Home Punjab>Amritsar Punjab News: रिहायशी इलाके में फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Punjab News: रिहायशी इलाके में फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0
Punjab News: रिहायशी इलाके में फैक्ट्री और गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

आग लगने से मेडिसिन की दुकान भी आई चपेट में

अमृतसरः गोल्डन एवेन्यू में देर रात एक फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। मोहल्ला निवासियों ने रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के निर्माण का विरोध जताया। मिली जानकारी के अनुसार फायर बिग्रेड की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग से फैक्ट्री और गोदाम समेत एक दवा की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई और आग लगने के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, मोहल्लावासियों ने विरोध करते हुए कहा कि रिहायशी इलाके में फैक्ट्री का निर्माण पूरे इलाके के लिए खतरा है और पूरे मोहल्ले की मांग है कि ये फैक्ट्री इलाके से बाहर होनी चाहिए। वहीं दवा की दुकान पर काम करने वाली लड़की ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने के कारण उसकी दुकान भी इस आग की चपेट में आ गई, जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया है। इस बीच फायर ब्रिगेड अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें देर रात फोन आया कि गोल्डन एवेन्यू की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन उन्होंने आग पर काबू पा लिया है और आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here