झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आईं और उनका इलाज करवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना खूह भल्ले इलाके की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य युवक फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका भतीजा बाल कटवाने गया था, तभी अन्य युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उसकी स्कूटी को आग लगा दी गई। परिवार का दावा है कि कुल चार युवक थे, जिनकी उम्र 17 से 18 वर्ष के बीच है। परिवार ने यह भी बताया कि मोहल्ले के लोगों ने समझौता करवाने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ युवक तेजधार हथियार लेकर इलाके में घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ितों को इंसाफ का भरोसा दिलाया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।दुश्मनी में बदली दोस्ती, मामूली विवाद के बाद स्कूटी को लगाई आग#ScooterBurnt #FriendshipTurnedEnemy #MinorDispute #Vandalism #YouthCrime #PoliceInvestigation #BreakingNews #LocalUpdate #LawAndOrder #PropertyDamage #encounternews pic.twitter.com/5Q9jQlx8Le
— Encounter India (@Encounter_India) February 14, 2026