Home Punjab>Amritsar Punjab News: पूर्व सरपंच के घर पर हुआ हमला, जमकर की तोड़फोड़, चलाई गोलियां

Punjab News: पूर्व सरपंच के घर पर हुआ हमला, जमकर की तोड़फोड़, चलाई गोलियां

0
Punjab News: पूर्व सरपंच के घर पर हुआ हमला, जमकर की तोड़फोड़, चलाई गोलियां

अमृतसरः स्थानीय कस्बे के नजदीकी आते गांव कोटला सैदां में पूर्व सरपंच के घर पर देर रात हमले की घटना सामने आई है। बताया जा रहा हैकि कुछ हथियारबंद नौजवान घर में जबरदस्ती प्रवेश कर गए और परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान घर के अंदर तोड़फोड़ करते हुए गोलीबारी की। हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाना कत्थूनंगल पुलिस को दे दी है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात एक कॉल प्राप्त हुई थी कि गांव कोटला सैदां में कुछ लोग घर में दाखिल होकर तोड़फोड़ और लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। उन्होंने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार बलकार सिंह और उसके पुत्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आई हैं।

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमलावर पिस्टल, दातर, राडें और डंडों से लैस होकर आए थे। उन्होंने घर में प्रवेश करते ही गालियां निकालनी शुरू कर दीं और परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और घर के अंदर अलमारियां, रसोई के शीशे और अन्य फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया। परिवार का दावा है कि हमलावरों ने गोली भी चलाई और महिलाओं के साथ धक्कामुक्की की। गांव के सरपंच प्रकाश सिंह ने बताया कि परिवार की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।

सरपंच ने आरोप लगाया कि हमलावर पिस्टल के बल पर परिवार को डराते रहे और घर के अंदर काफी देर तक तहलका मचाते रहे। वहीं पीड़ित महिला वरिंदर कौर ने रोते हुए बताया कि उसका पति शहर से सामान लाकर घर आया था और कपड़े बदल रहा था कि अचानक कुछ नौजवान घर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने आते ही हमला कर दिया और परिवार को बुरी तरह से पीटा। उसने कहा कि हमलावरों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की और बांह पर चोट मारी। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here