Home Punjab>Amritsar Punjab News: मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, लगाातार पुलिस कर रही छापेमारी

Punjab News: मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, लगाातार पुलिस कर रही छापेमारी

0
Punjab News: मजीठिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, लगाातार पुलिस कर रही छापेमारी

अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, मजीठिया के खिलाफ पुलिस द्वारा लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। पंजाब पुलिस ने लुकआउट लाइन जारी कर दी है। सर्कुलर जारी होने के बाद मजीठिया देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे। पुलिस मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। मजीठिया पर पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोप है।

उन पर पुलिस स्टेशन में घुसकर दस्तावेज़ नष्ट करने का भी आरोप है। मजीठिया समेत करीब 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि मजीठिया पर अपने साथियों के साथ मजीठिया पुलिस स्टेशन में घुसकर हंगामा करने और अकाली कार्यकर्ता जोबनप्रीत को छुड़ाने की कोशिश करने का आरोप है। अमृतसर पुलिस ने कल मजीठिया के आवास पर छापेमारी की थी, लेकिन छापेमारी के दौरान वह घर पर नहीं मिले। वहीं दूसरी ओर मजीठिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here