Blog

  • Punjab News: SGPC का बजट सत्र आज, इन मुद्दों पर होगा खास ध्यान, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC का बजट सत्र आज, इन मुद्दों पर होगा खास ध्यान, देखें वीडियो

    अमृतसरः SGPC का सालाना बजट सत्र आज अमृतसर में शुरू हो रहा है, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के बजट के साथ-साथ 2026-27 की योजनाओं पर भी चर्चा होगी। सत्र दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें धार्मिक प्रचार, शिक्षा, स्वास्थ्य और गुरुद्वारों के प्रबंधन से जुड़े मुख्य मुद्दों पर बात होगी।

    SGPC के मुख्य प्रवक्ता कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि कमेटी धार्मिक प्रचार को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कोशिशें कर रही है। उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत की शताब्दी के मौके पर अलग-अलग जिलों में एक प्रचार अभियान चलाया गया था और अब खालसा सजना दिवस तक करीब 35,000 प्रचारक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी इशारा किया और कहा कि SGPC ने हमेशा जेल में बंद सिखों की रिहाई का मुद्दा उठाया है, लेकिन इस पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    इस बीच, SGPC के सदस्य गुरप्रीत सिंह झब्बर ने कहा कि यह बजट संगत के चढ़ावे से तैयार होता है और इसका एक-एक रुपया भलाई के कामों में इस्तेमाल होता है। गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों के मुताबिक, लंगर, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और धार्मिक प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जाता है। SGPC का बजट किसी भी सरकारी बजट से छोटा हो सकता है, लेकिन इससे किए जाने वाले काम काफी बड़े और जन कल्याण से जुड़े होते हैं।

    SGPC ने कोरोना महामारी या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी आगे बढ़कर सेवा की है। जेल में बंद सिंहों के मुद्दे पर बात करते हुए, झब्बर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कई कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, फिर भी उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा है, जो देश के साथ अन्याय है। सरकार को उन्हें तुरंत रिहा करना चाहिए।

  • पिकअप गाड़ी ट्रेलर की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, 29 घायल, देखें वीडियो

    पिकअप गाड़ी ट्रेलर की टक्कर में 3 बच्चों सहित 8 की मौत, 29 घायल, देखें वीडियो

    कौशांबीः उत्तर प्रदेश के जिला कौशांबी में पिकअप गाड़ी ट्रेलर में घुसी, करीब 8 लोगों की मौत हुई, 29 से ज्यादा घायल हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। मृतकों में सुखरानिया (65) पत्नी मुन्ना निवासी बारा, दरसनिया (68) पत्नी बाबूलाल निवासी कुरोली, राजकुमारी (35) पत्नी रामखेलावन निवासी कुरोली, कल्लो (22) निवासी कुरोली, गुड़िया (27) पत्नी मुकेश निवासी कुरोली, ध्रुव (7) पुत्र मोहन निवासी गज्जा का डेरा, मयंक (10) पुत्र मुकेश निवासी कुरोली और अनुज (8) पुत्र लखन निवासी बारा शामिल हैं। घटना को लेकर लोगों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद राहगीर मदद के लिए तुरंत आगे आए। मिली जानकारी के अनुसार सभी प्रयागराज से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर जिला फतेहपुर लौट रहे थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हादसा इतना भीषण था कि घायल पिकअप से उछलकर सड़क पर जा गिरे। काफी देर तक जमीन पर पड़े तड़पते रहे। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को फोन किया, साथ ही खुद भी घायलों को संभाला। फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरोली गांव निवासी राजन के 2 साल के बेटे शुभम का मुंडन संस्कार था। इसके लिए परिवार ने किराए पर पिकअप बुक की। करीब 37 लोग पिकअप से प्रयागराज के संगम पहुंचे। मुंडन के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में डोरमा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक ट्राला खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से ट्राला में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि पिकअप ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। 27 घायलों का इलाज जिला अस्पताल और CHC में चल रहा है। हादसा नेशनल हाईवे पर डोरमा के पास हुआ। वहीं घटना को लेकर सीएम योगी ने मृतकों के घरवालों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी हादसे पर दुख जताया है। सीएमओ संजय कुमार ने बताया कि सैनी थाना के पास अजुवा मोड़ पर हादसा हुआ। जैसे ही हमें इसकी सूचना मिली, मैंने तुरंत 108 एम्बुलेंस के मैनेजर को फोन किया। इसके बाद 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हमारे सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में कुल 37 मरीज लाए गए।  
  • नाके पर कब्जे में लिया बाइक, थाने पहुंची महिला को आ गई माता, पुलिस स्टाफ ने पैसे चढ़ाकर लिया आर्शीवाद, वीडियो वायरल

