Blog

  • Kapurthala : वोट डालने गए व्यक्ति की मौत

    Kapurthala : वोट डालने गए व्यक्ति की मौत

    कपूरथला : गांव कांजली में बने बूथ में वोट डालकर वापस घर जाते समय एक 60 वर्षीय व्यक्ति पोलिंग बूथ के बाहर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत गांव कांजली के पूर्व सरपंच जरनैल सिंह अपनी गाड़ी में इलाज के लिए सुभानपुर के निजी अस्पताल ले गए।

    जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हरबंस सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव कांजली के तौर पर हुई है। मृतक व्यक्ति के पड़ोसी बलजीत सिंह कांजली ने बताया कि मृतक अंगहीन यूनियन का प्रधान था और किसानी के साथ अमृत बाजार में एक सैंटर भी चलाता था।

    मृतक के 2 बेटे है। एक बेटा कुछ दिन ही पूर्व विदेश से लौटा है। तापमान 40 डिग्री के आसपास था। गर्मी के चलते वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए ले जाया गया तो ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। 

  • Bollywood Actress Raveena Tandon पर वृद्ध महिला से मारपीट के लगे आरोप

    Bollywood Actress Raveena Tandon पर वृद्ध महिला से मारपीट के लगे आरोप

    मुंबई : एक्ट्रेस रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर शराब के नशे में एक बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित के बेटे ने दावा किया कि घटना गत रात की है। मुंबई के बांद्रा में रिजवी लॉ कॉलेज के पास उनकी मां को रवीना की गाड़ी से चोट लग गई। इसके बाद रवीना का ड्राइवर गाड़ी से निकला और मेरी मां साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से बहस करने लगा। वह हाथापाई पर उतर आया। इसके बाद रवीना भी गाड़ी से उतरीं और उन लोगों से मारपीट करने लगीं। सामने आए इस वीडियो में रवीना को पीड़ित परिवार और लोकल भीड़ ने घेर रखा है। इसी बीच पीड़ित महिला की बेटी रवीना से कहती है, ‘आपको पूरी रात जेल में बितानी होगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।

    वहीं रवीना भीड़ से कहती हुई सुनाई दीं, ‘प्लीज मुझे धक्का मत दो.. मुझे मत मारो..। एक्ट्रेस वहां मौजूद भीड़ से वीडियो ना शूट करने की भी गुजारिश कर रही हैं। पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन उनका कहना है कि पुलिस एक्शन लेने में सख्ती नहीं दिखा रही है। जिस महिला को चोट लगी है, उसकी उम्र 70 साल बताई जा रही है। उसके बेटे मोहम्मद ने कहा- हम लोग अपनी बिटिया का रिश्ता तय करने कहीं बाहर निकले थे। रास्ते में रिजवी लॉ कॉलेज के पास रवीना की गाड़ी खड़ी थी। हम लोग वहां से निकल ही रहे थे तभी गाड़ी थोड़ी रिवर्स हो गई।

    इसकी वजह से मेरी मां को जोरदार टक्कर लग गई। हम लोगों ने आपत्ति जताई तो ड्राइवर अनाप-शनाप बकने लगा। गाड़ी में रवीना टंडन भी मौजूद थीं। वे भी गाड़ी से निकलकर हमसे बहस करने लगीं। वे शराब के नशे में चूर थीं और मेरी मां के साथ मारपीट करने लगीं। इसी बीच भास्कर से बात करते हुए रवीना की मैनेजर और उनकी टीम ने एक्ट्रेस पर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है। रवीना की मैनेजर कहा कि एक्ट्रेस ने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। उल्टा जिन लोगों ने शिकायत की है उन्होंने रवीना को मारा है। रवीना को बहुत चोट भी आई है।

     पीड़ित के परिवार वाले तुरंत खार पुलिस स्टेशन पहुंच गए। रवीना टंडन के पति और मशहूर ड्रिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन वे केस दर्ज कराने पर अड़े रहे। मोहम्मद ने दावा कि उन्होंने विक्टिम के साथ खार पुलिस स्टेशन में 4 घंटे तक इंतजार किया पर उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। मोहम्मद ने कहा उन्होंने हमसे पुलिस स्टेशन के बाहर ही इस मामले को सेटल करने की बात कही। पर हम उनके साथ सेटेलमेंट क्यों करें? मेरी मां के साथ मारपीट की गई है और मुझे न्याय चाहिए। अभी तक इस पूरे मामले पर रवीना की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

  • मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी

    मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट किया जारी

    कानपुर : यूपी में नौवें दिन नौतपा का असर खत्म होता दिख रहा। आज मौसम बदल गया है। सुबह से बादल छाए हैं। जौनपुर में तेज बारिश हो रही है। सुल्तानपुर में सुबह 4 से 5 बजे तक आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ और अमेठी में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    9 दिन में पहली बार मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की। हालांकि, कई जिलों का तापमान 40-45 डिग्री के बीच बने रहने की आशंका है। नम हवाओं के चलते उमस ज्यादा होगी। शनिवार को नौतपा के 8वें दिन भी भीषण गर्मी पड़ी।

