Blog

  • Punjab News: IPL में इस दिन होगा Punjab Kings और Gujarat Titans का मैच, मैदान में पहुंचे सासंद मीत हेयर

    Punjab News: IPL में इस दिन होगा Punjab Kings और Gujarat Titans का मैच, मैदान में पहुंचे सासंद मीत हेयर

    मोहालीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले पहले मुकाबले के टिकट महज चार मिनट में बिक गए, वहीं दूसरी ओर स्टेडियम में अधूरे निर्माण कार्य ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं दूसरी ओर आईपीएल में 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले मैच को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से पीसीए के नए चुने गए सचिव और लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर और पीसीए के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आज पश्चिमी क्रिकेट स्टेडियम मुलांपुर, नई दिल्ली का दौरा किया।

    इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और एसएसपी हरमिंदर सिंह हंस ने स्टेडियम के साथ-साथ बैठने वाले विभिन्न ब्लॉकों, स्टेडियम तक पहुंचने वाली मार्गों, पार्किंग सुविधाओं, सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। वहीं भीड़ के सुव्यवस्थित प्रबंधन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर विस्तार से विचार-विमर्श किया ताकि लोगों को क्रिकेट का निर्बाध और बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।

    प्रत्येक पहलू को लेकर सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए मीत हेयर ने कहा कि सुचारू रूप से मैच कराना बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे महत्वपूर्ण मैचों के मेजबान के तौर पर पंजाब की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिसके कारण भविष्य में भी प्रदेश में व्यापक टूर्नामेंट कराए जा सकते हैं। उन्होंने इस साल के अंत में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और हॉकी टूर्नामेंट के मेज़बान के रूप में पंजाब को चुने जाने का भी जिक्र किया।

    सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच पूर्ण समन्वय की वकालत करते हुए पीसीए के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि 31 मार्च को होने वाले मैच के अलावा, स्टेडियम में 3 और मैच कराए जाएंगे जो कि पंजाब सरकार के लिए बहुत गर्व की बात है। दीपक बाली ने आगे कहा कि समय के साथ यह स्टेडियम विश्व के नक्शे पर अपने वृहद टूर्नामेंटों के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

  • Punjab News: पंजाब में 4 साल में अभूतपूर्व विकास, जल्द बनेगा ‘रंगला पंजाब’ – मंत्री संजीव अरोड़ा

    Punjab News: पंजाब में 4 साल में अभूतपूर्व विकास, जल्द बनेगा ‘रंगला पंजाब’ – मंत्री संजीव अरोड़ा

    चंडीगढ़, 26 मार्च 2026: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने गुरुवार को सराभा नगर में आयोजित एक नुक्कड़ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

    सभा को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब तेज़ विकास की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही ‘रंगला पंजाब’ बन जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पिछले चार सालों में राज्य में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विकास हुआ है, जो पिछले 70 वर्षों में नहीं देखा गया।

    टॉप रैंकिंग और बिजली सुधार

    संजीव अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार ने पंजाब को सड़क सुरक्षा, शिक्षा और कारोबार में आसानी (Ease of Doing Business) में नंबर-1 राज्य का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब पंजाब ने इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ऐसी उपलब्धि हासिल की है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब की प्रगति की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।

    बिजली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों से पंजाब के हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। उन्होंने बताया कि 75% किसानों को सुबह के समय बिना रुकावट बिजली मिल रही है, जिसे आने वाले धान सीजन में बढ़ाकर 95% किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि PSPCL की सेवाओं में सुधार हुआ है, जिससे मुनाफा बढ़ा है, नुकसान कम हुआ है और बिजली आपूर्ति बेहतर हुई है।

    स्वास्थ्य, महिला सहायता और इंफ्रास्ट्रक्चर

    संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हर नागरिक के लिए ₹10 लाख तक की यूनिवर्सल कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना शुरू की है, जिससे पंजाब ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, पंजाब की महिलाओं को जल्द ही ₹1,000 और ₹1,500 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब की सड़कें साफ-सुथरी और कचरा मुक्त होंगी और राज्य का सड़क ढांचा देश में सबसे बेहतर होगा।

