Blog

  • Punjab: तेज रफ्तार कार चालक लड़की ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें CCTV 

    Punjab: तेज रफ्तार कार चालक लड़की ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, देखें CCTV 

    5 से 6 फीट उछल कर सड़क पर गिरे युवक, हादसे से पहले खड़े वाहनों को लड़की ने मारी टक्कर

    लुधियानाः जिले जवदी इलाके में तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक लड़की ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना हैकि इस हादसे में पहले लड़की ने खड़े वाहनों को भी टक्कर मारी। लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों युवक 5 से 6 फीट हवा में उछल कर सड़क पर गिरे। लोगों ने बताया कि दोनों युवकों की हालत काफी गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों को अस्पता में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कर रहे है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें कार चालक लड़की बहुत तेजी से कार चला रही थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसे के दौरान अगर एक्टिवा कार के आगे ना आती तो लड़के के ऊपर से कार गुजर सकती थी। इस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था। 

  • Punjab: पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, घर से किया था अपहरण

    Punjab: पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या, घर से किया था अपहरण

    शव फेंककर हुए फरार, चिट्टा बेचने के शक में की वारदात

    लुधियानाः जगराओं में एक महीने पहले चिट्टे का गलत टीका लगाकर मरे नौजवान के दोस्तों ने चिट्टा बेचने के शक में तस्कर को पहले घर से अगवा कर लिया, फिर दिनभर उसकी पिटाई करते रहे। देर शाम उसे मौत के घाट उतार कर शव उसी के घर के बाहर मोहल्ला न्यू मुंकदपुरी में फेंककर फरार हो गए।

    इस दौरान व्यक्ति को घर से उठाने से लेकर घर के आगे फेंकने की सारी घटना मोहल्ले में लग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिल्हाल पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

    मृतक की पहचान जगसीर सिंह (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को गर्माता देख देर रात को ही मृतक की पत्नी के बयानों पर 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए देर रात को ही छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन सभी आरोपी अपने अपने घर से फरार है। 

    मृतक की पत्नी हरप्रीत कौर ने बताया कि 31 मार्च से पहले उसका पति जगसीर सिंह नाजायज शराब बेचता था। लेकिन तीन महीनों से उसके पति ने अवैध शराब का कारोबार बंद कर रखा था। वही महिला गंभीर आरोप लगाते कहा कि उसके पति के अगवा होने के बाद उसने 112 पर कई बार फोन किया। लेकिन किसी ने फोन नही उठाया। अगर पुलिस सही समय पर फोन उठा लेती तो शायद उसका पति बच जाता।

  • Jalandhar: Mohinder KP कर सकते है कांग्रेस में वापसी, आज इस उम्मीदवार पर लग सकती है मोहर

    Jalandhar: Mohinder KP कर सकते है कांग्रेस में वापसी, आज इस उम्मीदवार पर लग सकती है मोहर

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले चुनावों को लेकर बीते दिन आप पार्टी और भाजपा ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आप पार्टी ने मोहिंदर भगत को और भाजपा ने शीतल अंगुराल को टिकट दी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मोहिंदर सिंह केपी दोबारा कांग्रेस में वापसी कर सकते है। वहीं कहा जा रहा है कि आज कांग्रेस भी उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार अब तक के चुनावों में जीत हासिल करने वाली पूर्व डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर को कांग्रेस टिकट देने जा रही है।

    सू्त्रों का कहना है कि सुरिंदर कौर का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है, सिर्फ घोषणा बाकी है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से उम्मीदवार की घोषणा की जा सकती है। लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इसलिए वेस्ट हलके में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी भी कह रहे हैं कि इस बार कांग्रेस का उम्मीदवार वेस्ट हलके से ही होगा।

  • Jalandhar: नगर निगम के बाहर लोगों ने लगाया धरना, रोड किया जाम, राहगीर हुए परेशान, देखें Live

    Jalandhar: नगर निगम के बाहर लोगों ने लगाया धरना, रोड किया जाम, राहगीर हुए परेशान, देखें Live

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदा शिवा जी नगर के वार्ड नंबर 42 में एक माह से पानी की समस्या को लेकर कुछ दिन पहले इलाका निवासियों ने धरना लगाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से वह परेशान है, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। जिसके चलते आज इलाका निवासी परेशान होकर नगर निगम दफ्तर के बाहर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ उन्होंने धरना लगा दिया है। वहीं इलाका निवासियों द्वारा आज रोड बंद करके धरना प्रर्दशन किया जा रहा है। इलाका निवासियों द्वारा रोड बंद करने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 



    इलाका निवासियों का आरोप है कि वह पानी की समस्या को लेकर कई बार सुशील रिंकू से मुलाकात कर चुके है, लेकिन पानी की समस्या का हल नहीं हो रहा। उनका कहना है कि इलाका निवासी सीवरेज का पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आज वह धरना लगा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा किसी ने आकर बात करने की कोशिश नहीं की। इलाका निवासियों ने कहाकि वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव में वह वोटो का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

