Blog

  • CM केजरीवाल ने Tihar Jail में किया सरेंडर, सभी एग्जिट पोल को बताया ‘फर्जी’  

    CM केजरीवाल ने Tihar Jail में किया सरेंडर, सभी एग्जिट पोल को बताया ‘फर्जी’  

    नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई। जिसके बाद आज दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा बताया कि ‘सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई निर्धारित तारीख के अनुसार सीएम केजरीवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने से पहले वह राजघाट, हनुमान मंदिर गए और पार्टी नेताओं से भी मिले। सीएम ने हमें उनके बारे में न सोचने और काम करने के लिए कहा है।

    पार्टी वर्करों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, ‘‘मैं जेल वापस जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल था, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान आप नेताओं ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘‘देश को बचाने’’ के लिए प्रचार किया।

    इसके बाद सीएम ने कहा ‘‘मुझे उच्चतम न्यायालय से 21 दिन की राहत मिली थी। ये 21 दिन मेरे बेहद पल थे। मैंने एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैंने देश को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार किया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के लिए तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान जताने वाले सभी एग्जिट पोल ‘‘फर्जी’’ हैं।

  • Jalandhar : चुनाव खत्म होने पर बेटे के साथ बाइक पर मस्ती करते दिखे सुशील रिंकू

    Jalandhar : चुनाव खत्म होने पर बेटे के साथ बाइक पर मस्ती करते दिखे सुशील रिंकू

    जालंधर (ens) :लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण ख़त्म होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी सुशिल रिंकू बेटे को बाइक पर घूमते नजर आए। वह चुनाव की भागा दौड़ी में परिवार को टाइम नही दे पा रहे थे। 

    इसलिए अपने बेटे के साथ समय बिताने और घूमने के लिए उन्होंने गर्मी की परवाह न करते हुए वेस्ट हलके में यामाहा पर घूमना ही पसंद किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव का नतीजा दो दिन बाद 4 जून को आने वाला है। जिसका इंतजार देश का हर नागरिक और राजीनीति खेमों मे किया जा रहा है।

  • Sex Workers को मारकर सुअरों को खिला देता था ये Serial Killer

    Sex Workers को मारकर सुअरों को खिला देता था ये Serial Killer

    नई दिल्लीः दुनिया के कुख्यात सीरियल किलर्स में से एक रॉबर्ट पिक्टन की जेल में हत्या कर दी गई। वह 74 साल का था। कनाडा के पोर्ट कार्टियर जेल में 19 मई को कुछ कैदियों ने पिक्टन पर जानलेवा हमला कर दिया था। तब से ही वह अस्पताल में था। रॉबर्ट पिक्टन 1990 और 2000 के दशक में कनाडा के वैंकूवर और आसपास के इलाकों में दहशत का पर्याय बन गया था। उसके निशाने पर सेक्स वर्कर्स हुआ करती थीं। सेक्स वर्कर्स को अपने फॉर्म पर बुलाता और फिर उनकी हत्या कर बॉडी सुअरों को खिला देता था।

    वो सीरियल किलर जो सेक्स वर्कर्स को मारकर सुअरों को खिला देता था, 50वें  टारगेट की तलाश में था - News18 हिंदी

    पुलिस की जांच में पिक्टन पर 26 महिलाओं की कत्ल का आरोप साबित हुआ। साल 2007 में कोर्ट ने उसे सजा सुनाई। हालांकि पिक्टन ने खुद 49 महिलाओं के कत्ल की बात स्वीकारी थी। जानकारी के मुताबिक एक अंडरकवर एजेंट जेल में कैदी बनकर रॉबर्ट पिक्टन की सेल में गया। उसने पिक्टन से दोस्ती बढ़ाई। फिर उसे ऐसी बातें पता लगीं जो बहुत चौंकाने वाली थीं। पिक्टन ने कहा कि वह 49 महिलाओं का मर्डर कर चुका था और 50वें टारगेट की तलाश में था।

    रॉबर्ट पिक्टन का जन्म 24 अक्टूबर 1949 को हुआ था। उसके पिता लियोनार्ड फ्रांसिस पिक्टन वैंकूवर से करीब 27 किलोमीटर दूर ब्रिटिश कोलंबिया में सूअर पालते थे। रॉबर्ट और उसके छोटे भाई डेविड फ्रांसिस को उसके मां-बाप ने बहुत कम उम्र में सूअर फार्मिंग का जिम्मा सौंप दिया। कई बार दोनों भाईयों को घंटों खटाया करते थे। रॉबर्ट को ढंग के कपड़े भी नहीं देते थे।

