Blog
-
जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष स्थापित, उद्धारता से करें सुख आश्रय कोष में दान
दान करने से दूसरों को सहायता मिलती है, परंतु हमारी आत्मा को और भी शक्ति मिलती है – उपायुक्तऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत 27 साल तक कि उम्र के निराश्रित और अनाथ बच्चों के खाने, आश्रय, कोचिंग अनुदान, उच्च शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और स्वरोजगार उद्यम जैसे कई लाभ शामिल हैं। योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को सामाजिक सुरक्षा दी जाती है। राघव शर्मा ने बताया कि अनाथ व निराश्रित बच्चों की सहायता के लिए जिला स्तर पर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष की स्थापना की गई है जिसका बैंक खाता आईसीआईसीआई बैंक ऊना में खोला गया है जिसका खाता संख्या 050601001952 आईफएससी कोड आईसीआईसी 0000506 है।उन्होने बताया कि इस कोष में प्राप्त राशि ऊना जिला के सुख आश्रय योजना के प्राप्त लाभार्थियों पर व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोष में दान की गई राशि नियमानुसार आयकर अधिनियम के अंतर्गत आयकर छूट के लिए पात्र होगी।उपायुक्त ने जिलावासियों से जिला स्तरीय मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष में उदारता से अंशदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दान करने से दूसरों को सहायता मिलती है, परंतु हमारी आत्मा को और भी शक्ति मिलती है। -
पंजाब : रेलिंग से टकरा कर हादसे का शिकार हुआ सांभर, देखें वीडियो
नंगल : जंगली जानवरों के चारे व पीने के पानी की तलाश में भटक कर जंगलों से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में आना और वहां आकर हादसों का कारण बनना आम बात हो चुकी है। इन जंगली जानवरों के कारण होने वाले हादसों के कारण अकसर देखा गया है कि यह जंगली जानवर तो मौत का ग्रास बनते ही है वहीं इन जंगली जानवरों से टकरा कर लोग भी मौत का ग्रास अथवा गंभीर रूप से घायल हो कर अस्पतालों तक पंहुच जाते है। ताजा मामला सामने आया गांव दवखेड़ा से यहां एक जंगली जानवर संभार जंगल से भटक कर आया और भागते भागते नहर के पुल में लगी रेलिंग से टकरा गया जिसे उसकी मौत हो गई।
फिलहाल मौके पर पंहुची जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पंहुच कर मृतक सांभर को अपने कब्जे में लेकर पांच डाक्टरों का पैनल बना मृतक सांभर का पोष्टमार्टम करवा सैंचुरी में अन्तिम संस्कार करवा दिया। उधर वैटनरी अधिकारी डा.अमनदीप ने कहा कि संभार के सिर, नाक व मुंह में लगी चोट के कारण ही इसकी मौत हुई है।
-
पंजाबः फैक्ट्री में सेहत विभाग की दबिश, देखें वीडियो
Gachak खाने से पहले हो जाएं सावधान
अमृतसरः लोहड़ी का त्योहार नजदीक आते ही सेहत विभाग ने गच्चक-रेवड़ी बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इस दौरान सेहत विभाग के कमिश्नर राजिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने अमृतसर के कोट खालसा में गच्चक और भुजिया बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री पर दबिश दी। टीम में सेहत विभाग अधिकारी साक्षी खोसला और कमलदीप कौर भी शामिल थीं। छापेमारी के दौरान टीम को फैक्ट्री की दीवारों और भट्टी पर कूड़े का ढेर लगा हुआ मिला। इस दौरान पखाने भी गंदे मिले।
वहीं लेबलिंग भी भोजन सुरक्षा मापदंडो के अनुरूप नहीं थी। टीम ने मौके पर ही हाइजेनिक चालान जारी करके फैक्ट्री मालिक को एक सप्ताह के भीतर कमियां दूर करने को कहा। टीम ने गच्चक, गुड़ और नमक के तीन सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। सहायक फूड सेफ्टी कमिश्नर राजिंदरपाल सिंह ने बताया कि तीनों सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां 10 साल से सफाई नहीं हुई है।
-
हमलावरों ने 3 की निर्मम ह’त्या, एक की तलाश जारी
नई दिल्ली : मणिपुर के बिष्णुपुर में गुरुवार को पुलिस ने तीन लोगों के शव बरामद किए। ये सभी मैतेई समुदाय के हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कुंबी हाओटक इलाके में 4 लोग लकड़ी इकठ्ठा करने जंगल गए थे। उसके बाद से वापस नहीं आए। लापता लोगों के नाम ओइनाम रोमेन, अहनथेम दारा, थौदम इबोम्चा और थौदम आनंद बताए गए हैं। ये सभी अकासोई वार्ड नंबर 7 के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जो शव मिले हैं, वे लापता 4 लोगों में से ही 3 के हैं। एक की तलाश जारी है।