    इलाका निवासियों ने वाहन रास्ते में खड़े करके रास्ते को सभी ओर से बंद कर दिया है। हालांकि दमकल विभाग की गाड़ी को लोगों ने निकलने का रास्ता दे दिया है। लोगों का कहना है कि इलाके में गंदे पानी की कई दिनों से परेशान है। उन्होंने कहा कि उनका कोई पॉलिटिक्ल धरना नहीं है। वह काफी दिनों से पानी की समस्या से परेशान है। जिसके चलते आज मजबूर होकर वह नगर निगम के बाहर धरना लगाने के लिए इकट्ठे हुए है। लोगों ने कहाकि वह किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहे। किसी भी पार्टी के नेता ने उनके इलाके में पानी की समस्या को हल नहीं करवाया है।

    लोगों ने कहा कि वह 3 घंटे से धरने पर बैठे हुए है, लेकिन प्रशासन का कोई अधिकारी उनसे बात करने के लिए नहीं आया। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनका मसला हल नहीं हुआ तो वह इसके बाद हाईवे जाम करेंगे। लोगों ने कहा कि वह इतने परेशान हो चुके है कि वह धरने पर मरने के लिए तैयार है। लोगों ने कहाकि जब तक कमिश्नर द्वारा लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाता उनका धरना जारी रहेगा। लोगों ने कहाकि सभी इलाका निवासियों से बातचीत करके आज शाम कमिश्नर की कोठी का घेराव भी करेंगे। 

  • T-20 World Cup में वेस्टइंडीज ने बनाया सबसे बड़ा Score, अफगानिस्तान को हराया

    T-20 World Cup में वेस्टइंडीज ने बनाया सबसे बड़ा Score, अफगानिस्तान को हराया

    स्पोर्ट्सः टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने अबतक का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट स्थित डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वहीं वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। यह इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर रहा। जवाब में अफगानिस्तान 16.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 53 बॉल में 98 रन बनाए।

    वहीं, जॉनसन चार्ल्स ने 43 रन और रोवमैन पॉवेल ने 26 रन की पारी खेली। जबकि, ओबेड मैकॉय ने 3 विकेट लिए। गुडाकेश मोती और अकील हौसेन को 2-2 विकेट मिले। आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

    अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन इब्राहिम जादरान ने बनाए। उन्होंने 38 रन की पारी खेली। गुलबदीन नाइब को 2 विकेट मिले। वहीं, अजमतुल्लाह ओमरजई और नवीन उल हक को 1-1 विकेट मिला। इस मुकाबले का सुपर-8 पर कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि, अफगानिस्तान को टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा, जबकि वेस्टइंडीज अब तक अजेय है।

  • राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा !

    राहुल गांधी ने दिया इस्तीफा !

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट में से एक चुन ली। उन्होंने वायनाड सीट खाली करने को लेकर लोकसभा स्पीकर के ऑफिस को बता दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अधिकारिक तौर पर लोकसभा स्पीकर के ऑफिस को रायबरेली सीट से सांसद बने रहने और वायनाड सीट छोड़ने को लेकर लेटर भेज दिया है। 

    राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली लोकसभा सीटों से जीत हासिल की थी और उन्हें इनमें से एक सीट खाली करनी थी। कांग्रेस ने सोमवार को ही बड़ा ऐलान किया था कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे और प्रियंका गांधी वायनाड सीट से चुनावी पारी का आगाज करेंगी।

    प्रियंका गांधी अगर वायनाड सीट से उपचुनाव जीत जाती हैं तो यह पहली बार होगा कि वह सांसद के रूप में संसद में प्रवेश करेंगी। ऐसा पहली बार होगा कि गांधी परिवार के ये तीनों सदस्य-सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका -एक साथ संसद के सदस्य होंगे।

  • नानी के घर बकरीद मनाने आई चार बहनों की डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदली

    नानी के घर बकरीद मनाने आई चार बहनों की डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदली

    बलरामपुरः उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में नदी में नहाने गई चार सगी बहनों की डूब कर मौत हो गई। चारों बहनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह घटना रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मासिहाबाद ग्रिंट गांव की है। यह चारों बहनें मां के साथ अपने ननिहाल में बकरीद का त्यौहार मनाने के लिए आई थी।

    ग्राम प्रधान जाबिर अली ने बताया कि बकरीद पर परिवार में खुशी का माहौल था। इसी थानक्षेत्र के कालूबनकट गांव के रहने वाले राजू के 6 बेटियां और तीन बेटे है। राजू की पत्नी अपने सभी बच्चों को लेकर अपने मायके मसीहाबाद ग्रिंट में बकरीद मनाने आई थी। 