  • Punjab News: 5 रुपए Petrol और 3 रुपए Diesel महंगा, इस कंपनी ने की बढ़ौतरी, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 रुपए Petrol और 3 रुपए Diesel महंगा, इस कंपनी ने की बढ़ौतरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः मिडिल ईस्ट में भड़की युद्ध की आग ने अब सीधे आपकी जेब को झुलसाना शुरू कर दिया है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। ये नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गई हैं। महीनों से चले आ रहे ‘प्राइस फ्रीज’ के बाद यह आम आदमी के लिए एक बड़ा और डराने वाला झटका है। रूस की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट के बैकअप वाली नायरा एनर्जी ने अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स (VAT) के चलते कई जगहों पर दामों में बढ़ौतरी की है। हालांकि सरकारी कंपनियों के दाम अब भी स्थिर हैं।

    नायरा ने पंजाब भर में नए रेट सुबह से ही लागू कर दिए हैं। लुधियाना में नायरा के पंप पर पेट्रोल 103.31 और डीजल 90.96 प्रति लीटर मिल रहा है। पहले पेट्रोल 98.31 और डीजल 87.96 रुपए प्रति लीटर मिलता था। नायरा फिलिंग स्टेशन एयरपोर्ट रोड मोहाली पर पेट्रोल के रेट ₹5 प्रति लीटर और डीजल के रेट ₹2 प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पहले पेट्रोल के दाम 98.45 रुपए प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 103.45 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल के रेट पहले 89.12 रुपए प्रति लीटर थे जो अब 91.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

    लुधियाना में नायरा के पंप पर पेट्रोल अब 103.31 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पंप के मालिक राजन कपूर ने बताया कि जंग का असर पूरी दुनिया में है। महंगाई बढ़ रही है। कुछ दिन पहले गैस की प्रॉब्लम थी। पेट्रोल-डीजल को लेकर फिलहाल कोई समस्या नहीं है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके पैनिक क्रिएट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंपों पर लाइन लगने वाली कोई बात नहीं है। पंपों पर पेट्रोल व डीजल पर्याप्त मात्रा में है। लोग पुरानी वीडियो डालकर पैनिक हो रहे हैं। तेल की कोई कमी नहीं है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

     

  • Punjab News: AAP ने ‘शानदार 4 साल’ अभियान शुरू कर भगवंत मान सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाईं

    Punjab News: AAP ने ‘शानदार 4 साल’ अभियान शुरू कर भगवंत मान सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाईं

    चंडीगढ़, 26 मार्च 2026: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के चार साल पूरे होने पर पार्टी ने “शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल” नाम से राज्यभर में एक बड़ा अभियान शुरू किया।

    इस अभियान के तहत मंत्री, विधायक और हल्का इंचार्ज एक ही दिन में करीब 1,000 गांवों और शहरी वार्डों में पहुंचे। उन्होंने लोगों को सरकार के कामों के बारे में बताया और उनकी राय भी सुनी। इस दौरान लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और कई लोगों ने सरकार के काम पर संतोष जताया।

    शिक्षा, बिजली और रोजगार पर जोर

    शाम चौरासी में कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब पूरे देश में चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि 28,000 से ज्यादा शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती की गई है और उन्हें फिनलैंड और सिंगापुर में ट्रेनिंग दी गई है। इसके चलते अब छात्र JEE और NEET जैसे एग्जाम पास कर रहे हैं।

    लुधियाना वेस्ट में बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के 90% घरों के बिजली बिल अब शून्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को 24 घंटे बिना रुकावट बिजली मिल रही है।

    भोआ में मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और 92,000 से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 65,000 सरकारी नौकरियां बिना रिश्वत और सिफारिश के मेरिट के आधार पर दी गई हैं।

    स्वास्थ्य, महिला कल्याण और किसानों को राहत

    जंडियाला में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब में 985 आम आदमी क्लीनिक चल रहे हैं और 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त इलाज मिला है। उन्होंने कहा कि अब हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिल रहा है।

    मलोट में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महिला योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “मांवां-धियां सत्कार योजना” के तहत हर महिला को ₹1,000 प्रति माह और SC वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह बैसाखी से मिलेंगे। इसके अलावा मुफ्त बस यात्रा से महिलाओं को काफी सुविधा मिली है।