हाओतक फेलेन गांव बिष्णुपुर जिले की सीमा पर चुराचांदपुर से 38 किमी दूर स्थित है। उधर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले से ही शुरू होगी। राज्य सरकार ने बुधवार शाम इसकी मंजूरी दे दी।पुलिस सूत्रों के अनुसार कुकी उपद्रवियों ने कुंबी हाओतक इलाके में धान के खेतों में काम कर रहे मैतेई लोगों पर बम से हमला किया। जिसके बाद घबराए गांववालों ने सुरक्षित स्थान पर शरण ली। पास में तैनात सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की तब जाकर कुकी की तरफ से फायरिंग बंद हुई।

-
पंजाबः सीएम मान पर सुखबीर बादल ने किया मानहानि का केस

उधर, सीएम मान बोले चैलेंज मंजूर
चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मुक्तसर कोर्ट में मानहानि के दावे का केस दर्ज कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सीएम मान ने भी बादल के चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने हर हफ्ते सुखबीर और बादल परिवार की बेनामी प्रॉपर्टियों की जानकारी सबूतों के साथ सामने लेकर आने की बात कही है। सीएम मान ने कहा कि “अब ये उनके लिए चैलेंज नहीं, मौका है। वह चाहते हैं कि इस मामले में अब हर हफ्ते कोर्ट में तारीख (सुनवाई) पड़े। हर तारीख पर वे अपनी बात कोर्ट के सामने सबूतों के साथ रखेंगे।
अब हर सप्ताह बादल परिवार की बेनामी प्रॉपर्टियों का खुलासा होगा। इतना ही नहीं, सुख निवास से लेकर अमेरिका तक पार्किंगों के बारे में भी वे खुलासे करेंगे।” दरअसल, कुछ समय पहले लुधियाना में हुई ओपन डिबेट में सीएम मान ने बादल परिवार पर हरियाणा में बालासर फार्म के लिए स्पेशल नहर निकालने के आरोप लगाए थे। हालांकि इस मामले को लेकर सुखबीर बादल ने भगवंत मान को माफी मांगने की बात कही थी। बादल ने कहा था कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो वह मानहानि का केस करेंगे। इसी के चलते आज सुखबीर बादल ने सीएम मान के खिलाफ मानहानि का केस कोर्ट में दायर कर दिया है।
-
पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट
नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महबूबा मुफ्ती का वाहन बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में मुफ्ती बाल-बाल बच गईं। महबूबा मुफ्ती को चोटें नहीं आई हैं। पीडीडी मीडिया सेल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा और उनके सुरक्षा अधिकारी बिना किसी गंभीर चोट के सुरक्षित बच गए। हालांकि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का वाहन संगम में एक कार से टकरा गया। मुफ्ती अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने के लिए खानबल जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। अधिकारी ने कहा कि घटना में उनकी निजी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आईं। इसके बाद पीडीपी अध्यक्ष अपनी निर्धारित यात्रा पर आगे बढ़ गईं। पीडीपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुफ्ती सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। क्षतिग्रस्त कार की तस्वीर से देखने से पता चलता है कि दुर्घटना के वक्त गाड़ी की तीव्रता बहुत अधिक थी। बताया जा रहा है कि कार मे सवार पूर्व सीएम और अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। किसी को बड़ी चोट नहीं लगी है। महबूबा के साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड और पार्टी कुछ नेता भी बताए जा रहे हैं।
-
पंजाबः मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रंग में रंगा डाकघर
कपूरथलाः देश भर में 22 जनवरी को लेकर होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान दुकानदारों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के दौरान दीये और कपड़ें जोरों से तैयार किये जा रहे है। वहीं राजनेताओं द्वारा भी मंदिरों में 22 जनवरी को मंदिरों में लाईव प्रोग्राम दिखाने की तैयारियां की जा रही है। इसी के चलते कपूरथला मुख्य डाकघर भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रंग में रंग गया है। भारतीय डाक विभाग की ओर से नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के शिलान्यास को समर्पित खास तौर पर श्रीराम जी की जीवनलीलाओं को प्रदर्शित करता एक डाक टिकट जारी किया गया है।
कपूरथला मुख्य डाकघर के अधीक्षक (सुपरिंटेंडेंट) संजीव कुमार चुघ ने बताया कि भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर के लिए विशेष डाक टिकट जारी किया गया है, जोकि आम जनमानस के लिए माल रोड कपूरथला स्थित मुख्य डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 2000 डाक टिकट की संख्या डाकघर में मौजूद है। श्रीराम जी के जीवनकाल के विभिन्न समयकाल को आकर्षक ढंग से डाक टिकट का रूप देकर प्रदर्शित किया है।
11 टिकट की एक शीट की कीमत 65 रुपये निर्धारित की गई है, जिसे हर कोई आसानी से खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि यह खास डाक टिकट केवल शीट के रूप में ही उपलब्ध हैं। उन्होंने रामभक्तों से अनुरोध किया कि वह श्रीराम मंदिर के ऐतिहासिक लम्हे को यादगार बनाने के डाक टिकट की शीट को खरीदकर रखें, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। यहीं नहीं, इन खास टिकटों को चिट्ठी-पत्र पर लगाकर अपने दोस्तों, मित्रों, परिचितों और रिश्तेदारों को भेजने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सुपरिटेंडेंट(अधीक्षक) संजीव कुमार चुघ ने डाकघर की अन्य सुविधाओं और बचत योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर उनके साथ इंस्पेक्टर पोस्ट अमन मेहता भी मौजूद थे।
-
जालंधरः सेहत मंत्री का रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में पहुंचे सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने जहां अस्पतालों का दौरा किया, वहीं राम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र द्वारा दिए गए इनविटेशन को लेकर बात कही। इस दौरान सेहत मंत्री ने कहा कि सीएम भगवंत मान के आदेशों पर सेहत क्रांति 550 करोड़ रुपए की लागत से लांच की गई है। इस दौरान उन्होंने कहाकि उनका मुख्य दौरा यह था कि 15 फरवरी तक सभी अस्पतालों में दवाई की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इनमें 250 से करीब दवाईयां शामिल है।
वहीं उन्होंने मरीजों के आयुष्मान कार्ड को लेकर कहा कि वह ओर मरीजों के कार्ड बनाए जा रहे है। जल्द ही लोगों को कार्ड मुहैया करवाए जाएगे। वहीं उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि कहा श्रीराम प्रभु सभी के है। उन्होंने कहा कि श्रीराम प्रभु तो हमारे दिलों में रहते है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जी को मंदिर में बंद ना किया जाए। इस दौरान उन्होंने केंद्र द्वारा जारी किए गए इनविटेशन को लेकर कहा कि वह जरूर जाएंगे और किसी को बताकर नहीं वह जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पर्सनल मैटर है, वह मीडिया के साथ इस पर ज्यादा बात नहीं कर सकते।
-
जेल में बंद आसाराम के बारे में आई अहम खबर, जाने मामला
नई दिल्ली : जोधपुर सेंट्रल जेल में अपने ही गुरुकुल की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में अंतिम सांस तक कठोर कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम की एक बार फिर बुधवार को तबीयत खराब हो गई। आसाराम के सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आसाराम की जेल में तबीयत खराब हो गई थी। जेल डिस्पेंसरी में जांच के बाद उन्हें एम्स रेफर किया गया।
कड़ी सुरक्षा में आसाराम को एम्स लाया गया, जहां इमरजेंसी में जांच की गई। कुछ और जांच करवाने के लिए डॉक्टरों की टीम ने आसाराम को अस्पताल में ही रखने का फैसला लिया है। आसाराम को एम्स अस्पताल में पुलिस सुरक्षा गार्ड और हथियारबंद जवानों की तैनाती में भर्ती किया गया है।
-
पंजाब : अभी-अभी भूकंप के झटकों से कांपी धरती
चंडीगढ़ : पंजाब,चंड़ीगढ़ सहित जम्मू कश्मीर में भूकंप से एक बार फिर धरती कांप उठी। भूकंप के ये झटके काफी देर तक महसूस किए। जैसे ही भूकंप आया तो लोग अपने घरों और दफ्तर से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली से सटे नोएडा में भी झटकों के कारण लोग घरों के बाहर आ गए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में है। जो भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। रिक्टर स्केल की भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। मिली जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के फैजाबाद में था भूकंप का केंद्र।