Blog

  • सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में मची भगदड़, 2 की मौत

    सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में मची भगदड़, 2 की मौत

    सावन के पहले सोमवार बाबा महेंद्र नाथ शिव मंदिर से दुखद ख़बर सामने आई है। बिहार के सिवान जिले स्थित बाबा महेंद्र नाथ शिव मंदिर में भगदड़ मचने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। सावन के पहले सोमवार को हुए इस हादसे में अन्य श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। फिलहाल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कोरोना काल के बाद पहली बार सावन के सोमवार भारी भीड़ उमड़ी

    इस घटना के बाद मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। यह घटना सिसवन प्रखंड के बाबा महेंद्रनाथ धाम प्रसिद्ध मंदिर में जलाभिषेक के दौरान हुई। दरअसल, मंदिर में कोरोना काल के बाद पहली बार सावन के सोमवार पर अल सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस बीच, शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी और फिर भगदड़ मच गई।

    लोगों ने प्रशासन पर बदइंतजामी के लगाए आरोप

    बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की इसी भागदौड़ में कुछ महिलाएं जमीन पर गिर पड़ीं और उन्हें उठने का मौका तक नहीं मिला. पैरों से दबने-कुचलने के चलते दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो बुरी तरह घायल हो गईं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कोरोना काल में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खुला नहीं था। दो साल बाद अब सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हादसा हो गया। अब इसको लेकर लोगों ने प्रशासन पर बदइंतजामी के आरोप लगाए हैं।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री गिलजिया को मिली कोर्ट से राहत 

    पंजाबः पूर्व मंत्री गिलजिया को मिली कोर्ट से राहत 

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजिया को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। कांग्रेस सरकार के दौरान कुछ माह तक वन मंत्री रहे संगत सिंह गिलजिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वन घोटाला मामले को लेकर कोर्ट ने गिलजियां की गिरफ़्तारी पर 25 जुलाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी और मामले से जुड़े सभी तथ्य देने को कहा।गिलजियां पर ट्री-गार्ड खरीद में घपले का आरोप है

  • पंजाब: एमपी सिमरजीत मान ने सांसद के रूप में ली शपथ

    पंजाब: एमपी सिमरजीत मान ने सांसद के रूप में ली शपथ

    चंडीगढ़ः संगरूर हल्के से चुने गए सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने आज सांसद पद के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने लोकसभा के माननीय स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शपथ ग्रहण की। इस दौरान मान ने कहा कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं भारत की सच्ची निष्ठा के साथ सेवा करूंगा। मैं अपने पद को पूरी ईमानदारी के साथ संभालूगा।

    बता दें कि सिमरनजीत सिंह मान ने संगरूर लोकसभा उपचुनावों में आम आदमी पार्टी, बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। वहीं वह राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष हैं। मान तीन बार के सांसद रह चुके हैं। 1989-1991 वह तरनतारन से सांसद रहे, संगरूर में 1999-2004 के बीच सासंद रहे और अब 2022 में वह फिर सांसद चुने गए हैं।

    उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो 1984 में मान ने सिख विरोधी दंगों और ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान हरमंदिर साहिब पर हमले के विरोध में बॉम्बे में सीआईएसएफ के ग्रुप कमांडेंट के रूप में अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था।

  • पंजाबः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड

    पंजाबः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड

    होशियारपुरः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को दोषी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आज होशियारपुर कोर्ट में पेश किया गया। बता दें कि होशियारपुर पुलिस द्वारा गत 11 जुलाई को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का 7 दिन का रिमांड हासिल किया गया था। जोकि आज रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार सुबह फिर उसे कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया गया। यहां अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को फिर 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया हैं। 

    इस संबंधित जानकारी देते हुए एडवोकेट पंकज बेदी ने बताया कि होशियारपुर पुलिस द्वारा लॉरेंस बिश्नोई का 7 दिन का रिमांड और मांगा गया था। इस पर सुनवाई दौरान अदालत द्वारा 3 दिन का रिमांड दिया गया है। उल्लेखनीय है कि साल 2019 में होशियारपुर में शराब कारोबारी घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था। इस मामले में ही पुलिस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अमृतसर से ट्रांजिश रिमांड पर लेकर आई थी। 

  • आज का राशिफल, 18 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 18 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए छोटी-मोटी टेंशन लेकर आ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में ज्यादा मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा,नहीं तो आपके हाथ से कोई डील निकल सकती है। आपको किसी नए निवेश को सोच विचार कर करना बेहतर रहेगा। यदि पहले किसी ने आपसे कुछ कर्जा लिया था,तो वह आपको वापस लौटा सकता है। आपको आपको छोटे-मोटे लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनसे आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको प्रोफेशनल मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है,तभी आप किसी नुकसान को होने से बचा पाएंगे,लेकिन आपके कुछ पिछले किए गए निर्देशों से आपको लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिससे आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपको दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह,जन्मदिन,नामकरण आदि जैसे किसी खास कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई तकनीकों को लाना होगा,तभी आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे,जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,यदि वे किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ धन संचय करके रखना होगा,तभी आप उसमें सफल रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कोई डील लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,लेकिन जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं,उन्हें भी सावधान रहना होगा,क्योंकि कुछ विरोधी उनको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। संतान को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसको लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आपको किसी दोस्त के साथ मिलकर निवेश करने से लाभ हो सकता है। अपनी माताजी से किसी कारणवश बहसबाजी हो सकती है,जिसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। यदि आप अपने मकान,दुकान आदि में रंगाई पुताई आदि का काम कराना चाहते हैं,तो उसे कराने में भी आप सफल रहेंगे। आज आपके मन में कोई बात या कोई नया आईडिया आए,तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आपको इसका फायदा मिल पाएगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आपको सोच समझकर दिमाग से किए गए कामों का लाभ मिलेगा,लेकिन जल्दबाजी में किए गए कार्य लटक सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को विदेश से नौकरी प्राप्त हो सकती है,जिसके कारण परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको दूसरों की मदद करने से लाभ होगा। जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नई खुशखबरी आ सकती है। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं,उन्हें और कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आपको लेनदेन के मामले में किसी वरिष्ठ सदस्य से पूछकर ही करना बेहतर रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे,जो लोग विवाह योग्य हैं,उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए काफी मेहनत भरा रहेगा। आपको अत्यधिक मेहनत के बाद ही कामों में सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिन पर चलकर आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है,इसलिए सावधान रहें। आपको किसी खास काम की चिंता सता सकती हैं,जिसके लिए आपको दूसरों के ऊपर निर्भर नहीं रहना है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कई इच्छाएं भी पूरी होंगी। घूमने फिरने के दौरान आपका कोई जरूरी काम बन सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अभियान में जीत मिल सकती है,लेकिन वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। आपके कुछ रुके हुए काम आपके लिए परेशानी बन सकते है,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि आपने किसी संपत्ति की खरीदारी करने का सोचा है तो आपकी इच्छा भी पूरी होगी।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि आपकी अपने किसी परिवार के सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है,लेकिन उसमें आपको ध्यान रखना होगा कि आप गलत शब्दों का यूज ना करें,जो लोग गृहस्थ जीवन जी रहे हैं,वह अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने जा रहे हैं,उन्हें किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपका कोई पुराना राज आपके परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है, जिसे आपने अभी तक छुपाकर रखा हुआ था।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको लोगों से बातचीत करके फायदा होगा और कोई अच्छा आइडिया आएगा,जिससे आप कार्य क्षेत्र में लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को टीमवर्क के जरिए कार्य करना होगा जिसमें उन्हें अपने जूनियर्स से मधुरता से पेश आना होगा,तभी वह अपना काम निकलवा पाएंगे। आपका कोई दोस्त आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकता है। यदि आपको किसी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके व्यापार के लिए काफी धीमा रहेगा। आपकी कुछ पिछली योजनाएं धीरे चलेंगी,लेकिन आपको काफी संघर्षों के बाद कुछ मामलों में सफलता मिलती नजर आ रही है,लेकिन आपको बाहर फिजूलखर्ची करने की बजाय अपने घर वालों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा और अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएंगे,तो आप भविष्य के लिए धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कुछ धन अटका हुआ था,तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। जो लोग किसी स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशान हैं,उनके कष्टों में आज कमी हो सकती है।

  • इस बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव, चेक करें नई दरें

    इस बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव, चेक करें नई दरें

    नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स यानी एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. बैंक की नई ब्याज दरें प्रभावी हो गई हैं.

    केनरा बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के विभिन्न टेन्योर के लिए एफडी प्रदान करता है. इस बदलाव के बाद, बैंक के ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 45 दिन तक की एफडी पर 2.90 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलेगा जबकि 46 दिन से लेकर 90 दिन की एफडी पर 4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 91 दिन से लेकर 179 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 4.05 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

    180 दिन से लेकर 269 दिन की एफडी पर बैंक के ग्राहकों को 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 270 दिन से लेकर 1 साल से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर 4.55 फीसदी, 333 दिन की एफडी पर 5.10 फीसदी, 1 साल की एफडी पर 5.30 फीसदी, 1 साल से ऊपर और 2 साल से कम की एफडी पर 5.40 फीसदी, 2 साल से ऊपर और 3 साल से कम की एफडी पर 5.45 फीसदी, 3 साल से ऊपर और 5 साल से कम की एफडी पर 5.70 फीसदी और 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर 5.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

    आम जनता को केनरा टैक्स सेवर डिपॉजिट स्कीम पर 5.75 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 6.25 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी. केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एनआरओ/एनआरई और सीजीए जमा के अलावा 2 करोड़ रुपये से कम के जमा और 180 दिनों और उससे ज्यादा के टेन्योर के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी ज्यादा दिया जाएगा.

  • जालंधर में फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज मिले इतने मरीज…

    जालंधर में फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज मिले इतने मरीज…

    जालंधर (वरूण): जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शनिवार को जिले में कोरोना के 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई था। आज रविवार को जिले में कोरोना के 30 मरीज मिले है। 

  • 10 IPS अध‍िकार‍ियों के तबादले, देखें लिस्ट…

    10 IPS अध‍िकार‍ियों के तबादले, देखें लिस्ट…

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते हुये 10 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिया है. यूपी में कई आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. शासन ने 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. एडीजी टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल को दी गई है. कई पीएसी वाहिनियों के कमांडेंट को भी बदला गया है

  • ऊना विस में चार सालों में 2000 करोड़ से अधिक विकासकार्य: सत्ती

    ऊना विस में चार सालों में 2000 करोड़ से अधिक विकासकार्य: सत्ती

    लोअर अरनिलाया में जनसमस्याएं सुनने पर बोले 6ठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष

    ऊना/सुशील पंडित: वर्तमान में ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित 2000 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि विभिन्न विकासकार्यों पर की व्यय की जा रही है। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना विस के गांव लोअर अरनियाला में जन समस्याएं सुनने के दौरान दी।

    उन्होंने कहा कि आय के सीमित संसाधन होने के बावजूद जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। वहीं ऊना विधानसभा ज्ञेत्र में भी गत चार वर्ष में अनेक विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया है व पूरा होने जा रही हैं। वर्तमान में हल्के में इंडियन ऑयल डिपो व माडर्न आईएसबीटी बस अड्डा का निर्माण पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। लघु सचिवालय, क्षेत्रीय अस्पताल में ट्रामा सेंटर व मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माणकार्य अंतिम चरण में है तथा शीघ्र इनका लोकार्पण हो जाएगा। जबकि मलाहत में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ऊना के रामपुर में सब्जी मण्डी भवन, व्यावसायिक पुर्नवास केंद्र (बीआरसी) भवन, ऊना में सर्किट हाउस, आईटीआई मैहतपुर व आईटीआई ऊना के बी-ब्लॉक इत्यादि अनकों बड़ी परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि करोड़ों की राशि से इस निर्वाचन क्षेत्र की सभी सड़कों को डबल लेन किया गया है। हर घर को नल से पेयजल जल पहुंचाने का वायदा पूरा कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त केन्द्र व सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का पूरा-पूरा लाभ बैंकों के माध्यम से पात्र लाभार्थी तक सीधा पहुंचाना सुनिश्चित किया है।