    पिक्टन कई बार गंदे कपड़ों में स्कूल जाता तो क्लासमेट्स उसे ‘बदबूदार सुअर’ कहकर चिढ़ाया करते थे। दूसरी क्लास में फेल हुआ तो उसे स्पेशल क्लास में डाल दिया गया। साल 1963 में उसने पढ़ाई छोड़ दी और मीट काटने लगा। करीब 7 साल तक कसाई का काम किया। इसके बाद यह धंधा छोड़ दिया और 1978 में अपने फार्म पर लौट आया। तब तक उसके मां-बाप की मौत हो गई थी। फॉर्म का पूरा जिम्मा उसके और उसके छोटे भाई के कंधों पर आ गया था।

    उस दौर में पिक्टन को करीब से जानने वाले कहते हैं कि वह बहुत चुपचाप रहता था। किसी से कोई बात नहीं करता था, लेकिन सबको शक की निगाहों से देखा करता था। पिक्टन 1997 में तब पहली बार चर्चा में आया, जब उसने एक सेक्स वर्कर वेंडी लीन पर जानलेवा हमला कर दिया। लीन के मुताबिक जब वह उसके फार्म पर गईं तो अचानक पकड़ लिया और हथकड़ी पहना दी। इसके बाद चाकू से मारने लगा। लीन किसी तरह बच पाईं।

    इसके बाद जब ब्रिटिश कोलंबिया और आसपास के इलाकों से एक-एक कर सेक्स वर्कर्स और दूसरी महिलाएं गायब होने लगीं तो पुलिस को पिक्टन पर शक हुआ। साल 2002 में पहली बार पुलिस उसके फार्म पर पहुंची। जब तलाशी ली तो होश उड़ गए। पिक्टन के फॉर्म से 33 महिलाओं के DNA मिले। हड्डी-खोपड़ी जैसी चीजें बिखरी थीं। महिलाओं की ब्रा-पैंटी जैसे पर्सनल आइटम भी बरामद हुए।

  • WhatsApp लेकर आया नया फीचर, शेयरिंग करना होगा आसान

    WhatsApp लेकर आया नया फीचर, शेयरिंग करना होगा आसान

    शोसल मीडिया प्लेटफार्म हमेशा हमेशा नए-नए फीचर्स अपने यूजर्स के लिए लाता रहता है। वहीं, इसी बची व्हाट्सएप्प ने अपने यूजर्सों के लिए एक नया फीचर्स लेकर आया है। अब इस फीचर्स से व्हाट्सएप्प चैनलों पर मैसेज और मीडिया को फॉरवर्ड और शेयर करने के लिए, जो चैनल अपडेट फॉर्वडिंग फीचर एक शॉर्टकट की तरह काम करेगा। इस शॉर्टकट को रिएक्शन व्यू के साइड में एक डेडिकेटेड बटन की तरह बनाया जाएगा। इस डेडिकेटेड बटन को चैनलों से रेलेवेंट जानकारी शेयर करने के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। 

    आसानी से नये कंटेंट होंगे शेयर 

    नये फीचर्स में यूजर की ओवरफ्लो मेनू के माध्यम से मैन्युअल नेविगेशन की जरुरत खत्म हो जाएगी। यूजर्स अपने चैट, ग्रुप्स और सिचुएशन अपडेट में चैनल अपडेट को तेजी से अब फॉरवर्ड कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है की WhatsApp फॉरवार्डिंग प्रोसेस के बारे में और ज्यादा फीचर्स प्रोवाइड करने के लिए कमिटेड है, जिससे यूजर आसानी से चैनलों पर नई कंटेंट शेयर कर सकेंगे।

    पर्सनल चैट से सीधे अपने चैनल पर कई चीजों को आसानी से एक दूसरे को शेयर कर पाएंगे

    नये फीचर्स में अपने पर्सनल चैट से सीधे अपने चैनल पर मैसेज, फोटो, वीडियो और कई चीजों को आसानी से एक दूसरे को शेयर कर पाएंगे। फिलहाल व्हाट्सएप्प चैनल पर मैसेज और मीडिया को फॉरवर्ड करने का अनुमति नहीं देता, जिसका मतलब है कि यूजर को बाद में उन्हें मैन्युअली सेव और शेयर करना पड़ता है, जो कि प्रोसेस में टाइम लेता है। इस फीचर को शुरू करने से चैनलों के लिए कंटेंट शेयरिंग में तेजी होगी, क्योंकि ये प्रोसेस को आसान बनाता है। 

  • प्रेमी ने 3 बच्चों की मां सावित्री को उतारा मौ’त के घाट

    प्रेमी ने 3 बच्चों की मां सावित्री को उतारा मौ’त के घाट

    हरियाणा : कुरुक्षेत्र में देर रात्रि बहादुरपुरा गांव मे एक प्रेमी द्वारा 3 बच्चों की मां का गला दबाकर हत्या दी। मृतका की पहचान सावित्री पत्नी खेमकरण के रूप मे हुई है। जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी है। 

