकू से हमला कर दिया, जिससे हीरा सिंह घायल हो गया। उसका चचेरा भाई चरणप्रीत सिंह उर्फ कालू उसके बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उस भी बदमाशों ने हमला कर दिया।

  • मकर संक्रांति 2024: इस पर्व से जुड़ी जानिए 4 रोचक बातें

    मकर संक्रांति: यह पर्व हिन्दू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है यह पर्व सूर्य देव के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है वैसे तो साल में 12 संक्रांति होती हैं, लेकिन मकर संक्रांति का खास महत्व होता है इसी दिन से ग्रहों के देवता सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैइसके अलावा इस महत्वपूर्ण पर्व से जुड़ी 4 रोचक बाते हैं 

    इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाई जाएगी  क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2024 को अर्धरात्रि में 2 बजकर 42 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे ऐसे में उदयातिथि 15 को पड़ रही है इसलिए संक्रांति इस बार 15 तारीख को मनाई जाएगी वहीं इस दिन से खरमास भी समाप्त हो जाएगा इस दिन से सारे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे, जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि

    मकर संक्रांति की कहानी 

    ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही गंगा जी भगीरथ से निकलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं इस दिन यशोदा माँ ने कृष्ण को प्राप्त करने के लिए उपवास किया था इसलिए इस दिन लोग गंगासागर में स्नान और दान पुण्य भी करते हैंइस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती हैइस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाते है ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है