गाड़ी में मौजूद परिवार ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली, पर कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी लगभग जल कर राख हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और संभव है कि गाड़ी में किसी तकनीकी खराबी या अन्य किस्म की खराबी के कारण यह हादसा हुआ हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के असल कारणों का पता लगाया जा सके।View this post on Instagram