    थाना सदर थानेसर की पुलिस को मृतका करे पति ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है और लंबे समय से  अपने पत्नी और 2 बच्चों के साथ बहादुरपुरा गांव में किराए के मकान में रह रहे है । उसका तीसरा बेटा उत्तर प्रदेश में नौकरी करता है। 

    उसी के गांव का रामबीर पत्नी सावित्री को बहला-फुसलाकर कर मोहाली ले गया था। जहा वः उसके साथ 14 महीने रही। सावित्री के वपिस आने के बाद से रामबीर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था।

    शनिवार रात दोनों लड़के कम्युनिटी सेंटर मे बने कमरे मे सो रहे थे और वह अपनी पत्नी सावित्री के साथ अलग-अलग चारपाई पर आंगन मे सो रहा था। जिसके बाद 12.30 बजे रामबीर अपने साथी के आया और दोनों बच्चों के कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट करने लगा। रामबीर और उसका साथी  सावित्री को उठाकर कम्युनिटी सेंटर के पार्क में ले गए और उसकी हत्या कर दी। 

    पुलिस ने आरोपी रामबीर और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • 2 साधुओं की बेरहमी से हत्या, हाईवे पर मिले शव

    2 साधुओं की बेरहमी से हत्या, हाईवे पर मिले शव

    राजस्थान : गत रात्रि झुंझुनू में नारनौल-सिंघाना मार्ग पर दो साधुओ के शव मिले थे। प्राथमिक जांच में पाया गया कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस को  इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि दोनों मृतक साधु भिवानी के जाहरगिरी डेरा में रहने वाले विशिष्ठ गिरी और गौतम गिरी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    मृतक साधु विशिष्ठ गिरी का सिंघाना थाना क्षेत्र के भोदन गांव में स्थित एक आश्रम में आना जाना रहता था। बताया जा रहा है कि रात में भी कुछ लोग उन्हें आश्रम से बाहर ले जाकर मारपीट करने लगे।  जिसे साधु गौतम गिरी ने देख लिया। हमलावर दोनों साधुओं को गाड़ी में डालकर हरियाणा-राजस्थान सीमा के पास गड्ढों में डालकर फरार हो गए। विशिष्ट गिरी महाराज की 15 लाख की नकदी और गाड़ी भी गायब है।

    पुलिस को cctv कैमरे खंगालने पर एक संदिग्ध गाड़ी की फुटेज मिली है। जो राजस्थान सीमा में घुसने के कुछ समय बाद ही वापस हरियाणा की ओर चली गई थी। पुलिस गाड़ी की तलाश मे जुट गई है।  इस मामले में बाबा जाहर गिरी मंदिर डेरा के संचालक डॉ. अशोक गिरी से संपर्क करना चाहा, लेकिन हो नहीं पाया।

  • गर्मियों में ऐसे लगाएंगे Sunscreen तो नहीं होगी टैनिंग

    गर्मियों में ऐसे लगाएंगे Sunscreen तो नहीं होगी टैनिंग

    Beauty Tipsदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है और ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे है। चुभन वाली धूप और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है अब ऐसे में जिन लोगों को काम पर जाना है वे लोग सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलते हैं ताकि टैनिंग से बचा जा सके इसके अलावा सनस्क्रीन आपकी त्वचा को त्वचा कैंसर, सनबर्न और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद कर सकती है हालांकि प्रभावी होने के लिए इसे सही ढंग से लागाने की भी जरूरत होती है ताकि आपको अच्छी सेफ्टी मिल सके

    अमेरिकन सोसायटी ऑफ डर्मेटोलॉजी ने सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका बताया है जिसे आप भी जान लीजिए अमेरिकन सोसायटी ऑफ डर्मेटोलॉजी का कहना है कि हमेशा ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो SPF 30 या उससे अधिक होउसे वॉटर रेजिस्टेंस और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम से कवरेज प्रदान करती हो जब सनस्क्रीन में आयरन ऑक्साइड होता है तो आप अपनी त्वचा पर काले धब्बे होने से बचा सकते हैं क्योंकि आयरन ऑक्साइड आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी से बचाता है और निशान नहीं पड़ते

