Blog

  • जालंधरः भारत और कनाडा में हुए विवाद को लेकर जानें होटलों पर कितना पड़ा असर, देखें वीडियो

    जालंधरः भारत और कनाडा में हुए विवाद को लेकर जानें होटलों पर कितना पड़ा असर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारत और कनाडा के बीच आए तनाव को लेकर होटलो पर खासा असर देखने को मिला है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए Mariton Hotel के संचालक यश दुआ ने बताया जब से कनाडा के पीएम का बयान भारत के खिलाफ सामने आया था, उसके बाद भारत के पीए नरेंद्र मोदी ने एक्शन लिया था। जिसमें कहा गया था कि कनाडा के सिटीजन भारत में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। उसके बाद ऐसा लग रहा था कि इसका प्रभाव होटलों और इंडस्ट्री पर काफी पड़ने वाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे 6 महीने पहले भी डिस्टर्ब रहा है, उसके बाद इस मामले को लेकर ऐसा लग रहा था कि अब फिर पंजाब डिस्टर्ब होगा। इस दौरान हमारे कारोबार पर काफी असर पड़ेंगा। दुआ ने बताया कि होटल इंडस्ट्री में पहले 6 महीने तो काम रहता नहीं है। सर्दियों में एनआरआई आते है, इस दौरान विवाह-शादी में वह अच्छा खासा पैसा लगाते। लेकिन दोनों देशों के विवाद के बाद हमारा डर एक डर बनकर ही रह गया।

    लेकिन राहत की बात यह रही है कि अभी तक दोनों देशों के विवाद को लेकर कोई असर होटल इंडस्ट्री पर अभी तक नहीं पड़ा है। दुआ ने कहा कि नवंबर से लेकर जनवरी तक होटलों में खासा काम होता है। दुआ ने कहा कि दोनों देशों के विवाद को लेकर शुरूआत में उन्हें एक-दो एनआरआई का फोन आया था। जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ कमरे शायद उन्हें कैंसल करने पड़ सकते है। लेकिन उसके बाद अभी तक कोई प्रोग्राम कैंसिल नहीं हुआ है। इस दौरान दुआ ने कहाकि शुरुआत में हम सभी को लगा था कि शायद हमारे कारोबार पर इस बार फिर से असर पड़ेगा, लेकिन राहत की बात यह है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं अरविंदर पाल सिंह ने कहा कि दोनों देशों के विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहे काफी चल रही है, लेकिन राहत की बात यह है कि इसका हमारे कारोबार पर कोई खासा असर नहीं पड़ा है। इस दौरान उन्होने कहा कि इस प्रभाव दोनों देशों पर जरूर पड़ा है। अरविंदर ने कहा कि जिन लोगों के पास आज भी वीजा है वह भारत आ सकते है। उन्होंने कहा कि बच्चे सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर डरे हुए है और कंफ्यूस हो रहे है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

  • लड़की को खींचकर ले गया युवक, हादसे में हुई घायल, देखें CCTV

    लड़की को खींचकर ले गया युवक, हादसे में हुई घायल, देखें CCTV

    शिमलाः प्रदेश की राजधानी में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, उक्त वीडियो में हेलमेट पहने लड़का लड़की को घसीटता हुआ नजर आ रहा है। घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। तस्वीरों से लग रहा है कि गलत इरादे से युवक लड़की को खिंच युवक रहा है। इस दौरान लड़की भागती हुई नजर आ रही है। हालांकि ये वीडियो 24 सिंतबर की सुबह 5 बजे का है। लेकिन जो वीडियो में नजर आ रहा है, असल में ऐसा कुछ भी नहीं है। 

    दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की आपस में दोस्त है 23 सिंतबर को रात के समय में दोनों ने किसी पब में ज्यादा शराब पी ली थी। इस दौरान जब वह लक्कड़ बाजार पहुंचे तो लड़की ने घर जाने से मना कर दिया और लड़का-लड़की को खिंचते हुए ले जाता है। जिससे लड़की को हल्की चोटे भी आई है। पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों को पुलिस थाना ले जाया गया। इस दौरान युवती ने शिकायत करने से साफ मना कर दिया और बताया वो दोनों आपस में अच्छे दोस्त है। पुलिस प्रशासन ने दोनों को आईजीएमसी अस्पताल ले जाकर युवती को फर्स्ट एड भी दिलवाया। 

