निर्माणाधीन मकान में नाबालिक की मौत, जाने मामला

अंबाला : निर्माणाधीन मकान में काम करते हुए 15 वर्षीय किशोर की पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गड्ढे की खुदाई टॉयलेट टैंक बनाने के लिए की गई थी। हादसे के वक्त युवक सीढ़ी पर चढ़कर पलंबर का काम कर रहा था। अचानक सीढ़ी से नीचे गिरा तो सीधा पानी से भरे गड्ढे में जा पड़ा और पानी में डूबने से मौत हो गई।

मृतक के पिता ने पलंबर और मकान मालिक पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

यमुनानगर जिले के सारण गांव के नरेश कुमार ने बताया कि उसका पड़ोसी गांव बराड़ा निर्मल सिंह पलंबर का काम करता है। निर्मल सिंह उसका अच्छा जानकार है। निर्मल सिंह उसके 15 वर्षीय बेटे सुमित को अपने साथ काम पर ले जाता था। उसने कई बार कहा कि सुमित अभी नाबालिग है, काम पर मत लेकर जाया करो। निर्मल सिंह बेटे सुमित को काम कराने के लिए बराड़ा में अंकुर सिंगला के निर्माणाधीन मकान में ले गया था। इस दौरान निर्मल सिंह उसके बेटे को बिना सेफ्टी काम पर लगाकर कहीं चला गया। काम करने के दौरान सुमित सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था।

सीढ़ी से अचानक पैर फिसल गया, जिसके कारण सुमित टॉयलेट के लिए बनाए गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में ढाई फीट पानी था। सुमित चोट लगने के कारण गड्ढे से उठ नहीं पाया। यहां पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पिता के आरोप है कि पलंबर निर्मल सिंह और मकान मालिक अंकुर सिंगला ने अपने मकान में बिना सेफ्टी के उसके बेटे से काम कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *