जालंधर, वरुण/वरिंदर: महानगर के बस्ती से इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गुडविन नामक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वही सूचना मिलने पर आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। वीडियो में दिखा जा सकता है कि आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो चुका है।
Blog
-

गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में 34वां वार्षिक समागम 4 और 5 मार्च को, देखें वीडियो
ढाडी व रागी जत्थे गुरु यश सुना कर संगत को करेंगे निहाल
फगवाड़ा / राजेशः गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम सपरोड़ नंगल जीटी रोड फगवाड़ा में 34वां वार्षिक समागम 4 और 5 मार्च को करवाया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए आश्रम के संचालक अवतार सिंह मान, बीबी करमजीत कौर यूके, प्रधान सुखदेव सिंह बाहिया, परमजीत सिंह, महासचिव चरणजीत सिंह शेरगिल व मैनेजर भाई मुख्तार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि पहले दिन 4 मार्च को शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक अखंड कीर्तनी जत्था भाई लाल सिंह व भाई गुरप्रीत सिंह जालंधर संगत को शब्द कीर्तन श्रवण करवाएंगे। दूसरे दिन रविवार 5 मार्च को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें भाई दविन्द्र सिंह सोढी लुधियाना सहित पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी व ढाडी जत्थे कथा कीर्तन व ढाडी वारों के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एच.एस. मित्रा शिविर लगाकर जरूरतमंदों की आंखों की जांच करेंगे। जरूरतमंद मरीजों की आंखों का ऑपरेशन भी करवाया जाएगा। जरूरतमंदों को चश्मे और दवाइयां भी मुफ्त दी जाएंगी। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. वसीम अहमद (खान अस्पताल) और डा. संदीप शर्मा निशुल्क होम्योपैथी शिविर लगाकर जरूरतमंदों की जांच करेंगे। चाय पकौड़े व गुरु का लंगर निर्विघ्न बरताया जाएगा।
-

पंजाब से बड़ी ख़बरः CRPF-RAF की 18 कंपनियां हुई रवाना
चंडीगढ़ः पंजाब में खालिस्तान समर्थकों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है। गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की है। बीते दिनों पंजाब के अजनाला में खालिस्तान समर्थक एवं ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख जत्थेदार अमृतपाल सिंह और उसके कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने पर धावा बोल दिया था।
उसमें छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इतना ही नहीं, उसने पुलिस को चेताया था कि आगे भी उनके किसी समर्थक के ख़िलाफ कोई कार्रवाई की तो अजनाला थाने पर हुए हमले का दोहराव हो सकता है। उस संदर्भ में शाह और मान की इस बैठक को अहम माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पंजाब में सीआरपीएफ/आरएएफ की 18 कम्पनी तैनात की जा रही हैं। ये कम्पनी छह मार्च से 16 मार्च तक पंजाब में रहेंगी। इन कम्पनियों को कहा गया है कि वे सभी प्रकार के दंगा रोधी उपकरणों, ओपी स्केल आर्म्ज़ व गोला बारूद से लैस रहें।
सीआरपीएफ मुख्यालय की ओर से एक मार्च को जारी आदेशों में कहा गया है कि पंजाब में जो कम्पनियां भेजी जाएँगी, उनमें दस कम्पनी सीआरपीएफ और आठ कम्पनी आरएएफ की रहेंगी। सीआरपीएफ की दस कम्पनी झारखंड सेक्टर से पंजाब के लिए रवाना की जा रही हैं। आरएएफ की चार कम्पनी 83 बटालियन से, दो कम्पनी 194 बटालियन से और दो कम्पनी 104 बटालियन से पंजाब पहुँच रही हैं। बता दें कि पंजाब में खालिस्तान की मांग पर आगे बढ़ रहे ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख जत्थेदार अमृतपाल सिंह को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय गम्भीर है। मंत्रालय ने इस बाबत आईबी से विस्तृत रिपोर्ट माँगी थी। उसे मंत्रालय के टॉप अफसरों के साथ साझा किया गया था।
अजनाला में अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने जिस तरह से थाने पर धावा बोला और उसके बाद सरकार से अपनी बात मनवाते हुए अपने साथी को रिहा कराया, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे गम्भीरता से लिया है। इतना ही नहीं, जब पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जब इस मामले में कार्रवाई की बात कही तो अमृतपाल सिंह ने दोबारा से ऐसी घटना होने की चेतावनी दे दी थी। डीजीपी ने कहा था कि अमृतपाल समर्थकों ने पुलिस से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने उन पर भरोसा किया। वे पुलिस की बात मानेंगे, यह सोचकर प्रदर्शन की इजाजत दे दी गई। बाद में अमृतपाल के समर्थकों ने गुरु ग्रंथ पालकी साहिब की आड़ में पुलिस पर धारदार हमला कर दिया।
हिंसा में छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। उसके बाद यादव ने कहा था कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर क़ानूनी कार्रवाई होगी। जो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनके बयान दर्ज़ किए जाएंगे। वीडियो साक्ष्यों को देखा जा रहा है। इस बयान पर जत्थेदार अमृतपाल सिंह भड़क गया और पुलिस को चेतावनी दे डाली। उसने कहा, पुलिस को यह मामला यहीं पर क्लोज कर देना चाहिए। अब किस बात के लिए कार्रवाई करनी है। हमने एक ऐसे बंदे को जेल से रिहा कराया है, जो बेगुनाह था। इस मामले में पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया। अब पुलिस को कार्रवाई किस पर करनी है। सूत्रों का कहना था कि अमृतपाल की यह धमकी, कानून व्यवस्था के लिए एक बड़ा संदेश है। इसमें धमकी है और चेतावनी भी है। अपने साथी को रिहा कराने के बाद अमृतपाल के समर्थकों ने खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
-

