Home Punjab>Amritsar Punjab News: LPG Gas को लेकर Golden Temple के मैनेजर का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: LPG Gas को लेकर Golden Temple के मैनेजर का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: LPG Gas को लेकर Golden Temple के मैनेजर का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा भी सभी जिलों को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि राज्य में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में कोई कमी न आने दी जाए। दूसरी ओर सच्चखंड श्री दरबार साहिब में चल रहे विश्वप्रसिद्ध गुरु का लंगर को लेकर भी खास प्रबंध किए गए हैं ताकि संगतों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रोज़ाना लाखों की संख्या में देश-विदेश से संगतें दर्शन हेतु सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचती हैं और गुरु का लंगर ग्रहण करती हैं। श्री दरबार साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह ढंगेड़ा ने बताया कि लंगर सेवा 24 घंटे लगातार चलती रहती है और रोज़ाना लगभग एक लाख के करीब संगतें प्रसाद ग्रहण करती हैं। उन्होंने कहा कि लंगर की तैयारी बड़े पैमाने पर गैस के माध्यम से की जाती है, जिसमें अधिकांश गैस पाइपलाइन के माध्यम से मिलती है।

आपात स्थिति के लिए 25 से 30 सिलेंडर भी रोज़ाना रखे जाते हैं। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन के माध्यम से आने वाली गैस की खपत लगभग 1300 यूनिट तक होती है और अब तक गैस सप्लाई में किसी तरह की कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह श्री गुरु रामदास जी का लंगर है जहां कोई भी भूखा नहीं रह सकता और किसी भी धर्म या जाति से संबंध रखने वाला व्यक्ति यहां आकर लंगर ग्रहण कर सकता है। SGPC की ओर से केंद्र सरकार को भी संदेश भेजकर अपील की गई है कि लंगर के लिए गैस की सप्लाई लगातार सुनिश्चित की जाए ताकि संगतों की सेवा बिना किसी रुकावट के जारी रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here