Blog

  • 5 टमाटरों के लिए महिला को जाना पड़ा थाने

    5 टमाटरों के लिए महिला को जाना पड़ा थाने

    नई दिल्लीः अब सच होने वाला है, टमाटर की सिक्योरिटी में सुरक्षा गार्ड खड़े करने ही पड़ेगें क्योंकि अब टमाटर जो चोरी होने लगे है। टमाटर चोरी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से, जहां एक महिला ने सब्जी की दुकान से 4-5 टमाटर चुरा लिए तो पुलिस ने उस महिला को हिरासत में ले लिया।

    दरअसल, पूरा मामला नजफगढ़ की एक सब्जी मंडी का है जहां एक महिला ने सब्जी विक्रेता के 4 से 5 टमाटर चुरा लिए। जिसके बाद सब्जी विक्रेता मनोज ने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। नजफगढ़ थाने से हवलदार सूरज मौके पर पहुंचे और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया। महिला द्वारा चोरी करने का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।

    सब्जी विक्रेता मनोज ने थाने में करीब 5 किलो टमाटर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर थाने यह शिकायत दर्ज करवाई गई। मनोज ने बताया कि वह ढांसा गांव में सब्जी की दुकान चलाता है। उसकी तरफ से चोरी हुए टमाटरों की कीमत 1 हजार रुपए के करीब बताई। क्योंकि उस दिन दिल्ली में टमाटर 200 रुपए किलों तक बिक रहा था। फिर कई घंटे तक महिला और सब्जी विक्रेता के बीच विवाद चला। पुलिस अधिकारियों ने महिला को समझाया और कानूनी कार्रवाई होने की बात कही। आखिर में महिला की तरफ से सब्जी विक्रेता को 700 रुपए दिए गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में लिखित राजीनामा करवाकर घर भेज दिया गया।

  • रनवे से फिसला प्लेन, यात्रियों के बीच मचा हडकंप, देखें वीडियो

    रनवे से फिसला प्लेन, यात्रियों के बीच मचा हडकंप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: ब्राजील में एक प्लेन भीगे हुए रनवे पर लैंड करने के बाद फिसल गया. ये खतरनाक घटना बुधवार की है,जब LATAM एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर LA 3300 सुबह लगभग 9:20 बजे साओ पाउलो-गुआरुलहोस एयरपोर्ट से टैक ऑफ करने के बाद फ्लोरिअनोपोलिस-हरसिलियो लूज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। 

    प्लेन के फिसलने की घटना यात्री के मोबाइल कैमरे में कैद हो गई। प्लेन के रनवे से फिसल जाने के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। प्लेन में बैठे सारे यात्री चिल्लाने लगे। वायरल प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है, कि प्लेन के बाहर बारिश हो रही थी और रनवे पूरी तरह से गीला था। 

    प्लेन से जुड़ी वीडियो रिकॉर्डिंग में एयरबस 321 को बगल में पिच करते और रनवे के बाईं ओर घास वाले जगह की ओर फिसलते हुए देखा जा सकता है. प्लेन के रिवर्स थ्रस्टर्स कथित तौर पर सक्रिय थे। प्लेन में सवार यात्रियों को स्पष्ट रूप से चिल्लाते हुए सुना जा सकता था। क्योंकि विमान का दाहिना हिस्सा रनवे के हार्ड हिस्से से टकरा गया था। इसके बाद लैंडिंग पहियों में से एक पहिया फुटपाथ में फंस गया। 
    आपको बता दे कि रनवे के बॉर्डर पर इस्तेमाल की जाने वाली चीजें कथित तौर पर रनवे पट्टी की तुलना में नरम होती है. प्लेन का अगला पहिया रनवे पर मौजूद घास वाले एरिया से टकराने के बाद रुक गया। प्लेन के रनवे से फिसलने तुरंत बाद इमरजेंसी सर्विस को बुलाया गया. यात्री मोबाइल सीढ़ियों के मदद से प्लेन से बाहर निकले। फुटेज में यात्रियों को शांत और व्यवस्थित तरीके से विमान से उतरते हुए दिखाया गया और इमरजेंसी सर्विस के अधिकारी खड़े थे। खतरनाक लैंडिंग के बावजूद किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. LATAM लैटिन अमेरिका की अग्रणी एयरलाइनों में से एक है। 

    एयरलाइंस ब्राज़ील ने एक बयान में कहा, “हम इस बात पर ज़ोर देते हैं,कि फ्लाइट नंबर LA3300 के सभी 172 यात्रियों और 7 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया और मेडिकल टीम के मूल्यांकन के बाद छोड़ कर दिया गया। 

  • पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए अश्विनी सेखड़ी, देखें वीडियो

    पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए अश्विनी सेखड़ी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सेखड़ी बीजेपी में शामिल हुए। 

    पंजाब कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल के बाद अब अश्वनी सेखड़ी ने बीजेपी का दमन थाम लिया है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सेखड़ी पीपीसीसी अध्यक्ष राजा वड़िंगकी कारगुजारी  से असंतुष्ट थे और उनको लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। हालांकि पंजाब कांग्रेस लाख दावे कर ले प्रदेश में अपनी मजबूती को लेकर, लेकिन पार्टी में ऐसा लग रहा है, कि बीजेपी में जाने की होड़ लगी हुई है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके है। ऐसे में  पंजाब कांग्रेस अपनी सियासी जमीन खोती नजर आ रही है।

    एक समय ऐसा था पंजाब में कांग्रेस की सरकार रहती थी, लेकिन अब पार्टी के कटड़ नेता ही पाला बदलते नजर आ रहे है। जिसकी बड़ी वजह प्रदेश कांग्रेस नेताओं में आपस में बने गुट है। पहले कैप्टन और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच होने वाली खींचतान जगजाहिर है। अब प्रदेश कांग्रेस के मुखिया राजा वड़िंग से नेताओ की नाराजगी चल रही है।

    पंजाब में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की रणनीति से बीजेपी के मजबूती बढ़ती दिखाई दे रही है। जाखड़ की कांग्रेस में भी एक मजबूत पकड़ मानी जाती थी। जिसकी वजह से आज कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में उनके नेतृत्व में जुड़ना चाह रहे है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जाखड़ कह भी चुके है, कि बीजेपी पंजाब में ऐसी मौजूदगी बनाने की तैयारी में है, जहां किसी और साथ के सहारे की जरूरत न पड़े।

  • पंजाब : दिनदहाड़े इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    पंजाब : दिनदहाड़े इस इलाके में चली गोलियां, एक की मौत

    मोगा: जिले में आज उस समय सनसनी फैल गई जब वार्ड नंबर 9 में दिनदहाड़े चार हमलावरों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान संतोख सिंह (60) के रूप में हुई है। तीन-चार गोलियां लगने से संतोख सिंह की मौत हो गई। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12.15 बजे चार अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में संतोख सिंह घायल हो गए, जिनकी बाद में मौत हो गई। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
     इस हत्या के बाद इलाके में सहम का माहौल है। इस घटना की एक सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हथियारबंद 4 हमलावर पहले घर में  दाखिल हुए और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद हमलावर तेजी से भागते भी दिखे।

  • जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

    जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का किया दौरा

    जालंधर, ENS: शाहकोट उपमंडल बाढ़ प्रभावित इलाकों का सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने दौरा किया। इस दौरान वह संत बलबीर सिंह सीचेवाल से भी मिले। डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों के घरों तक जाएंगी। जहां उन्हें निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलस्तर अभी भी ऊंचा है, वहां आवश्यकता पड़ने पर नाव के माध्यम से हर संभव चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने को पूरी प्राथमिकता दी जाए, ताकि समय पर सेहत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

    डॉ. बलबीर सिंह ने अपने इस दौरे के दौरान गिद्दड़पिंडी और मंडला छन्ना के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने मेडिकल टीमों से बातचीत की और लोगों को पेश आ रही सेहत समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। डॉ. बलबीर सिंह ने गांव मंडला छन्ना में राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की और क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने संत सीचेवाल को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इन क्षेत्रों के लिए 25 मेडिकल और 16 रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात की गई हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि चिकित्सा सहायता हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंच रही है।

    डॉ. बलबीर सिंह ने जिला प्रशासन और संगत के सहयोग से मंडला छन्ना में धुस्सी बांध की दरार को जल्द ही ठीक करने के लिए राज्यसभा सदस्य द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

    राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सेहत मंत्री को पड़ोसी गांव गिद्दड़पिंडी और मुंडाला छन्ना की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