    यूपी में कानपुर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री तक पहुंच गया। कल बाराबंकी में 4, आजमगढ़ में 9 लोगों की मौत हो गई। लखनऊ में हीटवेव से ड्यूटी पर तैनात पीएसी के सिपाही आदर्श प्रजापति की भी जान चली गई। प्रदेश में 4 दिनों में 211 लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आ चुका है। 4 जून तक यूपी में बारिश के आसार हैं। 

  • CM House के पास हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत 

    CM House के पास हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत 

    मध्य प्रदेश: भोपाल में सीएम आवास के पास हुआ हादसा । यहां एक साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके की है। यहां एक तेज रफ्तार कार एक मोटरसाइकिल के सामने से टकरा गई। कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर के बाद साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हादसे के बाद कार चालक तेज गति से वहां से भाग गया। जब आस-पास के लोगों ने यह देखा तो वे तुरंत वहां पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

    मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ड्राइवर की तलाश जारी है।

  • Jalandhar : राजनीति में बड़ा उलटफेर, Sheetal Angural ने इस्तीफा लिया वापिस

    जालंधर,ENS : वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने राजनीतिक धमाका कर दिया है। शीतल ने विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने विधानसभा के स्पीकर को लैटर भेज दी है। लैटर में शीतल ने लिखा है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर हो जाता, तो वेस्ट की सीट पर दोबारा चुनाव होने थे। इससे सरकार का चुनावी खर्चा होना था। इसलिए वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं।

    वह अब किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े हैं। यानि कि उन्होंने भाजपा से दूरी बना ली है। बता दें कि शीतल ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। तब शीतल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्पीकर ने अब तक मंजूर नहीं किया था। सरकार चाहती थी कि वेस्ट के उप-चुनाव लोकसभा के बाद हों।

    शीतल को स्पीकर ने 3 जून को बुलाया था, इससे पहले अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उन नेताओं को झटका लगा है, जो आप की तरफ से उप-चुनाव लड़ने का सपना देख रहे थे। हालांकि अब देखना होगा कि सरकार का इस मामले में क्या रुख है। क्या विधानसभा स्पीकर कानूनी राय लेकर शीतल की विधायकी रद्द कर सकते हैं? ये आन वाला समय बताएगा।

  • मासूम बेटे और पत्नी को उतरा मौत के घाट, फिर किया Suicide 

    मासूम बेटे और पत्नी को उतरा मौत के घाट, फिर किया Suicide 

    उत्तर प्रदेश: झाँसी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे की हत्या कर दी. इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। घर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    जानकारी के मुताबिक, झांसी नगर थाना क्षेत्र के पतौरिया निवासी नीलेश साहू की शादी करीब 10 साल पहले प्रेमनगर की प्रियंका से हुई थी। शादी के करीब 5-6 साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। नीलेश टैक्सी चलाता था. वह शराब का आदी हो गया, जिसके कारण अक्सर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता था।

    29 मई को प्रियंका के भाई के बेटे का पहला जन्मदिन था, जिसके लिए प्रियंका अपने पति नीलेश और चार साल के बेटे हिमांशु के साथ नैनागढ़ स्थित अपने माता-पिता के घर पहुंचीं। जन्मदिन की पार्टी के बाद वह ससुराल नहीं लौटी, जिस पर उसका पति से विवाद हो गया। गुस्से में नीलेश अपने बेटे को लेकर घर लौट आया.

    1 जून को नीलेश अपने बेटे के साथ फिर नैनागढ़ स्थित अपने रिश्तेदारों के घर गया. इस दौरान प्रियंका का भाई अपनी पत्नी के साथ दूसरी बहन के घर गया था जबकि प्रियंका की मां और पिता बेकरी में काम कर रहे थे. घर में कोई नहीं था. इसी दौरान प्रियंका और उसके पति नीलेश के बीच झगड़ा हो गया.

    दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि नीलेश ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला घोंट दिया. लेकिन इससे भी नीलेश का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने चार साल के बेटे हिमांशु की हत्या कर दी और शव को दीवार पर लगे हुक पर लटका दिया. इसके बाद वह रसोई में गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • मेले में हुआ हादसा :  एक की मौत, 8 घायल

    मेले में हुआ हादसा : एक की मौत, 8 घायल

    नैनीताल: उत्तराखंड की पर्यटक नगरी रानीखेत में उर्स मेले में बड़ा हादसा हो गया, जहां आंधी तूफान से एक पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत गई जबकि 8 अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत में कालू सिद्ध बाबा की मजार पर शनिवार को उर्स मेले का आयोजन चल रहा था।

    दोपहर में मौसम में यकायक परिवर्तन आया और आंधी तूफान चलने लगा। इसी दौरान एक पेड़ धराशाई हो गया जिसकी चपेट में 9 लोग आ गए। इनमें से संजू देवल की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों में कृष्णा, सरताज, हिमांशु, मेघा, राजपाल, नबी अहमद और नासिर शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 गंभीर है, जिन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया है। 

  • Punjab : मौसम विभाग ने जारी किया Alert,  मिलेगी गर्मी से राहत

    Punjab : मौसम विभाग ने जारी किया Alert, मिलेगी गर्मी से राहत

    चंडीगढ़ :  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ, जिससे हवा चली। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार से एक बार फिर बारिश की अच्छी संभावना है। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है। जहां तक ​​तापमान की बात है तो अगले 2 दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

    4 जून से तापमान में थोड़ी गिरावट शुरू होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक शहर में लू की स्थिति बनी रहेगी। गरज के साथ बारिश होने के संकेत हैं।  30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    रविवार को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 43 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 43 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, मंगलवार हल्के बादल, बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 42 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री हो सकता 

  • 57 मंजिला बिल्डिंग में उठीं आग की लपटें, मचा हड़कंप

    57 मंजिला बिल्डिंग में उठीं आग की लपटें, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : दक्षिण मुंबई के बायकुला इलाके में 57 मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आधी रात को भयानक आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया एजेंसी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीती रात करीब 11:42 बजे बायकुला में खताओ मिल कंपाउंड में हुई यहां मोंटे साउथ बिल्डिंग के ए विंग की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में किसी वजह से आग लग गई बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया फ्लैट से आग की लपटें उठ रही थीं और धुआं पूरी इमारत में फैल चुका था

    इस घटना के बारे में जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही फायर टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए गनीमत रही कि आग किसी दूसरे फ्लैट तक नहीं पहुंची घटना में कोई हताहत नहीं हुआ सूचना मिलते ही फायर टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लियाफायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए गनीमत रही कि आग किसी दूसरे फ्लैट तक नहीं पहुंची घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

    एक अधिकारी ने बताया कि आग पर 2:45 बजे काबू पा लिया गया आग 10वीं मंजिल के फ्लैट तक ही रही। लेकिन पूरी मंजिल पर धुआं भर गयानगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है कुछ लोग ऊपरी मंजिल पर फंसे हो सकते हैं आग बुझाने में नौ दमकल गाड़ियां और अन्य दमकल वाहन शामिल थे आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है टावर की 10वीं मंजिल पर फ्लैट में संदिग्ध तरीके से शॉर्ट-सर्किट के बाद आग लगी फिलहाल इस घटना के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है

  • Jalandhar : अब नीटू शटरां नहीं लड़ेगा कभी चुनाव, Channi के साथ मुलाकात दौरान किया ऐलान, देखें वीडियो 

    Jalandhar : अब नीटू शटरां नहीं लड़ेगा कभी चुनाव, Channi के साथ मुलाकात दौरान किया ऐलान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद देर रात नीटू शटरां वाले ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात की। इस दौरान चन्नी ने कहा कि इस बार नीटू शटरां वाले भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें डेढ़ महीने से उन्हें नीटू से खतरा महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा था कि नीटू मेरे से ज्यादा वोट लेकर आगे निकल जायेगा, लेकिन नीटू ने उन्हें कहा की अगर मैं जीत भी जाता हूं तब भी अपनी सभी वोट उनको दे देगा।

    वहीं नीटू ने जयकारे लगाते हुए कहा कि उसकी इच्छा थी कि वह चरणजीत सिंह चन्नी से मिलना चाहते थे और जब चन्नी सीएम बने थे तब से उसके मन की चाहत चन्नी को मिलने की थी, लेकिन तब उन्हें समय नहीं मिला था। नीटू ने कहा कि वह अब कभी चुनाव नहीं लड़ेगा और ना आगे लड़ना चाहेगा। नीटू ने कहा कि वह अपना नया कारोबार शुरू करेगा, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेगा। नीटू ने पंजाब में बड़ रहे नशे और शहीदों की कुर्बानी को लेकर चन्नी को गीत भी सुनाया और चन्नी की तारीफ भी की।

    नीटू ने कहा कि जहां भी वह वोट मांगने जाता था तो उससे सिर्फ चन्नी के नाम की चर्चा सुनाई देती थी। चरणजीत सिंह चन्नी और नीटू शटरां वाले ने एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए समय बिताया। वहीं चन्नी ने नीटू को सुशील कुमार रिंकू पवन कुमार टीनू और शीतल अंगुराल से अच्छा लीडर बताया।