Home Punjab>Amritsar Punjab News: हेल्थ योजना से हार्ट के मरीज का हुआ मुफ्त ईलाज, MLA ने MP Channi पर साधे निशाने, देखें वीडियो

Punjab News: हेल्थ योजना से हार्ट के मरीज का हुआ मुफ्त ईलाज, MLA ने MP Channi पर साधे निशाने, देखें वीडियो

0
Punjab News: हेल्थ योजना से हार्ट के मरीज का हुआ मुफ्त ईलाज, MLA ने MP Channi पर साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई हेल्थ कार्ड योजना को लेकर विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पंजाब के 65 लाख परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुरदासपुर के गांव गुरदास नंगल के निवासी सरदार सुलखण सिंह को मीडिया के सामने पेश किया, जिन्हें दिल की गंभीर बीमारी थी।

सुलखन सिंह एक गरीब मजदूर परिवार से हैं और इलाज के लिए उनके पास पैसे की कोई व्यवस्था नहीं थी। डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर के रंधावा अस्पताल भेजा, जहां हेल्थ कार्ड के जरिए उनके दिल में 3 स्टंट मुफ्त लगाए गए। धालीवाल ने कहा कि अगर हेल्थ कार्ड न होता तो यह परिवार कभी भी लाखों रुपये के इलाज का प्रबंध नहीं कर पाता। उन्होंने कहा कि आज सुलखन सिंह स्वस्थ हैं और यह सब मान सरकार की नीति का नतीजा है।

उन्होंने सभी पंजाबियों से अपील की कि वे अपना हेल्थ कार्ड ज़रूर बनवाएं। आधार कार्ड और वोटर कार्ड के आधार पर यह कार्ड बनाए जा रहे हैं और परिवार के सभी सदस्यों के नाम इसमें दर्ज किए जा सकते हैं। इस दौरान धालीवाल ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नशे के बारे में वीडियो बनाना सियासी नाटक है। अगर चन्नी सचमुच गंभीर होते तो तुरंत पुलिस को सूचना देते। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और पंजाबियों की भलाई के लिए काम कर रही है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here