    नाके पर कब्जे में लिया बाइक, थाने पहुंची महिला को आ गई माता, पुलिस स्टाफ ने पैसे चढ़ाकर लिया आर्शीवाद, वीडियो वायरल

    ग्वालियरः जिले भीतरवार थाना परिसर का एक अजीबो गरीब घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। भीतरवार थाना क्षेत्र में वाहनों की चैंकिंग की जा रही थी। जो भी वाहन चालक बगैर हेलमेट और कागजात यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए जा रहे थे, उन पर चालानी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां से एक बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी निकले जो भीतरवार के रहने वाले थे। वह बाजार जा रहे थे लेकिन बगैर हेलमेट और कागजात पूरे नहीं होने उनकी बाइक खड़ी कर ली गई। बाद में जब चालान भरने की बात कही तो युवक ने मना कर दिया, जिसके बाद में बाइक को थाने पुलिस ले गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके कुछ देर बाद पति-पत्नी दोनों थाने पहुंचे और गाड़ी छोड़ने की बात कही। थाना स्टाफ से पति की बातचीत चल रही थी कि तभी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाते हुए झूमने लगी। यह सब देख वहां हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक महिला नाचते झूमते नजर आ रही है और आसपास खड़े लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। बताया जा रहा है महिला के शरीर में माता रानी आई और वह नाराज होकर थाने के अन्दर नाचने लगी। थाने में मौजूद स्टाफ और लोग उसे इस तरह नाचता देख हैरान रह गए। पुलिस स्टाफ ने पैसे भी चढ़ाए। स्टाफ के लोग कहने लगे कि महिला को माता रानी भर आई और वह नाराज होकर झूम रही है। बता दें कि नवरात्रि का समय चल रहा है, लोगों में माता रानी को लेकर आस्था है ऐसे में सभी लोग माता को मानने का प्रयास करने लगे। वीडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं कि हे माता रानी शांत हो जाओ, पानी पी लो और जिसके पास उनकी गाड़ी की चाबी है उसे लौटा दो। पुलिस स्टाफ ने महिला के पति को बुलाकर उसे मनाने की बात कही, लेकिन महिला हाथ ऊपर कर कुछ देर नाचती रही। इतना ही नहीं वहां मौजूद स्टाफ ने कुछ पैसे भी चढ़ाए और बाद में चाबी देकर उनकी बाइक को छोड़ दिया और माता रानी को जाने को कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
  • Jalandhar News: Crystal Spa Center में Raid करने गई पुलिस इमारत में फंसी, सीढ़ी लगाकर उतरे कर्मी

    Jalandhar News: Crystal Spa Center में Raid करने गई पुलिस इमारत में फंसी, सीढ़ी लगाकर उतरे कर्मी

    जालंधर, ENS: पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में पुलिस की टीम कार्रवाई करने पहुंची, लेकिन खुद ही वहां इमारत में फंस गई। दरअसल, थाना 7 की पुलिस को क्रिस्टल स्पा सेंटर में अवैध काम को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस स्पा सेंटर में रेड करने के लिए पहुंची। लेकिन इसकी भनक स्पा सेंटर मालिक को लग गई। जिसके बाद उसने पुलिस के आने से पहले स्पा सेंटर को बंद कर दिया और मौके से सभी फरार हो गए।