    सत्ती ने कहा कि ऊना हल्के का सुनियोजित ढंग से विकास किया जा रहा है। हल्के के स्कूलों में सौंदर्यकरण, गलियों में व पंचायत घर परिसर में इंटरलॉक टाइलिंग लगाकर एक आदर्श हल्के का स्वरूप देने के भरसक प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि खड्डों व नालों का चैनलाइजेशन किया जा रहा है ताकि जलभराव की समस्या के निदान के साथ-साथ भूमि का उपचार भी हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के भीतर युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए ढांचागत खेल सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण स्तर पर भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। गांव-गांव में जिम के साथ-साथ स्कूल के खेल मैदानांे के सुधार पर भी करोड़ों रूपयों की राशि व्यय की जा रही है। इसके अलावा सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निखारने के प्रयास किये जा रहे हैं।

    इस अवसर पर ज़िला परिषद् सदस्य अशोक धीमान, उप्रधान अजीत कुमार, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री बलविन्दर कौर, साबका प्रधान सोहन लाल, डॉ. दर्शन पाल, अनूप चन्द,  पंचायत सदस्य गुरमीत कौर, मनजीत सिंह, दर्शन सिंह, बीडीसी नीलम कुमारी के अलावा चरणजीत अटवाल, सतनाम अटवाल जागीर सिंह, गुरमीत सिंह, प्रवीण कुमार पम्पा, नसीब चन्द, अशोक सैणी, रमेश चन्द सहित क्षेत्र के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में छात्रा की मौत से भड़की भीड़, स्कूल में तोड़फोड़ के बाद बसों में लगाई आग, देखें VIDEO

    तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में छात्रा की मौत से भड़की भीड़, स्कूल में तोड़फोड़ के बाद बसों में लगाई आग, देखें VIDEO

    तमिलनाडु। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में रविवार को कक्षा 12 की एक छात्रा की मौत के बाद हिंसा फैल गई है. गुस्साई भीड़ न्याय की मांग करते हुए स्कूल में घुसे और तोड़फोड़ की. इसके साथ ही स्कूल की बसों को आग लगा दी गई है. इस दौरान बड़ी संख्या में उपद्रवी मौके पर मौजूद हैं. इलाके में तनाव बना हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं तमिलनाडु के डीजीपी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा है कि स्कूल की छात्रा की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है.

    तमिलनाडु के डीजीपी ने जानकारी दी है कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. छात्रा के मां-पिता ने उसका एक और पोस्टमार्टम कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. रविवार को भीड़ स्कूल प्रदर्शन करने पहुंची थी. पुलिस ने इससे निपटने के लिए व्यवस्था की हुई थी. लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए.

    डीजीपी ने कहा कि लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं किया, वे हमला करने लगे. पुलिस ने लाठीचार्ज करके उनको तितर-बितर करने की कोशिश की. मौके पर 500 पुलिसकर्मियों को भी भेजा जा रहा है. उनका कहना है कि पुलिस स्कूल पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा.पुलिस के पास घटना के वीडियो भी मौजूद हैं. वहीं इस पूरी घटना के बाद तमिलनाडु के स्कूल एजुकेशन विभाग ने कल्लाकुरिची के चीफ एजुकेशन अफसर से पूरी घटना की रिपोर्ट तलब की है. इलाके में तनाव लगातार बना हुआ है. पुलिस पूरे इलाके पर कड़ी निगरानी कर रही है.