पंजाबः 100 से अधिक ठिकानों पर पुलिस की रेड, देखें तस्वीरें
चंडीगढ़ः पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चल रही मुहिम के दौरान पंजाब पुलिस ने आज देश विरोधी और समाज विरोधी तत्वों से जुड़े 110 से अधिक स्थानों पर व्यापक घेराबन्दी करके सर्च आपरेशन किया। डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के आदेशों पर राज्य भर के सभी जिलों में एक ही समय छापेमारी की गई।

इस आपरेशन के बारे और ज्यादा जानकारी देते हुये अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को इन छापों की निजी तौर पर निगरानी करने और अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए थे। जिससे छापेमारी एक ही समय की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में गिरफ़्तार किये गैंगस्टरों और आपराधियों से पूछताछ के उपरांत किये खुलासों के बाद छापेमारी की योजना बनायी गई थी।

ज़िक्रयोग्य है कि देश-विरोधी और समाज विरोधी तत्वों के शक्की ठिकानों पर छापेमारी करने के लिए पंजाब पुलिस की 110 पार्टियां, जिनमें 1000 से अधिक पुलिस मुलाज़िम को तैनात किया गया था। एडीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों ने घरों और अन्य स्थानों पर बारीकी के साथ तलाशी की और मोबाइल फोनों और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों से डाटा भी इकट्ठा किया है, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि आगे जांच के लिए कुछ व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनके कब्ज़े में से ऐतराज़योग्य सामग्री बरामद की गई है और उनसे और पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने हथियार लायसैंसों की भी जांच की है और अस्ले की सोर्सिंग के बारे भी पूछताछ की है। इसके इलावा आगे जांच के लिए विदेश आधारित पारिवारिक सदस्यों की यात्रा के विवरण, विदेशें से बैंकों के लेन-देन और वेस्टर्न यूनियन और जायदाद के विवरण इकठ्ठा किये हैं।एडीजीपी ने कहा कि इस कार्यवाही का मकसद समाज विरोधी तत्वों के गठजोड़ को तोड़ना था, जो राज्य की शांति को भंग करने की कोशिशें करते रहते हैं। ज़िक्रयोग्य है कि ऐसे आपरेशन आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में डर पैदा करने में भी सहायक होते हैं।
-