    पुलिस की गाड़ियां स्पा सेंटर के बाहर पहुंची तो शटर बाहर से लॉक था। पुलिस ने साथ वाली इमारत में जाकर स्पा सेंटर पर रेड की तो कुछ समय बाद उस इमारत को भी नीचे से लॉक कर दिया गया। हालांकि स्पा सेंटर पर ताले लगे थे और एसी चल रहा था।

    जिससे साफ हो गया कि कुछ समय पहले ही स्पा सेंटर का मालिक रेड की सूचना लीन होने पर फरार हो गया। इस दौरान इमारत में पुलिस करीब डेढ घंटे तक बिल्डिंग के अंदर फंसी रही। बिल्डिंग लॉक होने पर एक महिला व 3 पुरुष मुलाजिम अंदर ही फंस गए। ऐसे चाबी ना मिलने पर पुलिस को सीढी मंगवानी पड़ी। जिसके बाद 1 महिला और 2 पुरुष मुलाजिम को सीढ़ी के रास्ते से नीचें उतारा गया। थाना 7 की पुलिस का कहना है कि लगातार इस स्पा पर नजर रखई जाएगी।

  • Punjab News: सारागढ़ी सराय कैंटीन के Partner Harbhajan Singh ने SGPC पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सारागढ़ी सराय कैंटीन के Partner Harbhajan Singh ने SGPC पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित सारागढ़ी सराय कैंटीन के प्रबंधन को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कैंटीन के मौजूदा पार्टनर हरभजन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कमेटी ने उन्हें विश्वास में लिए बिना कैंटीन के लिए नई बोली (बीडिंग) प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे उनके अधिकारों का हनन हुआ है।

    हरभजन सिंह ने कहा कि वह लंबे समय से संगत की सेवा कर रहे हैं और शिरोमणि कमेटी ने उन्हें वर्ष 2027 तक कैंटीन चलाने का प्रस्ताव (क्रमांक 315) दिया था। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2027 तक कैंटीन चलाने का उनका कानूनी अधिकार है और वह अपने सभी भुगतान भी समय पर जमा कर रहे हैं। जब नई बोली को लेकर चर्चा चल रही थी, तब उन्होंने कमेटी से लिखित रूप में अनुरोध किया था कि वह काम जारी रखने के लिए तैयार हैं और यदि कमेटी मुनाफा बढ़ाना चाहती है, तो वह अतिरिक्त राशि देने के लिए भी सहमत हैं।

    हरभजन सिंह ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि शिरोमणि कमेटी जैसी प्रतिष्ठित संस्था ने उन्हें बिना किसी सूचना या सलाह के ही बोली प्रक्रिया पूरी कर लेगी, उन्हें ये विश्वास नहीं था। वह सेवा को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कमेटी के इस अचानक किए गए फैसले से उनके मन को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि 2027 तक उनके पास कानूनी अधिकार हैं, इसलिए वह विशेषज्ञों से कानूनी राय लेने और अदालत का दरवाजा खटखटाने पर विचार कर रहे हैं।

    इस अवसर पर, श्रद्धालुओं की सेवा और भोजन-पेय पदार्थों की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने मांग की कि इस मामले पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि पुराने सेवकों के साथ कोई अन्याय न हो।

  • व्यक्ति को Kidnap कर पुलिस कर्मियों ने लूटे 10 हजार American Dollar, केस में फंसाने की धमकी, 2 गिरफ्तार

    व्यक्ति को Kidnap कर पुलिस कर्मियों ने लूटे 10 हजार American Dollar, केस में फंसाने की धमकी, 2 गिरफ्तार