  • जालंधरः सोढल मेले से पहले निगम के दावों की खुली पोल, देखें वीडियो 

    जालंधरः सोढल मेले से पहले निगम के दावों की खुली पोल, देखें वीडियो 

    2 दिन पहले निकाय मंत्री बलकार सिंह करके गए थे मेले का दौरा

    जालंधर, ENS: विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर मात्र 2 दिन रह गए हैं, लेकिन निगम प्रशासन की अनदेखी के चलते मंदिर मार्ग को जाने वाले कुछ मार्गो पर सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है। जो कि निगम प्रशासन के दावों की पोल खोल रहा है कि सफाई व्यवस्था को लेकर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। सोढल मार्ग जाते प्रमुख मार्गो में दोआबा चौक, टांडा फाटक से सोढल फाटक रोड के साथ-साथ अन्य सड़कों पर गंदगी व बरसाती पानी के जमा होने का नजारा देखा जा सकता है। बता दें कि निकाय मंत्री बलकार सिंह 2 दिन पहले ही क्षेत्र का दौरा करके गए हैं। इस दौरान सिर्फ प्रमुख जगहों को दिखाया गया है। अवस्था वाले क्षेत्रों में ले जाया भी नहीं गया था।

    श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले में देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग आते हैं। लेकिन गंदगी को देखकर जालंधर का क्या असर पड़ेगा, यह अब बताने की जरूरत नहीं। वहीं मंदिर में जाने वाले लोगों को भी गंदगी के आलम से गुजरना पड़ेगा। गौर हो कि एक तरफ निगम प्रशासन जहां बड़े-बड़े सफाई व्यवस्था के दावे कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। गंदगी के लिए कुछ हद तक निगम के आला अफसर भी जिम्मेदार है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही निगम के मुलाजिम प्रयाप्त सफाई व्यवस्था के लिए पूरा सामान न होने का रोना निगम कमिश्नर के समक्ष रो चुके हैं। हालांकि निगम कमिश्नर की ओर से अफसरों को तुरंत सम्मान देने के आदेश दिए थे, लेकिन सफाई व्यवस्था की हालात देखकर लगता है कि निगम टीम को पूरा सामान अभी तक नहीं मिला है। जो कि अवसरशाही की नाकामी को भी दर्शाता प्रतीत हो रहा है।

  • पंजाबः अहम खबर, कल से 3 दिन बंद रहेंगा ये रास्ता, जाने मामला

    पंजाबः अहम खबर, कल से 3 दिन बंद रहेंगा ये रास्ता, जाने मामला

    लुधियाना : अगर आप भी बस स्टैंड से फिरोजपुर रोड़ की ओर रोजाना जाते है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, भारत नगर चौक को कल से 3 दिन तक बंद रखा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार एलिवेटेड रोड पर स्पाइन लांच के चलते बस स्टैंड से फिरोजपुर रोड की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को बंद किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंगलवार से वीरवार तक ये रास्ता बंद रहेगा।

    बता दें कि  लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर बन रहे एलिवेटेड रोड का निर्माण फिरोजपुर रोड चुंगी से लेकर भाईबाला चौक तक पूरा हो चुका है और इसे लोगों के लिए खोला जा चुका है। इसके बाद अब भाईबाला चौक से लेकर जगराओं ब्रिज तक सड़क पर ध्यान दिया जा रहा है। एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही कंपनी स्पाइन लांच के लिए बड़ी क्रेन आने के बाद भारत नगर चौक पर रास्ते को बंद कर देगी। जिससे बस स्टैंड से फिरोजपुर रोड की तरफ आने वाले ट्रैफिक के कोई ओर रास्ते से जाना पड़ेगा। 

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर और कुलदीप धालीवाल ने रिवायती पार्टियों को छोड़कर आए लोगों को किया पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    पंजाबः कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर और कुलदीप धालीवाल ने रिवायती पार्टियों को छोड़कर आए लोगों को किया पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री ने नवजोत सिद्धू को लेकर कही ये बात