    जालंधर वेस्ट में मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि किसानों को दिन में मुफ्त बिजली मिल रही है। उन्होंने बताया कि अब नहर का पानी खेतों के आखिरी छोर तक पहुंच रहा है और फसल का भुगतान 24 घंटे के भीतर सीधे किसानों के खातों में किया जा रहा है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण पर काम

    लेहरा में मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा दी जा रही है। शहीद सैनिकों के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता दी जा रही है, जो देश में सबसे अधिक में से एक है।

    उन्होंने कहा कि ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन से सड़क हादसों में मौतों में 50% तक कमी आई है। पिछले चार सालों में 40,000 किलोमीटर सड़कें, 9,000 खेल मैदान और 6,000 जिम बनाए गए हैं।

    नेताओं ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार विकास कार्यों से ‘रंगला पंजाब’ का सपना साकार हो रहा है।

  • अब Petrol Pump और Mall से भी मिलेंगी शराब, नई Excise Policy को मिली मंजूरी

    अब Petrol Pump और Mall से भी मिलेंगी शराब, नई Excise Policy को मिली मंजूरी

    चंडीगढ़ः स्मार्टसिटी में अब शराब खरीदना पहले से आसान हो गया है। पेट्रोल पंप पर भी शराब खरीद सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने नई एक्साइज पॉलिसी 2026-27 को मंजूरी दे दी है। इस नई नीति में बड़ा बदलाव ये है कि अब शराब सिर्फ पुरानी ठेकों पर ही नहीं, बल्कि पेट्रोल पंपों, शॉपिंग मॉल्स और लोकल मार्केट्स में भी बिक सकेगी। इसके अलावा बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर भी लाइसेंस लेकर विदेशी शराब, वाइन और बीयर बेच सकेंगे। शराब की दुकानों पर कैश के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट भी जरूरी होगा। बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोमीटर रखना जरूरी होगा, ताकि लोग अपना अल्कोहल लेवल चेक कर सकें।

    इसके साथ ही सरकार ने कुछ जरूरी नियम भी बनाए हैं। अब हर शराब की दुकान पर डिजिटल पेमेंट (कार्ड और POS मशीन) अनिवार्य कर दिया गया है। बार, होटल और रेस्टोरेंट में अल्कोहल मीटर (शराब जांचने वाली मशीन) लगाना भी जरूरी होगा, ताकि लोग जिम्मेदारी से शराब पी सकें। कुल मिलाकर नई नीति में सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ पारदर्शिता और बेहतर नियंत्रण पर भी जोर दिया गया है।

    नई L-2D लाइसेंस श्रेणी शुरू की गई है। इसके तहत स्वीकृत वाणिज्यिक बाजारों, पेट्रोल पंपों और मॉल में 300 वर्ग फुट के न्यूनतम क्षेत्र वाली दुकानों में आयातित वाइन और बीयर की खुदरा बिक्री की अनुमति होगी। वहीं, संगठित डिपार्टमेंटल स्टोर को L-10B लाइसेंस जारी होगा, जिसकी 30 लाख रुपये फीस होगी। इस लाइसेंस के आधार पर आयातित विदेशी शराब, वाइन और बीयर बेच सकेंगे । खुदरा विक्रेताओं को अपनी दुकानों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। डस्टबिन की प्रॉपर व्यवस्था करनी होगी। ऐसा न करने पर जुर्माना लगेगा।

    शराब ले जाने वाले हर वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग जरूरी होगी। कुछ वाहनों में डिजी-लॉक सिस्टम भी लगाया जाएगा, ताकि छेड़छाड़ पर तुरंत पला चल सके। हर बोतल पर बारकोड और सिक्योरिटी लेबल जरूरी होगा, जिससे उसे ट्रैक किया जा सके। चंडीगढ़ में कुल 97 शराब की दुकानें मंजूर की गई हैं। भारतीय शराब, बीयर और वाइन पर अधिकतम 2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। शराब ले जाने वाली गाड़ियों में GPS ट्रैकिंग लगाना अनिवार्य होगा। बोतलिंग प्लांट अब हफ्ते में 6 दिन काम कर सकेंगे। CCTV और लाइव मॉनिटरिंग के जरिए निगरानी सख्त की जाएगी।

  • 160 करोड़ के गबन मामले में Kotak Mahindra के RM को कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड, देखें वीडियो

    160 करोड़ के गबन मामले में Kotak Mahindra के RM को कोर्ट में किया पेश, मिला रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर निगम पंचकूला के 160 करोड रुपए के गबन मामले को लेकर आज एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा कोटक महिंद्रा के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जहां पर कोर्ट ने मैनेजर दिलीप राघव का 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। 4 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए बैंक मैनेजर दलिप राघव से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा पूछताछ के बाद कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में गिरफ्तार किए जायेगे।

    वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर दिलीप राघव के वकील नीरज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोर्ट ने चार दिन का रिमांड एंटी करप्शन ब्यूरो को दिया है। उन्होंने कहा कि इनको कल 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया था और गिरफ्तारी शाम की दिखाई गई है। हमने इस गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट में एप्लीकेशन दी है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में पेश नहीं किया गया और उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है।

    इसको लेकर सुनाई के लिए कोर्ट ने 30 मार्च की तारीख लगाई है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े गड्ढो को भरने के लिए छोटो पर मिट्टी डाली जाती है। उन्होंने कहा कि दलिप एक छोटा-सा कर्मचारी है और उसने जो भी काम किया है। वह कानून के दायरे में किया है और मामला कोर्ट में चल रहा है। हम साबित करेंगे कि उसने कोई भी गैर कानूनी काम नहीं किया है। यह कोटक महिंद्रा बैंक में काम करते हैं और इनके माध्यम से जो पैसा गया है कानून के तौर पर गया है। उन्होंने कहा कि जिस विभाग का भी पैसा होता है उसे पैसे को निकालने की विधि पूरी तरह से फॉलो की है और इन्हें फसाया गया है और इसको हम सुनवाई के दौरान साबित करेंगे।

  • Iran–Israel War: मिसाइल अटैक से खिलौने की तरह हवा में उछल कर पलटी गाड़ी, देखें वीडियो

    Iran–Israel War: मिसाइल अटैक से खिलौने की तरह हवा में उछल कर पलटी गाड़ी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः अमेरिका और इजरायल की सेनाएं संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ईरान में लगातार हमले कर रही हैं। इसके जवाब में ईरान इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इसी बीच ईरान ने गुरुवार को सेंट्रल इजरायल को निशाना बानते हुए कई मिसाइलें दागी, जिससे पूरे शहर में सायरन बजने लगे। ईरान के मिसाइल हमले के बारे में जानकारी देते हुए इजरायली सेना ने बताया कि ईरान की ओर से इजरायल पर एक नया बैलिस्टिक मिसाइल हमला शुरू होने के बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने अलर्ट जारी किया, जिससे पूरे सेंट्रल इजरायल में सायरन बजने लगे।

    आईडीएफ ने बताया कि इसी हमले के दौरान काफर कासिम शहर में ईरानी मिसाइल के डेब्री और क्लस्टर म्यूनिशन के टुकड़े गिरे, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान हुआ और लोग घायल हो गए हैं। काफर कासिम से सामने आए वीडियो में हमले की भयावहता साफ देखी जा सकती है। सायरन बजते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों से बाहर निकलकर भागने लगे। कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ और मिसाइल का मलबा सड़क पर आ गिरा। इस ब्लास्ट के कारण वहां खड़ी गाड़ियां हवा में उछलकर पलट गईं।

    वहीं, हादसे के तुरंत बाद इजरायल की इमरजेंसी और रेस्क्यू यूनिट्स को कफर कासिम के प्रभावित इलाके में तैनात कर दिया गया है। मेडिकल टीम के अनुसार इस विस्फोट में पांच लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। आईडीएफ ने नागरिकों को अगले कुछ मिनटों तक सावधान रहने और सायरन बजने पर बंकरों में रहने की सलाह दी है। बता दें कि कफर कासिम इजरायल का एक अरब बहुल शहर है जो तेल अवीव के पास स्थित है। इस हमले में घायल हुए लोग मुख्य रूप से ब्लास्ट इंजरी से प्रभावित हुए। मैगन डेविड एडोम की टीमों ने घायलों का इलाज किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

     

  • आटे के कनस्तर में टुकड़ों में 8 वर्षीय मासूम का शव बरामद, किराएदार फरार, देखें वीडियो

    आटे के कनस्तर में टुकड़ों में 8 वर्षीय मासूम का शव बरामद, किराएदार फरार, देखें वीडियो

    आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां जूता कारखाना संचालक की 8 वर्षीय मासूम बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। आरोपी ने शव के टुकड़े करके आटे के कनस्तर में छिपा दिया। बेटी की तलाश में वह परिजनों के साथ घूमता रहा। बच्ची के गायब होने के करीब 30 घंटे बाद उसका शव मिला। इससे शहर में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क पर जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है। थाना ताजगंज गोबर चौकी सिद्धार्थ नगर के रहने वाले दिनेश ने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी प्रज्ञा शाम 3 बजे से गायब हो गई थी। काफी देर तक वह नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई।

    कई घंटों तक उसकी जानकारी नहीं होने पर रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भी बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रात भर खोजबीन करने के बाद भी पुलिस को बच्ची नहीं मिली। घटना के करीब 30 घंटे बाद बुधवार की रात करीब 8 बजे उसका शव आटे के कनस्तर में टुकड़ों में मिला। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो बच्ची 3 बजे एक दुकान से चिप्स का पैकेट खरीदते हुई देखी गई। इसके बाद वह किसी दूसरे कैमरे में कैद नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान तेज किया और दिनेश के मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे की तलाशी ली तो आटे के कनस्तर में बेटी का शव मिला।

    डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस को मंगलवार रात 9 बजे बच्ची के गायब होने की सूचना मिली थी। बच्ची की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगी थीं। हत्यारोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। प्रज्ञा के पिता दिनेश ने बताया कि सुनील और उसके पिता चंद्रप्रकाश उसके मकान में एक साल से किराए पर रहते हैं। सुनील पेंटिग का काम करता है। पहले उसके पिता और माता रहते थे। कुछ समय पहले ही सुनील भी यहां रहने के लिए आ गया था। जब उनकी बेटी गायब हो गई थी तो सुनील भी उनके साथ मंगलवार को बच्ची की तलाश में जुटा रहा था। मंगलवार रात को ही वह गायब हो गया था।

  • Jalandhar News: इमारत का लैंटर तोड़ने पर हुआ हादसा, चाचा-भतीजे की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इमारत का लैंटर तोड़ने पर हुआ हादसा, चाचा-भतीजे की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के इंडस्ट्री एरिया में इमारत का लैंटर तोड़ने के दौरान हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदारी में चाचा-भतीजा थे। पीड़िता ने घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए प्रोमिला देवी ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और जालंधर के बुलंदपुर में रह रही है। पीड़िता ने कहा कि इंडस्ट्री एरिया में इमारत के निर्माण के दौरान लैंटर तोड़ते समय अचानक हादसा हो गया। इस हादसे पति सहित भतीजे की लैंटर टूटने के दौरान मलबे में दबने से मौत हो गई।

    पीड़िता ने कहाकि पति और साथी ट्रांसपोर्ट नगर में ठेकेदार के पास काम कर रहे थे। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय कुमार नामक व्यक्ति ठेकेदार है और उसने पुरानी इमारत तोड़ने का ठेका लिया था। इस दौरान अचानक लैंटर तोड़ने के दौरान हादसा हो गया और हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

    पुलिस का कहना है कि अचानक इमारत का हिस्सा एक साइड होने के कारण हादसा हुआ है। मृतक की पहचान दिनेश साहनी और राजा कुमार साहनी भतीजे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चाचा दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में घायल राजा कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार के बयानों पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

  • Jalandhar के प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे राज्यपाल, राम नवमी शोभायात्रा में लिया हिस्सा

    Jalandhar के प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे राज्यपाल, राम नवमी शोभायात्रा में लिया हिस्सा

    शिमला: पंजाब के एक दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज प्रसिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में आयोजित धार्मिक राम नवमी शोभा यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ऐसे धार्मिक आयोजनों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व की सराहना करते हुए कहा कि राम नवमी जैसे त्योहार सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं और नई ऊर्जा का संचार करते है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को संरक्षित रखता है। भगवान राम की शिक्षाएं आज भी लोगों को धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं।

    गुप्ता ने शोभा यात्रा को अनुशासित और भक्तिमय तरीके से आयोजित करने के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से एकता, भक्ति और समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और इस पावन अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, देवी तालाब मंदिर समिति के अध्यक्ष शीतल बिज, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, मंदिर प्रशासन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।