    मुंबईः जूहू इलाके में 2 पुलिस कांस्टेबल ने किडनैपिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस कर्मियों ने एक फॉरेक्स कंपनी के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव को जुहू से किडनैप किया और दहिसर में ले जाकर उसे लूट लिया। किडनैपिंग और लूट को अंजाम देने वाले दोनों पुलिसवालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों कांस्टेबलों ने दिनदहाड़े जिस शख्स का अपहरण किया उसके बैग में 10,000 हजार अमेरिकी डॉलर थे। इसकी भारतीय करेंसी तकरीबन 10 लाख रुपए के आसपास है। पीड़ित का शोर सुनकर इकठ्ठा हुए लोगों ने दोनों पुलिसवालों को दबोच लिया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय संदीप शिंदे और 40 वर्षीय गजेंद्र राजपूत के रूप में हुई है।

    दोनों बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने अपनी वर्दी और पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बांद्रा स्थित एक फॉरेक्स कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत है। वह जूहू इलाके में विदेशी मुद्रा देने पहुंचा था। इसी दौरान जूहू सर्कल के पास आरोपियों ने उसे एक एर्टिगा कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया। कार के अंदर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे दहिसर ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसका अमेरिकी डॉलर से भरा बैग छीन लिया और उसके साथ मारपीट करते रहे।

    लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस की एक गश्त कर रही गाड़ी को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि लूटी गई डॉलर करेंसी अभी तक बरामद नहीं हुई है। वहीं पुलिस 3 अन्य आरोपियों को ढूंढने की कोशिश कर रही है। जांच के लिए जुहू पुलिस को मामला सौंप दिया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत किडनैपिंग, जबरन वसूली, डकैती के आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

    Punjab News: कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

    कपूरथला: जिले के हलका भुलत्थ के अंतर्गत आते रायपुर पीर बख्शवाला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में गांव टांडी के व्यक्ति के मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट कार टाउन की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी, जबकि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति रायपुर पीर बख्शवाला की ओर से आ रहा था।

    दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई, जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायल को इलाज के लिए नजदीकी बेगोवाल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी गांव टांडी, के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

    इस संबंध में थाना प्रभारी एएसएचओ बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिवारीक सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस द्वारा फरार कार चालक की तलाश जारी है।

  • पूर्व PM और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन देखें वीडियो

    पूर्व PM और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन देखें वीडियो

    काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने के 24 घंटे के भीतर पूर्व पीएम और पूर्व गृह मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की गई। मार्च की शुरुआत में हुए चुनावों में बंपर जीत हासिल करने वाले बालेन शाह ने शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बीते साल सितम्बर में Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े एक गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    ओली को शनिवार सुबह भक्तपुर के गुंडू स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। वहीं, लेखक को सुबह करीब 5 बजे भक्तपुर के सूर्यविनायक स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ये गिरफ्तारियां पिछले साल जेन-जी विरोध प्रदर्शन मामले में गृह मंत्रालय की दर्ज कराई एक औपचारिक शिकायत के बाद हुई हैं। शिकायत के चलते जांच शुरू हुई और गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। उन पर ऐसी धाराओं के तहत आरोप लगाए जाने की संभावना है, जिनमें अधिकतम 10 साल तक सजा हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूर्व स्पेशल कोर्ट जज गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले आयोग की सिफारिशें लागू करने के लिए की जा रही है।

    आयोग ने सिफारिश की है कि केपी शर्मा ओली, रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चंद्र कुबेर खापुंग पर आपराधिक लापरवाही के लिए राष्ट्रीय दंड संहिता की धारा 181 और 182 के तहत आरोप लगाए जाएं। इसमें 10 साल तक जेल की सजा का प्रावधान है। केपी शर्मा ओली ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

    पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी पर काठमांडू पुलिस का बयान आया है। पुलिस प्रवक्ता ओम अधिकारी ने कहा कि वे आज सुबह गिरफ्तार किए गए और कानून के अनुसार आगे की प्रक्रिया चलेगी। ओली की गिरफ्तारी के कुछ मिनट बाद ही बालने शाह की सरकार में गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वादा है और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। हमने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को नियंत्रण में ले लिया है। यह किसी से बदला नहीं है, बल्कि न्याय की शुरुआत है। मुझे विश्वास है कि अब देश नई दिशा लेगा।

  • Punjab News: BSF जवानों के साथ MLA Dhaliwal ने संभाला सफाई अभियान का मोर्चा, देखें वीडियो

    Punjab News: BSF जवानों के साथ MLA Dhaliwal ने संभाला सफाई अभियान का मोर्चा, देखें वीडियो

    अमृतसरः ‘स्वच्छता ही सेवा’ के नारे के तहत, अजनाला शहर में नगर पंचायत अजनाला और BSF की 117वीं बटालियन ने संयुक्त सफाई अभियान शुरू किया। इस अभियान में पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने BSF जवानों के साथ मिलकर अजनाला शहर की सड़कों की सफाई की।

    इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि आज वह BSF जवानों के साथ मिलकर अपने शहर अजनाला की सफाई कर रहे हैं। अगर हम पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहते हैं, तो हमें अपने आस-पास के इलाकों को भी साफ-सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी, हर कुछ दिनों के अंतराल पर यह सफाई अभियान इसी तरह जारी रहेगा। अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है, ताकि हमारा अजनाला शहर सुंदर और आकर्षक दिखे।

    नगर पंचायत अजनाला के प्रधान जसपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि अजनाला को BSF की 117वीं बटालियन के जवानों के साथ मिलकर विधायक कुलदीप धालीवाल द्वारा विशेष अभियान चलाकर सवच्छ बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग फैंके ताकि उसको अच्छे से रिसाइकल किया जा सके।

    EO नगर पंचायत अजनाला ने दिनेश सूरी ने कहा कि उन्होंने अजनाले को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया है और इसमें फौजी वीरों की मदद ली गई। उनका वीजन है कि शहर से कूड़े का नामनिशान खत्म कर दिया जाए और शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर साफ-सुथरा बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा शहर में ईधर-उधर न फैंके और सफाई सेवकों को ही दें।

  • Jalandhar News: तंग गलियों में घुसे ट्रक ने तोड़ा बिजली का पोल, इलाके की बत्ती गुल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तंग गलियों में घुसे ट्रक ने तोड़ा बिजली का पोल, इलाके की बत्ती गुल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांधी कैंप इलाके में ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इस हादसे में बिजली का पोल टूटने से तारें भी टूट गई और पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके के निवासी ट्रक चालक की लापरवाही और प्रशासन की ढील को लेकर लोगों द्वारा हंगामा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक तंग गलियों के बीच घुस आया। लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रक की ऊंचाई और उस पर लदे सामान के कारण ऊपर से गुजर रही बिजली की तारें उसमें फंस गईं।

    चालक ने जब ट्रक को आगे खींचने की कोशिश की, तो तारों के खिंचाव से बिजली का पोल उखड़कर जमीन पर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि बिजली का पोल गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। गनीमत रही कि घटना के दौरान नीचे कोई व्यक्ति या बच्चा मौजूद नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। इलाके के लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के भारी वाहन रिहायशी इलाकों में घुसे हों।

    स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया है कि आखिर पुलिस के नाकों और पाबंदियों के बावजूद इतना बड़ा ओवरलोडेड ट्रक तंग गलियों में कैसे दाखिल हो गया? लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक को रास्ते का अंदाजा नहीं था, फिर भी वह जबरन गाड़ी अंदर ले आया। हादसे के बाद मोहल्ले की महिलाएं और बुजुर्ग सड़कों पर उतर आए । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली विभाग को सूचित कर दिया गया है, लेकिन भारी नुकसान होने के कारण बिजली बहाल होने में काफी समय लग सकता है। दूसरी ओर, ट्रक के मालिक ने नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। ट्रक मालिक का कहना है कि ट्रक खाली था और अभी ट्रक को लोड करना था, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया। वहीं स्थानीय निवासी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस और बिजली विभाग की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।