Blog

  • 11 IPS अफसरों के हुए तबादले, 2 जगहों के बदले Police Commissioner, देखें लिस्ट

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों के बाद 11 IPS अफसरों के तबादले किए गए। लखनऊ और प्रयागराज समेत कई जिलों के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर IPS रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। आईपीएस अमरेंद्र सिंह सेंगर लखनऊ पुलिस के नए कमिश्नर बनाए गए हैं। IPS अमरेंद्र कुमार सेंगर 1995 बैच के अफसर हैं। इनके पास लखनऊ जोन ADG का चार्ज है। वह SSB में आईजी रह चुके हैं। 2017 में जब राजनाथ सिंह गृह मंत्री थे, तब वे उनके OSD थे।

    आईपीएस प्रेम चन्द मीना की तैनाती अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक के रूप में बरेली में थी। अब उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक/सी. एम. डी. पुलिस आवास निगम भेजा गया है। एस.बी. शिराडकर की तैनाती अभी तक पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट लखनऊ में थी। अब उनका ट्रांसफर करके अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन में किया गया है। इसके साथ ही आईपीएस प्रकाश डी, बिनोद कुमार सिंह, जय नरायन सिंह, एल.वी. एन्टनी, देव कुमार का ट्रांसफर किया गया है। अमरेन्द्र कुमार सेंग, रघुवीर लाल, के. सत्यनारायण,  बीडी पाल्सन और रमित शर्मा का ट्रांसफर किया गया है। रमित शर्मा की अभी तक तैनाती पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्ररेट, प्रयागराज में थी।

    अब उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण,अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन भेजा गया है। बता दें कि इसी महीने उत्तर प्रदेश में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। इनमें  विशेष सचिव नियुक्ति धनंजय शुक्ला का भी नाम था। धनंजय शुक्ला को अपर आयुक्त राज्यकर बनाया गया है। विशेष सचिव खनन विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति का भी पदभार सौंपा गया। विजय कुमार के पास अब तक नियुक्ति का अतिरिक्त प्रभार था। इसके साथ ही IAS डॉक्टर मन्नान अख्तर को विशेष सचिव खनन बनाया गया है।

  • Punjab: गर्मी से राहत जारी, आज बारिश के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में बारिश के चलते शुक्रवार को भीषण गर्मी से राहत रही और गिरावट के साथ पारा 39.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार से चार दिनों के लिए पंजाब में मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी की है। 26 जून से मौसम फिर करवट बदलेगा और दो दिन बारिश पड़ेगी। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक फिलहाल मानसून ने उत्तर भारत में दस्तक नहीं दी है, इसलिए फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता है कि यह प्री मानसून की बारिश है या मानसून की। इसकी भविष्यवाणी जल्द की जाएगी। साथ ही कहा कि अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने के चलते पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा।

    इस दौरान लू का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह सामान्य के नजदीक बना रहा। 39.5 डिग्री के साथ गुरदासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 36.1 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), पटियाला का 38.4 डिग्री, पठानकोट का 35.1 डिग्री, बठिंडा का 36.1 डिग्री (सामान्य से 4.0 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 36.3, फिरोजपुर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

    हालांकि यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना है। अमृतसर का पारा 25.5 डिग्री, लधियाना का 26.0, पटियाला का 26.8 डिग्री, पठानकोट का 26.1, बठिंडा का 24.7, फाजिल्का का 22.0, गुरदासपुर का 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी के बाद जहां दो दिन पहले तेज आंधी और तूफान की वजह से काफी नुकसान हुआ था। वहीं, वीरवार की देर रात को एक बार फिर तेज आंधी और तूफान के बाद शुक्रवार को बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकल आया और एक बार फिर गर्मी हो गई। शुक्रवार की सुबह कुछ मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई थी। मगर वह भी ना के बराबर। जिसके बाद मौसम जहां खुशनुमा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान भी सामान्य रहेगा। मौसम विभाग की माने तो लोगों को 23 जून से फिर गर्मी सताएगी और तापमान दोबारा 44 पार तक जा सकता है। मानसून की एंट्री जुलाई के पहले सप्ताह तक हो सकती है।

  • Punjab : नशे में धुत ड्राइवर ने 2 को कुचला, देखें वीडियो

    Punjab : नशे में धुत ड्राइवर ने 2 को कुचला, देखें वीडियो

    एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल

    लुधियाना : बीती रात करीब 12.30 बजे हंबड़ा रोड पर नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर द्वारा 2 लोगों को कुचलने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक लुधियाना का रहने वाला है। ट्रक ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 2 लोगों को कुचल दिया। जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मुकेश और घायल की पहचान मनोज कुमार निवासी मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और मजदूरी करते हैं। रोजाना की तरह दोनों फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी अचानक एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

     मनोज के सिर में गंभीर चोटें आई है, उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने नशे में धुत ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक कबाड़ से भरा ट्रक हंबड़ा रोड से जालंधर बाइपास की तरफ जा रहा था। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। उसने अचानक ट्रक के ब्रेक लगा दिए जिससे ट्रक एक प्लाट की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा और सड़क पर सो रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। 

    खून से लथपथ दोनों युवकों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर इकट्ठा हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को रात करीब दो बजे कब्जे में ले लिया। सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। 

  • Punjab : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियाना : बीती रात करीब साढ़े तीन बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 2 युवकों के पैरों में गोलियां दागी हैं।दोनों आरोपियों के नाम रविंदर और सतिंदर है। फिलहाल किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

    बता दें कि रात करीब साढ़े तीन बजे हैबोवाल थाने की पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के 2 आरोपी राम एन्क्लेव में छिपे हुए हैं। पुलिस ने जब छापेमारी की तो पुलिस को देखकर अपराधी अपना ठिकाना बदलने लगे। पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने को कहा लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायरिंग की और उन्हें काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पता चला है कि रविंदर के दाएं पैर और सतिंदर के बाएं पैर में गोली लगी है। 

    दोनों आरोपियों के खिलाफ हैबोवाल थाने में 18 जून 2024 का मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने राम एन्क्लेव गई थी। पंजाब के लुधियाना में बीते रात करीब साढ़े 3 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। 

     

  • Jalandhar: विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंट ने ठगे लाखों, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट ने युवक को रशिया में होटल काम का कहकर भेज दिया। लेकिन वहां उसे पता चला एजेंट ने उसे गुमराह करके भेजा है, जिसके बाद वापस घर लौटा आया। उसने घर आकर एजेंट से पैसे वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद थाना छह की पुलिस ने एजेंट करण एन्क्लेव में रहने वाले मनी मुगलानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बस्ती दानिशमदा के वाले अरुण ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता था। 

    दो साल पहले उसका दोस्त उक्त एजेंट के जरिए दुबई में किया था और वह कुछ समय पहले वापस लौटा था। उसके उक्त एजेंट के बारे में बताया था। उसकी एजेंट के साथ काल पर बात हुई तो एजेंट ने उसे बस स्टैंड के पास दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया, जहां वह अपने दोस्त के साथ उसे मिलने के लिए गया। एजेंट ने दोनों को रशिया वर्क परमिट पर चार चार लाख रूपये में भेजने का झांसा दिया और कहां कि काम होटल में काम करना पड़ेगा, जिसके बाद दोनों दोस्तों ने जाने के पासपोर्ट दे दिए।

     एक महीने के अंदर दोनों का वीजा आ गया और एजेंट को दोनों ने चार चार लाख रुपये दे दिए। फ्लाइट लेकर वह रशिया पहुंचे तो उन्हें होटल का काम नहीं बल्कि गलत काम करने के लिए कहा गया, जिसे उसने करने से मना कर दिया तो एजेंट के साथियों ने उसे दो दिन खाना नहीं दिया। दूसरे उसने परिवार के साथ काल पर बात की तो परिवार ने उसे कर्ज उठाकर एयर टिकट भेजी और वह वापस लौटा।

  • आज का राशिफल, 22 जून 2024

    आज का राशिफल, 22 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि चल रही है। आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 54 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा स्नान-दान की पूर्णिमा है। आज संत कबीर दास जी की जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिलसकते हैंं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिलेगा। आज आप भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैंं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    वृष राशि-आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज जॉब सर्च करने वालों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंस पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं।

    मिथुन राशि-आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैंं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता हासिल मिलेगी। आज आप शाम का समयबच्चों के साथ व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिएआज का दिन अच्छा रहने वाला है। नव विवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

    कर्क राशि-आज का दिन आपकी मनोकामना पूरी करने वाला है। आज आपको लोगों के बीच अपनी अच्छी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके विरोधी आपसे दूर ही रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैंं। आज भाई आपसे पढाई के विषय में जानकारी लेंगे। आज व्यापार में अच्छा लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिएअच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज आपके जीवन में खुशियों की बौछार होगी। आज एकाधिक स्रोतों से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपकी तरक्की से आज घरवालों को आप पर गर्व होगा। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

    कन्या राशि-आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्यों में आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। ऑफिस में आपके अच्छे परफॉरमेंस के लिएआपको सम्मानित किया जा सकता है।

    तुला राशि-आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। इस राशि के लोगों के व्यापार में आज दो गुना वृद्धि हो सकती है। अगर घर में कोई परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। आज भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज आपकी कोई कार्य योजना सफल होगी। आपकी शादी की चल रही बात आज फाइनल हो जाएगी। वेब डिजाइनिंग के लोग जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैंं। बैंक में कार्यरत लोगों का उनके मन पसंद जगह ट्रांसफर हो सकता है।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र-छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना कुछ समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा, साथ ही उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। लवमेट के लिएआज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी व समय से पूरा हो जायेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बढ़ेंगे। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज किसी कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। आज किसी धार्मिक समारोह में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा

     

  • Punjab: Central Jail के बाहर चली गोलियां, देखें Video

    Punjab: Central Jail के बाहर चली गोलियां, देखें Video

    फिरोजपुर: फिरोजपुर सेंटर जेल के बाहर गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि जेल से बाहर निकल रहे एक शख्स पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां चला दी। वहीं, शख्स के पेट में दो गोलियां लग गई हैं। जिसके बाद शख्स घायल हो गया। जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। 

    फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, वारदात बारे जानकारी देते हुए एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि गोली लगने वाले व्यक्ति नाम ललित कुमार है, जिस पर पहले से ही 8 मुकद्दमें दर्ज हैं। जिसे दो गोलियां पेट में लगी हैं। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

  • Ludhiana: 19 वर्षीय युवक से बदमाशों ने छीनी कार, देखें Video

    Ludhiana: 19 वर्षीय युवक से बदमाशों ने छीनी कार, देखें Video

    लुधियाना। शहर से एक युवक से बदमाशों द्वारा कार छीनने की सामने आई है। बताया जा रहा है कि  4 बदमाशों ने साउथ सिटी टोल प्लाजा नजदीक युवक को घेरकर उसकी कार छीन ली है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवक किचलू नगर का रहने वाला है। आज वह अपने कार को लेकर घूमने निकला था। वहीं, जैसे ही वह साउथ सिटी रोड पर बने टोल प्लाजा से गाड़ी यू-टर्न करने लगा तो 4 युवकों ने उसे घेर लिया। कार से बाहर उतार कर बदमाशों ने कार छीनकर फरार हो गये। जानकारी अनुसार बदमाश फिल्लौर की तरफ गाड़ी लेकर भागे है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है।  

    वहीं मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गाड़ी बरामद कर दो लोगों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल इस मामले संबंधी थाना लाडोवाल की पुलिस ने अभी अधिकारिक रूप से पुष्टी नहीं कर रहा है। सभी सीनियर अधिकारी अभी जानकारी देने से बच रहे है।

  • Jalandhar : ADGP R.S Rai और CP Swapan Sharma ने ‘Operation Eagle’ में पकड़ी हैरोइन

    Jalandhar : ADGP R.S Rai और CP Swapan Sharma ने ‘Operation Eagle’ में पकड़ी हैरोइन

    जालंधर,(ENS): नशे के लिए महशूर जालंधर के काजी मंडी में आज सुबह पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने भारी पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस की अचानक छापेमारी से लोगों में हड़कंप मच गया।पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने आज एक बेहद प्रभावी CASO ऑपरेशन चलाया।  नशे के खिलाफ उन्होंने काजी मंडी में ऑपरेशन ईगल चलाया गया है। इस दौरान 300 के करीब मुलाजिमों ने काजी मंडी सहित आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को नशे के बिकने के लगातार इनपुट मिल रहे थे, इसी लिए सुबह-सुबह कार्रवाई की। प्रभावी CASO ऑपरेशन के दौरान दो लोगों को बड़ी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब एएस रॉय के नेतृत्व में “ऑपरेशन ईगल” नामक एक बहुत ही प्रभावी CASO ऑपरेशन चलाया गया था. उन्होंने कहा कि जालंधर के काजी मंडी के ड्रग हॉटस्पॉट को निशाना बनाने के लिए 17 टीमों में 300 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया था।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब एएस रॉय के नेतृत्व में “ऑपरेशन ईगल” नामक एक बहुत ही प्रभावी CASO ऑपरेशन चलाया गया था. उन्होंने कहा कि जालंधर के काजी मंडी के ड्रग हॉटस्पॉट को निशाना बनाने के लिए 17 टीमों में 300 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। स्वपन शर्मा ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और तस्करी पर अंकुश लगाना है। 

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि गहन जांच के माध्यम से, नशीले पदार्थ बरामद किए गए और दो लोगों को गिरफ्तार कर  उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान धरमिंदर कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी मोहल्ला नंबर 13, विनय नगर, लाम जिला जालंधर को 230 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि उनके खिलाफ थाना रामा मंडी जालंधर में एफआईआर नंबर 150 दिनांक 21-06-2024 के तहत 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।

    पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि इसी तरह रोहित कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नंबर 174 मुस्लिम कॉलोनी जालंधर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना रामा मंडी जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला नंबर 151 दिनांक 21-06-2024 दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने कहा कि धरमिंदर के खिलाफ पहले से ही तीन एफआईआर लंबित हैं, जबकि रोहित के खिलाफ एक लंबित है।

  • Punjab: i20 कार में अचानक लगी आग, देखें Video

    Punjab: i20 कार में अचानक लगी आग, देखें Video

    मोगा। शहर से एक आई 20 कार में अचानक आग लगने की सामने आई है। बताया जा रहा कि यह घटना निहाल सिंह वाला के समाध भाई रोड़ की है निहाल सिंह वाला के लिंक रोड की है। जहां एक आई 20 कार को अचानक लगी आग। गनीमत ये रही कि कार चालक बाल-बाल बचा गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।