    खाना खाने के बाद शाम को चारों बहनें गांव के पास स्थित कुआनो नदी में नहाने चली गई। चारों बहने नहाते समय नदी में डूब गई। शोर सुन गांव वाले जब नदी पर पहुंचे तो, तब तक चारों बहनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से चारों बहनों के शव को बाहर निकाल लिए गए है। मरने वालों में रेशमा 13 वर्ष, अफसाना 11 वर्ष, गुड्डी 9 वर्ष और लाली 7 वर्ष शामिल है।

  • Punjab: Super Store से लाखों की नगदी और बाइक लेकर चोर हुए फरार

    Punjab: Super Store से लाखों की नगदी और बाइक लेकर चोर हुए फरार

    लुधियानाः रायकोट में देर रात को चोरों ने सुपर स्टोर को निशाना बनाते हुए स्टोर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुपर स्टोर में घुसे चोर अपने साथ 5 लाख रूपए नगदी और स्टोर में खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारे काट कर डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

    इस सबंधी जानकारी देते हुए थाना रायकोट के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित विनय कुमार ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका किराना स्टोर है। स्टोर के ऊपर ही वह परिवार समेत रहता है। वह घर को ताला लगा कर परिवार समेत देर रात करीब 9 बजे रोटी खाने के लिए मुल्लापुर गया हुआ था। जब वह रात को 11:30 बजे घर वापस आए तो घर के ताले टूटे पड़े थे।

    जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा पड़ा था। इस दौरान उन्होंने स्टोर के गल्ले को चेक किया तो वहां से 5 लाख रूपए गायब मिले। इसके अलावा स्टोर में खड़ी बाइक भी चोर अपने साथ ले गए। पुलिस ने इस सबंधी जांच करने के बाद अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • निर्माणाधीन मकान में नाबालिक की मौत, जाने मामला

    निर्माणाधीन मकान में नाबालिक की मौत, जाने मामला

    अंबाला : निर्माणाधीन मकान में काम करते हुए 15 वर्षीय किशोर की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गड्ढे की खुदाई टॉयलेट टैंक बनाने के लिए की गई थी। हादसे के वक्त युवक सीढ़ी पर चढ़कर पलंबर का काम कर रहा था। अचानक सीढ़ी से नीचे गिरा तो सीधा पानी से भरे गड्ढे में जा पड़ा और पानी में डूबने से मौत हो गई।

    मृतक के पिता ने पलंबर और मकान मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

    यमुनानगर जिले के सारण गांव के नरेश कुमार ने बताया कि उसका पड़ोसी गांव बराड़ा निर्मल सिंह पलंबर का काम करता है। निर्मल सिंह उसका अच्छा जानकार है। निर्मल सिंह उसके 15 वर्षीय बेटे सुमित को अपने साथ काम पर ले जाता था। उसने कई बार कहा कि सुमित अभी नाबालिग है, काम पर मत लेकर जाया करो। निर्मल सिंह बेटे सुमित को काम कराने के लिए बराड़ा में अंकुर सिंगला के निर्माणाधीन मकान में ले गया था। इस दौरान निर्मल सिंह उसके बेटे को बिना सेफ्टी काम पर लगाकर कहीं चला गया। काम करने के दौरान सुमित सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था।

    सीढ़ी से अचानक पैर फिसल गया, जिसके कारण सुमित टॉयलेट के लिए बनाए गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में ढाई फीट पानी था। सुमित चोट लगने के कारण गड्ढे से उठ नहीं पाया। यहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पिता के आरोप है कि पलंबर निर्मल सिंह और मकान मालिक अंकुर सिंगला ने अपने मकान में बिना सेफ्टी के उसके बेटे से काम कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • CM मान आज संगरूर दौरे पर, सौंपेंगे 1-1 करोड़ रुपए के चैक

    CM मान आज संगरूर दौरे पर, सौंपेंगे 1-1 करोड़ रुपए के चैक

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज संगरूर के दौरे पर रहेंगे। जहां वह घग्गर के नजदीक के इलाकों का दौरा करेंगे। वे पिछले दिनों शहीद हुए तीन जवानों के परिवारों से भी मिलेंगे। उन्हें एक करोड़ रुपए के चेक भी सौंपेंगे। सीएम दोपहर में संगरूर के लिए रवाना होंगे। संगरूर में घग्गर नदी के किनारे वाले इलाके का दौरा करेंगेल और बारिश से निपटने के इंतजामों का जायजा लेंगे। 

    क्योंकि पिछले साल घग्गर के कारण पटियाला और संगरूर जिलों में काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में इस बार सभी इंतजाम समय रहते पूरे करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही वे मकोरड़ साहिब में लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा सीएम पिछले दिनों शहीद हुए तरलोचन सिंह, सुरिंदर सिंह और हरसिमरन सिंह के परिवारों से भी मिलेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सीएम ने फैसला किया था कि वह हर हफ्ते पंजाब आएंगे और लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे।