Home Punjab>Amritsar Punjab News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार

Punjab News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार

0
Punjab News: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार

अमृतसरः श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पिता और माता को अमृतसर से गिरफ्तार किया है और जानकारी के अनुसार इन्हें आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह और उसकी पत्नी प्रीतपाल कौर, निवासी कोटकपूरा रोड, श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के समय श्री दरबार साहिब के निकट एक होटल में ठहरे हुए थे। यह कार्रवाई एक सरकारी कर्मचारी की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसे विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप कॉल के जरिए रंगदारी की धमकी दी गई थी।

दोनों को 2024 में दर्ज एफआईआर के मामले में हिरासत में लिया गया है, जिसमें गांव उडेकरन के एक निवासी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 33 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत है। उसके अनुसार 27 नवंबर 2024 को स्कूल में ड्यूटी के दौरान उसे एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।

आरोपी ने पैसे न देने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 3 दिसंबर को भी उसी नंबर से कॉल आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहा। इसके बाद थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब में मामला दर्ज किया गया और इसी मामले में गोल्डी बराड़ के माता-पिता की गिरफ्तारी हुई।

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि केस दर्ज होने के समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ आपस में संपर्क में थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था और वे कथित तौर पर रंगदारी की रकम पर निर्भर थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि इनके ओर भी साथियों को पकड़ा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here