पंजाबः रिश्वत लेते SHO गिरफ्तार, गनमैन के खिलाफ मामला दर्ज
फिरौजपुरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान आज फ़िरोज़पुर छावनी के एसएचओ के तौर पर तैनात इंस्पेक्टर नवीन कुमार और पंजाब होम गार्ड (पीएचजी) वालंटीयर जतिन्दर गिल के विरुद्ध 15,000 रुपए रिश्वत मांगने और हासिल करने के लिए भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस मामले में एसएचओ नवीन कुमार को गिरफ़्तार कर लिया गया है और टीमें गठित करके होम गार्ड वालंटियर को गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त इंस्पेक्टर को फ़िरोज़पुर छावनी के निवासी ललित कुमार के पासी की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त एसएचओ ने दूसरे पक्ष के खि़लाफ़ दर्ज किये पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले 20,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की माँग करते हुये उस समय की बातचीत को रिकार्ड कर लिया और दोषी पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए इसको सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो के आगे पेश कर दिया।
प्रवक्ता ने बताया कि फ़िरोज़पुर यूनिट की विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर दोषी एसएचओ को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में उसके गन्नमैन के द्वारा 15,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू कर लिया। उक्त होम गार्ड वालंटीयर ने एसएचओ की तरफ़ से रिश्वत की राशि प्राप्त की और ख़ुद गिरफ़्तार होने से बच कर निकल गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में विजीलैंस ब्यूरो की टीम गिरफ़्तारी के लिए उसकी खोज कर रही है। इस सम्बन्धी उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फ़िरोज़पुर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।
-

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, रजिस्ट्री दौरान स्टांप डयूटी को लेकर दी छूट
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने स्टांप डयूटी को लेकर लोगों को बड़ी राहत दी है। मिली जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्री करवाने के समय लगने वाली कुल फीस में सवा 2 प्रतिशत की छूट देने का फैसला किया है। बता दें कि रजिस्ट्री के लिए लगने वाली कुल फीस में से अब लोगों को सवा 2 प्रतिशत कम फीस अदा करनी होगी लेकिन पंजाब सरकार ने यह छूट सिर्फ एक महीने के लिए यानी 31 मार्च तक दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा रैवन्यू इकट्ठा किया जा सके। सरकार की कोशिश रहती है कि इस माह में ज्यादा से ज्यादा रैवेन्यू इकट्ठा किया जा सके, इसी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने स्टांप डयूटी में कटौती करने का फैसला लिया है।
-

गुल्लरवाला के युवा ने स्वयं के अपहरण का रचा था झूठा षडयंत्र
खनन को लेकर दोनो गुटों में चल रही थी रंजिश
पुलिस को गुमराह करने के आरोप में किया जाएगा मामला दर्ज-डीएसपी
बददी/सचिन बैंसल : बददी के निकट गुल्लरवाला पंचायत के कडूआना गांव से अचानक गायब हुआ युवा दीदार सिंह बुधवार देर रात अपने आप घर लौट आया है। दीदार सिंह उर्फ दारा सिंह के दोस्तों व परिजनों ने आरोप लगाया था कि उसको गांव के ही कुछ युवकों ने साजिशन अगवा कर लिया है और वह उसकी जान लेना चाहते हैं। 27 फरवरी को दारा सिंह थाना गांव की नदी के पास से गायब हुआ था और 28 फरवरी को परिजनों ने बददी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। दीदार के दो दोस्तों ने कहा कि कुछ लोगों ने हमें फोन करके थाना नदी के पास बुलाया और वो दारा सिंह को अगवा करके ले गए लेकिन अंधेरे में वो कुछ पहचान नहीं सके। मामला पेचीदा होता देख डीएसपी बददी प्रियंक गुप्ता व थाना प्रभारी राकेश रॉय ने स्वयं कमान संभाली।
जांच में उन्होने दीदार सिंह दोस्तों के अलग अलग बयान कलमबंद किए तो वो आपस में मैच नहीं हुए और उनमें विरोधाभास पाया गया। इसके बाद जब दीदार सिंह उर्फ दारा सिंह नाटकीय घटनाक्रम में 1 मार्च को अपने घर लौट आए लेकिन अपने गायब होने की सही वजह नहीं बता। पुलिस की सख्ती से दीदार व उसके दोनो दोस्तों ने सारी सच्चाई उगल दी कि कुछ लोगों से बदला लेने के लिए उन्होने अपने झूठे अपरहण का षडयंत्र रचा था। जांच में पता चला है कि दीदार सिंह लोगों की नजरों से गायब होने के लिए अपनी रिश्तेदारी में नाडडा साहिब जिला पंचकूला में छिप गया था ताकि वहां बैठकर सारे मामले पर निगाह रखते रहे। वो चाहता था कि उनके विरोधियों को पुलिस गिरफतार करे लेकिन ऐसा नहीं हो सका और पहले ही पुलिस ने उसका भांडाफोड कर दिया।
यह था मामला : डीएसपी
डीएसपी बददी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि दारा सिंह की गत दिनों दूसरे गुट से मारपीट हुई थी। इसी का बदला लेने व सबक सिखाने उसने अपने विरोधियों को प्रताडित करवाने के लिए पुलिस का झूठे केस का सहारा लिया था और अपहरण का प्रंपच रखा था जिसमें उसके दोस्तों तथा परिजनों ने खूब साथ दिया। उन्होने कहा कि पुलिस को गुमराह करने व झूठी शिकायत दर्ज करवाने के एवज में न्यायालय में दीदार सिंह व उनके दोस्तों पर कार्यवाही करने को लिखा जाएगा। न्यायालय से जो भी आदेश आएंगे उसके बाद अगली कार्यवाही होगी। वहीं दूसरी ओर अपहरण करने को जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसको रदद किया जाएगा।
-

