Home Punjab>Amritsar Punjab News: 2027 में BJP सरकार बनाना लक्ष्य, गठबंधन पर नेतृत्व करेगा फैसलाः खट्टर, देखें वीडियो

Punjab News: 2027 में BJP सरकार बनाना लक्ष्य, गठबंधन पर नेतृत्व करेगा फैसलाः खट्टर, देखें वीडियो

0
Punjab News: 2027 में BJP सरकार बनाना लक्ष्य, गठबंधन पर नेतृत्व करेगा फैसलाः खट्टर, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहले व्यापारियों के साथ बैठक की और बाद में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की राजनीतिक तस्वीर बदलने और राजनीतिक नेतृत्व में लोगों का भरोसा बढ़ाने का काम किया है। खट्टर ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अहम काम किए हैं।

उन्होंने दावा किया कि करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और आवास, बिजली, पानी और मुफ्त अनाज जैसी योजनाओं का लाभ देश भर के लोगों तक पहुंचा है। पंजाब की राजनीति पर बात करते खट्टर ने कहा कि BJP का अगला लक्ष्य पंजाब में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि BJP सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने में पूरी तरह सक्षम है और अगर अकेले चुनाव लड़ती है, तब भी पार्टी पीछे नहीं रहेगी। अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी की नीति और नेतृत्व का फैसला होगा।
व्यापारियों की ओर से भारत-पाकिस्तान व्यापार फिर से शुरू करने की मांग पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों और व्यापार के फैसलों पर समय और हालात के हिसाब से विचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि हालात के अनुसार भविष्य में इस मामले पर फैसला लिया जा सकता है। पंजाब में ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स आने के मामले में केंद्र सरकार पर लगे आरोपों को खारिज करते खट्टर ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं क्योंकि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता समझदार है और वह काम के आधार पर अपने फैसले लेती है।
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में तेजी से विकास हुआ है और सड़कों, रेलवे, हवाई सेवाओं और बिजली उत्पादन में बड़े सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य सेवा, विकास और आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत करना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here