Home Punjab>Amritsar Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने Sukhbir Badal को सुनाई ये सजा, देखें वीडियो

Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने Sukhbir Badal को सुनाई ये सजा, देखें वीडियो

0
Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने Sukhbir Badal को सुनाई ये सजा, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुना दी गई है।  जत्थेदार ने सुखबीर बादल को तनखाइया करार दे दिया है। दरअसल, सुखबीर बादल पर उनकी सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने का आरोप लगा था, जिसके चलते यह सजा सुनाई गई है।

ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि अकाली दल प्रधान और डिप्टी सीएम रहते हुए सुखबीर बादल ने कुछ ऐसे फैसले लिए थे, जिससे पंथक स्वरूप को अकसर को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इससे सिख पंथ का भारी नुकसान हुआ है। अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल एक साधारण सिख की तरह अकाल तख्त पर आकर अपने गुनाहों की माफी मांगें। सुखबीर बादल 15 दिन के भीतर अकाल तख्त पर पेश हों। ज्ञानी रघबीर सिंह ने कहा कि 2007 से 2017 वाले सिख कैबिनेट मंत्री भी अपना स्पष्टीकरण दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here