Home Punjab>Amritsar Punjab News: माझा क्षेत्र को मिला बड़ा तोहफा, रवनीत बिट्टू ने कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

Punjab News: माझा क्षेत्र को मिला बड़ा तोहफा, रवनीत बिट्टू ने कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

0
Punjab News: माझा क्षेत्र को मिला बड़ा तोहफा, रवनीत बिट्टू ने कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

अमृतसरः केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतसर रेलवे स्टेशन से अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू तवी होते हुए माता वैष्णो देवी कटरा तक यात्रियों को आधुनिक और तेज ट्रेन सेवा देगी। इस मौके रवनीत बिट्टू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में रेलवे के 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है और पिछले दो सालों में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को नई गति मिली है।

बिट्टू ने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन माझा क्षेत्र के लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगी। पहले कटरा जाने वाली ट्रेनें जालंधर रूट से जाती थीं, लेकिन अब अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर के लोगों को सीधी और तेज़ सुविधा मिलेगी। भविष्य में अमृतसर से सीधे श्रीनगर तक ट्रेनें चलाने की भी योजना है और वह दिन दूर नहीं जब यात्रियों को जम्मू में ट्रेन बदलने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अमृतसर से चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ब्यास रेलवे स्टेशन के 62 करोड़ रुपये के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट और रेल सुरक्षा के लिए ‘कवच’ सिस्टम के तहत 201 करोड़ रुपये के कामों का भी ज़िक्र किया।

दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की मांग के बारे में बिट्टू ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं से जुड़ी इस मांग को केंद्र सरकार और शीर्ष नेतृत्व तक ज़रूर पहुंचाएंगे। केंद्र सरकार पंजाब के विकास और धार्मिक स्थलों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लगातार काम कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here