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव और निगम चुनाव से पहले आप पार्टी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वहीं आज हरदीप सिंह मुंडिया के कार्यक्रम में कैबिनेट लाल जीत सिंह भुल्लर और कुलदीप सिंह धालीवाल पहुंचे। जहां उन्होंने रिवायती पार्टियों को छोड़कर आए लोगों को आम आदमी पार्टी में शामिल किया। इस दौरान लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि रिवायती पार्टियां लोगों की बाजू खींच कर अपनी पार्टियों में शामिल कर रही है, लेकर हमारी पार्टी में लोग खुद शामिल होने के लिए बेताब हैं और आज फिर से वह लोगों को पार्टी में शामिल करने जा रहे है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 25 से 30 हलका साहनेवाल में युवाओं से साथ पार्टी में शामिल होने जा रहे है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान साहनेवाल हलके को हमेशा प्राथमिक तौर पर तरजीह देते हैं। इसी कारण आज सरपंच सोनी ग्रेवाल गांव हवास, कर्मजीत सिंह ग्रेवाल गांव खासी कलां, जसप्रीत सिंह गांव ढेरी, काला भट्‌टठला बेलजिमयम नेता NRI विंग, पाला भट्‌ठा, खासी खुर्द पूर्व गुरदीप सिंह, पूर्व सरपंच कंडियाणा खुर्द सुखदेव सिंह के साथ करीब 200 लोगों ने आप का दामन थामा है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि गांव के विकास कार्यों के लिए सरकार का खजाना खुला है। लोगों की सरकार लोगों पर ही उनका पैसा लगा रही है। आने वाले दिनों में सरकार कई बड़े ऐलान साहनेवाल हलके के लिए करेगी।

    इस दौरान उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू के बीते दिन सीएम भगवंत मान के खिलाफ दिए गए बयान पर कहा कि वह पहले अपनी पार्टी के अंदर झांककर देखे, उसके बाद हमारी पार्टी पर सवाल उठाए। इसी के साथ उन्होंने लुधियाना के एक पुलिस वाले की जो वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी पत्नी को पीट रहा है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जो भी कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के बयान पर उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी बिल्कुल खत्म हो चुकी है और सिर्फ उनके पास बयानों के अलावा कुछ नहीं है।

  • जालंधरः मशहूर कपल के हक में उतरा पंजाबी सिंगर, कही ये बड़ी बातें, देखें वीडियो

    जालंधरः मशहूर कपल के हक में उतरा पंजाबी सिंगर, कही ये बड़ी बातें, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल के विवादित वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उनके समर्थन में आ रहे हैं। वहीं अब उनके हक में पंजाबी सिंगर ऐमी विर्क भी उतरा है। इस दौरान पंजाबी सिंगर ऐमी विर्क ने स्टेज पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि मशहूर कपल की वीडियो वायरल कर रहे, लेकिन जब आप में से किसी की वीडियो वायरल हो गई तो आप खुद देखोंगे। ऐमी विर्क ने लोगों से कहा कि ठीक है उनसे गलती हो गई, सब लोगों से गलती हो जाती है। ऐमी विर्क ने कहा कि वीडियो को आगे से आगे शेयर ना करें। उनके घर में नन्हा मेहमान आया है।

    किसी के परिवार को इतना जलील ना करों कि वह मरने पर मजबूर हो जाए। इस दौरान ऐमी विर्क ने कहा कि अगर उनके परिवार में कोई अनहोनी हो गई तो वाहेगुरू आप लोगों ने ही पहले कुछ लिखना है। ऐमी विर्क ने कहा कि सभी को प्यार और सत्कार करना चाहिए। ऐमी विर्क ने कहा कि मुझे गालियां निकला लिया करों जितनी निकालनी है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, लोग गालियां निकालते ही है। उन्होंने कहा कि बंदे के बोलने के स्टाइल और उसकी एंटायर लुक पर कभी मत जाओ, खासकर हमारे सिंगर और एक्टरों पर। हम सभी आपके जैसे ही है। ऐमी विर्क ने कहा कि मैं कौन सा सीखकर आया है, आज मैं इस स्टेज पर, हो सकता है कि कल आप में से कोई इस स्टेज पर आ जाए, लेकिन फिर इसके बारे में आपको पता चलेगा।

    बंदे की कोई मजूबरियां होती है, कोई मसला होता है। बता देंकि कुछ दिन पहले मशहूर कपल की आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई थी। इस वायरल वीडियो के बाद 2 बार सहज अरोड़ा मीडिया के सामने आया था। इस दौरान उसने भी लोगों से वीडियो को डिलीट करने की अपील की थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया हुआ है। जिसमें से एक युवती बीएससी की पढ़ाई कर रही है। वहीं उक्त पढ़ रही युवती का परिवार आज मीडिया के सामने आया था। जहां उन्होंने अपनी बच्ची को बेकसुर बताया है। उन्होंने कहा कि आज चौथा दिन हो गया हैकि उनकी बच्ची के बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है। उनका आरोप है कि उनकी बच्ची मेंटली टॉर्चर हो रही है।

  • पंजाबः मनप्रीत बादल मामले में गिरफ्तार होटल संचालक पक्ष में उतरी एसोसिएशन, देखें वीडियो