  • BBMB आज पोंग बांध से 22-300 क्यूसेक छोड़ेगा पानी, आदेश जारी

    BBMB आज पोंग बांध से 22-300 क्यूसेक छोड़ेगा पानी, आदेश जारी

    चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) रविवार दोपहर से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पोंग बांध से 22,300 क्यूसेक पानी छोड़ेगा। वरिष्ठ डिजाइन इंजीनियर, जल विनियमन सेल द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, अधिकतम संभव पानी कांगड़ा जिले में पोंग पावर हाउस की टरबाइन के माध्यम से छोड़ा जाएगा, जबकि रविवार (16 जुलाई) शाम 4 बजे से स्पिलवे के माध्यम से 4,377 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। 

    इसमें कहा गया है कि बांध का जलस्तर 1,410 फीट की भंडारण क्षमता के मुकाबले 1,367.87 फीट तक पहुंच गया है और पानी छोड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। अधिसूचना में कहा गया है कि कांगड़ा के उपायुक्त, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सिंचाई, जल निकासी और बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। अधिकारियों ने ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने और नदी के पास न जाने की सलाह दी है।

    हाल के दिनों में भारी बारिश ने हिमाचल में भारी तबाही मचाई है, जिससे भूस्खलन, अचानक बाढ़, सड़कों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से राज्य को अब तक 4,357 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और बारिश से संबंधित और सड़क दुर्घटनाओं में 111 लोगों की मौत हो गई है।

  • मंदिर के पास भ्रूण को कुत्तों ने नोचा 

    मंदिर के पास भ्रूण को कुत्तों ने नोचा 

    दुर्ग: भिलाई में एक 4 माह का भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। छावनी पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई वो मौके पर पहुंची। उस समय वहां कुत्ते भ्रूण को नोच-नोचकर खा रहे थे। पुलिस ने भ्रूण को जब्त किया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि बैकुंठधाम मंदिर के पास एक भ्रूण मिला है। पुलिस ने पास जाकर देखा तो वो 4 महीने का भ्रूण लगरहा था। भ्रूण को हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से बनना शुरू हुए थे। ये भ्रूण किसका है और किसने यहां फेंका पुलिस इसका पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा बनाया और उसे पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण अवैध संबंधों के चलते यहां फेंका गया या कुछ और मामला है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

  • इन शहरों में आज से मिलेंगे सस्ते टमाटर

    इन शहरों में आज से मिलेंगे सस्ते टमाटर

    नई दिल्ली: देशभर में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है। सभी लोग टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान है। जो टमाटर 20 से 40 रुपए किलो मिलता था। उसकी कीमत आज 250 से ₹300 किलो हो गई है। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखकर ऐसा लगता है जैसे सोना चांदी तुल रही हो। । आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एक किसान टमाटर को बेचकर करोडपति बन गया है।

     केंद्र सरकार ने अब इस मामले में एक फैसला लिया है जो लोगों के लिए राहत भरी बात है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए ₹80 किलो टमाटर बेचने का ऐलान किया है। जो टमाटर 250-300 रुपये किलो मिल रहे हैं वह अब  NAFED और NCCF के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आगरा में कई जगहों पर कम दामों में बेचे जायेंगे। बतया जा रहा है कि आज से कम दाम में टमाटरों को बेचा जायेगा।

  • बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर सहित कई घायल

    बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर सहित कई घायल

    सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस बैलेंस बिगड़ने से सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई। हादसे में 3 महिला मजदूर घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। DSP ने बताया कि बस पंचकूला से बद्दी स्थित वर्धमान उद्योग में आ रही थी कि मंधाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसा रविवार सुबह हुआ, जब बस कामगारों को लेकर बद्दी आ रही थी। अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस में 18 महिला कामगार थीं, जिसमें चालक समेत 3 को गंभीर चोटें लगीं।

    ग़नीमत रही कि हादसे में जान हानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही बरोटीवाला थाना टीम मौक़े पर पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बता दें कि पिंजौर-बद्दी नेशनल हाईवे पर पुल टूटने के कारण वाहनों की आवाजाही कालका से मंधाला के रास्ते बरोटीवाला में हो रही है।

  • पंजाब : दुकानदारों को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    पंजाब : दुकानदारों को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    उल्लंघना करने पर होगी कार्रवाई

    पटियाला: डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने दुकानदारों और मैकेनिकों के लिए ऑर्डर जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की आड़ में मैकेनिकों ने स्पेयर पार्ट, दुकानदारों ने खाने पीने का सामान और कैमिस्टों से दवाइयां महंगी दामों पर बेची तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इस संबंध में DC ऑफिस से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर लोग अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। अधिकारियों की अपील है कि पब्लिक सामान खरीदते समय बिल जरूर लें।