    आपकी त्वचा को सनस्क्रीन को अवशोषित करने और आपको कवरेज देने में लगभग 15 मिनट का समय लग सकता है इसलिए आप सनस्क्रीन लगाने के लिए पर्याप्त समय दें और लगाने के 15 मिनट बाद ही धूप में बाहर जाएं नहीं तो आपकी स्किन टैन हो सकती है अधिकांश वयस्कों को अपने शरीर को पूरी तरह से ढकने के लिए लगभग 28 ग्राम सनस्क्रीन की जरूरत होती है सनस्क्रीन को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से रगड़ें और फिर सूखने दें इसलिए लगाने में कंजूसी न करें, नहीं तो पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलेगी

  • Ludhiana : Ashoka Hardware & Mill Store मे लगी भीषण आग, देखे Video

    Ludhiana : Ashoka Hardware & Mill Store मे लगी भीषण आग, देखे Video

    लुधियाना: आरती चौक के नजदीक स्थित Ashoka Hardware & Mill Store में भीषण आग लगने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटे और धुआँ दूर से दिखाई दे रहा है। स्टोर में लगी आग से सारा सामान जल कर रख हो गया।

    जानकारी मुताबिक Ashoka Hardware Kitchen Showroom में दोपहर करीब 3:30 pm शार्ट सर्कट से दूसरी मंजिल में आग लग गई। आग इतनी भयावक थी कि आरती चौक धुंए से भर गया। आग लगने से दूसरी मंजिल बुरी तरह से राख हो गई। देखते ही देखते आग ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गई। थाना डिवीजन 8 की पुलिस मौके पर पहुंची।

    फायर ब्रिगेड के अधिकारी रजिंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें दोपहर 3:30 pm आग लगने की सूचना मिली। वह कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच गए। फिलहाल 5 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई है। विशेष 150 फीट से अधिक सीढ़ी वाली गाड़ी को घटना स्थल पर बुलाया है। बिल्डिंग ऊंची होने के कारण विशेष गाड़ी की मदद से आग पर कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है।

  • डाइट में शामिल करें ये 5 foods, शुगर रहेगा अंडर कंट्रोल

    डाइट में शामिल करें ये 5 foods, शुगर रहेगा अंडर कंट्रोल

    Health Tips – डायबिटीज एक साइलेंट किलर डिसीज है। यह चुपके से दस्तक देता है और शरीर को खोखला करना शुरू कर देता है। जब तक इस रोग का पता चलता है तब तक ये आपके शरीर को तोड़ देता है। वैसे तो डायबिटीज का कोई खास इलाज नहीं है। हालांकि0 अच्छी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के जरिए डायबिटीज के जरिए ब्लड शुगर को लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।  अगर आप वक्त रहते हुए आपने खानपान और लाइफस्टाइल संयमित नहीं किया तो डायबिटीज का असर किडनी, फेफड़े, हार्ट और आंखों जैसे शरीर के बेहद जरूरी अंगों पर भी पड़ सकता है ऐसे में हम आपको 6 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनी डाइट में शामिल कर इस गर्मी के सीजन में डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं

    अगर आप वक्त रहते हुए आपने खानपान और लाइफस्टाइल संयमित नहीं किया तो डायबिटीज का असर किडनी, फेफड़े, हार्ट और आंखों जैसे शरीर के बेहद जरूरी अंगों पर भी पड़ सकता है ऐसे में हम आपको 6 फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिसे अपनी डाइट में शामिल कर इस गर्मी के सीजन में डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है यह बॉडी में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद करता है जिससे आपके शरीर के शुगर लेवल में इजाफा नहीं होगा साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है बता दें कि कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले सब्जियों और फलों का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ने की संभावनाएं बेहद कम हो जाती हैएवोकैडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके सेवन से भी बॉडी के इंसुलिन सेंसिटिविटी में इजाफा होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में शरीर की मदद करता है

    इस फल में मौजूद हेल्दी फैट आपके पेट भरा-भरा महसूस कराते है इससे आपके अंदर अनहेल्दी और हाई शुगर फूड्स के खाने की क्रेविंग कम हो जाती है खीरे में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है लेकिन पानी और फाइबर अधिक होता हैइसके सेवन से आप गर्मियों हाईड्रेटेड फील करते हैं खीरे में मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन को स्लो करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को स्टेब्लाइज करने में आसानी होती है हरी बीन्स में  कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी कम होती है लेकिन फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है

    साथ ही इसके सेवन से बॉडी के इंसुलिन सेंसिटिविटी के स्तर में भी सुधार होने की संभावना बढ़ सकती है इस हरी सब्जी को अपनी डाइट में शामिल कर आप शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ज़ुकिनी में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स खूब पाए जाते हैं इसके सेवन से बॉडी को भरपूर इम्यूनिटी मिलती है कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के चलते शुगर  मरीजों के लिए यह सब्जी बढ़िया विकल्प है इसके अलावा इस सब्जी में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी भी कम होती है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है