    पंजाबः मनप्रीत बादल मामले में गिरफ्तार होटल संचालक पक्ष में उतरी एसोसिएशन, देखें वीडियो

    अमृतसरः पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल मामले में गिरफ्तार होटल संचालक के पक्ष में होटल एसोसिएशन उतर गई है। इस दौरान पंजाब होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने राजीव कुमार को निर्दोष बताया। एसोसिएशन का कहना है कि मशहूर होटल मालिक राजीव कुमार की गिरफ्तारी राजनीति से प्रभावित थी। बता दें कि विजिलेंस की ओर से पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के पीसीएस अधिकारी और मशहूर होटल के मालिक राजीव कुमार समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें अब 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जबकि गिरफ्तार किये गए लोगों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस पूरे मामले में होटल एसोसिएशन और पंजाब के अध्यक्ष सतीश अरोड़ा कुमार ने मशहूर होटल मालिक राजीव कुमार के पक्ष में प्रेस में कहा कि होटल संचालक राजीव कुमार निर्दोष हैं, जिनके द्वारा यह रूल और रेगुलेशन के मुताबिक मनप्रीत बादल को यह प्लाट बेच दिया गया था, लेकिन वीजीलेस द्वारा की गई जांच सही नहीं है और हम सारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राजीव कुमार का समर्थन कर रहे हैं।

  • मनीला में घूमने गए सुलतानपुर लोधी के व्यक्ति ने काटी 5 साल की सजा, बिगड़ा मानसिक संतुलन, देखें वीडियो 

    मनीला में घूमने गए सुलतानपुर लोधी के व्यक्ति ने काटी 5 साल की सजा, बिगड़ा मानसिक संतुलन, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः सुलतानपुर लोधी के एक मेहनती परिवार पर पिता की घूमने के लिए की गई विदेश यात्रा इस कदर भारी पड़ गई कि वह परिवार से 5 साल तक जुदा रहा। परिजनों का कहना है कि अगर अब उनकी वापसी हुई भी है तो अब उनके पिता का मानसिक संतुलन सही नहीं है। दरअसल, मामला सुल्तानपुर लोधी के बलदेव सिंह का है जो कि 2018 में मनीला में घूमने के मन से गए और 15 दिन का विजा मिलने पर जब वह वहा पहुंचे और करीब एक महीने बाद वापिस आने लगे तो उन्हें मनीला में यह कहकर रोका गया कि उनकी क्लियरेंस नहीं आई है। बलदेव सिंह को वहां की भाषा का कोई ज्ञान नहीं था। जब वहां के अधिकारियों ने उनका नाम पूछा और तो उन्होंने अपना नाम बलदेव सिंह बताया।

    इस दौरान अधिकरियों ने कहा कि आप वहीं बलदेव सिंह है जिन पर बहुत से अपराधिक मामले दर्ज है, तो बलदेव सिंह जिनको सिर्फ अपने नाम की ही बात समझ आई थी उन्होंने हां में सिर हिला दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें जेल में डालने के बाद एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उनसे फिर वही सवाल दोहराया गया कि वह वही बलदेव सिंह है जिन्हें ने कई अपराध किए है तो बलदेव सिंह ने फिर अपना नाम सुन कर वहीं गलती दोहरा दी। जबकि उनका उस बलदेव सिंह से कोई लेना देना नहीं था, जिस पर मामले दर्ज थे। वह तो केवल भाषा का ना ज्ञान होने के चलते सिर्फ अपने नाम के लिए सिर हिला रहे थे, लेकिन अदालत ने इसे इकबाले जुर्म मान लिया और उन्हे जेल भेज दिया।

    जहां उन्हे करीब 5 साल तक जेल में रहना पड़ा। जब पीडत परिवार ने अपनी व्यथा राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल को सुनाई तो उन्हों ने प्रयास कर मनीला के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर यह साबित करवाने में सफलता हासिल की जो बलदेव सिंह इस समय जेल में बंद है वह अपराधी बलदेव सिंह नहीं है बल्कि वह तो कोई और बलदेव सिंह है। जिस पर करीब 5 साल बाद बलदेव सिंह अपने परिवार में वापिस आ सका, लेकिन इस मानसिक तशदद के बाद बलदेव सिंह पूरी तरह टूट चुका है और मानसिक तौर पर कमजोर हो गया है। अब वह अपने ऊपर बीती कहानी को बताने में भी असमर्थ है, जबकि परिवार के लोगो में उनके वापिस आने से सकून है। उधर, संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि विदेश जाते समय हर एहतियात बरतनी चाहिए, वरना अभी बहुत से मामले है जिसमें लोग बेगुनाह विदेशों में सलाखों के पीछे है।

  • आनंद महिंद्रा सहित कंपनी के 13 के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला

    आनंद महिंद्रा सहित कंपनी के 13 के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला

    कानपुरः आनंद महिंद्रा समेत महिंद्रा कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ कानपुर में केस दर्ज किया गया है। मामला सड़क हादसे से जुड़ा है। दरअसल, लखनऊ से कानपुर लौटने के दौरान एक स्कॉर्पियो हादसे की शिकार हो गई थी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक लड़की की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि युवक ने सीटबेल्ट लगाया था, इसके बावजूद स्कॉर्पियो का एयरबैग नहीं खुला। हादसे के बाद मृतक के पिता ने स्कॉर्पियो बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

    कानपुर के रायपुरवा थाने में दर्ज FIR में मृतक अपूर्व के पिता राजेश मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR के मुताबिक, राजेश मिश्रा का आरोप है कि स्कॉर्पियो में एयरबैग नहीं था, जिससे उनके बेटे की मौत हुई। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर 2020 को शहर के जरीब चौकी स्थित तिरुपति ऑटो से उन्होंने काले रंग की स्कॉर्पियो खरीदी थी। कंपनी के कर्मचारियों ने इस दौरान गाड़ी की खूबियों के बारे में बताया था। उस दौरान गाड़ी में एयरबैग होने का भी जिक्र किया गया था। राजेश मिश्रा ने बताया कि 14 जनवरी 2022 को मेरा बेटा अपूर्व अपने दोस्तों के साथ लखनऊ गया था।

    वहां से कानपुर लौटने के दौरान कार हादसे की शिकार हो गई। हादसे में अपूर्व की मौत हो गई। हादसे के 15 दिन बाद यानी 29 जनवरी को राजेश मिश्रा तिरुपति ऑटो गए। यहां उन्होंने सीटबेल्ट लगाए जाने के बावजूद एयरबैग न खुलने की शिकायत की। इस दौरान कर्मचारियों और राजेश मिश्रा के बीच बहस हो गई। राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत के बाद कंपनी के कर्मचारियों की ओर से उन्हें धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट के जरिए आनंद गोपाल महिंद्रा समेत कंपनी के 13 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपों के मुताबिक, जांच पड़ताल की जा रही है।

  • गैंगस्टर सुक्खा की हत्या में कनाडा एजेंसियों को मिले इनपुट में हुआ खुलासा

    गैंगस्टर सुक्खा की हत्या में कनाडा एजेंसियों को मिले इनपुट में हुआ खुलासा

    नई दिल्लीः कनाडा में भारत के ए-कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुन्नेके की हत्या मामले में एजेंसियों द्वारा बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, कनाडा की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक दुन्नेके की मौत का कारण आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ बना बताया है। इतना ही नहीं, सुक्खा दुन्नेके की मौत के पीछे के तार कनाडा में ही मारे गए खालिस्तानी समर्थक आतंकी हरदीप सिंह निज्जर से ही जुड़ रहे हैं।

    एजेंसियों से मिली इनपुट के अनुसार कनाडा में बीते कुछ सालों से आतंकी- गैंगस्टर गठजोड़ को बढ़ावा मिला है। यही कारण है कि भारत में बीते कुछ सालों में हुई घटनाओं में भी आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ दिखा है। कनाडा में एक तरफ आतंकी हरदीप सिंह निज्जर, अर्श डल्ला गुट अपना वर्चस्व बढ़ाने में लगा हुआ है, वहीं इनके सामने लॉरेंस-आतंकी लखबीर लंडा का गुट है। जिसे पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा का भी सपोर्ट है।

    मिली जानकारी के अनुसार 2017 में भारत से कनाडा भागे सुक्खा दुन्नेके को अर्श डल्ला ने शरण दी थी। कनाडा पहुंचे दुन्नेके ने आतंकी अर्श डल्ला व आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के इशारों पर नाचना शुरू कर दिया था। वहीं, निज्जर व डल्ला के गुट का वर्चस्व लगातार बढ़ता जा रहा था। जिसके बाद लॉरेंस व लंडा गुट ने सुक्खा को निशाना बनाया है। इनपुट यह भी मिली है कि आतंकी निज्जर की हत्या के पीछे भी इसी लॉरेंस-लंडा के आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ का हाथ हो सकता है।