Jalandhar: विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंट ने ठगे लाखों, केस दर्ज

जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट ने युवक को रशिया में होटल काम का कहकर भेज दिया। लेकिन वहां उसे पता चला एजेंट ने उसे गुमराह करके भेजा है, जिसके बाद वापस घर लौटा आया। उसने घर आकर एजेंट से पैसे वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद थाना छह की पुलिस ने एजेंट करण एन्क्लेव में रहने वाले मनी मुगलानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बस्ती दानिशमदा के वाले अरुण ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता था। 

दो साल पहले उसका दोस्त उक्त एजेंट के जरिए दुबई में किया था और वह कुछ समय पहले वापस लौटा था। उसके उक्त एजेंट के बारे में बताया था। उसकी एजेंट के साथ काल पर बात हुई तो एजेंट ने उसे बस स्टैंड के पास दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया, जहां वह अपने दोस्त के साथ उसे मिलने के लिए गया। एजेंट ने दोनों को रशिया वर्क परमिट पर चार चार लाख रूपये में भेजने का झांसा दिया और कहां कि काम होटल में काम करना पड़ेगा, जिसके बाद दोनों दोस्तों ने जाने के पासपोर्ट दे दिए।

 एक महीने के अंदर दोनों का वीजा आ गया और एजेंट को दोनों ने चार चार लाख रुपये दे दिए। फ्लाइट लेकर वह रशिया पहुंचे तो उन्हें होटल का काम नहीं बल्कि गलत काम करने के लिए कहा गया, जिसे उसने करने से मना कर दिया तो एजेंट के साथियों ने उसे दो दिन खाना नहीं दिया। दूसरे उसने परिवार के साथ काल पर बात की तो परिवार ने उसे कर्ज उठाकर एयर टिकट भेजी और वह वापस लौटा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *