Home Punjab>Amritsar Punjab News: SGPC दफ्तर में कर्मी के हुए कत्ल के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: SGPC दफ्तर में कर्मी के हुए कत्ल के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: SGPC दफ्तर में कर्मी के हुए कत्ल के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में कर्मचारियों के बीच कुछ दिनों पहले झड़प होने की घटना सामने आई थी। इस घटना में एसजीपीसी के धर्म प्रचार के कर्मचारी सुखबीर सिंह ने अकाउंट ब्रांच के कर्मचारी दरबारा सिंह पर बेरहमी से तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया था।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस घटना में पुलिस ने सुखबीर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि उस दौरान पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी सुखबीर सिंह फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here