पंजाबः पेपर देकर लौटे 12वीं के छात्र की मौत
गुरदासपुरः जिले के अचल साहिब गांव से एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। जहां दिल का दौरा पड़ने से 12वीं छात्र की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजबीर सिंह पुत्र कर्म सिंह के रूप में हुई है।
मृतक के पिता कर्म सिंह, दादा करनैल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा बेटा 12वीं में पढ़ता था। हमारा बेटा जब 12वीं का पेपर देकर घर लौटा तो उसने सीने में दर्द होने लगी। जिसे तुरंत बटाला के निजी अस्पताल में ले जाते समय हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार वालों का काफी बुरा हाल है।
गांव के सरपंच गुरकृपाल सिंह बंटी ने कहा कि राजबीर सिंह बहुत ही होनहार और अपने माता-पिता आज्ञाकारी बच्चा था। उन्होंने कहा कि इलाके के हर कार्यक्रम में गांव के लड़के राजबीर से ही अपनी पगड़ी सजाते थे और राजबीर लड़ाई झगड़ों से दूर था। वह पढ़ने में भी होशियार था।
-

सर्व शिक्षा अभियान के तहत वाथू में वैठक आयोजित
ऊना /सुशील पंडित : वीरवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत समाज सेवी संस्था राष्ट्रीय एकता मंच ऊना द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र वाथू 4 और 5 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरपलाह के मुख्य अध्यापक श्री सुरेन्द्र कुमार जी और स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान श्रीमती रूक्मणी देवी की अध्यक्षता में तीसरी सभा बुलाई गई। मुख्य अध्यापक श्री सुरेन्द्र कुमार जी द्वारा अभिभावकों को बच्चों की अंतिम परीक्षा और एन आर एस टी केंद्र के बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । जिसमें केंद्र की प्रभारी श्रीमती मोनिका शर्मा और ज्योति रानी भी उपस्थित रहीं।
-

पंजाबः घर में पुलिस की रेड, देह व्यापार का धंधा करती 2 महिलाओं सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः घर में देह व्यापार का धंधे करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानाकारी देते हुए महिला अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद आज थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहल्ला सुंदर नगर में एक महिला के घर रेड की।
रेड दौरान पुलिस ने देह व्यापार का धंधा करती 2 महिलाओं सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई जगदीश ने तालाशी दौरान उक्त व्यक्ति से नशीला पाऊडर भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जिसके बाद काबू किए व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया।
